ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत:जिलाधिकारी राजकमाल यादव ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जिलाधिकारी को निरीक्षण में साफ सफाई की व्यवस्था ना मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और सीएमएस को व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दवाई स्टोर का निरीक्षण किया उन्होंने निर्देश दिए कि दवाई की उपलब्धता मानक के अनुरूप पूर्ण रहनी चाहिए स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए जो व्यक्ति आए उसे गुणवत्ता के साथ स्वास्थ्य लाभ दिया जाए किसी भी तरह के कार्य में शीतलता ना पाए जाए।

इमरजेंसी वार्ड में पर्दे नही पाए जाने पर व अच्छी साफ चादर ना पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारी को हिदायत दी कि इतनी लापरवाही सही नहीं और संबंधित से जवाब तलब किया।जिला अस्पताल में जिलाधिकारी से हड्डी के मरीज ने हड्डी के चिकित्सक की व्यवस्था कराए जाने के मांग रखी जिसमें जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि शासन को प्रपोजल भिजवाया जाए जिससे की हड्डी का डॉक्टर जनपद में तैनात हो सके और यहां के मरीजों को उपचार मिल सके।जिलाधिकारी ने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया जिसमें ए बी पॉजिटिव व ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और इसे उपलब्ध करने के निर्देश दिए।डेंगू वार्ड में मच्छर पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और उन्होंने निर्देश दिए कि डेंगू वार्ड के साथ-साथ जनपद में भी फॉगिंग अभियान, छिड़काव अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि इस समय वायरल चल रहा है निरंतर अनवरत रूप से जगह-जगह छिड़काव होता रहना चाहिए और स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में निकले कैंप लगाए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें और स्वास्थ्य उपचार दें।मरीज को व्हीलचेयर पर ना देखने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने पर नाराजगी व्यक्त की और उन्होंने निर्देश दिए कि व्हीलचेयर तत्काल अस्पताल में उपलब्ध कराई जाए और लिफ्ट सुचारू रूप से अस्पताल की क्रियाशील रहे।जोहड़ी गांव से आए करणपाल, सूर्य प्रताप सिंह मितली से आये हर्निया का उपचार कराए जाने के लिए जिनका ऑपरेशन हुआ है जिलाधिकारी ने उनका कुशलक्षेम जाना और उनसे वार्ता की किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं हुई।रवि कांत शुक्ला लैब टेक्नीशियन को जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि मरीजों द्वारा आपकी शिकायत प्राप्त हो रही है कि आप समय से ऑफिस नहीं आते हैं और अपने दायित्व का सत्य निष्ठा के साथ निर्भर नहीं कर रहे हैं जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी।इस अवसर पर सीएमएस सहित आदि उपस्थित रहे।










प्रतियोगिता की जूनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा में खेकड़ा के जयंत चौधरी प्रथम, पिलाना के यश द्वितीय व बिनौली के दीपांशु तृतीय रहे। जूनियर बालिकाओं की 200 मीटर स्पर्धा में हिना त्यागी पिलाना प्रथम, रितिका बिनौली द्वितीय व बडौत की महक तृतीय रही। 800 मीटर स्पर्धा में पिलाना की सोनिया प्रथम, ज्योति बिनौली द्वितीय व हिना त्यागी पिलाना तृतीय रही। 1500 मीटर स्पर्धा में सोनी पिलाना प्रथम, काजल बिनौली द्वितीय तथा राखी छपरौली तृतीय रही। सीनियर बालिकाओं की सौ मीटर दौड़ स्पर्धा में शिवी बिनौली प्रथम, सोनिया बडौत द्वितीय व शिवानी पिलाना तृतीय रही। इसी स्पर्धा के सब जूनियर बालिका वर्ग में छवि शर्मा बिनौली प्रथम, पायल बिनौली द्वितीय, गुलशाना बागपत तृतीय रही। बालक सीनियर ऊंची कूद स्पर्धा में अनुज शर्मा खेकड़ा प्रथम, वंश बागपत द्वितीय तथा विनय सहरावत बडौत तृतीय रहे। इस दौरान पहुंचे डीआईओएस रविंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। भूपेंद्र सिंह, विशाल राय, विजय कुमार, बिजेंद्र सिंह, राजीव यादव, शुभम ढाका, तरुण, सुनील कुमार, रवि मान, नरेश कुमार आदि ऑफिशियल रहे।










जिलाधिकारी ने सीडीपीओ कार्यालय बड़ौत का औचक निरीक्षण किया कार्यालय में अव्यवस्था मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और उसमें सुधार करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा जो सरकार से जो पुष्टाहार प्राप्त हो रहा है वह पात्र व्यक्ति तक समय अंतर्गत अवश्य पहुंचना चाहिए जिसकी रेंडम चेकिंग कराई जाएगी अगर कहीं से कोई लापरवाही सूचना प्राप्त होती है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी धात्री महिलाओं को समय से मिले पुष्टाहार ।





