बागपत। कोरोना की दोबारा से बढ़ती गति को देखते हुए पुअर हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट अग्रवाल मंडी टटीरी बागपत के चेयरमैन पप्पू सिंह सोलंकी व वाइस चेयरमैन सचिन गुप्ता ने ट्रस्ट की तरफ से मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागपत को ऑक्सीजन फ्लोमीटर भेंट किये।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। ट्रस्ट द्वारा कोरोना की पहली और दूसरी लहर में भी लोगों की हर प्रकार से मदद की थी, जिसकी हर जगह प्रशंसा हुई थी। सचिन गुप्ता ने कहा कि आगे भी उनका ट्रस्ट देश हित व समाज हित में कार्य करता रहेगा और स्वास्थ्य विभाग को जब भी उनसे किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी तो वह उसके लिए हमेशा तैयार रहेंगे। बताया कि ट्रस्ट द्वारा मई माह से रसोई भी शुरू की जाएगी और गरीब लोगों को भोजन कराया जाएगा। इस मौके पर विकास गुप्ता, महिला उप सचिव वंदना गुप्ता, अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved




कक्षा 6,7 व 8 में प्रथम रहे क्रमश हर्ष पांचाल, शिवम पंवार, अंशिका, द्वितीय निशांत, वंशिका व अंश पांचाल एवम तृतीय स्थान पाने वाले क्रमश खुशी, अंशिका व सुहाना छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह व टिफिन देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ पांच ऐसे विद्यार्थियों मृत्युंजय राजपूत, निखिल, खुशी, मोनिश, साहिब एहलावत को सम्मानित किया जो वर्ष भर पूरी यूनिफॉर्म में लगातार अपने विद्यालय को अपना घर मानकर साफ सफाई, पेड़ों की देखभाल के साथ-साथ अपने व्यवहार से उन्होंने शिक्षकों के मन को मोहित किया को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य दिनेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर विनय पांडे, रमेश योगाचार्य, विनेश कुमार, प्रदीप कुमार, अध्यक्ष स्कूल प्रबंधन समिति संजीव शर्मा, राजवीर, मोहित, आशुतोष, वंश, हारून, साक्षी, आरती, सोनिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






एशिया की सबसे बड़ी छावनी है बठिंडा कैंट





इसके पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त ने तीन अप्रैल को जारी एक बयान में कहा था कि’प्रदेश सरकार द्वारा आरक्षण की अंतिम सूचना प्राप्त होने के बाद प्रदेश के नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।’ आयोग द्वारा निर्वाचन की अधिसूचना जारी करने से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को नगर निगमों के महापौर, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए अंतिम आरक्षण सूची जारी की।







जैन अतिथि भवन में रालोद की विशेष बैठक में मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय संगठन महासचिव पूर्व विधायक दिलनवाज खान और जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने नव गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिये। इस अवसर पर सभी ने आगामी स्थानीय निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने पर बल दिया तथा हरेक चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
