Sunday, September 20, 2026
Home Blog Page 29

चौ.अजित सिंह को पुण्यतिथि पर किया नमन

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्य तिथि पर यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें आहुति देकर उनकी आत्मा की शांति की कामना की गई।
इस अवसर पर हुई श्रद्धांजलि सभा में रालोद नेता डा.अनिल आर्य ने कहा कि देश के किसानों ने मुश्किल समय पर ऐसे किसान नेता को खोया है जिसकी इस समय किसानों को सबसे ज्यादा जरूरत थी, क्योंकि गत वर्ष किसान आंदोलन को मात्र चौधरी अजीत सिंह की दम पर ही जिंदा रखा गया था। अन्यथा केन्द्र सरकार ने राकेश टिकैत सहित किसान आंदोलन को उखाड़ने की भी रचना कर दी थी। पूर्व कैबिनेट मंत्री व रालोद के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने हमेशा किसानों के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने गन्ना किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए लाभकारी मूल्य दिलवाने का काम किया। स्कूल संस्थापक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि किसानों के लिए किए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगें।
इस अवसर पर प्रबंधक डा.सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डा.राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स, जितेंद्र आर्य, ऋषिपाल सिंह वेदपाल, सुभाष राठी, दिनेश गुर्जर, जसरथ गुर्जर, मोनू, रोहित, निशांत, अरुण शर्मा, संदीप चौहान, ओमपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने गुरु गोरक्षनाथ स्मृति उत्सव में की बड़ी घोषणाएं: शिक्षण संस्थान का नाम गुरु गोरखनाथ के नाम पर रखा जाएगा

हरियाणा के करनाल जिले पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनाज मंडी में राज्य स्तरीय गुरु गोरखनाथ स्मृति उत्सव में शिरकत की। इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई बड़ी घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री ने गुरू गोरक्षनाथ स्मृति उत्सव में की बड़ी घोषणाएं

  • नगर निकायों में बीसी (ए) वर्ग को दिया जाएगा आरक्षण
  • एक शिक्षण संस्था न का नाम गुरू गोरखनाथ के नाम पर रखा जाएगा
  • बाबा मस्त नाथ विश्वविद्यालय में गुरू गोरखनाथ के नाम पर स्थापित की जाएगी शोध पीठ (चेयर)
  • नाथ संप्रदाय के लोगों को पुजारी-पुरोहित कल्याण बोर्ड में किया जाएगा शामिल
  • गुरू गोरखनाथ की जीवनी व शिक्षाओं का स्कूली पाठ्यक्रम में किया जाएगा उल्लेख

आदित्य कुमार, सवांददाता
करनाल: हरियाणा सरकार की संतों व महापुरुषों की राज्य स्तर पर जयंती मनाने की परंपरा की कड़ी में आज करनाल में गुरु गोरक्षनाथ स्मृति उत्सव भव्य तरीके से मनाया गया। इस राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणाओं की झड़ी लगाकर योगी समाज को कृतार्थ किया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में एक शिक्षण संस्थान का नाम गुरु गोरखनाथ के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा, बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, अस्थल बोहर, रोहतक में गुरु गोरखनाथ के नाम पर एक पीठ (चेयर) स्थापित की जाएगी, जो उनके जीवन और उनकी शिक्षाओं पर शोध करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि नाथ संप्रदाय के लोगों को पुजारी-पुरोहित कल्याण बोर्ड में शामिल किया जाएगा।
मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में बीसी (ए) वर्ग को आरक्षण प्रदान किया था। अब नगर निकायों में भी इसी तर्ज पर बीसी (ए) वर्ग को आरक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को बाबा गोरखनाथ की शिक्षाओं से अवगत करवाने के लिए गुरु गोरखनाथ की जीवनी व उनकी शिक्षाओं का उल्लेख स्कूली पाठ्यक्रम में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पारंपरिक वाद्य यंत्र वादक, जो एक आयु के बाद वाद्य यंत्रों को बजाने में सक्षम नहीं रहते, उनके कल्याण के लिए राज्य सरकार विशेष रूप से पेंशन योजना तैयार कर रही है, जिसका जल्द ही उन्हें लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि योगी समाज जहां सहमति प्रदान करेगा, उन शहरों में गुरु गोरखनाथ के नाम पर चौक या मार्गों का नाम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी समाज के लोग अपनी धर्मशालाओं की सूची प्रदान कर दें, जहां भी जो आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी या घुमंतु समाज के जिन परिवारों में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी नहीं है, ऐसे परिवारों के बच्चों को सरकारी नौकरी में अतिरिक्त 5 अंक देने का प्रावधान किया गया है।
समाज की कुरीतियों को दूर करने में संत-महापुरुषों का अतुलनीय योगदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने में हमारे संत-महापुरुषों का सदैव अतुलनीय योगदान रहा है। उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, इसलिए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने संत-महापुरुषों की शिक्षाओं का प्रचार करने हेतु संत-महापुरुष सम्मान एवं प्रचार-प्रसार योजना बनाई है। इस योजना के तहत सभी संत-महापुरुषों की जयंतियां सरकारी तौर पर मनाई जा रही हैं। आज का यह स्मृति उत्सव भी इसी कड़ी में आयोजित किया गया है।
बेटियों को बचाने व उनकी शिक्षा के लिए किए अथक प्रयास
मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने बेटियों को बचाने व उनकी शिक्षा के लिए अथक प्रयास किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाकर प्रदेश सरकार ने लिंगानुपात में सुधार लाया है। बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने 72 कॉलेज खोले हैं, जिनमें से 42 केवल महिलाओं के लिए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति के आत्मसम्मान को बढ़ाने का काम किया है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत उनके अति गरीब परिवारों के आर्थिक उत्थान के लिए कार्य किया गया है। हम लोगों को स्वाभिमानी बना रहे हैं। इसलिए काम के बदले वोट, इस प्रकार की परंपरा को तोड़ने की आवश्यकता है। इसके लिए पूरे समाज को एक साथ एक नेतृत्व में आगे बढ़ना होगा।
इस अवसर पर योगी तेजपाल सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अभायोनाउ), अलवर से सांसद महंत बालक नाथ तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी उपस्थितजनों को संबोधित किया और इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया।
उत्सव में हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदस्य डा.हंसराज, महंत शिवनाथ, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, भाजपा विधायक मोहन बड़ौली, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, मा.जगमाल सिंह सहित बड़ी संख्या में हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों से आए योगी समाज के लोग उपस्थित रहे।

आगरा व देहरादून से आई विशेषज्ञों की टीम ने गन्ने की फसल का सर्वेक्षण किया

बिनौली: भारत सरकार के अधीन केंद्रीय वनस्पति संरक्षण संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के केंद्रीय एकीकृत कीट प्रबंधन केंद्र आगरा व देहरादून से गुरुवार को आई विशेषज्ञों की टीम ने बिनौली गांव के जंगल मे गन्ने की फ़सल का सर्वेक्षण किया।
सर्वेक्षण में आगरा केंद्र से आई वनस्पति संरक्षण अधिकारी अनुराधा शर्मा व देहरादून से आए कृष्ण कुमार तिवारी ने किसानों को पायरिल्ला कीट के रोकथाम की जानकारी दी। इस दौरान कीट के अंडों को नष्ट करना, एपीरिकैनिया परजीवी मित्र कीट की पहचान करना, मित्र कीटों को दूसरे खेतों में छोड़ना तथा केंद्रीय कीट नाशक पंजीकरण समिति द्वारा पंजीकृत कीटनाशकों का प्रयोग करने की सलाह दी।
इस दौरान सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी राजेंद्र कुमार, किरण नेगी, नितिन कुमार, वैज्ञानिक सहायक सिमरन, तकनीकी सहायक श्याम कुमार ने भी किसानों को एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन व्यवस्था की जानकारी दी। इस मौके पर विनय धामा, रामपाल प्रधान, मास्टर नरेंद्र, मनोज धामा, देवेंद्र धामा, सुनील धामा आदि मौजूद रहे।

यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर अनिल दुजाना ढेर

मेरठ: मेरठ में गेंगस्टर अनिल दुजाना को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। जानकारी के अनुसार कुख्यात अनिल दुजाना के मेरठ में भोला झाल पर सक्रिय होने की पुख्ता जानकारी होने के बाद एसटीएफ ने उसे चारों ओर से घेर लिया। बताया गया कि पुलिस पर फायरिंग करते हुए वह फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
अनिल दुजाना पर यूपी समेत अन्य राज्यों में लगभग 50 हत्या, रंगदारी, फिरौती आदि के केस दर्ज हैं। बादलपुर का दुजाना गांव कभी कुख्यात सुंदर नागर उर्फ सुंदर डाकू के नाम से जाना जाता था। सत्तर और अस्सी के दशक में सुंदर का दिल्ली-एनसीआर में खौफ था।
उसने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तक को जान से मारने की धमकी दे दी थी। इसी दुजाना गांव का है अनिल नागर उर्फ अनिल दुजाना। पुलिस रिकॉर्ड में 2002 में गाजियाबाद के कवि नगर थाने में इसके खिलाफ हरबीर पहलवान की हत्या का पहला मुकदमा दर्ज हुआ।

मुजफ्फरनगर में दोपहर 1:00 बजे तक 35.23% मतदान हुआ शांतिपूर्ण

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में निकाय चुनाव के लिए पहले चरण के तहत गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले के 10 निकायों पर अध्‍यक्ष पद के लिए 118 और सदस्‍य पद के लिए 1081 प्रत्‍याशियों का भाग्‍य दांव पर लगा है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्‍न कराने के लिए जिले में 4 हज़ार पुलिसकर्मियों सहित एक कंपनी बीएसएफ और दो कंपनी पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। जिले में 11 बजे तक 22.27 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जबकि दोपहर 1 बजे तक 35.23% मतदान हुआ।
जनपद में 210 मतदान केंद्र और 698 मतदेय स्थल

मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद सीट से भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप परिवार के साथ मतदान के बाद बाहर पहुंचे।

निकाय चुनाव कराने के लिए जिले में 698 मतदेय स्‍थल बनाए गए हैं, जबकि मतदान केन्‍द्रों की संख्‍या 210 है। जिले के 10 निकायों में 89 मतदान केंद्र संवेदनशील चिन्हिति किये गए हैं। जिले भर में 647606 मतदाताओं को मताधिकार प्राप्‍त है। निकाय चुनाव कराने के लिए 698 पोलिंग पार्टी ड़यूटी पर लगाई गई हैं। गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। जिले के 10 निकायों में 89 मतदान केंद्र संवेदनशील चिन्हिति किये गए हैं। बीजेपी प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप व उनके पति बीजेपी नेता गौरव स्वरूप ने परिवार सहित वोट डाली है।

मुजफ्फरनगर सपा प्रत्याशी लवली शर्मा, पति राकेश शर्मा के साथ ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर वोट डालकर बाहर आते हुए।

नगरपालिका से सपा प्रत्याशी लवली शर्मा व उनके पति राकेश शर्मा ने भी वोट डाल दिया। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने प्रेक्षक रणबीर प्रसाद के साथ बूथों का निरीक्षण किया और मतदाताओं से शांति बनाए रखने तथा अधिक से अधिक वोटिंग करने की अपील की है।

यूपी निकाय चुनाव: 5 मई को सीएम योगी पश्चिमी यूपी के 4 जिलों में करेंगे चुनावी सभा

हापुड़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच मई को मेरठ मंडल के चार जिलों के दौरे पर रहेंगे। हापुड़ से चुनावी दौरा शुरू करेंगे। हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर के बाद गाजियाबाद में चुनावी सभा को संबोधित कर लखनऊ लौट जाएंगे।भाजपा प्रदेश मुख्यालय से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच मई को मेरठ मंडल के चुनावी दौरे पर रहेंगे। लखनऊ से वह हिंडन पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 12 बजे हापुड़ के रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से मेरठ पहुंचेंगे। मेरठ में जिमखाना मैदान में दोपहर करीब 1.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
तीसरी जनसभा बुलंदशहर के नुमाइश मैदान में होगी, जहां करीब तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। बुलंदशहर के बाद शाम करीब 4.15 बजे गाजियाबाद के कविनगर रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। गाजियाबाद के बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे। चारों स्थानों पर मुख्यमंत्री की सभा करीब 45-45 मिनट की रहेगी।

यूपी निकाय चुनाव 2023: हमारी पार्टी के लिए अच्छा रिजल्ट आएगा: मायावती

  • वोट डालने के बाद मायावती ने की लोगों से मतदान की अपील

लखनऊ: यूपी नगर निकाय 2023 के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह सात बजे से जारी है जो शाम छह बजे तक चलेगा। निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 37 जिलों में वोटिंग जारी है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वोट डाला। इसके बाद बीएसपी चीफ मायावती ने लखनऊ स्थित मॉल एवेन्यू बूथ संख्या 24 पर अपना वोट डाला है। इस दौरान उन्होंने बीएसपी को लेकर एक बड़ा दावा किया है।
सभी नागरिकों से वोट डालने की अपील: मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावाती ने वोट डालने के बाद कहा कि यूपी में निकाय चुनाव का यह पहला चरण है। हमारी पार्टी अन्य दलों के समर्थन के बिना यह चुनाव लड़ रही है। मुझे उम्मीद है कि हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे जाएं और अपना वोट डालें।
मायावती ने कहा, हमें पूरा भरोसा है कि हमारी पार्टी के लिए अच्छा रिजल्ट आएगा। बीएसपी अकेले चुनाव लड़ रही है। हमारी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। मैं राज्य के वोटर्स से अपील करती हूं कि लोग घर से वोट डालने के लिए निकलें।
यूपी निकाय चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
यूपी नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वोटिंग वाले शहरों में पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई है। वोटर्स के बीच मतदान को लेकर खासा उत्साह भी देखने को मिल रहा है।
पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगमों 104 नगर पालिका परिषदों और 276 नगर पंचायतों के चुनाव होंगे। करीब 2.40 करोड़ मतदाता 7593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

यूपी निकाय चुनाव 2023: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में डाला वोट, मतदाताओं से की मतदान की अपील

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। गुरुवार यानी आज पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है, जो शाम सात बजे तक होगा। पहले चरण में लखनऊ, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी समेत 9 मंडलों के 37 जिलों में वोटिंग हो रही है। जिसके तहत 10 नगर निगम, 103 नगर पालिका और 276 नगर पंचायतों में वोट डाले जा रहे हैं।
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मंत्रियों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के कन्या प्राथमिक विद्यालय में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के रूप में शहरों को विकसित करने के लिए नगर निकाय के चुनाव हो रहे हैं। ईश्वर की कृपा से मौसम सुहावना है। मतदाता अच्छी सरकार चुनें। चुनाव शांति पूर्वक करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह है।
पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जीत का किया दावा
प्रयागराज में बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी मतदान किया। जीएचएस कॉलेज में मतदान के बाद बातचीत में पूर्व मंत्री ने बीजेपी की बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा है कि नगर निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है, बीजेपी सरकार ने प्रदेश में विकास का राज कायम किया है। माफियाओं के राज को खत्म किया है। जनता भाजपा के कार्यों से खुश है। यही वजह है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 पर भी नगर निकाय चुनाव के परिणाम पर असर डालेंगे।
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सपा सरकार पर बोला हमला
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी गोरखपुर में पादरी बाजार के प्राथमिक विद्यालय में मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जीत का बड़ा दावा करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ट्रेंड हैं। सपा सरकार को भी लोगों ने देखा अब भाजपा को भी देख रही है। मंत्री ने कहा कि हम जनता के बीच रहे हैं। कोरोना संकट में लोगों की मदद की है। आगे भी करेंगे। अखिलेश यादव को लेकर बोले कि सपा कहीं नहीं है। निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।
कारागार राज्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने अपनी पत्नी निशा राही के साथ वोट डाला। वोट डालने के बाद मंत्री सुरेश भाई ने जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि विकास को लेकर वोट करना है। जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए कमर कस ली है। मंत्री ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सपा की जब सरकार थी तब कुछ नहीं कर पाए। बड़ी-बड़ी बातें करने से क्या फायदा, अखिलेश यादव जनता को बरगला रहे हैं। वही मंत्री सुरेश राय की पत्नी निशा राही ने योगी सरकार की तारीफ की और बोलीं कि योगी सरकार में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं।

जिलाधिकारी ने 10 मई को क्रांति दिवस मनाये जाने तथा विभिन्न कार्यक्रमों को नियत करने के संबंध में की बैठक

मेरठ: बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में 10 मई को क्रांति दिवस मनाये जाने तथा विभिन्न कार्यक्रमो को नियत करने के संबंध में नागरिक सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, शिक्षा, जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड के अधिकारी के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा प्रभात फेरी के मार्ग में पड़ने वाली सड़कों की मरम्मत तथा मूर्तियो की साफ-सफाई के निर्देश दिये गये। अवगत कराया गया कि प्रभात फेरी 06.30 बजे गांधी आश्रम गढ़ रोड से प्रारंभ होकर इंदिरा चौक बुढ़ाना गेट होते हुये शहीद स्मारक पर संपन्न होगी। क्रांति दिवस के अवसर पर कौमी एकता दौड़, राष्ट्रीय गीतो का प्रसारण, शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण तथा औघड़नाथ मंदिर में अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया जायेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

चुनाव में अगर बच्चों का प्रयोग किया तो होगी कानूनी कार्यवाही: अभिषेक त्यागी

हापुड़: उप्र में चुनाव की सरगर्मी तेज़ हो गयी है। जनप्रतिनिधि जनता को लुभाने हेतु तरह-तरह के वादे कर रहे चुनाव की इसी प्रकिया को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग तथा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग दिल्ली ने उ.प्र. सभी निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी पार्टी तथा प्रत्याशी द्वारा बच्चो का प्रयोग चुनाव में किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
अभिषेक त्यागी अध्यक्ष बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट) हापुड़ ने कहा कि जनपद में किसी भी पार्टी तथा विधानसभा प्रत्याशी द्वारा किसी बच्चो के माध्यम से रैलियों में नारेबाजी कराना, पोस्टर, पेम्पलेट वितरण या चिपकाना, चुनावी सभाओं में सम्मलित करना आदि किया जाता है तो ऐसे प्रत्याशियों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी। अतः सभी राजनैतिक पार्टी या प्रत्याशी बच्चो का चुनाव में प्रयोग करने से परहेज करें।

उड़ान युवा मंडल ने लॉन्च की सजल बागपत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

  • सजल बागपत क्विज में 225 से अधिक लोगों ने किया प्रतिभाग।

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बड़ौत:  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केन्द्र बागपत से सम्बद्ध उड़ान युवा मंडल ट्यौढ़ी ने सजल बागपत अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर जानिए सजल बागपत अभियान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता लॉन्च की, जिसके माध्यम से लोगों को अभियान के उद्देश्य एवं अहमियत के विषय में जागरूक किया जा रहा है।
प्रश्नोत्तरी में पहले ही दिन 225 लोगों ने प्रतिभाग किया और 49 लोगों ने पूर्ण स्कोर प्राप्त किए, जिनके नाम कॉन्टेस्ट 360 वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए है। सभी प्रतिभागियों को उड़ान युवा मंडल की ओर से डिजिटल प्रमाण पत्र जारी किए गए है।
उड़ान युवा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि सजल बागपत अभियान के अंतर्गत जिले को सजल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए है, जिसको देखते हुए ही अभियान से संबंधित क्विज प्रतियोगिता लॉन्च की है। आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के दिवसों पर भी इसी प्रकार ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक

  • चुनाव में लगे अधिकारी अपनी शक्तियों को पहचाने
  • बागपत के 9 नगर निकायों का 14 जोन व 44 सेक्टरों में होगा चुनाव

बागपत: मतदान कार्मिकों प्रदान किया गया प्रथम प्रशिक्षण कार्मिकों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व के साथ ही मतदान प्रक्रिया के बारे में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला मजिस्ट्रेट /जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव की अध्यक्षता में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष पारदर्शी, सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए तीन नगर पालिका व 6 नगर निकायों में 11 मई को 149 वार्ड के लिए 103 मतदान केंद्रों के 294 मतदेय स्थलों पर 267886 मतदाता मतदान कराएंगे, जिसके लिए जिला प्रशासन ने 37 संवेदनशील केंद्र व 13 अतिसंवेदनशील केंद्र, 18 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 68 संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं, जिसके लिए 14 ज़ोन व 44 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जिसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। नगर निकाय निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए 27 आरओ व एआरओ 29 व अतिरिक्त नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं के संपादन हेतु 15 प्रभारी अधिकारी एवं 40 सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। बनाए गए हैं जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिये गए हैं। तहसील बागपत के निकाय बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय के लिए मतदान पेटियों की रवानगी एवं मतगणना सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में की जाएगी, बड़ौत तहसील के निकाय बड़ौत, छपरौली, दोघट, टीकरी के लिए पोलिंग पार्टी रवानगी एवं मतगणना कृषि उत्पादन मंडी समिति बड़ौत में, खेकड़ा तहसील के निकाय के लिए खेकड़ा व रटौल लखमी चंद पटवारी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट खेकड़ा से मतदान पार्टियों की रवानगी और मतगणना स्थल चयनित किए गए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट को निर्वाचन की प्रक्रिया से रूबरू कराया और उनके साथ अनुभव साझा करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र से संपर्क करने के लिए जिस भी मतदान से जुड़े अधिकारी की जो दायित्व दिए जाते हैं उन्हें उसकी संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। जो निर्वाचन संबंधित गाइडलाइन हैं, उनका अवलोकन अवश्य करें और अपने नियमों और कर्तव्य पर निश्चित रहे। उन्होंने कहा कि जनपद में 11 मई को मतदान होना है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें। अपने मतदान केंद्र अवश्य देखने और सभी मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं अवश्य हैं। जहां पर कोई कमी दिखाई दे तो अपने उच्च अधिकारी को अवगत कराएं। सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट टीम भावना के साथ कार्य करें। निर्वाचन की प्रक्रिया में कोई बड़ा-छोटा नहीं होता है जिसे जो अनुभव है वह अपना अवश्य शेयर करें। उन्होंने कहा मतदान केंद्र पर किसी को भी मोबाइल ले जाना अलाउड नहीं है। सिर्फ पीठासीन अधिकारी के पास मोबाइल रहेगा। निर्वाचन में लगे समस्त अधिकारी एक-दूसरे के कोडिनेट में रहे। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता को प्रदर्शित करना और निष्पक्ष रूप से मतदान कराना है। यही एक सच्चे सरकारी कार्मिक की जिम्मेदारी होती है। चुनाव में लगे अधिकारी अपनी शक्तियों को पहचाने और सकुशल निर्वाचन संपन्न कराएं। जिलाधिकारी ने बड़ौत एसडीएम सुभाष कुमार की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कराने में सबसे अनुभवी व्यक्ति है।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा पुलिस बल अलर्ट मोड में है। अफवाह फैलाने वाले दंगा करने वालों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन बिलकुल सख्त है। निर्भीक होकर सभी मतदान करें, सभी मतदान कार्मिकों को सुरक्षा देना बागपत पुलिस प्रशासन का कार्य है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के समय जहां भी व्यक्ति एकत्रित दिखाई दे टोका-टकी रखी जाए। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाए, अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में निर्वाचन के समय बख्शा नहीं जाएगा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्र, एसडीएम बड़ौत सुभाष कुमार, एसडीएम बागपत पूजा चौधरी, खेकड़ा ज्योति शर्मा सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रीता, प्रवीण कुमार सहित आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी को भारत स्काउट और गाइड उ.प्र. जनपद बागपत का अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत: प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा.प्रभात कुमार के निर्देशानुसार दिनांक 03-05-2023 को जनपद बागपत के जिलाधिकारी राजकमल यादव से शिष्टाचार भेंट हुई। जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड उ.प्र.,बागपत के अध्यक्ष बनने पर सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर (स्काउट)मेरठ मण्डल मयंक शर्मा एवं जिला मुख्यायुक्त बागपत डा.वीरेंद्र सिंह,जिला सचिव उमेश कुमार, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अशोक बंधु भारद्वाज, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) शशिवाला ने जिलाधिकारी को बधाई देते हुये जिला संस्था के पुनर्गठन हेतु वार्ता की जिसके लिये जिलाधिकारी/अध्यक्ष ने वायलॉज के अनुसार विधिवत गठन हेतु मार्गदर्शन किया तथा प्रत्येक माह में एक समीक्षा बैठक करने के लिये भी जिला सचिव को निर्देशित किया।
तत्पश्चात भारत स्काउट और गाइड उ.प्र. संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी एम.एल.व्यास से मुलाक़ात कर जनपद बागपत में भारत स्काउट और गाइड उ.प्र. की गतिविधियों को बढ़ाने हेतु विचार-विमर्श किया।

धर्मनिरपेक्ष विचारधारा का है सपा-रालोद गठबंधन: गुलाम मोहम्मद

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: रालोद सिवालखास क्षेत्र विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने कहा कि सपा रालोद गठबंधन भविष्य में मजबूती के साथ कायम रहेगा।
जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में गठबंधन के सर्वाधिक प्रत्याशी जीत हासिल करेंगें। गठबंधन के भविष्य के बारे में किए सवाल पर उन्होंने कहा कि ये चौधरी चरण सिंह, लोहिया, मुलायम सिंह यादव व अजित सिंह की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा का गठबंधन है, जो भविष्य में भी मजबूती से कायम रहेगा। कुछ जगहों सपा रालोद दोनों के प्रत्याशी उतारे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह स्थानीय संगठन की चूक से एक दो जगह हुआ है। भाजपा के कुशासन से सब तंग हैं। महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है। निकाय चुनाव व 2024 लोकसभा चुमाव में भाजपा को शिकस्त मिलेगी। रालोद राष्ट्रीय महासचिव डा.राजकुमार सांगवान ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। आम आदमी को मंदिर मस्जिद तक छोड़ दिया है। इस दौरान अमित सोलंकी, डा.सुनील आर्य, आजाद सोलंकी, चंद्रवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

इस्माईल गर्ल्स नेशनल इण्टर कॉलेज में विश्व अस्थमा दिवस कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ: इस्माईल गर्ल्स नेशनल इण्टर कॉलेज, एल-ब्लॉक शास्त्री नगर मेरठ में विश्व अस्थमा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या डा.मृदुला शर्मा ने सभी छात्राओं को बताया कि विश्व अस्थमा दिवस के लिए इस वर्ष एक खास थीम तय की गयी है। अस्थमा दिवस 2023 की थीम है,‘अस्थमा केयर फॉर ऑल’। इस विषय का मकसद अस्थमा से होने वाली मौतों और मरीजों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए सभी को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित करना है। अस्थमा या दमा श्वसन तंत्र की बीमारी है जिसके कारण सांस लेना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि श्वसन मार्ग में सूजन आ जाने के कारण वह संकुचित हो जाती है। इस कारण छोटी-छोटी सांस लेनी पड़ती है, छाती मे कसाव जैसा महसूस होता है, सांस फूलने लगती है और बार-बार खांसी आती है।
मंच का संचालन विद्यालय प्रवक्ता अनुपम निधि एवं कार्यक्रम का संचालन संयोजिका वन्दना सिंह ने किया। अनुपम निधि ने बताया हर साल मई के पहले मंगलवार को ‘वर्ल्ड अस्थमा डे’ मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सांस या फेफड़ों की बीमारी अस्थमा के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं अनुपम निधि, अर्चना भास्कर, वंदना सिंह, नीता रानी, प्रमिला,अम्बिका देवी, कंचन सिंह, सुषमा बिन्द, ज्योति, कनक शर्मा, निधि राजवंशी, सुमन शर्मा, रानी शर्मा, संजू चौधरी, शशि प्रभा, अंजू दीक्षित, दीपमाला, दीपांशी, प्रिया गौड़, शालू, एकता, शिवानी आदि उपस्थित रहीं।

जिलाधिकारी ने किया मतगणना स्थल कताई मिल का निरीक्षण

मेरठ: जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दीपक मीणा के कुशल निर्देशन में लगातार कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल कताई मिल का निरीक्षण कर वहां सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, वाहन पार्किंग आदि विभिन्न पहलुओ पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया व अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर सीडीओ शशांक चौधरी, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, एसपी सिटी पीयूष कुमार, एसपी टै्रफिक जितेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पालिका बड़ौत के 32 मतदान केंद्रों व 106 मतदेय स्थलों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

  • बड़ौत गुड मंडी में पहुंचकर मतगणना स्थल का लिया जायजा

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत: नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र निष्पक्ष पारदर्शी सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, निरंतर जनपद में भ्रमण कर रहे है और मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। जनपद बागपत में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा जिसकी तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बड़ौत नगर पालिका क्षेत्र में स्थित 32 मतदान केंद्रों के 106 मत देय स्थलों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान स्थल पर छाया, पानी, टॉयलेट आदि की व्यवस्था अवश्य हो, वेरीगेटिंग मजबूत की जाए।
उन्होंने आज अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ नगर पालिका बड़ोंत से जुड़े मतदान स्थलों का भ्रमण किया, जिसमें ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल आवास विकास कॉलोनी बड़ौत, देववाणी शिक्षा निकेतन सदन छपरौली रोड बड़ौत, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीबाई पट्टी चौधरान बड़ौत, जुहाओ वाली धर्मशाला बड़ौत, डा.अंबेडकर शिक्षा सदन बड़ौत, डा.अंबेडकर धर्मशाला, रवा राजपूत धर्मशाला, आदर्श बाल शिक्षा सदन गुराना रोड बड़ौत, राजपूत रवा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आई.टी.सी.) बिनौली रोड बड़ौत, विद्यासागर स्कूल बड़ौत आदि स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने गुड मंडी बड़ौत 13 अप्रैल को होने वाली नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 की मतगणना स्थल का भी स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुभाष कुमार, अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक, मंडी सचिव सहित आदि उपस्थित रहे।

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र शोर्य सिंह सिवाच ने सत्र-2 के जेईई मेन 2023 की परीक्षा उत्तीर्ण की

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डा.राजीव खोखर ने बताया कि शौर्य सिंह सिवाच ने सत्र-2 में जेईई 2023 में 93 परसेंटाइल के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। शौर्य ने सत्र 2022-23 में कक्षा 12वीं की परीक्षा भी दी है, जिसका परीक्षा परिणाम भी जल्दी ही आने वाला हैं।
स्कूल प्रबंधक प्रोफेसर बी.एस.आर्य ने इस सफलता के लिए बच्चे की कड़ी मेहनत, अध्यापकों एवं अभिभावकों के योगदान की सराहना की है साथ ही शौर्य को आशीर्वाद एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा हैं कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए मेहनत करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
शौर्य सिंह सिवाच ने बताया कि उनकी यह सफलता लगातार और समयबद्ध तरीके से की गई कड़ी मेहनत का परिणाम है।
आज विद्यालय में इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर डा.अनिल आर्य डायरेक्टर डा.सुनील आर्य, उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, सुमित चौहान, प्रवीण तोमर, अंकित गुलियान्न ,अश्वनी तोमर आदि शिक्षक उपस्थित थे

कैच द रेन अभियान निबंध प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बड़ौत: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केन्द्र बागपत के स्वयंसेवकों द्वारा कैच द रेन अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत बड़का में धर्म सिंह सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 80 युवतियों ने प्रतिभाग कर जल संरक्षण विषय पर निबंध लिखकर अपने विचार साझा किए और जल चक्र आदि विषयों पर जानकारी ली।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंशिका, कक्षा 11वीं ने, द्वितीय स्थान आरुषि, कक्षा 12वीं ने और तृतीय स्थान तनु स्वामी, कक्षा 11वीं ने प्राप्त किया जिनको मेडल और पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दानिश मलिक और प्राचार्या विनीता शर्मा ने युवतियों को जल शपथ दिलाया जिसमें सैकड़ों युवतियों ने हरसंभव जल बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम आयोजन में प्रगति सिंह, शादाब अली, पंकज, वंदना आदि का सहयोग रहा।

टाइम्स ग्रुप के कॉन्टेस्ट में विजेता बने बागपत के अमन

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत: ट्यौढ़ी गांव निवासी अमन कुमार ने टाइम्स ग्रुप द्वारा आयोजित अभियान व्हाट मेकस अस वन में प्रतिभाग कर रचनात्मक जवाब दिया, जिसके लिए द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप द्वारा उनको आकर्षक उपहार से सम्मानित किया जाएगा। अमन ने बताया कि अभियान के अंतर्गत भारत की विविधता में एकता को बनाए रखने का जवाब एक शब्द में पूछा था जिसका जवाब उन्होंने इमोशंस अर्थात भावनाएं लिखा था जिसके आधार पर टीम ने उनको ईमेल भेजकर विजेता घोषित किया।
एक युवा स्वयंसेवक के रूप में अमन द्वारा विभिन्न सामाजिक अभियानों का नेतृत्व किया जा रहा है जिसके अंतर्गत वो युवा सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं साक्षरता, स्वच्छता, योग एवं खेलकूद, इंटरनेट मीडिया, सामुदायिक विकास आदि क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम संचालित करने के साथ साथ क्षेत्र के युवाओं को मोटिवेट करने में भी अग्रणी है। पूर्व में जहां विभिन्न राष्ट्रीय संस्थाओं के अधिकारियों ने अमन से विभिन्न मुद्दों पर राय ली, वहीं उनको भिन्न भिन्न संस्थानों ने सम्मानित भी किया और शिक्षा रत्न सहित अन्य उपाधियों से अलंकृत किया है।