ब्यूरो चीफ, आदित्य उपाध्याय
हापुड़: धनौरा स्थित दिनेश विद्यापीठ के विज्ञान वर्ग में अध्ययनत तीन होनहार छात्र-छात्रा आदित्य अग्रवाल पुत्र नरेंद्र कुमार अग्रवाल (हापुड़), वृंदा गर्ग पुत्री विकास गर्ग (हापुड़), शिवांक त्यागी पुत्र अनुज त्यागी (सूदना) ने जेईई मेंस द्वितीय पारी परीक्षा अच्छे प्रतिशत में उत्तीर्ण की। विद्यालय के साथ-साथ माता-पिता और परिवार का नाम रोशन किया।
आदित्य अग्रवाल ने 99.41 प्रतिशत, वृंदा गर्ग ने 93.33 प्रतिशत और शिवांक त्यागी ने 91.98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। छात्र एवं छात्रा कहते हैं कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई की। परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या डा.आकांक्षा त्यागी और सभी अध्यापकों ने उनका अच्छे से मार्गदर्शन किया, जिसकी वजह से ही हम परीक्षा इतने अच्छे अंको से उत्तीर्ण करने में सफल रहे।
बच्चों की इतनी अच्छी स्कोरिंग पर विद्यालय प्रधानाचार्या डा. आकांक्षा त्यागी ने बच्चों को अपना स्नेहिल आशीर्वाद देते हुए जेईई मेंस एडवांस परीक्षा क्लियर करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved




कारखाना सहायक निदेशक ने बताया कि कारखाना अधिनियम के तहत फैक्ट्री एक्ट में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है, जिन कंपनियों में 20 व्यक्तियों से अधिक लोग कार्य कर रहे हैं उनका रजिस्ट्रेशन अवश्य होना चाहिए जिससे कि उनके साथ एक्सीडेंटल केस में लाभ दिया जा सके।
वहीं नराकास बागपत के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कहा कि सभी कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के लिए अनुकूल वातावरण का सृजन किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने समिति सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में नराकास की वार्षिक पत्रिका कालिंदी धारा के प्रकाशन हेतु संपादक मंडल का गठन भी किया गया। बैठक का संचालन कर रहे नराकास बागपत के सचिव प्रकाश माली ने राजभाषा की आगामी गतिविधियों, प्रतियोगिताओं एवं हिंदी कार्यशालाओं की भी घोषणा की। साथ ही नराकास द्वारा आयोजित मुहावरा चित्रकथा प्रतियोगिता में प्रथम विजेता बने नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय से अमन कुमार, द्वितीय स्थान पर इंडियन बैंक से तनु राजपूत, तृतीय स्थान पर इंडियन बैंक से अश्विनी एम नायर एवं सांत्वना श्रेणी में आयुषी और आबिद हुसैन को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य डा.राजीव खोखर ने बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर माह में राष्ट्रीय स्तर पर हुए ब्लूम ओलंपियाड में स्कूल से 53 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। जिसमे कक्षा नौ की छात्रा अनु चौधरी ने नेशनल लेवल पर दो रैंक हासिल कर सिल्वर मेडल के साथ कैश प्राइज भी जीता हैं। वही कक्षा नौ के छात्र सम्राट चौधरी ने भी नेशनल लेवल पर सातवीं रैंक व कक्षा आठ के छात्र वतन दीक्षित ने दसवीं रैंक प्राप्त की हैं। इसके अलावा अनमोल जांगिड़, परिधि वत्स, विवेक उज्जवल, लक्ष्य उज्जवल, पावनी, देव पांचाल, आर्यन जैन, कनिका राणा आदि ने भी स्कूल लेवल मेडल सर्टिफिकेट प्राप्त किए हैं। इस इस उपलब्धि पर छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर निदेशक डा.अनिल आर्य, डा.सुनील आर्य, सुशील वत्स, नितिन शर्मा, जितेंद्र आर्य, मंजू तोमर, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।

आज समूह की महिलाओं द्वारा तैयार रागी का केक तथा ज्वार का ढोकला और मल्टी ग्रेन बिस्किट जिलाधिकारी राजकमल यादव को खिलाया गया, साथ ही महिलाओं द्वारा अपनी कार्ययोजना को भी जिलाधिकारी द्वारा साझा किया गया और जल्द ही श्री अन्न कैफे शुरू करने पर जोर दिया गया जिलाधिकारी ने श्री अन्न कैफे अच्छे से संचालित करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बधाई दी और कहा की इस से एक नई पहचान मिलेगी।

10वीं का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में 1.57% ज्यादा रहा है। 2022 में 88.28% छात्र पास हुए थे। इस साल हाईस्कूल में 3106157 रेगुलर और 10297 प्राइवेट छात्र रजिस्टर्ड थे। इनमें 2565176 रेगुलर और 5811 प्राइवेट पास हुए हैं। छात्राओं का पासिंग परसेंट छात्रों से 6.7% ज्यादा रहा है। हाईस्कूल का ये रिजल्ट पिछले 10 सालों में सबसे अच्छा रहा है।
12वीं में का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में 9.81% कम रहा है। 2022 में 12वीं का पासिंग प्रतिशत 85.33 था। इस साल परीक्षा में 1941717 परीक्षार्थी सफल रहे। जोकि 75.52% रहा। इंटर में टॉप-10 में 253 छात्रों ने जगह बनाई है। लिस्ट में आखिरी नाम कुशीनगर की निशा पटेल हैं। उन्होंने 500 में से 478 अंक हासिल किए हैं।
बता दें कि दूसरे चरण के मतदान के लिए 24 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। ऐसे में अब भाजपा के सभी पार्षद उम्मीदवार और महापौर पद के प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे।
भाजपा से महापौर पद की उम्मीदवारी के लिए दावेदारों में काफी घमासान चल रहा था। जिसके चलते भाजपा प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप नहीं दे पा रही थी। आज जब महापौर के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गए तो दावेदारों के चेहरे उतर गए हैं।





बड़ौत खंड विकास अधिकारी ज्योति बाला ने बताया कि जिलाधिकारी की इस सराहनीय पहल से प्रेरित होकर विकासखंड बड़ौत भूसा दान अभियान ब्रह्द स्तर पर चलाया जा रहा है। गांव के प्रधानों ने 100 कुंतल भूसा व 35 कुंतल हरा चारा दान किया गया। गौ संरक्षण के लिए दान में प्राप्त हुए भूसे वाहन को आज जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बड़ौत से हरी झंडी दिखाकर गौआश्रय स्थल इब्राहिमपुर माजरा व बावली के लिए के लिए रवाना किया।
रमजान का अन्तिम शुक्रवार को जनपद में सभी जगह शांति के साथ नमाज अदा हुई एवं ईद-उल-फितर के पर्व के दृष्टिगत सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संवाद किया और त्यौहार को प्रेम भाव के साथ मनाए जाने के लिए अपील की। कहा कि यह आप सब का त्यौहार है। इसमें चुनाव को सम्मिलित ना किया जाए। ईद का त्यौहार ईद के रूप में ही मनाया जाए। सभी सुख-सुविधाओं के लिए प्रशासन आपके साथ खड़ा है। सभी ईदगाहो पर साफ- सफाई की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।



यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए राजेश गिरी ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में अराजकता का माहौल है और बीजेपी कोई भी विकास कार्य नहीं करा पा रही है उन सब को अपना एजेंडा बनाकर पार्टी चुनाव मैदान में उतर रही है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए सीतापुर जिलाध्यक्ष गुड्डू शुक्ला ने कहा कि बीजेपी तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए हिंदू को मुसलमान से लड़ाने का काम कर रही है।
100 मीटर बालक वर्ग दौड़ स्पर्धा में फ़जलपुर के साबिर प्रथम व जीशान द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में अंशु बिजवाड़ा प्रथम, ईशा फ़जलपुर द्वितीय रही। 200 मीटर बालक वर्ग में साबिर प्रथम, हर्ष बिजवाड़ा द्वितीय, बालिका वर्ग में निशा फ़जलपुर प्रथम, वंशिका तितरोदा द्वितीय, 400 मीटर बालक वर्ग दौड़ स्पर्धा में मोनिश बिजवाड़ा प्रथम, रोहन फ़जलपुर द्वितीय, बालिका वर्ग में परी फ़जलपुर प्रथम, काफिया माखर द्वितीय रही। बालक लंबी कूद स्पर्धा में साबिर प्रथम, रोहन द्वितीय, बालिका ऊंची कूद स्पर्धा में राखी फ़जलपुर प्रथम व चारु बिजवाड़ा द्वितीय रही। कबड्डी बालिका स्पर्धा में फ़जलपुर विजेता रही। बालक वर्ग में बिजवाड़ा की टीम विजयी रही। बालक वालीवाल स्पर्धा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तितरोदा की टीम विजेता रही। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य नीरज कुमार अग्रवाल व मास्टर राजगुरु तोमर ने पुरस्कृत किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिवानी त्यागी, विजय प्रधान, ग्राम प्रधान शिवानी, एडीओ अनिल कीर्तज, ग्राम सचिव अनिल मान, कृष्ण यादव, विपिन तोमर, सुशील कुमार, रिंकू प्रधान, बिजेंद्र तोमर, कमल तोमर, वरुण कुमार, मनोज विश्नोई, जयवीर, अंकित आदि मौजूद रहे।