Monday, April 22, 2024

अग्निशमन विभाग मनायेगा 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

हापुड़। अग्निशमन विभाग द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जायेगा। जिसमें विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे और रैली निकालकर लोगों को आग से बचाव के लिए जागरूक किया जायेगा। एफएसओ नरेन्द्र मलिक ने बताया कि 14 अप्रैल 1948 को मुंबई में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। जिसमें शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रत्येक वर्ष देशभर में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जायेगा। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां आग लगने पर प्रयोग होने वाले उपकरणों के बारे में जानकारी दी जायेगी। साथ ही अग्निशमन के प्राथमिक उपचार व आपातकालीन बचाओ प्रक्रिया के तरीकों के बारे में अवगत कराया जायेगा। इसके अलावा स्कूलों में प्रदर्शनी, पोस्टर व भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएंगी। साथ ही मॉक ड्रिल व रैली निकालकर लोगों को आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने व बचाव अभियान की जानकारी दी जायेगी।

Latest News