ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: रंछाड़ गांव के होलीवाला शिव मंदिर में शनिवार को कैनरा बैंक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कृषक गोष्ठी हुई। जिसमे उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई।

घरड़ा केमिकल एरिया मैनेजर अवनीश चौधरी ने गन्ना, गेंहू, सरसो, मक्का, ज्वार आदि फसलों की उन्नत किस्मों, पैदावार बढ़ाने, फसलों में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय, उर्वरकों व कीटनाशकों की मात्रा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कैनरा बैंक क्षेत्रीय महाप्रबंधक अश्वनी कुमार ने किसानों को डेयरी उद्योग, मधुपालन, मछली पालन, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा ऋण आदि की जानकारी दी। नेशनल इंश्योरेंश कंपनी पर्यवेक्षक जितेंद्र छिल्लर ने कृषि बीमा की जानकारी दी। शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने आर्थिक उन्नति के लिए बैंक की ऋण योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान किया। एसआई ओमवीर सिंह तोमर के संचालन में हुई कृषक गोष्ठी में समरपाल प्रधान, सतपाल सिंह, करण सिंह, विनोद तोमर, बेदीराम, इकबाल सिंह, तेजपाल, जगदीश शर्मा, पुष्पेंद्र, सोहनवीर, रामनाथ, रहीसुद्दीन, रविंद्र हट्टी, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सुचना अधिकारी राहुल भाटी रहे। जिन्होंने बैंक की तरफ से अच्छा कार्य करने वाले पूर्व प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट भी वितरित की। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवकों एवं युवतियों के लिए चलाया गया। जिससे वे अपनी आजीविका हेतु आत्मनिर्भर बन सके तथा अन्य को रोजगार के अवसर मुहैया कराएं| संस्थान निदेशक शशि कुमार यादव ने आगामी माह में शुरू होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला सिलाई, घरेलू विद्युत् उपकरणों की मरम्मत तथा डेरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रमो की जानकारी दी।

किसान किसी कार्यालय में भी अपनी समस्या लेकर आता है तो उनकी समस्या का निस्तारण होना चाहिए संबंधित अधिकारी तत्काल फोन पर बात करें और समस्या का समाधान कराएं जिलाधिकारी ने कहा कि गेहूं की बुवाई का समय चल रहा है किसानों को खाद बीज की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग की आवश्यक चीजें उपलब्ध रखे जनपद में कोई समस्या आए तो उससे अवगत कराएं।






जिसमे कक्षा नर्सरी से कक्षा 1 में 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान शाया द्वितीय अविका, तृतीय सुहान व 200 मीटर दौड़ में आरव, रिहान ,देवांक तथा300मीटर की दौड़ में कक्षा 5में प्रथम अनुष्का, द्वितीय जीविका, तृतीय पीहू,निशु तथा 300 मीटर रिले रेस व लंबी कूद में प्रथम अंशिका व अवनी तथा ऊंची कूद में जीविका व इशिका रही कक्षा 4 में 100 मीटर में प्रथम ईशांत, द्वितीय हर्ष, तृतीय रौनक,व 200 मीटर में कन्हैया, बारिस 300 मीटर रिले रेस, अभिमन्यु, दीपांशु,सूरज,लंबी व ऊंची कूद में सचिन, प्रक्षित, लेविस प्रथम रहे तथा कक्षा 5 में 100 व 200 मीटर व 300 मीटर रिले रेस में प्रथम आहाद, देवा, खुशी शॉट पुट में प्रथम स्थान श्रेया,वाणी ने हासिल किया व लंबी व ऊंची कूद में आनाम, स्मृति प्रथम स्थान पर रही कक्षा 6 में 100 मीटर की दौड़,लंबी कूद,ऊंची कूद में मोनू पंवार व रिया व नव्या, 200 मीटर दौड़ व 300 मीटर रिले रेस में में आयुषी, शॉट पुट में जानवी, अतिका ऊंची कूद में एनी, अंशी,खुशी , लंबी कूद में अक्ष त्यागी व खुशी, डिस्क थ्रो में अरविंद व रिया प्रथम रही कक्षा 7 से 100 मीटर में

मुख्य अतिथि मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज के संस्थापक, शिक्षाविद ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने कहा कि ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन व प्रोत्साहन की जरूरत है। जिससे वे क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ राजीव गुप्ता ने बच्चों को शिक्षा की महत्ता के साथ साथ शारीरिक स्वास्थ्य और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागृत रहने को उद्बोधन दिया।प्रतियोगिता में प्रथम बुशरा, तोहिद, सनी, लकी, निशांत, वंशिका, बिलाल, कुलसुम, परी, रिहान, अंशिका, द्वितीय रहने वाली रिया, नशरीन, अनंत, मानसी, लवली, ऋतु, कार्तिक व शिवम को आतिथियों ने पुरस्कृत किया। प्रधानाध्यापक कविता सिंह, ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता, शशिभूषण, रेनू पंवार, गौरव जैन, मीनू ढाका, ममता, रचना दिव्या आदि मौजूद रहे।


प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार व समाजसेवी जयवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उदघाटन मुकाबला सेना की मेरठ छावनी व बिजवाड़ा की टीमो के बीच हुआ। जिसमें एकतरफा मुकाबले में सेना की टीम 36-25 के अंतर से विजयी रही। दूसरे मैच में हलालपुर की टीम ने हिसावदा की टीम को 32-22 से हराया। जबकि काकड़ा की टीम ने बिजवाड़ा की टीम को 54-33 के अंतर से हराया। सचिन शर्मा व लवकुश तोमर रैफरी रहे। रविंद्र तोमर, ऋतिक, आकाश, अंकुर, राहुल तोमर, सुधीर, मोहित सोलंकी, अंकित आदि मौजूद रहे।




पिचौकरा गांव के बाहरी हिस्से में शमशान घाट है। जिसमे कई वर्ष पूर्व शेड का निर्माण हुआ था। जो जर्जरहाल है। पिछले कई महीने से श्मशान घाट में जलभराव हो रहा है। गांव में ग्रामीण की मृत्यु होने पर घुटनो तक भरे पानी से गुजरकर शेड में शव का अंतिम संस्कार करना पड़ता है। बरसात में तो तो परिसर में घुसना दूभर हो जाता है। जिसके चलते रास्ते पर ही अंतिम संस्कार करना पड़ता है।