Monday, August 3, 2026
Home Blog Page 38

योग व संस्कारयुक्त शिक्षा से संवरेगा बेटियों का भविष्य

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: जिवाना गुलियान के आर्य कन्या इंटर कालेज में गुरुवार को शैक्षिक गोष्ठी हुई। जिसमें शिक्षाविदों ने युवा पीढ़ी को योग व संस्कारयुक्त शिक्षा देने के लिए बल दिया।

जिवाना के आर्य कन्या इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं

गोष्ठी में मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ मंडल ओंकार सिंह ने कहा कि माता पिता के साथ गुरु हमारा पथ प्रदर्शक होता है। योग को जीवन मे आत्मसात करने से बेटियां स्वस्थ और संस्कारयुक्त शिक्षा से सक्षम बनेंगी।

जिवाना के आर्य कन्या इंटर कालेज में गोष्ठी में मंचासीन अतिथि

डीआईओएस रविंद्र सिंह ने कहा कि जो योग के मार्ग पर चलता है, उसको जीवन मे अपेक्षित सफलता मिलती है। जीवन मे ऊंची अच्छी सोच रखने से लक्ष्य प्राप्त होगा। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, वेलकम गीत, ये मेरा इंडिया, नाटिका सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर भाव विभोर किया। ब्रह्मचारी रामफल आर्य व योग प्रशिक्षक प्रीति आर्या के निर्देशन में छात्राओं ने जूडो कराटे, दंड, बैठक, लाठी चलाना व योगासनों के अभ्यास दिखाए। इस दौरान मेधावी छात्राओं को आतिथियों ने पुरस्कृत भी किया। सुशीला के संचालन में हुई गोष्ठी में प्रबंधक योगेंद्र सोलंकी, प्रधानाचार्य तेजबीरी देवी, डॉ.देवेंद्र सोलंकी, नीरज नेगी, जयप्रकाश रूहेला, श्रीपाल धामा, रंजीता, वीर बहादुर, कुलदीप कौर, प्रियांशी, विजय सिंह, नत्थू सिंह आदि मौजूद रहे।

रंछाड़ गांव में गाय की तेरहवीं पर यज्ञ किया

रंछाड़ गांव में गाय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते ग्रामीण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: रंछाड़ गांव में गुरुवार को गौवंश प्रेम की मिसाल देखने को मिली। एक पालतू गाय की मौत होने के बाद ग्रामीणों ने तेरहवीं पर यज्ञ किया। इस अवसर पर हुए भंडारे में प्रसाद वितरण भी किया गया।
हमारे शास्त्रों में गाय को गौमाता का दर्जा दिया गया है। रंछाड़ गांव निवासी किसान कृष्णपाल के पास एक पालतू गाय थी। जिसकी परिवार के सभी सदस्य देखभाल करते थे। गत चार दिसंबर को 22 वर्ष की अवस्था मे गाय की मौत हो गई। जिसका ग्रामीणों ने ढोल बाजों के साथ अंतिम संस्कार किया। गाय की तेरहवीं पर पंडित मदन शर्मा के निर्देशन में वेदमंत्रों के साथ यज्ञ किया गया। जिसमें सैंकड़ों ग्रामीणों ने आहुति दी। इसके अलावा गाय के चित्र पर भी ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। कृष्णपाल सिंह, एसआई ओमवीर सिंह, रविंद्र हट्टी, देशपाल, राजेश, जयप्रकाश, रामकुमार, रामबीर, राजेंद्र, सोनू, बबलू, सचिंद्र, सतेंद्र, मोनू आदि मौजूद रहे।

जन्मदिन की वर्षगांठ पर आँखें के पर्यावरण संरक्षकों ने भेंट किया पौधा

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: क्षेत्र के गाँव पिचौकरा में नन्हीं गुड़िया परी चौधरी के जन्मदिन पर आँखें की पर्यावरण संरक्षक वाणी चौधरी व विकास कुमार बड़गुर्जर ने पौधा भेंटकर प्रतिवर्ष जन्मदिन की वर्षगाँठ पर पौधा रोपण का संकल्प दिलाया।
विकास बड़गुर्जर ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी सम्भव नहीं है। वृक्षों के अंधाधुंध कटान से भविष्य पर संकट के बादल मडरा रहे है। इसीलिए पेड़-पौधों के प्रति समर्पित होकर पर्यावरण की रक्षा का दृढ़ संकल्प लेने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर विपिन चौधरी, सुभम, अंकुर, अनुज, रंजीत सिंह, आरती, संजू, गीता देवी, मनीषा, लवी, मोना, अन्ना, सिवांश, बादल सैन आदि उपस्थित रहे।

रालोद कार्यकर्ता एकजुट होकर निकाय चुनाव में जुट जाएं: सुखवीर सिंह

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना ने कहा कि रालोद कार्यकर्ता एकजुट होकर निकाय चुनाव में जुट जाएं। भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके हर चुनाव जीतना चाहती है। सुखवीर सिह गठीना ने रविवार को पुसार में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार चाहे कितनी ही बेईमानी कर ले, आने वाले समय में भाजपा का पतन निश्चित है। खतौली और मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा को जनता ने आईना दिखा दिया है। रामपुर उपचुनाव में भाजपा सरकार ने सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया और लोकतंत्र का हनन किया। पुलिस द्वारा मतदाताओं को डराया और पीटा गया। यह लोकतंत्र की हत्या है। खतौली और मैनपुरी उपचुनाव में भी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। शनिवार को खतौली के निर्वाचित विधायक मदन भैय्या को अपने क्षेत्र में जाने से पुलिस बल लगाकर रोका। यह संवैधानिक प्रक्रिया की हत्या है।
राष्ट्रीय लोकदल चुनाव में पक्षपात करने वाले अधिकारियो के विरुद कार्यवाही की मांग करता है। इसके लिए उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय को चुनाव आयोग व सरकारी तंत्र के साथ कठोर कार्यवाही करनी चाहिए, जिससे आगे के लिए कड़ा सबक मिल सके और देश में निष्पक्ष चुनाव हो सके। निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल पूरे दमखम के साथ जीत हासिल करेगा। भाजपा सरकार में प्रदेश का किसान व युवा पूरी तरह त्रस्त है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान निजी मिल मालिक नहीं दे रहे हैं और इस वर्ष का गन्ना मूल्यनिर्धारण सरकार निजी मिल मालिकों के दबाव में घोषित नहीं कर रही है।
गन्ना किसानों की समस्याओ का समाधन सत्र शुरु होने के बाद भी नही हो पा रहा है। रालोद की मांग है कि सरकार को इस वर्ष गन्ने का मूल्य 450 रुपये घोषित करना चाहिए। क्रय केन्द्रो पर घटतौली हो रही है। नहरों में टेल तक पानी नहीं है। डीएपी खाद के लिए किसानों में आपाधापी मची है, सहकारी समितियो में डीएपी नही है। सरकार प्रचुर मात्रा में किसानों को डीएपी उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हुई है। 18 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोकदल खतौली में भाईचारा जिन्दाबाद सम्मेलन का आयोजन कर रहा है जिसमे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद चौधरी जयन्त सिह आयेंगे।
पत्रकार वार्ता में राजू तोमर सिरसली, बृजमोहन शास्त्री, सतेन्द्र मोघा, युगांशु कौशिक आदि मौजूद थे।

सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के एमडी ने किया रमाला मिल का निरीक्षण, मिली खामियां

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
रमाला: सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के एमडी रमाकांत पांडे ने रविवार को शिकायत मिलने पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलने पर उन्होंने मिलकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई।
पूर्व चेयरमैन रविंद्र मुखिया ने कई बार मिल के अधिकारियो से शिकायत की, लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसका विपरीत असर ये हुआ कि अधिकारियो ने किसानों का गन्ना ख़राब बता दिया। पुनः आठ दिसंबर को पूर्व चेयरमैन ने चीनी मिल एमडी को शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत पर एमडी ने चीनी मिल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था देखी और मशीनों की जांच में कई खामियां मिलने पर अधिकारियो को फटकार लगाई। उनको आदेश किया की किसानों को किसी भी तरह की कोई समस्या नही होनी चहिए। उन्होंने मिल प्रबंधक को किसानों के लिए समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए।

सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के एमडी ने किया मिल का निरीक्षण

उन्होंने गन्ना तौल करने वाले कांटे चेक किए, जो सही मिले। चीनी मिल में गन्ना लेकर आ रहे ट्राले व बुग्गियों को चेक किया, जो साफ मिला। उन्होंने उत्तम ग्रुप के अधिकारियों को मिल में हो रही जगह जगह लिकेज को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए। चीनी मिल को लाभ पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर चीनी मिल प्रबंधक आबाद असलम, पूर्व चेयरमैन रविंद्र मुखिया, धर्मपाल, नरेश ठेकेदार, सुरेंद्र प्रधान रमाला, राजबीर सिंह, अशोक चौहान किरठल, रामबीर सिंह, सुमित आलम, बिजेंद्र मुखिया आलम, हरबीर आदि मौजूद रहे।

अमीनगर सराय में गरीब व बेसहारा लोगों को कराया भोजन

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत। टू बी रिसॉल्वड वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपना घर आश्रम अमीनगर सराय में पहुँचकर शारिरिक व मानसिक रूप से विकलांग व बेसहारा लोगों को भोजन कराया।
इसके अलावा उन्हें ठंड से बचाने के लिए कंबल का भी वितरण किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष हेमंत गुप्ता ने कहा कि गरीब व बेसहारा व्यक्तियों को भोजन कराना और उनकी देखभाल करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। समाज के सभी संपन्न परिवारों को इस तरह के पुण्य कार्य में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था इस तरह के सामाजिक कार्य करती रहेगी, ताकि अन्य लोग भी उनके कार्यो से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी टीम के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर टीम के सदस्य धीरेन्द्र तोमर, सोनू जैन, सुमित दांगी, विनोद जोगी, गौरव प्रधान आदि का सहयोग रहा।

छापे की सूचना पर बिनौली-बरनावा में हड़कंप

  • जीएसटी अधिकारियों की टीम के आते ही बाजारों मे मची भगदड़

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: जीएसटी अधिकारियों के छापेमारी की सूचना पर शनिवार शाम बिनौली व बरनावा के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
जनपद में जीएसटी अधिकारियों ने छापेमारी अभियान चला रखा है। जिसके तहत जीएसटी की चोरी करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। जीएसटी अधिकारियों के आने की सूचना पर बरनावा व बिनौली में हड़कम्प मचा रहा। इस दौरान दुकानदारों ने दो बार अपनी दुकानों के शटर डालकर बंद किया।

अपर जिलाधिकारी ने किया बागपत शहर का भ्रमण

अपर जिलाधिकारी ने शहर में शांति व्यवस्था के दिए निर्देश
  • थाना संपूर्ण समाधान दिवस बागपत में 10 शिकायतें प्राप्त हुई, मौके पर एक का निस्तारण
  • शहर में शांति व्यवस्था के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत: शनिवार को जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने थाना संपूर्ण समाधान दिवस बागपत में जन सामान्य की शिकायत सुनी और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लेखपाल, कानूनगो को चकरोड मेड़बंदी संबंधित मामलों आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की ज्वाइन टीम ऐसे मामलों का निस्तारण कराएं और अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं थाना संपूर्ण समाधान दिवस में आज 10 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर एक शिकायत का निस्तारण किया गया।
अपर जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने शनिवार को बागपत शहर का भ्रमण किया और आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 को शांति रूप से कराए जाने के संबंध में संबंधित से अपील की। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति निर्वाचन के संबंध में अफवाह फैलाते हैं, ऐसे व्यक्तियों की तत्काल सूचना दी जाए। उन्होंने जिन व्यापारियों ने अत्यधिक अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से हटाए जाने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा शहर में गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगरपालिका की टीम निरंतर साफ-सफाई के प्रति अलर्ट रहे शहर में कूड़ा नजर नहीं आना चाहिए।

चिकित्सक के इलाज से ठीक हुए बच्चे

इलाज के बाद ठीक हुए बच्चे के साथ डा.रवि राणा
  • माही माइंड सेंटर मेरठ में मिला इलाज

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: धनौरा सिल्वरनगर गांव के चिकित्सक डॉ.रवि राणा के कुशल इलाज से चलने में अक्षम दो बच्चे ठीक हो गए है। इलाज के बाद दोनों चलने फिरने लगे हैं।
मुजफ्फरनगर के रहने वाले कुलदीप सिंह कुशवाहा के दो बच्चों में एक बेटा व बेटी हैं। कुलदीप ने बताया कि उनके बच्चों को बचपन से ही चलने में बहुत परेशानी थी। दोनों ही बच्चों के पैरों की नसें कमज़ोर हैं। जिसकी वजह से वो चलने में अक्षम थे। उन्होंने कई चिकित्सकों से बच्चों का इलाज कराया, लेकिन कहीं भी उनको संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने माही माइंड सेंटर के साईकियेट्रिस्ट डॉ.रवि राणा से इलाज कराया। इलाज के बाद अब दोनों ही बच्चों में अस्सी फीसदी तक सुधार है। दोनों अब खूब चलने फिरने लगे हैं। कुशल इलाज के बाद बच्चों के माता-पिता ने चिकित्सक का आभार जताया है। वहीं साईकियेट्रिस्ट डॉ.रवि राणा ने बताया की इस तरह की बीमारी जेनेटिकली डिसऑडर होती हैं। जिसमें न्यूरोन्स वीक हो जाते हैं। जिसको आसान शब्दों मेें न्यूरो मसक्यूलर डिसऑडर भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि दोनों ही बच्चों ने अपने दिमाग में कभी ना चल पाने की इमेज बना ली थी। जो इनकी बीमारी की बड़ी वजह थी। जिसको काउंसलिंग और फिजियोथैरेपी केे माध्यम से भी ठीक किया गया है।

यश तोमर ने जीता रजत पदक, नार्थ जॉन शूटिंग चैंपियनशिप में पाई उपलब्धि

जिवाना के गुरुकुल स्कूल में पदक विजेता शूटर को पुरस्कृत करते शिक्षक

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: मेरठ में हुई सीएबीएसई नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र यश तोमर ने रजत पदक जीता। पदक विजेता छात्र को स्कूल में पुरस्कृत किया गया।
मेरठ के डीपीएस पब्लिक स्कूल में छह से नौ नवंबर तक सीबीएसई की नार्थ जॉन शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें उत्तराखंड व पश्चिमी यूपो के सीबीएसई के विद्यालयों में अध्ययनरत निशानेबाजों ने भाग लिया। गुरुकुल स्कूल के कक्षा दस के छात्र यश तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल सब जूनियर पुरुष वर्ग स्पर्धा में 380/400 अंक लेकर रजत पदक हासिल किया। जबकि स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा अक्षिता तोमर ने इसी स्पर्धा के महिला वर्ग में रजत पदक जीता। पदक विजेता को स्कूल में हुए कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, डॉ. सुनील आर्य, सुशील वत्स, खेल प्रशिक्षक अश्वनी तोमर, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा, जितेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।

संचारी रोगों के प्रति किया जागरूक

बिनौली ब्लॉक से ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बीडीओ राजीव शर्मा

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: स्वयंसेवी संस्था मेरठ सेवा समाज के तत्वाधान में शुक्रवार को स्वयंसेवकों ने ई-रिक्शा के द्वारा कई गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता, कोरोना वैक्सीनेशन व संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया।
बीडीओ राजीव कुमार ने जागरूकता ई-रिक्शा को हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना। संस्था मेरठ सेवा समाज व सहयोगी संस्था मानस यूनिदास के द्वारा चलाई जा रही परियोजना अपहोल्ड द डिग्निटी के माध्यम से स्वयंसेवकों ने क्षेत्र के सिरसलगढ़, दरकावदा, फजलपुर, मुकीमपुरा आदि सहित कई गांवों में ई-रिक्शा कैंपेन चलाया। जिसमें ग्रामीणों को कोविड-19 वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य, स्वच्छता, संचारी व संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक करने को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान समुदाय को डेंगू, टाइफाइड, मलेरिया व बच्चों के टीकाकरण को लेकर भी जागरूकता की गई। इस दौरान संस्था जिला समन्वयक दीपक कुमार, सचिव सचिन कुमार, अशोक कौशिक, कौटिल्य धामा, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दोघट में बेसहारा गौवंशी को गौशाला मे संरक्षित किया

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
दोघट: नगर में आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़ने के लिए जिलाधिकारी राजकमल के निर्देश पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनीष चौधरी के निर्देशन में शुक्रवार को अभियान चलाया गया। अभियान में बेसहारा पशुओं को पकड़ कर नगर पंचायत कर्मियों ने गौशाला भेज दिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मनीष चौधरी ने बताया कि नगर में आवारा पशु आम जनता के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। आए दिन इनके झुंड सड़को पर दिखाई देते है जोकि बड़ी दुर्घटना को दावत देते है तथा पूर्व में नगर में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है तथा इन्ही आवारा पशुओं के कारण नगर के कई लोगो की जाने भी जा चुकी है।

अधिशासी अधिकारी मनीष चौधरी ने शुक्रवार को अभियान चलाकर बेसहारा पशुओं को गौशाला भिजवाया

भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो तथा नगरवासियों के सुरक्षा के लिए इस तरह का अभियान चलाकर आवारा पशुओं को गौशाला भेजा जा रहा है। ताकि बेसहारा पशु किसान भाइयों की फसलों को नुकसान ने पहुंचाए, अब गेहूं की बुवाई हो रही है तथा पशु पालकों को यह हिदायत दी जाती है की अपने पशुओं को बाधकर रखे यदि कोई पशु चिन्हित हो जाता है तो उसके मालिको के खिलाफ भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

रंगों की खुशी से चहक उठे बाल चित्रकार

अलीगढ़। बाल रचनाकारों की राष्ट्रीय पत्रिका ‘अभिनव बालमन’ द्वारा सासनी गेट स्थित वात्सल्य वर्ल्ड स्कूल में ‘मेरा मन मेरे रंग’ का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी अपनी रचनात्मकता को कोमल कल्पनाओ से जोड़ते हुए भिन्न-भिन्न चित्र बनाए।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम भारद्वाज ने कहा कि नन्हे-मुन्ने प्यारे बच्चों को चित्रकला से जोड़कर उनके मन की बातों को जानना अभिनव प्रयोग है।
इस अवसर पर अभिनव बालमन की उप संपादक संध्या ने कहा कि ‘अभिनव बालमन’ बच्चों के बीच जाकर निरंतर यह प्रयास कर रही है कि बच्चे विभिन्न विधाओं में रचनात्मकता को सभी के सामने लायें। इसी उद्देश्य के साथ ‘मेरा मन मेरे रंग’ के माध्यम से बच्चों को चित्रकारी का अवसर प्रदान किया गया ।
आयोजन में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या शालिनी भारद्वाज सहित प्रीती गुप्ता, रेशू अग्रवाल, आँचल, आरती, नीता, सुषमा, रजनी, सपना, अंशिका उपस्थित रहे।

नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

बिनौली के रामलीला मैदान में नुक्कड़ नाटक करते कलाकार

बिनौली: गांव के रामलीला ग्राउंड में रविवार को यायावर रंगमण्डल लखनऊ के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर ग्रामीणों को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
निपुण भारत मिशन अभियान के तहत यायावर रंगमंडल के संजू गौड़, आरती गौड़, मलय दत्ता, अमन वर्मा व योगेश निरंजन आदि कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिका शिक्षा, समर्थ कार्यक्रम, शारदा कार्यक्रम, डीबीटी की विस्तृत जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए भी प्रेरित किया गया। प्राथमिक विद्यालय न. एक के बच्चों द्वारा भी लिंगभेद पर नुक्कड़ नाटक कर ग्रामीणों को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान नोडल शिक्षक कविता सिंह ऋषिपालसिंह, युसूफ, रामकुमार, रेखा, पूनम, माया, सुदेश, शांति, शेखर, इरफान आदि मौजूद रहे।

शादी के पवित्र बन्धन में बन्धे नव दम्पति को आँखें के संरक्षक ने भेंट किया पौधा

ब्यूरो विकास बड़गुर्जर 
मेरठ: क्षेत्र के गांव राली चौहान में सनातन पद्धति से सम्पन्न हुए शादी समारोह में समाजिक संस्था आँखें द्वारा संचालित विवाह संस्कार में पौधा रोपण संस्कार अभियान के तहत आँखें के संरक्षक पूर्वी व विकास बड़गुर्जर ने शादी के पवित्र बन्धन में बन्धे नवदम्पति अनन्या सुपुत्री सतपाल निवासी राली चौहान (मेरठ) एवं सुनिल कुमार सुपुत्र बीरपाल सिंह निवासी पिचौकरा (बागपत) को पौधा भेट कर शादी की प्रत्येक वर्ष गाँठ पर पौधा रोपण करने का संकल्प दिलाया। पौधा प्राप्त कर एवं पौधा रोपण का संकल्प लेकर उत्साहित नव दम्पति ने कहा वह पर्यावरण के प्रति सजगता का संकल्प लेकर अत्यन्त आन्नद की अनुभूति कर रहे है।
समाजसेवी विकास बड़गुर्जर ने कहा वृक्षों के अंधाधुंध कटान से वातावरण अत्यन्त प्रभावित है। मौसम चक्र में असंतुलन है, जो भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। पृथ्वी पर उत्पन्न होने वाले भावी संकट के समाधान के लिए पौधा रोपण अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर पूर्वी ,अमित कुमार, गीता , रचना , प्रदीप , अमित , मदनसैन, सुविष कुमार, प्रवेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

संत शिरोमणि सेन महाराज की मनाई जयंती

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बड़ौत: संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती रविवार को नगर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अलग अलग स्थानों पर विविध आयोजन हुए इसी क्रम मे सेन समाज सेवा समिति ने सेन जी महाराज की जयंती मनाई शिरोमणि सेन जी महाराज के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।राहगीरों को, गुड चना बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर विनोद बाजवान सेन ने कहा कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज ने शोषित मानवता के उद्घार के लिए अनेक कार्य किए।आज आवश्यकता है कि मानव समाज उनके आदर्शों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चले।उन्होंने अपने संबोधन में सभी से एकजुट होकर सामाजिक संगठन को नई दिशा देने का आह्वान किया तथा सेन जी महाराज के जीवन चरित्र को अपने व्यक्तित्व में ढालने का भी अनुरोध किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी संख्या में सेन समाज के विनोद बाजवान सैन, अंकित सैन, विशाल, सैन राहुल, राजीव सैन अमित, दिनेश सैन,गौरव सैन,मौजूद रहे।

मंडलायुक्त ने लाक्षागृह का किया भ्रमण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: मंडलायुक्त मेरठ सेल्वा कुमारी जे ने शनिवार शाम बरनावा के लाक्षागृह का भ्रमण कर पुरावशेष देखे।
कमिश्नर मेरठ सेल्वा कुमारी जे ने लाक्षागृह पर मौजूद महाभारतकालीन प्राचीन सुरंग, मुगलकालीन गुंबद, प्राचीन दीवारें सहित अन्य पुरावशेष देखे। लाक्षागृह टीले के चारो ओर घूमकर भौगोलिक स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्री महानन्द संस्कृत माध्यमिक विद्यालय गुरुकुल की शिक्षण व्यवस्था, अध्ययनरत छात्रों की दिनचर्या, कक्षों व छात्रावास आदि की प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री से विस्तृत जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने गुरुकुल परिसर में ओपन जिम, शूटिंग रेंज व स्वच्छ पेयजल व्यवस्था कराने की मांग रखी। कमिश्नर ने इस बाबत डीएम को निर्देश दिए। इस दौरान डीएम राजकमल यादव, सीडीओ वीएन शुक्ल, इंस्पेक्टर सलीम अहमद, आचार्य संजीव, विजय कुमार भाईजी आदि मौजूद रहे।

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में सड़क सुरक्षा पर दी विशेष जानकारी

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं उपाय से स्कूली बच्चों को जागरूक आज गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवानामें सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं उपाय से स्कूली बच्चों को जागरूक करने हेतु सी.ओ बागपत डी.के शर्मा, थानाध्यक्ष बिनौली  सलीम अहमद, माखर चौकी प्रभारी राजीव कुमार के दिशा निर्देशन में यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम हुआ।

सीओ बागपत डी.के.शर्मा बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सड़क को क्रॉस करने, प्रवेश करने तथा चलने के नियम, यातायात संकेत, सड़क दुर्घटना के कारण , निवारण के साथ मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।सभी बच्चो को यातायात नियमों के प्रति निष्ठावान होने की शपथ दिलाई गई और कहा गया कि अपने पालको एवं आसपास रहने वाले लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें ।इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ० राजीव खोखर, अध्यापक गण प्रवीण तोमर, ऋषिपाल सिंह, सुमित चौहांन, अजय शर्मा, आकाश सोलंकी, अंकित गोलियान , राकेश जैन , गुडिया खोखर , सोनम राणा एवम छात्र छात्राएं मौजूद रहे। हेतु सी.ओ बागपत डी.के शर्मा, थानाध्यक्ष बिनौली सलीम अहमद, माखर चौकी प्रभारी राजीव कुमार के दिशा-निर्देशन में यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सड़क को क्रॉस करने, प्रवेश करने तथा चलने के नियम, यातायात संकेत, सड़क दुर्घटना के कारण, निवारण के साथ मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी बच्चो को यातायात नियमों के प्रति निष्ठावान होने की शपथ दिलाई गई और कहा गया कि अपने पालको एवं आसपास रहने वाले लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।
इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ०राजीव खोखर, अध्यापक गण प्रवीण तोमर, ऋषिपाल सिंह, सुमित चौहांन, अजय शर्मा, आकाश सोलंकी, अंकित गोलियान, राकेश जैन, गुडिया खोखर, सोनम राणा एवम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

भगवान की उपासना से मिलती है सदबुद्धि: राधारमन

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: गांव के शिव मंदिर में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को कथवाचक आचार्य राधारमन महाराज ने कहा मनुष्य की पहचान उसके कर्मो से होती है। परमात्मा की स्तुति से सद्बुद्धि मिलती है।
आचार्य राधारमन ने कहा कि धन, बल, जाति यह सब दिखावा है, इसका कोई ठिकाना नहीं होता। नि:स्वार्थ होकर ईश्वर की पूजा करने से ही फल मिलता है, और सद्भावना से दान करने पर कष्टों का निवारण होता है। मनुष्य अनेक वस्तुएँ चाहता है, यदि मनुष्य बुद्धिबल, मनोबल तथा शारीरिक शक्ति सम्पन्न है तब वह धन प्राप्त कर लेगा यदि किसी में शरीर का बल है और उत्तम कार्य करने के विचार नहीं हैं तो उसका बल साधारण कार्यों को तो कर लेगा, कोई विशेष कार्य नही कर सकेगा। यदि विचार भी उत्तम हों, किंतु बुद्धिबल न हो तो वह अपने विचार कार्यान्वित न कर सकेगा।

बिनौली गांव में भगवत कथा के चौथे दिन भक्तिमय हुए भक्त

इसलिए मनुष्य के शरीर में बल होना चाहिए, मन में उत्तम विचार होने आवश्यक हैं, इनको व्यवस्था में रखने के लिए बुद्धि की अत्यन्त आवश्यकता है। सत्य और बुद्धि भगवान की साधना और उपासना से ही प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि धन व बल बढ़ने पर अधिकांश लोगों में अहंकार आ जाता है। उन क्षणों में व्यक्ति खुद को भूलकर ईश्वर की भक्ति में मग्न हो जाना चाहिए। व्यक्ति को अपने कर्मो को करते रहना चाहिए। फल की इच्छा उसकी भक्ति को स्वार्थी बना देती है। इससे उसको उस भक्ति का फल ही नहीं मिल पाता है। इस अवसर पर उपेंद्र प्रधान, ग्राम प्रधान रेनू धामा, शोराज सिंह,राजीव गोस्वामी, अशोक धामा, नारायण प्रेम उपाध्याय, महेश धामा, लीलू चौहान, सतीश सक्सेना, पीयूष जैन, अनिल मेंबर,प्रदीप शर्मा, सुमन शर्मा, प्रेमलता, राजेश देवी, ऊषा वर्मा, राजकुमारी आदि मौजूद रहे।

रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रचार प्रसार में झोकी ताकत

खतौली:उप चुनाव में रालोद सपा प्रत्याशी मदन भैया को जिताने के लिए रालोद कार्यकर्ता अपनी पूरी लगन और उत्साह के साथ जयंत चौधरी के निर्देशन में टीम बना कर कार्य कर रहे हैं और पूरी लगन से प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक कर हैडपंप के निशान पर वोट करने की अपील कर रहे हैं वही जैसे वोटिंग का समय नजदीक आ रहा है कार्यकर्ताओं ने भी आपनी ताकत बढ़ा दी है दूसरे जिले के कार्यकर्ता रात में अलग अलग ग्राम पंचायतों में रुक कर प्रचार कर रहे हैं बागपत के रालोद कार्यकर्ताओं ने तो वहीं डेरा डाल दिया है और दिन रात प्रचार में जुटे हुए हैं ।

वहीं बागपत के रविन्द्र मुखिया, गगन धामा, संजय प्रधान, भूपेंद्र चौधरी  ने ग्राम पंचायत सठेडी में डोर टू डोर जाकर हैडपंप के पर्चे बाटे ओर लोगों से मिलकर मदन भैया को जिताने की अपील की ओर रात होने पर वहीं विश्राम किया गगन धामा ने कहा कि अब घर जाने का टाईम नही है हम सब कार्यकर्ताओं को यहीं रुक कर मेहनत कर घर घर जा कर जयंत चौधरी के निर्देशानुसार कार्य कर मदन भैया को जिताने के लिए लोगों को जागरूक करना है।