हापुड़: उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने जहां चुनाव जीतने के लिए अपनी-अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है तो वहीं गुरुवार को भारतीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गिरी व सीतापुर जिलाध्यक्ष गुड्डू शुक्ला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हापुड़ से भारतीय जनता दल के प्रत्याशियों की घोषणा की। भारतीय जनता दल ने हापुड़ पिलखुवा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए अर्चना गौतम को अपना प्रत्याशी बनाकर उन पर अपना दांव लगाया है।
यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए राजेश गिरी ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में अराजकता का माहौल है और बीजेपी कोई भी विकास कार्य नहीं करा पा रही है उन सब को अपना एजेंडा बनाकर पार्टी चुनाव मैदान में उतर रही है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए सीतापुर जिलाध्यक्ष गुड्डू शुक्ला ने कहा कि बीजेपी तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए हिंदू को मुसलमान से लड़ाने का काम कर रही है।
यही कारण है कि प्रदेश की सरकार केवल तुष्टीकरण में व्यस्त है, विकास से उसका कोई लेना-देना नहीं है और आप अपने क्षेत्रीय सांसद और विधायक से क्षेत्र में कराए गए जनहित में कोई भी 10 कार्य के बारे में पूछेंगे तो वह इन्हें बता नहीं पाएंगे। हालांकि हापुड़ सीट पर चाहे वह विधानसभा का प्रत्याशी हो या फिर लोकसभा या नगरपालिका इसमें भारतीय जनता दल ने कभी जीत दर्ज नहीं की है लेकिन अबकी बार हापुड़ से अपने प्रत्याशी की जीत को पक्का मानकर चल रहे हैं। इस सीट पर बहुत जल्द ही मतदान और मतगणना के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि किस दल के जीत के दावों में कितनी सच्चाई है।
इस अवसर पर राजेश गिरी, धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, गुड्डू शुक्ला, बीरेंद्र सिंह, महकार सिंह, मधु शर्मा, सुनीता अग्रवाल, जगबीर सिंह आदि पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved




100 मीटर बालक वर्ग दौड़ स्पर्धा में फ़जलपुर के साबिर प्रथम व जीशान द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में अंशु बिजवाड़ा प्रथम, ईशा फ़जलपुर द्वितीय रही। 200 मीटर बालक वर्ग में साबिर प्रथम, हर्ष बिजवाड़ा द्वितीय, बालिका वर्ग में निशा फ़जलपुर प्रथम, वंशिका तितरोदा द्वितीय, 400 मीटर बालक वर्ग दौड़ स्पर्धा में मोनिश बिजवाड़ा प्रथम, रोहन फ़जलपुर द्वितीय, बालिका वर्ग में परी फ़जलपुर प्रथम, काफिया माखर द्वितीय रही। बालक लंबी कूद स्पर्धा में साबिर प्रथम, रोहन द्वितीय, बालिका ऊंची कूद स्पर्धा में राखी फ़जलपुर प्रथम व चारु बिजवाड़ा द्वितीय रही। कबड्डी बालिका स्पर्धा में फ़जलपुर विजेता रही। बालक वर्ग में बिजवाड़ा की टीम विजयी रही। बालक वालीवाल स्पर्धा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तितरोदा की टीम विजेता रही। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य नीरज कुमार अग्रवाल व मास्टर राजगुरु तोमर ने पुरस्कृत किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिवानी त्यागी, विजय प्रधान, ग्राम प्रधान शिवानी, एडीओ अनिल कीर्तज, ग्राम सचिव अनिल मान, कृष्ण यादव, विपिन तोमर, सुशील कुमार, रिंकू प्रधान, बिजेंद्र तोमर, कमल तोमर, वरुण कुमार, मनोज विश्नोई, जयवीर, अंकित आदि मौजूद रहे।





जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी को सम्मानित नगरीय निकायों के क्षेत्र से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने प्रत्येक कक्ष में पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। नाम निर्देशन पत्रों का क्रय व जमा करने का दिनांक 17/4/2023 से 24/4/2023 तक है जिसका समय 11 बजे से अपराहन 3 बजे तक कर सकते है।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित करने या सांप्रदायिक भावना को भड़कने वाली सूचनाएं तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि पुलिस को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान किया जा सके। रमजान माह को पूर्ण सौहार्द, परंपरागत और शांतिपूर्वक रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। कोई भी व्यक्ति धार्मिक रूप से कोई अपशब्द, भड़काऊ भाषण अथवा धार्मिक उन्माद फैलाने जैसे किसी भी कार्य का दुस्साहस न करे और न ही सोशल मीडिया आदि पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट की जाए। शांति एंव कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान व अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्र ने खेकड़ा तहसील में बैरिकेडिंग व्यवस्था का जायजा लिया फॉरेन एसडीएम को गेट पर कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए जिससे कि नामांकन प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में संपन्न हो सके उन्होंने एसडीएम को यह भी निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में मतदेय स्थलों पर भ्रमण कर लिया जाए।जिला निर्वाचन अधिकारी के कड़े निर्देश है कि अफवाह फैलाने वालों पर और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी

शनिवार को अतीक अहमद और अशरफ को प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास गोली मार दी गई। जब दोनों की हत्या हुई उस समय वे मीडिया से बात कर रहे थे। इस बीच कुछ लोग नकली मीडियाकर्मी बनकर वहां पहुंचे और अतीक एवं अशरफ को बेहद करीब से गोली मार दी। अतीक के सिर में गोली लगी और गोली लगते ही दोनों भाई जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों की हत्या में शामिल 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।
इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत सुभाष कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बड़ौत अनुज कौशिक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।






