ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: पिचौकरा गांव के शमशान स्थल में लंबे समय से जलभराव रहने के कारण ग्रामीणों को शवों के अंतिम संस्कार करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर शनिवार को ग्रामीण छपरौली विधायक से मिले।
पिचौकरा गांव के बाहरी हिस्से में पूर्वी छोर पर शमशान स्थल है। जिसमे कई वर्ष पूर्व शेड का निर्माण हुआ था। पिछले कई माह से परिसर में जलभराव हो रहा है। गांव में किसी ग्रामीण की मृत्यु होने पर घुटनो तक भरे पानी से गुजरकर शेड में शव का अंतिम संस्कार करना पड़ता है। बरसात में तो तो परिसर में घुसना दूभर हो जाता है। जिसके चलते रास्ते पर ही अंतिम संस्कार करना पड़ता है।विधायक ने दिया आश्वासन
पिचौकरा के ग्रामीण छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार से मिले। ग्रामीणों ने शमशान की बदहाली की समस्या का समाधान कराने की मांग रखी। विधायक ने ब्लाक व जनपद स्तर के अधिकारियों से वार्ता की तथा जल्द गांव का दौरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान समाजसेवी गगन धामा, विपिन कुमार, बीरसैन
चौधरी, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved




ये रही विजेता- प्रतियोगिता की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में शांति देवी फजलपुर की पारुल प्रथम, सरदार पटेल स्कूल केडवा की प्राची द्वितीय रही। 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में फजलपुर की प्रिया प्रथम व पारुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका कबड्डी स्पर्धा में शांति देवी फजलपुर की टीम ने प्रथम व पूर्व माध्यमिक विद्यालय फजलपुर की टीम ने द्वतीय स्थान प्राप्त किया। रिले दौड़ में शांति देवी फजलपुर की तमसीर, आकांक्षा, पारुल व प्रिया की टीम प्रथम व सरदार पटेल स्कूल केडवा की सपना, मानसी, प्राची व नीशू की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी स्पर्धा की विजेता व उपविजेता टीमो को पुरस्कृत किया गया।




पिचौकरा गांव के बाहरी हिस्से में पूर्वी छोर पर शमशान स्थल है। जिसमे कई वर्ष पूर्व शेड का निर्माण हुआ था। पिछले कई माह से परिसर में जलभराव हो रहा है। गांव में किसी ग्रामीण की मृत्यु होने पर घुटनो तक भरे पानी से गुजरकर शेड में शव का अंतिम संस्कार करना पड़ता है। बरसात में तो तो परिसर में घुसना दूभर हो जाता है। जिसके चलते रास्ते पर ही अंतिम संस्कार करना पड़ता है।नही सुनते अधिकारी जनप्रतिनिधि श्मशान स्थल की बदहाली को लेकर ग्रामीणों द्वारा ब्लाक से लेकर जनपद के आला अधिकारियों तक गुहार लगाई जा चुकी है। इसके अलावा ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, विधायक से लेकर सांसद तक को समस्या के बारे में मौखिक व लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन फिर भी समस्या का कोई समाधान नही हो रहा है। विपिन, जगशोरण, अरविंद पांचाल, ओमवीर, दुष्यंत प्रजापति, श्यामू पाल, राजेश, फेरु सैन आदि ने सीएम योगी को शिकायत की है।
















सम्मेलन में दिव्यांगजन विभाग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा ने समाज के हर वर्ग को सम्मान दिया है। प्रदेश सरकार पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं मुहिया करा रहीं है। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कश्यप समाज को ध्यान में रखते हुऐ मुझे मंत्री बनाया है। जिससे कश्यप समाज आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि अपने बच्चो को संस्कारयुक्त शिक्षा दिलाए। जिससे समाज के युवाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रो.भुल्लन कश्यप की अध्यक्षता तथा राहुल कश्यप के संचालन में हुए सममेलन में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ओबीसी मोर्चा राकेश कश्यप, प्रधानाचार्या अनिल कश्यप, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा श्रीओम कश्यप, मोनू प्रजापति, प्रमोद कश्यप, डॉ. सतेंद्र प्रजापति, अमरवीर कश्यप, कंवरपाल सिंह , मोसिन राजपूत,विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
