Monday, August 3, 2026
Home Blog Page 39

सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य करूंगा: मदन भैया

जानसठ में डोर-टू-डोर वोट मांगने के दौरान जगह-जगह स्वागत करते नगरवासी

जानसठ में मदन भैया ने डोर-टू-डोर वोट  मांगे
जानसठ: कस्बे में डोर टू डोर सपा रालोद असपा गठबंधन प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन भैया ने डोर टू डोर आप लोगों से वोट मांगे, इस दौरान कस्बे में जगह-जगह गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया का स्वागत हुआ बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया।
बुधवार को कस्बे की मेन रोड पर स्थित गठबंधन उम्मीदवार के कार्यालय से मदन भैया का काफिला डोर-टू-डोर कैपियन करते हुए कस्बे के मेन बाजार से होते हुए, मोहल्ला हुसैनपुरा, जुम्मा मोहल्ला, जनता बाद, बुध बाजार, गंज आदि से होते हुए प्रत्याशी मदन भैया ने मतदाताओं से वोट मांगे। इस दौरान बुध बाजार में स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने धूमधाम के साथ स्वागत किया। इसके अलावा भलेडी रोड पर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान मोहल्ले के बुजुर्गों ने मदन भैया को जीत काआशीर्वाद देकर भरोसा दिलाया। इससे पूर्व में मदन भैया का जगह-जगह फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

बाल वैज्ञानिकों को किया गया पुरस्कृत

जिवाना के गुरुकुल स्कूल में बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कृत करते शिक्षक

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय आयोजन के लिए चयनित बाल विज्ञानियों को पुरस्कृत किया गया।
जिवाना के गुरुकुल स्कूल में 26 नवंबर को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन हुआ था। जिसमे गुरुवार से मेरठ में शुरू हो रहे राज्य स्तर के आयोजन के लिए बेहतर प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने वाले बाल विज्ञानियों का चयन किया गया। चयनित बाल विज्ञानियों गुरु9कुल स्कूल के आर्यन व वंशिका, सनबीम पब्लिक स्कूल के वीशू तोमर, ग्रोवेल स्कूल के यश तोमर, देवास पब्लिक स्कूल की दिशा देशवाल व वेदांतिक स्कूल की अनुराधा को स्कूल में हुए कार्यक्रम में जिला समन्वयक डॉ. राजीव खोखर ने स्मृति चिंह देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान निदेशक डॉ.सुनील आर्य, अंकित गर्ग, राकेश जैन, अंकित गोलियान, मनीषा चिकारा, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

श्रेष्ठ कर्म और आचरण करने वाला मनुष्य: राधारमन

  • बिनौली गांव में भागवत कथा का तीसरा दिन

बिनौली: गांव के शिव मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को कथावाचक आचार्य राधारमन महाराज ने कहाकि, क्या सभी को मनुष्य भी कहा जा सकता है, या उनमे से अधिकांश दो पेर वाले मनुष्य जैसे दिखने वाले जानवर भी मिल सकते है। इस संसार मे राम भी मनुष्य के रूप मे दिखलाई पड़ते है तो रावण भी मनुष्य के रूप मे दिखलाई पड़ता है, श्री कृष्ण भी मनुष्य के रूप मे दिखलाई पड़ते है तो कंस भी मनुष्य के रूप मे दिखालाई पड़ता है, युधिष्ठिर भी मनुष्य के रूप मे दिखालाई पड़ते ही तो दुर्योधन भी मनुष्य के रूप मे दिखलाई पड़ता है, बुद्ध महावीर नानक हिटलर माओ, मुसोलिनी लेनिन आदि भी मनुष्य के रूप मे दिखलाई पड़ते है। आचार्य राधा रमन महाराज ने कहा की मनुष्य किसे कहते हैं? मनुष्य उसी को कहना जो मननशील होकर अपनी आत्मा के समान अन्यों के सुख-दुख और हानि-लाभ को समझे। अन्यायकारी बलवान से न डरे और धर्मात्मा निर्बल से भी डरता रहे। इतना ही नहीं किन्तु अपने सर्व सामर्थ्य से धर्मात्माओं- कि चाहे वे महाअनाथ, निर्बल क्यों न हों- उनकी रक्षा, उन्नति, प्रियाचरण और अधर्मी चाहे चक्रवर्ती महाबलवान और गुणवान भी हो तथापि उसका नाश, अवनति और अप्रियाचरण सदा किया करे अर्थात् जहां तक हो सके वहां तक अन्यायकारियों के बल की हानि और न्यायकारियों के बल की उन्नति सर्वदा किया करें। इस काम में चाहे कितना ही दारुण दु:ख प्राप्त हो, चाहे प्राण भी भले ही जावें परन्तु इस मनुष्य रुप धर्म से पृथक कभी न होवे।

शिव मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन गीता का ज्ञान लेते भक्त

अर्थात दूसरे शब्दो मे “दूसरे के साथ वही व्यवहार करो जो अपने लिये भी पसंद आये”। आचार्य राधा रमन महाराजा ने कहा आज के संसार मे ज्यादातर व्यक्ति मनुष्य होने का ढोंग करते है, केवल उनमे से एक व्यक्ति को सद्गुणो के कारण मनुष्य कहा जा सकता है। इस लिये हम कहना चाहेंगे की सभी मनुष्य दिखलाई देने वालो पर कदापि विश्वास मत कीजिये उसको जानिये, उसको परखिये, जिनके पास मानवता के गुण हो उनको ही सिर्फ मनुष्य कहिये।
मंदिर जाने वाले,नमाज़ पढने वाले चर्च जाने वाले, गुरुद्वारा जाने वाले, किसी भी तरह के उपवास करने वाले किसी भी तरह के ईश्वर को मानने वाले भाषन देने वाले लेखक् होने वालो आदि को मनुष्य समझने की भूल मत कीजिये ऐसे पाखंडियो की भीड़ संन्सार मे बहुत है। दूसरो को उपदेश देने वाले भी बहुत मिल जायेंगे उसका आचरण कैसा है, उसको जरूर देखिये, जानिये, उसको परखिये, जब बहुत अच्छा महसूस हो तब उसको मनुष्य कहने का सहास कीजिये।
इस अवसर पर उपेंद्र प्रधान, लीलू चौहान, सुरेश शर्मा, महेश धामा, प्रदीप शर्मा, नकुल शर्मा, पीयूष जैन, सुमन शर्मा, एकता शर्मा, राजकुमारी, मुनेश बरवाला,मोनू वर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, कुलवीर धामा, विनीत धामा, सुधांशु जैन आदि मौजूद रहे।

बागपत के रालोद कार्यकर्ताओं ने खतौली विधान सभा के गावों में किया प्रचार-प्रसार

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

बागपत: खतौली विधानसभा उपचुनाव में सपा- रालोद गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी मदन भैया को जीतने के लिए बागपत के रालोद नेता रविन्द्र मुखिया व गगन धामा बिनोली ने ग्राम पंचायत सठेडी फुलत लहोडडा मैं डोर टू डोर  लोगों से मिलकर किया हैंडपंप के निशान पर वोट करने की अपील।

उन्होंने कहा कि यदि मदन भैया विधायक बनते हैं तो खतौली क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं रहेगी और इलाके का चहुमुखी विकास होगा। उन्होंने सभी लोगों से मदन भैया के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट हैंडपंप के निशान पर मतदान करने की अपील की।

पिचौकरा गांव के तालाब का होगा कायाकल्प

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: पिचौकरा गांव में श्मशान स्थल के पास स्थित तालाब का जल्द कायाकल्प होगा। जिसके लिए मंगलवार को मेरठ से आई टेक्निकल टीम ने सर्वे कर एस्टीमेट तैयार किया।

मेरठ से आई टेक्निकल टीम तालाब का सर्वे करते हुए

पिचौकरा गांव के बाहरी हिस्से में श्मशान स्थल के पास स्थित तालाब की लंबे समय से सफाई नही होने के कारण ओवरफ्लो होने से आसपास के रास्तों व बस्ती में जलभराव की समस्या बनी रहती है। जिसके चलते श्मशान स्थल तक जाने का रास्ता भी अवरुद्ध हो जाता है। समस्या के मद्देनजर ग्रामीणों की मांग पर बीडीओ बिनोली ने तालाब की सफाई व खुदाई कराने के निर्देश दिए थे। इसके लिए मेरठ से आई टेक्निकल टीम के सिविल इंजीनियर मनोज कुमार व अंकित कुमार ने नापतौल कर तालाब का सर्वे किया। सर्वे टीम जल्द इस कार्य की लागत का एस्टीमेट तैयार कर ग्राम पंचायत को देगी, जिसके बाद तालाब का कायाकल्प हो सकेगा।
इस दौरान सचिव रविंद्र यादव, ग्राम प्रतिनिधि अनीस कुरेशी, जगशोरण चौधरी, विपिन कुमार, विकास, प्रदीप पंचाल आदि मौजूद रहे।

भाजपा सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के जन्म दिन पर किया वृक्षारोपण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बागपत: भाजपा सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह के जन्म दिन के मौके पर रटौल कस्बे में लोगों ने वृक्षारोपण किया।इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ जाकिर हसन प्रधान ने कहा कि पेड़- पौधों का मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। पेड़ कार्बन- डाइ-ऑक्साइड गैस ग्रहण करते हैं और उसके बदले में हमें ऑक्सीजन गैस देते हैं, जो मानव के लिए जीवनदायिनी है। इसके अलावा हमें पेड़ों से फल, फूल, औषधि व ईंधन की प्राप्ति भी होती है। पेड़ो के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन गैस की किस तरह किल्लत रही इसे देखते हुए लोगों को पेड़-पौधों के महत्व को समझना चाहिए और अधिक से अधिक भू-भाग पर पौधारोपण करना चाहिए। अन्य लोगों को भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना चाहिए, यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर सुहैल चौधरी, काजी जावेद, मुनसब अब्बासी, नईम चौधरी, अलाउद्दीन इदरीसी, संजय पंडित,नरेश पासवान, मोबिन, खालिद, सोनू, शानू, रवि, सलीमआदि मौजूद रहे।

सच्ची भक्ति से होगी परमात्मा की प्राप्ति:राधारमन

बिनौली गांव में भागवत कथा का दूसरा दिन

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: गांव के शिव मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथावाचक आचार्य राधारमन महाराज ने कहा कि भागवत कथा सभी का कल्याण करने वाली है। भागवत कथा जीने की कला सिखाती है।


आचार्य राधारमण ने कहा कि धन को पवित्र कार्यों में लगाकर उसका सदुपयोग करें। पापी व्यक्ति भी भागवत कथा के रसपान से मोक्ष की प्राप्ति करता है। मन को भटकने से बचाने के लिए हमेशा भागवत चर्चा में लीन रहना चाहिए। जीवन में हमें तीन प्रकार की दुख प्राप्त होते हैं। पहला दुख परिवार से प्राप्त होता है, दूसरा दुख सगे संबंधियों व संपर्क के व्यक्तियों से होता है। तीसरा दुख दैवीय आपदा से मिलता है। हम सभी सुख चाहते हैं। दुख कोई नहीं चाहता। हमें पुरुषार्थ करने की जरूरत है। वह भी धर्म के अनुरूप करना पड़ेगा। हमारे कर्म के अनुसार ही हमें सुख दुख प्राप्त होता है। उन्होंने कहा परमात्मा को पाने का यदि इस धरा धाम पर कोई साधन है तो केवल भगवान की सच्ची भक्ति है। भगवान की भक्ति करते हुए जीवन मे धीरे धीरे सात्विक पन आता जाता है, और मनुष्य उस पथ का पथिक बन जाता है जो कि समाज को एक आदर्श पुरुष के रूप में जीवन को व्यतीत करता है। और उस के इस गुण की वजह से वह दूसरो को भी इस मार्ग पर ले आता है। यही भागवत जीवन को सही तरीके से जीने का सबसे सरलतम उपाय है। भागवत कथा हमें जीने की कला को सिखाती है। इस अवसर पर उपेंद्र प्रधान, लीलू चौहान, सुरेश शर्मा, महेश धामा, प्रदीप शर्मा, नकुल शर्मा, पीयूष जैन, सुमन शर्मा, एकता शर्मा, राजकुमारी, मुनेश बरवाला,मोनू वर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, कुलवीर धामा, विनीत धामा, सुधांशु जैन  सोराज धामा आदि मौजूद रहे।

विधानसभा उपचुनाव के लिए बागपत के नेताओं ने खतौली में डाला डेरा

ब्यूरो चीफ,विकास बड़गुर्जर
बागपत: खतौली विधानसभा उपचुनाव में सपा- रालोद गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी मदन भैया को जिताने के लिए बागपत के नेताओं ने खतौली में डेरा डाल लिया है।
वह मदन भैया के समर्थन में कार्य कर रहे है। उनके द्वारा जगह-जगह जनसंपर्क व सभा कर मदन भैया के पक्ष में वोट मांगी जा रही है।बिनौली के रालोद नेता गगन धामा ने कहा खतौली विधानसभा उपचुनाव में मदन भैया को जनता का भारी जनसमर्थन मिल रहा है, जिसके चलते वह दावे के साथ कह सकते हैं कि मदन भैया की खतौली विधानसभा उपचुनाव में एतिहासिक मतों से जीत होगी और विपक्षी दलों के प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि मदन भैया विधायक बनते हैं तो खतौली क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं रहेगी और इलाके का चहुमुखी विकास होगा। उन्होंने सभी लोगों से मदन भैया के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट हैंडपंप के निशान पर मतदान करने की अपील करी। जनसंपर्क करने वालों में गगन धामा, नरेश डायरेक्टर, रविंद्र चेयरमैन, सचिन आर्य आदि मौजूद रहे।

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर एक वर्ष तक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।
क्षेत्र के एक गांव में एक मुस्लिम युवक कक्षा दस की छात्रा के साथ उसके माता पिता व भाई को जान से मारने की धमकी देकर एक वर्ष तक गांव की ही एक युवती के सहयोग से नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करता रहा। मामले का पता चलने पर स्वजन ने हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं की मदद लेकर बिनौली थाने पर आरोपित के के खिलाफ धारा 376, 328, 506, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिशें दे रही थी। पुलिस ने रविवार देर शाम माखर पुलिया के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सलीम अहमद ने बताया कि आरोपित आदिल पुत्र बाबू निवासी पिचोकरा को चालान कर बागपत न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: गांव के शिव मंदिर में सोमवार को आठ दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा निकालकर किया गया।


इस अवसर पर कथा वाचक आचार्य राधारमन ने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को भक्ति ज्ञान, वैराग्य से जोड़ती है। उन्होंने कलश यात्रा का शुभारंभ मंदिर प्रांगण से मंत्रोच्चारण के साथ ध्वज व कलश पूजन कर किया। बैंडबाजों के साथ शुरू हुई कलश यात्रा में उपेंद्र प्रधान ने श्रीमद भागवत ग्रंथ को अपने शीश पर रखा और गांव की महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर अपने शीश पर मंगल कलश उठाएं नंगे पांव चल रही थी। कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा मेन बाजार, बस स्टैंड से होकर पूरे गांव की परिक्रमा कर मंदिर पर आकर संपन्न हुई। इसके उपरांत विधिविधान से श्रीमद भागवत ग्रंथ को गद्दी पर स्थापित किया गया। कथा वाचक ने कहा कि भागवत भक्ति ज्ञान, वैराग्य के सानिध्य से मनुष्य सांसारिक होते हुए परमतत्व जुड़ता है। परमात्मा की पारलौकिक लीलाएं मनुष्य को निज अंतःकरण में उतरने की सबसे बड़ी सहायक है, इन कथाओं से हमारे ह्रदय पटल पर भक्तिरूपी बीज वृक्ष के रूप में बनकर हमें स्वयं ही ईश्वरमय कर देता है। वही उपेंद्र प्रधान ने आस पास के लोगो को जागरूक कर उनको भागवत कथा सुनने के लिए प्रेरित किया। गगन धामा, महेश धामा, नकुल शर्मा, कुलवीर धामा, अशोक धामा, लीलू चौहान, सुरेश शर्मा, विनीत धामा, बिट्टू शर्मा आदि मौजूद रहे।

बिनौली ब्लॉक में कृषि मेले में किसानों को जानकारी देते कृषि विशेषज्ञ 

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: ब्लॉक परिसर में शनिवार को कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषि जागरूकता कार्यक्रम के तहत विकास खंड स्तरीय रबी कृषि निवेश मेले का आयोजन हुआ। जिसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि करने की जानकारी दी।
मेले का शुभारंभ मास्टर प्रहलाद सिंह ने किया। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कीटनाशकों के बजाय बायोकंट्रोल का प्रयोग करने का आहवान करते हुए वैैैज्ञानिक पद्घति से खेती करने पर बल दिया। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के डॉ. संदीप चौधरी ने किसानों को धान, गेंहू, सरसों आदि रबी की फसलों के बारें में विस्तार से बताया। मृदा परीक्षण सदस्य रणवीर सिंह ने किसानों को खेतों की समय-समय पर जांच कराए जाने का सुझाव दिया। अपर जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार एडीओ रामबीर पंवार, सतपाल सिंह ने किसानों को कृषि की समस्त योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा फसलों में लगने वाले कीट रोगों से बचाव, नैनो यूरिया, कृषि यंत्रों की विस्तार से जानकारी दी। देवेंद्र राणा, अंग्रेजपाल, फेरु सिंह धामा, सुमन धामा, प्रमोद धामा, रामकिशन शर्मा, रामबीर सिंह, पंकज, गजराज, कुशलवीर आदि मौजूद रहे।

जिवाना में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: जिवाना गुलियांन के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन हुआ। जिसमे जनपद से विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विज्ञान पर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाई।


आयोजन का शुभारंभ स्कूल संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने किया। आयोजन में जनपद के 42 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना विषय पर
अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।निर्णायक मंडल सदस्य सुखविंदर सिंह राणा, पूर्व प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह, विनोद पंवार, दीपक सरोहा, निदेशक डॉ. अनिल आर्य आदि को विद्यार्थियों अपने प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी।
ये प्रोजेक्ट हुए चयनित
वरिष्ठ वर्ग में वेदांतिक पब्लिक स्कूल अमीनगर सराय की अनुराधा, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की वंशिका जैन, सनबीम पब्लिक स्कूल दोघट के वीशू शर्मा, ग्रोवेल स्कूल बडौत के यश तोमर के प्रोजेक्ट चयनित हुए। जबकि कनिष्ठ वर्ग में देवास पब्लिक स्कूल हिसावदा की दिशा देशवाल, कंपोजिट स्कूल बरनावा की वैष्णवी कुशवाहा व गुरुकुल स्कूल के आर्यन के प्रोजेक्ट चयनित हुए। जिला समन्वयक डॉ.राजीव खोखर ने बताया कि चयनित प्रोजेक्ट को मेरठ के एमआईटी कालेज में एक से तीन दिसंबर तक होने वाले
राज्य स्तरीय आयोजन में भेजा जायेगा। संयोजक सुशील वत्स, आकाश सौलंकी, मनीषा चिकारा, प्रवीण कुमार, सचिन राठी, अनुज सिंह, प्रीति शर्मा, अंकित गर्ग, छवि श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

किसानों को किया12.91 लाख के लाभांश का वितरण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: कृषक सेवा सहकारी समिति परिसर में सोमवार को वार्षिक साधारण सभा की बैठक एवं संगोष्ठी हुई। जिसमें किसानों के लिए 12.91 लाख के लाभांश का वितरण प्रस्ताव पारित किया गया।


संगोष्ठी में पूर्व सहायक विकास अधिकारी योगेंद्र मलिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। किसान इन योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाएं। उन्होंने किसानों से सहकारी समितियों से वाजिब दाम पर उन्नत बीज, खाद और उर्वरकों को लेकर इस्तेमाल कर आय बढ़ाने का आहवान किया। उन्होंने समिति पर कृषि यंत्र उपलब्ध होने की जानकारी देते हुये बताया कि पराली न जलाकर मलचर मशीन का प्रयोग कर अपनी जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाये उन्होंने किसानों को सभी कृषि यंत्रों को समिति पर उपलब्ध कराने के लिये प्रस्ताव पास करने की जानकारी दी। प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने बताया कि समिति का अधिकतम दायित्व 45 करोड़ 80 लाख तथा कृषकों को 8 प्रतिशत 12.91 लाख रुपए लाभांश वितरण का प्रस्ताव पारित किया गया है। संजू प्रधान की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में राजपाल सिंह, नत्थू सिंह, सुदर्शन गुप्ता, जयवीर सिंह, वेदपाल धामा, धर्मबीर राणा, विकास शर्मा, संजीव कुमार, रमेशचंद चौहान, जयपाल सिंह, सौराज धामा, शिवचरण, संजीव राणा आदि मौजूद रहे।

हमारी प्राचीन ऋषि संस्कृति बेमिसाल:स्वामी कर्मवीर

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: दादरी के फूल सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्र कल्याण स्वस्ति यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें आसपास के गांवों से आए सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर मानव कल्याण की कामना की।


चौ.कटार सिंह की स्मृति में हुए यज्ञ के ब्रह्मा योग ऋषि स्वामी कर्मवीर ने वेदोपदेश देते हुए कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के दुष्प्रभाव से समाज मे तमाम बुराईयां पनप रही है। हमारी प्राचीन ऋषि संस्कृति वर्तमान परिवेश में भी बेमिसाल है। संस्कार और संस्कृति को आत्मसात करने पर ही राष्ट्र उन्नत हो सकता है। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे व अपराध से बचाने के लिए सबको प्रयास करने का आहवान किया। पंडित सांजेश्वर, रालोद प्रांतीय सचिव धीरज उज्ज्वल, सुखबीर सिंह, ओमपाल सिंह, कंवल सिंह, राजू तोमर सिरसली, जयवीर, राजेंद्र राठी, यशबीर, रणबीर सिंह, सचिन पंडित आदि मौजूद रहे।

जवानी देश और समाज के काम आए, ना कि नशे में बर्बाद हो:गुरमीत राम रहीम सिंह

नशा छोड़ने वाले युवाओं के लिए अच्छी खुराक का प्रबंध करेगी साध-संगत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: बेटा! ऐसे काम करो कि आपकी जवानी देश और समाज के काम आए, ना कि नशे में बर्बाद हो जाए। परमात्मा से अरदास करते हैं कि अच्छे, नेक क्षेत्र में भगवान आपको तरक्की बख्शे। साथ ही जिन्होंने नशा बेचने से तौबा की है, उनके लिए परमपिता परमात्मा से अरदास करते हैं कि आपको अच्छे काम-धंधों में दोगुनी-चौगुनी बरकत प्रदान करे। उक्त विचार डेरा प्रमुख डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने ऑनलाइन प्रसारण के दौरान रविवार को शाह सतनाम आश्रम, बरनावा में रूहानी सत्संग के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, बाराबांकी, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हापुड़, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा आदि जगहों पर लाइव जुड़े लाखों लोगों का नशा और बुराइयां छुड़वाकर देश और समाज की भलाई के लिए प्रेरित किया। नशा छोड़ने और नशा बेचना बंद करने वालों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन युवाओं ने नशा छोड़ा है वो फिक्र मत करना, घी-दूध का सेवन करना, परमात्मा ने चाहा तो आप और ताकतवर बनोगे। वाहेगुरू, परमात्मा का नाम आपको मिल गया है और आप उसका निरंतर जाप करना, जिससे मालिक आपको तंदुरूस्ती जरूर देगा। जिन बच्चों को आपके कारण नई जिंदगी मिलेगी यानि नशा छोड़ेंगे, उनके लिए अच्छी खुराक का प्रबंध करें और साध-संगत भी इसमें आपका पूरा सहयोग करेगी। उन बच्चों के परिवार आपको दुआएं देंगे और वो दुआएं आपको जरूर लगेंगी और परमात्मा आपका भला जरूर करेगा।

मंडला आयुक्त ने किया जनपद बागपत का भ्रमण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बागपत: 20 नवंबर 2022 रविवार को मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त  सेल्वा कुमारी जे ने जनपद बागपत का भ्रमण किया और उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार  20 नवंबर को विशेष मतदाता दिवस के अवसर पर यमुना इंटर कॉलेज बागपत व प्राथमिक विद्यालय सिसाना में पहुंचकर वोटर लिस्ट के संबंध में बीएलओ से जानकारी प्राप्त की, किस तरीके से वोटर लिस्ट में मतदाता अपना नाम हटवा सकता है और कटवा सकता है उन्होंने निर्देश दिए कि जिस भी पात्र की उम्र 18 वर्ष हो रही हो उसे मतदाता का हक दिया जाए आयुक्त ने कहा जिन वोटरों के वोटर लिस्ट में नाम दर्ज नहीं है वह अपने दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने निर्वाचन से जुड़ी कड़ी के संबंधित अधिकारियों के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का सत्यापन सही तरीके से किया जाए कंप्यूटर ऑपरेटर से फिड़ करने से पूर्व संबंधित अधिकारी डाटा में छोटी-छोटी त्रुटि अवश्य देख ले ,किसी भी अपात्र व्यक्ति का वोटर लिस्ट में नाम दर्ज नहीं होना चाहिए।इस अवसर पर जिलाधिकारी  राजकमल यादव, अपर जिलाधिकारी  प्रतिपाल सिंह चौहान, सहित संबंधित एसडीएम आदि उपस्थित रहे।

 

बागपत के 13 चयनित नर्सों को जिलाधिकारी ने दिए नियुक्ति पत्र

राज्य सरकार नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने में प्रतिबद्ध

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बागपत:निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 1354 स्टाफ नर्सों को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस कार्यक्रम का प्रदेश के 75 जनपदों में सजीव प्रसारण भी हुआ और जनपद स्तर पर भी नियुक्ति पत्र वितरित हुए जिस के क्रम में जनपद बागपत के 13 स्टाफ नर्स का लोक सेवा आयोग द्वारा चयन हुआ जिनको जिलाधिकारी  राजकमल यादव ने रविवार को कलेक्ट्रेट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में माननीय मुख्यमंत्री  के लाइव प्रसारण कार्यक्रम के समय चयनित नर्सों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नियुक्ति पत्र पाकर नर्सों के चेहरे खुशी के मारे खिलखिला गए उत्तर प्रदेश में रोजगार के अवसर खुल रहे हैं निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से भर्ती हो रही हैं युवाओं में है जोश मिल रहे हैं रोजगार प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को अपनाते हुए विभिन्न राजकीय सेवाओं मे अभ्यर्थियों को दी जा रही सरकारी नौकरियां।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार, सीएमएस डॉ सुमन चौधरी, एसीएमओ डॉ गजेंद्र, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर सहित आदि उपस्थित रहे।

एशियन चैंपियनशिप पदक विजेता शूटरों का स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: दक्षिण कोरिया में हुई एशियन एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता साहिल व रजत पदक विजेता युविका चौधरी का रविवार को अपने गांव में पहुंचने पर हुए कार्यक्रमो में स्वागत किया गया।

अंगदपुर की आर्यन गेटवेज शूटिंग रेंज पर हुए कार्यक्रम में कोरिया में हुई 15 वी एशियन एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता युविका तोमर को मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश, कोच अमित श्योराण व साथी निशानेबाजों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। उधर एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब पर हुए कार्यक्रम में चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता साहिल को कोच बिटटू खान, हसन मलिक व साथी शूटरों ने स्वागत किया। इस अवसर पर गौरव, मनदीप श्योराण, अपर्ण, आर्यन, चिराग शर्मा, अभिनव चौहान, किरणपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

रंछाड़ गांव के शिव मंदिर में किसान गोष्ठी का आयोजन

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: रंछाड़ गांव के होलीवाला शिव मंदिर में शनिवार को कैनरा बैंक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कृषक गोष्ठी हुई। जिसमे उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई।


घरड़ा केमिकल एरिया मैनेजर अवनीश चौधरी ने गन्ना, गेंहू, सरसो, मक्का, ज्वार आदि फसलों की उन्नत किस्मों, पैदावार बढ़ाने, फसलों में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय, उर्वरकों व कीटनाशकों की मात्रा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कैनरा बैंक क्षेत्रीय महाप्रबंधक अश्वनी कुमार ने किसानों को डेयरी उद्योग, मधुपालन, मछली पालन, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा ऋण आदि की जानकारी दी। नेशनल इंश्योरेंश कंपनी पर्यवेक्षक जितेंद्र छिल्लर ने कृषि बीमा की जानकारी दी। शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने आर्थिक उन्नति के लिए बैंक की ऋण योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान किया। एसआई ओमवीर सिंह तोमर के संचालन में हुई कृषक गोष्ठी में समरपाल प्रधान, सतपाल सिंह, करण सिंह, विनोद तोमर, बेदीराम, इकबाल सिंह, तेजपाल, जगदीश शर्मा, पुष्पेंद्र, सोहनवीर, रामनाथ, रहीसुद्दीन, रविंद्र हट्टी, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।

प्रशिक्षणार्थियों को किए प्रमाण पत्र वितरित कैनरा बैंक के स्थापना दिवस पर हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बागपत:कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बागपत के प्रांगण में शनिवार को केनरा बैंक की 117वी वर्षगांठ के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 45 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये |

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सुचना अधिकारी राहुल भाटी रहे। जिन्होंने बैंक की तरफ से अच्छा कार्य करने वाले पूर्व प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट भी वितरित की। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवकों एवं युवतियों के लिए चलाया गया। जिससे वे अपनी आजीविका हेतु आत्मनिर्भर बन सके तथा अन्य को रोजगार के अवसर मुहैया कराएं| संस्थान निदेशक शशि कुमार यादव ने आगामी माह में शुरू होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला सिलाई, घरेलू विद्युत् उपकरणों की मरम्मत तथा डेरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रमो की जानकारी दी।