Tuesday, August 4, 2026
Home Blog Page 42

चंदर सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने दीपावली उपलक्ष्य में बनाई रंगोली

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली। गढ़ी दुल्ला चंदर सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और दीपोत्सव की खुशियाँ मनाई |प्रधानाचार्य डॉ अंशु के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगता आयोजित की गई। कॉलेज के सचिव विनोद कुमार ने सभी रंगोलियों को सराहा तथा कहा कि, आपके हाथों से हमेशा समाज को रंग बिरंगी खुशियाँ मिलती रहें। ओर दीपावली के सुबह अवसर पर आप सभी अपने अपने घरों में इसी तरह की रंगोली बना कर घर खुशियां मनाएं। रंगोली प्रतियोगता में प्रथम विजेता बीए 2nd की छात्राएं, द्वितीय स्थान बीए फाइनल, व तृतीय स्थान बीए प्रथम की छात्राए रही । विजेता छात्राओं को सचिव विनोद कुमार ने पुरस्कृत कर शुभकामनाए दी।इस अवसर पर डॉ अर्शी खान, दीपा पाल, साक्षी उज्ज्वल, अंजली उज्ज्वल , रश्मि शर्मा, सुधीर कुमार, कपिल आदि उपस्थित रहे l

वेद मार्ग का अनुकरण करने से मानव कल्याण रंछाड़ में सामवेद यज्ञ का दूसरा दिन

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: रंछाड़ गांव में चल रहे सामवेद पारायण यज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को वैदिक विद्वान आचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि वेद परमात्मा की वाणी है।
बरनावा के लाक्षागृह गुरुकुल के प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री ने वेदोपदेश देते हुए कहा कि वेद उत्तम मनुष्य बनने व उत्तम संतान पैदा करने का उपदेश देते हैं। वेद के स्वाध्याय से मनुष्य को ज्ञान होता कि यह संसार परमात्मा ने बनाया है। मनुष्य जैसा कर्म करता है, वैसा ही फल उसे प्राप्त होता है। यह विचार मानव को पुण्यात्मा, सदाचारी, दयालु, परोपकारी, निर्भय और मानवता के गुणों से सुशोभित करता है। उन्होंने कहा वेद हमे जीवन जीने की कला सिखाता है। परमात्मा, राष्ट्र ओर विश्व के प्रति कर्तव्य बोध कराता है। स्वामी सत्यवेश ने समाज सुधार से ओतप्रोत काव्यपाठ कर भाव विभोर किया। रोहित शास्त्री ने सस्वर वेदपाठ किया। महावीर सिंह, विरेंद्र तोमर, अंतुरत प्रधान, संजीव तोमर, एसआई ओमवीर सिंह, कृष्णपाल, देवेंद्र प्रधान, ओंकार सिंह, परविंद्र आदि मौजूद रहे।

जल बचाने की मुहिम शुरू करने का गुरमीत सिंह ने किया आहवान

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: बरनावा के डेरा आश्रम में इंटरनेट लाइव प्रसारण के दौरान डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने देश विदेश के अनुयायियों को दिनोदिन समाप्त हो रहे जलस्रोतों को बचाने के लिए संकल्प कराया तथा इसके लिए एक देशव्यापी मुहिम शुरू करने का भी आहवान किया।
मेरठ से पिछले एक सप्ताह से एक मंदबुद्धि युवक दिनेश पुत्र जगदीश लापता हो गया था। वह दो दिन पूर्व नोयडा में घूम रहा था। जिसको
सूरजपुर ब्लॉक के शाह सतनाम ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सदस्य बरनावा डेरा आश्रम लेकर आ गए।

इंटरनेट मीडिया पर उसका फ़ोटो व मौजूदगी का मैसेज सेवादारों ने प्रसारित कर दिया। जिसके बाद युवक के परिजन आश्रम परिसर में पहुंचे। जहां मंदबुद्धि युवक को गुरमीत सिंह ने परिजनों के सुपुर्द कराया।जल बचाने की मुहिम शुरू करने का आहवान गुरमीत सिंह ने कहा कि आज का इंसान कुदरत की बनाई गई चीजों को बर्बाद करने पर तुला हुआ है। जीने का सबसे बड़ा स्रोत पानी और हवा है। हवा में जहर घुलता जा रहा है। पानी के स्रोत अब नीचे चले जा रहे हैं, लेकिन मनुष्य को इसकी कोई चिंता नहीं है। बिना वजह पानी की बबार्दी करता जा रहे है। कहा कि जिस प्रकार इन्सान अपने शरीर की संभाल करता है, उसी प्रकार पेड़-पौधों की भी संभाल करनी चाहिए। लाइव जुड़े अनुयायियों को पानी बचाने का संकल्प कराया तथा इसके लिए देशव्यापी मुहिम चलाने का भी आहवान किया।

गल्हैता में टैंक में खराबी पर पहुंचे अधिकारी दस दिन से ठप्प थी ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति

ग्रामीणों से जानकारी लेते ,मुख्य विकास अधिकारी विद्या नाथ शुक्ला

ब्यूरो चीफ विकास, बड़गुर्जर 
बिनौली: गल्हैता गांव में जल निगम के ओवरहैड टैंक में खराबी के चलते जलापूर्ति ठप्प रहने की शिकायत डीएम से होने के बाद सरकारी अमला वहां पहुंचा तथा फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति सुचारू कराई।


गल्हैता गांव गांव में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए जल निगम द्वारा ओवरहेड टैंक स्थापित किया गया है। ग्रामीणों का कहना था कि टैंक के ऑपरेटर स्टार्टर में खराबी के चलते पिछले दस दिनों से आपूर्ति ठप्प पड़ी हुई थी। जिसकी शिकायत ग्राम सचिव व बीडीओ को की गई थी। लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नही हो रहा था। जिसके बाद गांव के भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. सतेंद्र प्रजापति ने डीएम राजकमल यादव को दूरभाष पर समस्या से अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर सीडीओ वीएन शुक्ल, बीडीओ राजीव कुमार शर्मा व कई अन्य अधिकारियों का अमला गल्हैता गांव पहुंचा। जहां इलेक्ट्रिशियन को मौके पर बुलाकर स्टार्टर ऑपरेटर का फाल्ट ठीक कराकर जलापूर्ति सुचारू कराई गई। इस दौरान सचिव विनोद कुमार, अनिल मान, रविंद्र यादव, कौटिल्य धामा, दीपक प्रधान व जल निगम के इंजीनियर भी मौजूद रहे।

रंगोली प्रतियोगिता में आजाद हाउस रहा अव्वल

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली:ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में मंगलवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्राओं ने मनमोहक रंगोली सजाई।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक कि छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान छात्राओं ने अबीर, गुलाल, फूल, पत्तियों, कलश व दीपक का प्रयोग करके मनमोहक रंगोली सजाई। प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, प्राचार्य ड़ा. राजीव गुप्ता व प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर ने चंद्र शेखर आजाद हाउस की हिमानी, खुशी, पलक द्वारा बनाई रंगोली को प्रथम, सुभाष चंद्र बोस हाउस की दीपांशी, तुलसी, हिमानी की रंगोली को द्वितीय तथा भगत सिंह हाउस की कशिश, अंशिका, शिवानी की रंगोली को तृतीय स्थान दिया। प्रबंधक ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सचिव रवि पंवार, अमरीश, अश्वनी, सचिन, ऋतु, नीतू पंवार, विनीता, नीतू राणा आदि मौजूद रहे।

भाजपा नेता अवधेश राणा छपरौली के नगर निकाय चुनाव प्रभारी बने

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बागपत: भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक अवधेश राणा की संगठन के प्रति निष्ठा व कार्यों को देखते हुए उन्हें छपरौली नगर पंचायत निकाय चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी इस उपलब्धि को लेकर उन्हें बधाई दी है।अवधेश राणा ने इसके लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय नेता एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की पार्टी शीर्ष नेतृत्व व मोहित बेनीवाल ने उन जैसे साधारण से कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह एकदम खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी की नीतियों व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कहा कि छपरौली नगर निकाय चुनाव में इतनी मेहनत की जाएगी कि यह सीट भाजपा की झोली में होगी और विरोधी लोग अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से उनका सहयोग करने की बात कही।

प्रतिभाओं की कमी नहीं उन्हें तराशने की जरूरत : संजय डीलर

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

खेकड़ा: डगरपुर गांव में स्वर्गीय ब्रह्मपाल सिंह की स्मृति में विशाल ईनामी दंगल एवं रागनी कंपटीशन का आयोजन किया गया, इसमें अनेक जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लीलू प्रमुख एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल के सौजन्य से हुए दंगल में कई राज्यों के नामचीन पहलवानों ने शिरकत की और अपने दांव पेच दिखाये। विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रमुख समाज सेवी एवं जिला पंचायत सदस्य संजय डीलर ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें तराशने की जरूरत है। यदि यहां की खेल प्रतिभाओं को खेलने- कूदने के सभी आवश्यक संसाधन मिल जाए तो वह भी देश- दुनिया में बागपत का नाम रोशन कर सकते हैं। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का मनुपाल बंसल ने पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, बागपत विधायक योगेश धामा, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, रालोद नेता कपिल गुर्जर, समाज सेवी प्रमोद गोस्वामी, कृष्णपाल चेयरमैन मवीकला, जाकिर प्रधान रटौल, नवनीत बंसल, रॉकी शर्मा, सुनील मेवला आदि समेत काफी लोग मौजूद थे।

वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में युविका ने जीता सिल्वर मेडल

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: आरिफपुर खेड़ी गांव के किसान की बेटी युविका तोमर ने मिश्र में चल रही वर्ल्ड शूटिंग

चैंपियनशिप की टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है।
मिश्र के कायरो शहर में 12 अक्टूबर से आईएसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप चल रही है। जिसके दस मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में आरिफपुर खेड़ी गांव के किसान किरणपाल तोमर की प्रतिभावान बेटी युविका तोमर ने सटीक निशाने लगाकर रिदम सांगवान व पलक के साथ मिलकर देश के लिए सिल्वर मेडल जीता। इस स्पर्धा में चीन को स्वर्ण व ईरान की टीम को कांस्य पदक मिला। उधर युविका के पदक जीतने पर गांव में उनके कोच अमित श्योराण सहित स्वजन व साथी शूटरों ने खुशी का इजहार किया है।

सपाइयों ने सैफई जाकर नेताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बागपत: जनपद बागपत से समाजवादी पार्टी के संगठन पदाधिकारी, नेतागण और कार्यकर्ता बडी संख्या में समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव की जन्म स्थली सैफई पहुंचे और समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व सांसद प्रो रामगोपाल यादव,पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार शिवपाल यादव व परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा डॉक्टर सीमा यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध सभा समाजवादी सभा नगेन्द्र सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव मजदूर सभा महबूब मलिक, बिजेन्द्र यादव, डॉक्टर सतीश गौड ,डॉक्टर जितेन्द्र यादव, फुरकान पहलवान, शाहरुख खान ,सोनू यादव, जगपाल यादव, सतीश वाल्मीकि, राजपाल शर्मा, नफीस सिद्दीकी, संजीव पंवार, शाने आलम समेत बडी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।

कई राज्यों के अनुयायियों से इंटरनेट से रूबरू हुए गुरमीत सिंह

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: बरनावा के डेरा सच्चा आश्रम में रविवार को डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने कई प्रांतों के अनुयायियों को इंटरनेट पर लाइव रूबरू होकर अपने घरों में ही रहकर सुमिरन करने का संदेश दिया।
सेवादारों को दिए निर्देश-
डेरा आश्रम में पहुंचने के बाद गुरमीत सिंह ने रविवार सुबह पूरे परिसर में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि, निर्माण, भोजन व्यवस्था, कैंटीन आदि सेवाओं में लगे सेवादारों का हालचाल पूछकर उन्हें जरूरी निर्देश दिए।
अनुयायियों से किया लाइव संवाद
आश्रम में दोपहर को गुरमीत सिंह ने इंटरनेट के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरांचल व प्रदेश के कई जनपदों के अनुयायियो से इंटरनेट पर लाइव संवाद किया। इस दौरान कुछ अनुयायी दूसरे देशों के भी जुड़े।
पुलिस बल रहा तैनात
आश्रम परिसर के बाहर सभी गेट पर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के निर्देशन में पुलिस बल तैनात रहा। सीओ डीके शर्मा व इंस्पेक्टर बिनौली सलीम अहमद ने भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
आश्रम में विभिन्न स्थानों से आने वाले सेवादारों को परिसर के अंदर तमाम छानबीन के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। जबकि मोबाइल, घड़ी व बैग भी अंदर नही जाने दिया।

सुरक्षा के बीच बरनावा आश्रम पहुंचे राम रहीम

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह शनिवार सुबह 40 दिन के पैरोल पर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचा। इस दौरान हरियाणा पुलिस उसे यहां लेकर पहुंची।


जून 2022 में भी गुरमीत सिंह पैरोल पर बाहर जा चुका है। 88 दिन बाद एक बार फिर उन्हे तीसरी बार 40 दिन की पैरोल मिली है। इस अवधि में वह बरनावा आश्रम में ही रहेगा। रोहतक की सुनारिया जेल से पैरोल पर आए गुरमीत सिंह को सीओ बागपत देवेंद्र शर्मा ने बागपत में बॉर्डर से पुलिस बल के साथ लिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वह आश्रम पहुंचा। जहां वह सीधे अपने डेरा आवास में चला गया।
बरनावा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचते ही डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर अपने अनुयायियों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अनुयायियों को बधाई दी और अनुशासन बनाए रखने तथा किसी भी तरह की कोई भगदड़ नही करने की अपील भी की।

पर्वों को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने की अपील की

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: थाना परिसर में शनिवार शाम शांति समिति की बैठक हुई। जिसमे आने वाले त्यौहारों को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी।
बैठक में इंस्पेक्टर सलीम अहमद ने कहा कि दीपावली, भैया दूज, गोवर्धन पर्व आ रहे है। सभी त्यौहारों का आपस मे मिलजुल कर प्रेमपूर्वक बनाये और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में एसआई रक्षपाल सिंह, आदित्य सिंह, उपेंद्र प्रधान, सुभाष शर्मा, आचार्य अरविंद शास्त्री, थान सिंह, वसीम, सुशील त्यागी, मोहर सिंह, विपिन प्रधान अनीश कुरैशी आदि मौजूद रहे।

जनपद में प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा PET 2022 नकलविहीन, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक

नकल माफियाओं पर रखी जाएगी पैनी नजर

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बागपत:-प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET )2022 को नकलविहीन, शांतिपूर्ण , शुचितापूर्ण रूप से सफल कराए जाने के सम्बंध में जिलाधिकारी राज कमल यादव  की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागर में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य केंद्र व्यवस्थापक, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट ,सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की गई।

जिसमें जिलाधिकारी ने परीक्षा से जुड़े संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा 15 व 16 अक्टूबर को जनपद में PET परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना है जिसमें जनपद में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 55292 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर आएंगे जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रथम पाली 10:00बजे से 12:00 बजे तक व द्वितीय पाली 3:00 बजे से 5:00 बजे के मध्य चलेगी यह परीक्षा 15 व 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी उन्होंने कहा परीक्षा केंद्र पर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश देते समय परीक्षार्थी की तलाशी अच्छी तरीके से ली जाए उसके पास किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ना हो और उसके परिचय पत्र और आधार कार्ड का अच्छी तरीके से मिलान किया जाए ।जिलाधिकारी ने संबंधित को यह भी निर्देश दिए हैं कि नकल माफियाओं पर पैनी नजर रखी जाए जो माफिया नजर में आए उस पर त्वरित कार्यवाही की जाए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित रहे इसमें किसी भी तरह की लापरवाही ना हो पानी टॉयलेट की व्यवस्था फर्नीचर की व्यवस्था में कोई भी कोताही न बरती जाए जोनल मजिस्ट्रेट ,सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण सील रहे। ओर परीक्षा केंद्र तक प्रश्नपत्र समय से पहुंच जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराए जाने में सभी केंद्र व्यवस्थापक अपना योगदान दें किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए । जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को यह भी निर्देश दिए हैं कि जनपद के प्रमुख चौराहों पर परीक्षा केंद्रों का मैप लगा होना चाहिए कि जिस स्थान पर परीक्षार्थी खड़ा उसकी किस दिशा में परीक्षा केंद्र है जिससे कि परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र पर आसानी से पहुंच सके और अपनी परीक्षा दे सके।पेट PET परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक का मोबाइल नंबर 9454457268, जसविंदर 9720 241818, मोनू प्रभारी कंट्रोल रूम 7417027106 के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।जनपद में बीएड प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए 4 जोनल मजिस्ट्रेट 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट ,37 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं जो परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रखेंगे और परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराएंगे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सभी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण सील रहेंगे।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान ,जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह समस्त एसडीएम सहित समस्त केंद्र व्यवस्थापक संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बागपत: नगर के पांडव रोड पर फॉल्ट ठीक करते समय संविदा कर्मी लाइनमैन की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।नगर के पांडव रोड़ स्थित तकिये वाली मस्जिद के सामने मितली निवासी लाइनमैन विक्रम बिजली के पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। सूत्रों के अनुसार एलटी लाइन शट डाउन करा दी गई थी, लेकिन एलटी लाइन के पास से ही होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन का शट डाउन नहीं लिया गया था। बिजली के पोल पर चढ़े विक्रम का सिर लाइन से टकरा गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस भयानक हादसे को देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह खबर पूरे शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई और मौके पर हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। संविदा कर्मी लाइनमैन विक्रम का शव करीब आधे घंटे तक लाइन पर लटका रहा। उसके बाद मौके पर पहुंचे नगर पालिकाकर्मी, पुलिस और विद्युत कर्मियों ने रेस्क्यू कर शव को नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ महायज्ञ सम्पन्न

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: रंछाड़ गांव के शिव मंदिर में मंगलवार को यजुर्वेद पारायण महायज्ञ राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ सम्पन्न हो गया। जिसमें विद्वानों ने यज्ञ को श्रेष्ठ व सर्वहितकारी बताया।
आयोजन के ब्रह्मा लाक्षागृह गुरुकुल के प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि संगतिकरण, दान और देवपूजा को आत्मसात करने पर जीवन सुखमय बनेगा। पवित्र आत्मा से की जाने वाली परमात्मा की स्तुति कल्याणकारी होती है। सत्संग रूपी भोजन से आत्मा पवित्र बनती है। अच्छा चिंतन मनन करने से हम मनुष्य बन सकते हैं। समता का व्यवहार मानव जीवन को सफल बना सकता है। मन के साथ प्राण और प्राण के साथ विचार अच्छे होने चाहिए। उन्होंने कहा यज्ञ श्रेष्ठ कर्म, सर्वहितकारी व सामाजिक कार्य है।
स्वामी सत्यवेश ने काव्यपाठ से सामाजिक बुराइयों और पाखंड से दूर रहने का आहवान किया। विदुषी अंजलि आर्या, रोहित शास्त्री ने भी वेदोपदेश दिया। जयवीर सिंह, करण सिंह, समरपाल प्रधान, जितेंद्र राणा, विपिन राणा, एसआई ओमवीर सिंह, राममेहर, बीरपाल, संजीव बोगदी, सुधीर आर्य, वीरेंद्र, कृष्णपाल, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित हुई मॉडल हिमानी खरे

बागपत: वी केयर मीडिया के सौजन्य से एक अवार्ड शो का कार्यक्रम हुआ, इसमे मॉडल हिमानी खरे को राष्ट्रीय गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसको लेकर उन्हें बागपत के लोगों ने बधाई दी है।हिमानी खरे को उनकी प्रतिभा व सामाजिक कार्यो को देखते हुए सम्मानित किया गया। हिमानी खरे अपनी मॉडलिंग लाइन में काम करते -करते सामाजिक कार्य में भी भागीदारी रखती है। उन्हें एक के बाद एक मिल रहे अवार्ड को लेकर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। हिमानी खरे ने कई ब्यूटी पैजन्ट, फैशन शो व अवार्ड कार्यक्रम में भाग लिया है। उन्होंने बहुत मेहनत करके अपने आपको आज इस काबिल बनाया है। घर- परिवार के कार्य के साथ- साथ उन्हें जो भी समय मिलता है वह उस समय को मॉडलिंग में ही बिताती है। वह अपने इस सपने को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रही है। कड़ी मेहनत व अभ्यास के बाद आज वह बहुत खुश है। उन्होंने राष्ट्रीय गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित करने के लिए वी केयर मीडिया को धन्यवाद दिया है और उन्हें इस मुहिम में जोड़ने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

आईएबीसी ने किया किरण बेदी की पुस्तक फियरलेस गवर्नेंस का विमोचन

इंडियन अमेरिकन बिजनेस काउंसिल (आईएबीसी) ने प्रमुख सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में शिकागो में एक औपचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ किरण बेदी की पुस्तक फियरलेस गवर्नेंस का आधिकारिक विमोचन किया।

आईएबीसी के अध्यक्ष अजीत सिंह और विनेश विरानी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम की मेजबानी की गई। भारतीय अमेरिकी व्यापार परिषद के अध्यक्ष अजीत सिंह ने सभा का स्वागत किया और डॉ किरण बेदी को एक उत्कृष्ट प्रतिष्ठित प्रबंधक के रूप में वर्णित किया, जिन्होंने पुलिस विभागों की संरचनात्मक नींव में व्यापक सार्थक सुधारों की शुरुआत और शुरुआत करके यथास्थिति को बदलाव की चुनौती दी। उत्साह और सम्मान से भरपूर इस समारोह में भारत के केंद्र शाषित राज्य पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ किरण बेदी और भारतीय पुलिस सेवा के सर्वोच्च अधिकारी रैंक में शामिल होने वाली भारत की पहली महिला को सम्मानित किया। इस अवसर पर अमेरिकी कांग्रेसी के प्रतिनिधि राजा कृष्णमूर्ति, डॉ भरत बरई, डॉ श्रीनिवास रेड्डी और भारतीय कौंसलावास से कौंसुल रंजीत सिंह, फेडरेशन ऑफ़ इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा सहित शिकागो के प्रमुख समुदाय के लोगों ने भाग लिया। आर्ट ऑफ लिविंग की विनेश विरानी ने अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में डॉ किरण बेदी को उनके निडर नेतृत्व के प्रकरणों पर बधाई दी और उन्हें आश्वासन दिया कि शिकागो समुदाय सुधार लाने के लिए उनकी खोज में हमेशा सहयोग के लिए तैयार है। डॉ भरत बरई ने भारत के स्वंतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी की भूमिका के बारे में गहराई से बताया। डॉ बरई ने कुछ उल्लेखनीय उपाख्यानों को रेखांकित किया, जिन्होंने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला और भारत वापिस लौट कर उन्होंने भारत के स्वंतंत्रता के लिए आजीवन कार्य किया। फियरलेस गवर्नेंस पुस्तक का अनावरण करते हुए डॉ किरण बेदी ने उस प्रेरणा को व्यापक रूप से रेखांकित किया, जिसने उन्हें लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में अध्यक्षता करने में उनकी शानदार भूमिका और 4 दशकों में भारत में पुलिस विभाग का नेतृत्व करने वाली उनकी प्रतिष्ठित भूमिका को याद करने के लिए प्रेरित किया। उनकी पुस्तक फियरलेस गवर्नेंस सुशासन के मूल सिद्धांतों पर उनके दृष्टिकोण और सुशासन की क्षमता को समाहित करती है।डॉ किरण बेदी ने फियरलेस गवर्नेंस पुस्तक को सारांशित करते हुए कहा कि मैं लंबे समय से निर्भयता से प्रशासन का नेतृत्व जनहित के लिए करती हूँ। उत्तरदायी और कुशल शासन के मूल सिद्धांतों के प्रति ईमानदारी और समर्पण के साथ प्रजातंत्र के मूलभूत उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित करती रही हूँ। उन्होंने अपने जीवन के हर कदम पर अनेक चुनौतियों का सामना उन्होने दृढ़ संकल्प, विश्वास और अडिग संकल्प के साथ किया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ किरण बेदी ने सभी प्रवासी भारतीयों से महात्मा गाँधी के आदर्शो पर चलने की जरुरत पर बल दिया और साथ ही युवा पीढ़ी को महात्मा गाँधी पर बनी फिल्म गाँधी दिखाने का आग्रह किया। एफआईए शिकागो के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा ​​​​ने सम्मान में लिखी गई एक विशेष कविता किरण प्रस्तुत की और कविता पढ़ी जिसे डॉ किरण बेदी सहित सभी उपस्थित अतिथियों ने बहुत सराहा। इस अवसर पर राकेश मल्होत्रा ने भारतीय अमेरिकी व्यापार परिषद से हर वर्ष दो अक्टूबर प्रेरणा दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया। रंग बदलो क्षितिज का अंधकार को दो चुनौती, जोड़कर किरण-किरण एक सूरज उगाओ तो सही, ना हो भयभीत तुम ना विचलित चित को अपने करो,
कर्तव्य पथ पर अर्जुन बनकर तीर एक चलाओ तो सही। आईएबीसी प्रमुख कीर्ति कुमार रावूरी ने अपनी परिचयात्मक टिप्पणी में फियरलेस गवर्नेंस पुस्तक को सरकारी सिविल सेवा के पाठ्यक्रम में शामिल करने की वकालत की। ऋचा चंद ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग, नेशनल इंडिया हब, इलिनोइस क्रिकेट एसोसिएशन, वीएचपीए, हिंदू महिला नेटवर्क और शिकागो के भारतीय वरिष्ठ नागरिकों के साथ साझेदारी में किया गया था। श्वेता बैद, एल्डरवुमन, सिटी ऑफ़ ऑरोरा, नाग जायसवाल, मुरुगेश कासिलिंगम, विनीता गुलाबानी, निक वर्मा, सुब्बू अय्यर, मुरुगेश कासिलिंगम, सतीश दादापोगु और युवा अशंख और अनी सिंह सहित कई समुदाय के नेता उपस्थित थे।

रघुवर रामलीला में श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

श्री रघुवर रामलीला समिति ठाकुर द्वारा बागपत में रावण दहन के बाद श्री रघुवर रामलीला समिति के सरंक्षक स्वर्गीय रोहताश गुप्ता के छोटे भाई प्रेमचंद गुप्ता व सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने भगवान श्रीराम को तिलक लगाकर राज्यभिषेक किया।श्री रघुवर रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय रुहेला ने हनुमान जी को, ओमप्रकाश वर्मा ने सीता जी को, नन्दलाल डोगरा ने लक्ष्मण जी को, सुभाष लखेरा ने भरत जी को व सुजीत लखेरा ने शत्रुघन जी को तिलक लगाकर आरती की। राजतिलक के बाद समिति के अध्यक्ष संजय रुहेला ने कलाकारों का पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही बताया कि रविवार को क्षमा याचना कर यमुना नदी में पूजा- अर्चना की जाएगी। इस मौके पर समिति की पदाधिकारी लवी जैन, अमित अग्रवाल, रवि गुप्ता, दीपक गुप्ता, सुजीत लखेरा, दीपक सिंधी, लोकेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, सतीश गुप्ता, सोनू शर्मा,आशीष रुहेला, विशाल, संजय, सोनू, सौरभ सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

विधायक को बताई शमशान की बदहाली की समस्या

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: पिचौकरा गांव के शमशान स्थल में लंबे समय से जलभराव रहने के कारण ग्रामीणों को शवों के अंतिम संस्कार करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर शनिवार को ग्रामीण छपरौली विधायक से मिले।
पिचौकरा गांव के बाहरी हिस्से में पूर्वी छोर पर शमशान स्थल है। जिसमे कई वर्ष पूर्व शेड का निर्माण हुआ था। पिछले कई माह से परिसर में जलभराव हो रहा है। गांव में किसी ग्रामीण की मृत्यु होने पर घुटनो तक भरे पानी से गुजरकर शेड में शव का अंतिम संस्कार करना पड़ता है। बरसात में तो तो परिसर में घुसना दूभर हो जाता है। जिसके चलते रास्ते पर ही अंतिम संस्कार करना पड़ता है।विधायक ने दिया आश्वासन
पिचौकरा के ग्रामीण छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार से मिले। ग्रामीणों ने शमशान की बदहाली की समस्या का समाधान कराने की मांग रखी। विधायक ने ब्लाक व जनपद स्तर के अधिकारियों से वार्ता की तथा जल्द गांव का दौरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान समाजसेवी गगन धामा, विपिन कुमार, बीरसैन
चौधरी, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।

फजलपुर दौड़ स्पर्धा में पारुल व प्रिया रही अव्वल

फजलपुर में खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: फजलपुर सुंदरनगर के शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज के रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही बालिका खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़ कबड्डी स्पर्धाओं के फाईनल मुकाबले हुए।

ये रही विजेता- प्रतियोगिता की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में शांति देवी फजलपुर की पारुल प्रथम, सरदार पटेल स्कूल केडवा की प्राची द्वितीय रही। 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में फजलपुर की प्रिया प्रथम व पारुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका कबड्डी स्पर्धा में शांति देवी फजलपुर की टीम ने प्रथम व पूर्व माध्यमिक विद्यालय फजलपुर की टीम ने द्वतीय स्थान प्राप्त किया। रिले दौड़ में शांति देवी फजलपुर की तमसीर, आकांक्षा, पारुल व प्रिया की टीम प्रथम व सरदार पटेल स्कूल केडवा की सपना, मानसी, प्राची व नीशू की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी स्पर्धा की विजेता व उपविजेता टीमो को पुरस्कृत किया गया।

सांसद डीएम करेंगें पुरस्कृत
संयोजक नरेश वर्मा ने बताया कि रविवार को भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह व डीएम राजकमल यादव विजेता टीमों की खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। प्रतियोगिता में रैफरी सर्वेंद्र भारद्वाज व ज्योत्सना रहे। प्रबंधक रामकिशन, प्रधानाचार्या सपना शर्मा, मास्टर जयभगवान, ग्राम प्रधान सुधीर राजपूत, गिरवर सिंह, प्रमोद कुमार, राकेश वर्मा, प्ररेणा वर्मा आदि मौजूद रहे।