Monday, September 21, 2026
Home Blog Page 44

बीएवी के समीर का मॉडल जिले में पहले स्थान पर आया

दिव्य विश्वास संवाददाता
मेरठ:यूपी बोर्ड के मान्यता प्राप्त इन्टर कॉलेज की विज्ञान प्रदर्शनी खालसा कन्या इन्टर कॉलेज थापर नगर मेरठ में 27 सितंबर से 28 सितंबर तक हुई। जिसमें बीएवी इन्टर कॉलेज सुभाष बाजार मेरठ का समीर पुत्र शराफत अली कक्षा 9बी सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति का मॉडल जनपद में प्रथम स्थान पर चयनित हुआ । यह मॉडल विद्यालय के उपेन्द्र पुलस्त्य एवं भूपेंद्र शर्मा सहायक अध्यापकों के निर्देशन में तैयार कराया गया ।

भूपेंद्र चौधरी ने किया”सुपर स्पेशलिटी एवं कैंसर सेंटर हीलर्स हॉस्पिटल”का उद्घाटन

बिजनौर:प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार जनपद बिजनौर पहुंचे भूपेंद्र चौधरी का भाजपाइयों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने सबसे पहले चक्कर रोड निकट मां कालिका मंदिर स्थित “सुपर स्पेशलिटी एवं कैंसर सेंटर हीलर्स हॉस्पिटल” का फीता काट कर उद्घाटन किया। भूपेंद्र चौधरी ने हीलर्स अस्पताल के उद्घाटन संबंधी तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘आज बिजनौर में हीलर्स हॉस्पिटल का उद्घाटन किया एवं भवन में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा भी लिया। यह अस्पताल बिजनौर के साथ आस-पास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मददगार सिद्ध होगा।’

इससे पहले नूरपुर में पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह के निवास पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। हजारों कार्यकर्ताओं ने उनके आते ही आतिशबाजी की। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व राज्य मंत्री महावीर सिंह के पुत्र पुष्पेंद्र शेखावत ने नूरपुर विधानसभा के विकास कार्यों पर प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान भाजपा नेता अंकित जोशी, धामपुर विधायक अशोक राणा, प्रियंकर राणा, मंडल महामंत्री प्रणव मनु गुप्ता, मंडल प्रभारी हरिओम शर्मा, महेंद्र धनोरिया, डॉ दिग्विजय सिंह, डॉक्टर देवरा,  डॉक्टर एमपी सिंह, जिला मंत्री नरेश भाटी, मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी, पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक चौधरी, राजीव त्यागी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, राजन कंडवाल, मुकेश गुप्ता, मुकुल गुप्ता, कपिल चौधरी, जागेश शर्मा, सभासद संजीव जोशी, सरदार जीवन सिंह, प्रेमपाल सिंह, सरदार हरभजन सिंह, सरदार गुरनाम सिंह, सरदार राजू प्रिंस, ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान, सीपी सिंह, जुगनू चौधरी, सुनील चौधरी, संदीप जोशी, कमलेश प्रजापति, डॉ शीला राणा, हिमांशु चौधरी आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पार्टी सिंबल पर लड़ा जाएगा नगर निकाय और एमएलसी चुनाव

बिजनौर: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बिजनौर जिले के एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत कार्यालय भवन का शुभारंभ करते हुए फीता काटा। साथ ही पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचकर 2024 के चुनाव सहित नगर निकाय और एमएलसी चुनाव को लेकर बड़ी बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एमएलसी, नगर पालिका के चुनाव को लेकर बीजेपी अबकी बार अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। साथ ही साथ अबकी बार नगर निकाय के चुनाव में बीजेपी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बिजनौर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर पहुंचे और वहां पर प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान भूपेंद्र चौधरी ने 2024 के चुनाव को लेकर कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। साथ ही साथ अबकी बार 2024 में भी बीजेपी उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने का काम करेगी। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 सीटों पर उत्तर प्रदेश में अपना कब्जा किया था। साथ ही साथ बीजेपी सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है। हाल फिलहाल में ही नगर पालिका निकाय चुनाव सहित एमएलसी के चुनाव होने हैं, जिसमें कि बीजेपी हर वार्ड में प्रत्याशी उतारकर नगर निकाय को जीतने का काम करेगी। वहीं सरकार द्वारा चल रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी देने का काम करेगी। बीजेपी के सभी कद्दावर नेता जनता के बीच जाकर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के आधार पर 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता से वोट मांगने की अपील करेंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां पर बने नए भवन का लोकार्पण किया। अध्यक्ष ने जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप की पीठ थपथपाई और हर प्रकार से सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

चिकित्सकों का मरीजों के साथ हो अच्छा व्यवहार

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

बागपत:जिलाधिकारी राजकमल यादव  ने आज जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया जिलाधिकारी के निरीक्षण से जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया और सभी चिकित्सक अपने कार्य के प्रति अलर्ट पाए गए। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि जनपद से कोई भी व्यक्ति उपचार के लिए आ रहा है उसके साथ चिकित्सक अच्छे से पेश आएं मृदुल व्यवहार हो और उनका गुणवत्ता के साथ उपचार करें , चिकित्सक से उपचार लेने आए मरीज के द्वारा बताया जाता कि चिकित्सक का व्यवहार अच्छा नहीं है तो ऐसे चिकित्सकों को चिन्हित करते हुए उन पर कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में आए उपचार कराने वाले मरीजों से वार्ता की और उनका कुशलक्षेम जाना उन्होंने कहा अस्पताल में किसी भी तरह की कोई समस्या हो तत्काल बताएं किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से चक्कर लगाने ना पढ़ें और सभी को अच्छा उपचार मिलेगा मरीजों को किसी भी तरह की कोई समस्या या कोई परेशानी नहीं उठानी पढ़े। चिकित्सकों द्वारा लिखी गई जांच भी अस्पताल में मुफ्त में की जाती हैं उनका भी मरीज लाभ ले सकते हैं उन्होंने एक्सरे रूम का भी निरीक्षण किया जिसे जल्द से जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए ठीक होने में अधिक समय लगने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की । उन्होंने औषधि केंद्र पर दवा की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की उन्होंने कहा सभी रिकॉर्ड अच्छे से मेंटेन होना चाहिए दवाई स्टोर में किसी भी दवाई की अगर कमी है तो उसे तत्काल लगाया जाए जिससे कि मरीज को समय से आवश्यकता के अनुसार दवाई उपलब्ध कराई जा सके उन्होंने संबंधित चिकित्सकों को यह भी निर्देश दिए कि जिला अस्पताल परिसर साफ सुथरा होना चाहिए गंदगी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।उन्होंने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों का खास ख्याल रखा जाए उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए उनके बिस्तर चादर तकिया आदि प्रतिदिन बदले जाएं। अस्पताल परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए पानी कहीं भी इकट्ठा न होने दें।। जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड देखा जहां साफ-सफाई ठीक नही पाई गई दवाओं की उपलब्धता रख-रखाव आदि ठीक तरीके से करने के कड़े निर्देश दिये ।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसके चौधरी उपस्थित रहे।

 

बिनौली में चल रही थी अवैध पैथोलॉजी लैब एसीएमओ ने लैब संचालक के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: गांव में अवैध रूप से चल रही एक पैथोलॉजी लैब संचालक के खिलाफ नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिनौली गांव में ब्लाक परिसर के पास हेवा निवासी महेश कुमार शर्मा पुत्र जगरोशन लाल की शर्मा पैथोलॉजी लैब है। लैब संचालक को आठ अगस्त को नोडल अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया। जिसमें लैब पर कार्यरत चिकित्सक एवं पेरा मैडिकल स्टाफ के मूल दस्तावेज का सत्यापन कराने को कहा गया। लेकिन फिर भी दस्तावेजो का सत्यापन नही कराया गया। जिसके बाद नौ सितंबर को एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने लैब का निरीक्षण किया गया। आरोप है इस दौरान लैब संचालक ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा कागजात नही दिखाए। इस दौरान पंजीकृत दिखाए गए चिकित्सक से दूरभाष पर वार्ता की गई तो बताया कि उनका इस संस्थान से कोई वास्ता नही है। जिसके बाद नोडल अधिकारी की थाने पर दी गई तहरीर के आधार पर लैब संचालक के खिलाफ धारा 420, 353, 504, 15(2),15(3) मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956, 30 यूनाइटेड मेडिकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद भी लैब सोमवार को खुली रही।

पिचौकरा गांव मां दुर्गा की मूर्ति हुई स्थापित

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली : पिचौकरा स्थित राजेश के घेर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई।पंडित कपिल भारद्वाज ने मां शैलपुत्री का मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन कराया। इस दौरान माता को पुष्प अर्पित कर भोग लगाया गया। भोग लगाने के बाद आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया।इस तरह की जाएगी रोजान माता की पूजा इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रवक्ता चौधरी बीरसैन ने बताया कि शारदीय नवरात्रि में माता का नित्य पूजन होगा। साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। घेर परिसर में जहां मूर्ति स्थापित की गई है वहां पर रोजाना भजन कीर्तन के साथ माता की महिमा का वर्णन किया जाएगा। माता की आराधना से मनुष्य सभी कष्टों से छुटकारा पा जाता है और मनोवांछित फल को प्राप्त करता है।ये लोग रहे उपस्थित पर कपिल भारद्वाज, विपिन कुमार, नरेंद्र सिंह, लाला चौधरी, जिनेश, राजेश चौधरी, विवेक पांचाल, अमरबीर कश्यप सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।

शूटर यश तोमर ने जीते चार पदक

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर हुई यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में बिनौली राईफल क्लब के शूटर यश तोमर ने शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते हैं। रविवार को क्लब पर पदक विजेता शूटर को पुरस्कृत किया गया।
क्लब के कोच सचिन कौशिक ने बताया कि 17 से 24 सितंबर तक
45 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में क्लब के शूटर मनु तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल सब यूथ मेन स्पर्धा में एक रजत, यूथ मेन स्पर्धा में स्वर्ण, जूनियर मेन स्पर्धा में रजत, सीनियर मेन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। इसके अलावा क्लब के अश्वनी तोमर, हर्ष, वंश उज्ववल, अंकित राजपूत, सौरभ सहित करीब 20 शूटरों ने नार्थ जोन चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। उपेंद्र प्रधान, गगन धामा,कुलवीर धामा, सुधांशू जैन ने पदक विजेता शूटर को पुरस्कृत किया।

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव संबंधित राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी नगर निकाय संयोजक गजराज सिंह ने की बैठक

मेरठ: आज दिनांक 25/09/2022 को सुनिल रोहटा (पूर्व एमएलसी प्रत्याशी, राष्ट्रीय लोकदल), के मेरठ रोड स्थित गायत्री फार्म पर दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव सम्बंधित बैठक का आयोजन किया गया।
ये बैठक राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनावो के सयोंजक गजराज सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसने आगमी नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवारों को सभासद/पार्षद नगर पालिका चेयरमैन/मेयर की हर सीट पर प्रत्याशी लड़ाने के लिए तैयारी शीघ्र संम्पन करने के सम्बंध में उपस्थित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय लोकदल के नगर निकाय चुनाव पर्यवेक्षकों ने अपने सुझाव दिये।



बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनावो के सयोंजक गजराज सिंह (पूर्व विधायक) ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में नगर निकाय सयोंजक को चुनने के लिए अलीगढ़, हाथरस, मथुरा आगरा, फिरोजाबाद व गौतमबुद्धनगर छ: जनपदों के लिए बाबूलाल प्रमुख एवम गीता निगम को राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनावो के सयोंजक गजराज सिंह को नियुक्त किया साथ ही साथ ही साथ बुलन्दशहर, हापुड, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व संम्भल आठ जनपदों के लिए डॉ नीरज चौधरी (पूर्व प्रत्याशी, बिजनौर) को नियुक्त किया गया जिनके साथ गजराज सिंह पूर्व विधायक भी होंगे एवम साथ ही साथ सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ एवम गाजियाबाद छ: जनपदों के लिए चौधरी सुनील रोहटा, अब्दुल वारिस राव (पूर्व विधायक) एवम अभिषेक गुर्जर को नियुक्त किया।
सभी नेतागण आदमी 10 अक्टूबर से पहले प्रत्येक जिले में जाकर आयोजकों की नियुक्ति करेंगे उसके पश्चात नगर निगम चुनाव लड़ने वाले लोगों के बायोडाटा प्राप्त करके राष्ट्रीय
अध्यक्ष जयंत चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष को सूचित करेंगे।

मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप बरनावा गांव में हुई जैन समाज की बैठक

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: बरनावा गांव में रविवार को जैन समाज की बैठक हुई। जिसमें श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर कमेटी पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।
बैठक में राहुल जैन ने मंदिर में पूजा अर्चना करने के दौरान मंदिर कर्मचारियों द्वारा रोकने तथा विरोध करने पर कमेटी के लोगों द्वारा थाने में बंद कराने के आरोप लगाए। वीरेंद्र जैन ने महामंत्री पंकज जैन पर अतिशय क्षेत्र में रात में आने वाले यात्रियों को मंदिर में प्रवेश नही देने का आरोप लगाया।


मुकेश जैन बजाज ने कमेटी पर तमाम गंभीर आरोप लगाए। जैन स्थानक साधुओं के साथ दुर्व्यवहार करने तथा उनके आवास के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नही कराने के आरोप लगाए। सतेंद्र जैन ने मंदिर समिति प्रबंधक संदीप जैन पर अनियमितताओं सहित कई आरोप लगाए। इस दौरान मंदिर कमेटी की अनियमितताओं की जांच करने के लिए ग्यारह सदस्यीय कमेटी भी गठित करने का निर्णय लिया। बैठक में दिल्ली, लोनी, शहादरा, मेरठ, शामली, सरधना, बडौत आदि जगहों के जैन लोग आए। सुरेंद्रपाल जैन दिल्ली की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदीप जैन, सौरभ जैन दिल्ली, रविंद्र जैन, अशोक जैन, विक्रम जैन, प्रशांत जैन, आनंद जैन, विशाल जैन, अजीत जैन, जयपाल जैन, राजेश जैन, मोहित जैन, संदीप जैन, देवेंद्र जैन, लता जैन, गौरव जैन, लोकेश जैन आदि मौजूद रहे।

रंछाड में भगवान सुव्रतनाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: रंछाड के श्री दिगंबर जैन मंदिर के तत्वाधान में शनिवार को श्रद्धालुओं ने भगवान मुनि सुव्रतनाथ की रथयात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गयी।मंदिर परिसर में बड़ौत म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्री जी को रथ में लेकर चमन लाल जैन दिल्ली बैठे। भगवान के सारथी प्रदुमन जैन दिल्ली, महेंद्र इंद्र विनीत जैन, संजय जैन व कुबेर नीरज जैन, प्रवीण जैन बने। रथयात्रा मंदिर से मनमोहक झांकियों के साथ शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण कर वापस मंदिर पहुचीं। जहां भगवान का अभिषेक किया गया। नरेश जैन के संचालन में हुई रथयात्रा में संयोजक जयकिशन जैन, पवन जैन, सुरेशचंद जैन, पदम सेन जैन, विक्रम जैन, प्रमोद जैन, सुबोध जैन, नीरज जैन, संजय जैन आदि मौजूद रहे।

महर्षि दयानंद की विचारधारा से होगा समाज जागृत: डॉ. सत्यपाल

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: फ़जलपुर गांव के आर्य समाज के 98 वे वार्षिकोत्सव में शनिवार को भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि महर्षि दयानंद के वेदवाणी रूपी सरोवर में स्नान करने से मानव जीवन पवित्र होगा। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई में आर्य समाज का बहुत बड़ा योगदान है। ऋषि दयानन्द की वेदवाणी में स्नान करने से मानव जीवन पवित्र होगा। उनकी विचारधारा को आत्मसात करने से ही समाज उन्नत होगा। देश के लिए बलिदान देने वाले अधिकतर बलिदानी उनके भक्त थे। आज हमारी बेटियां लिख पढ़ रही हैं, ये ऋषि दयानन्द का प्रेरणा पुरुषार्थ का परिणाम है। आज समाज मे तमाम विकृतियां पनप रही हैं। जिनको आर्य समाज के सिद्धांतों को अपनाकर दूर किया जा सकता है।

इससे पूर्व उन्होंने सांसद निधि से निर्मित बाल्मीकि चौपाल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा महर्षि बाल्मीकि बहुत बड़े महापुरुष थे। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हम सबको सत्य मार्ग पर चलना चाहिए। विनोद आर्य के संचालन में हुए समारोह में अशोक आर्य, विजय सिंह, ग्राम प्रधान सुधीर राजपूत, अनिल तोमर, राजीव धामा, विक्रम राणा, सुभाष बाल्मीकि, महेंद्र भड़ाना, रणवीर गुर्जर, अरुण धामा आदि मौजूद रहे।

प्रशासन द्वारा पेड़ो को नष्ट करने पर आंखे के पर्यावरण संरक्षण हुए नाराज

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
छपरौली:क्षेत्र के इतिहास गाँव सनौली में तालाब से अतिक्रमण हटाते हुए सम्बन्धित अधिकारीयों द्वारा सैकड़ों वृक्षों को उखाड़ने से नाराज़ आँखें के पर्यावरण संरक्षकों ने गाँव का दौरा किया तथा समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को लिखा पत्र और सम्बन्धित अधिकारीयों पर उचित कार्रवाई करते हुए भविष्य में वृक्षों को उखाड़ने की इस घटना की पुनरावर्ती रोकने के लिए आदेश पारित करने का किया अनुरोध।


समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय ने कहा यदि सम्बन्धित अधिकारी चाहते तो कई दशक पुराने इन वृक्षों को बचाया जा सकता था। दशकों पुराने ये वृक्ष अतिक्रमण हटाने में कही भी बाधित नहीं थे।


समाजसेवी मा० राकेश सरोहा ने कहा एक ओर सरकार करोड़ों रूपये खर्च कर तालाबों के किनारे पौधा रोपण कर सौन्दर्यकर्ण करती है। तो दूसरी ओर सम्बन्धित अधिकारी अतिक्रमण हटाने के नाम पर जीवनदायनी ऑक्सीजन प्रदान करने वाले वृक्षों को नष्ट कर देते है, यह पर्यावरण के लिए चिन्ता का विषय है।
समाजसेवी रवि कुमार एडवोकेट ने कहा तालाब के किनारे बने मकान व उनमें व्यक्ति अतिक्रमण कर सकते है। लेकिन प्राण वायु प्रदान करने वाले उन वृक्षों का क्या अपराध था, जिन्हें बड़ी बेरहमी से तोड़ दिया गया, उखाड़ दिया गया। धरती का आभूषण ये वृक्ष तो तालाब का सौन्दर्य थे।
गाँव में उखाड़े गये वृक्षों को देखने पहुँचे आँखें के पर्यावरण संरक्षकों में समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय, मा० राकेश सरोहा, एडवोकेट रवि कुमार, विनय कुमार आर्य, आचार्य राजकुमार आदि शामिल रहें।

सड़क निर्माण को सही गुणवत्ता व सड़क चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीणो का धरना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

चांदीनगर:चमरावल – धौली प्याऊ मार्ग की सड़क निर्माण की सही गुणवत्ता नही होने से नाराज ग्रामीणो ने सिंगोली तगा अंडर पास पर धरना प्रदर्शन किया धरने मे मौजूद ग्रामीणो का कहना है कि यह मार्ग ललियाना, सुभानपुर, गोना, सिंगौली, शरफाबाद आदि गांवो से होते हुए लोनी रोड व मेरठ रोड को जोड़ती है और जानकारी के अनुसार बागपत लोकसभा का यह वह हिस्सा है जो हर चुनाव मे लोकसभा और विधानसभा की जीत और हार तय करता है लेकिन विकास की दौड़ मे बहुत पिछड़ चुके इस क्षेत्र की तरफ किसी भी प्रतिनिधि का ध्यान नही जाता यह मार्ग करीब कई वर्षो से छतिग्रस्त पड़ा है धरने के दौरान पहुंचे भाजपा जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने बताया कि उन्होने सांसद व मंत्री कुंवर बृजेश सिंह को पहले ही लिखित रूप से इस मार्ग के बारे मे अवगत करा चुके है उन्होने सभी क्षेत्रवासियो और युवाओ से अनुरोध किया कि वह शांति व्यवस्था बनाये रखे कोई भी कानून हाथ मे ना ले उन्होने सभी को आश्वासन दिया है कि वह अधिकारियो से मिलकर उनकी समस्या का जल्द समाधान कराएंगे।

शिक्षित हूं अनुभवी हूं रटौल का विकास कैसे होगा भली-भांति जानता हूं : जाकिर हसन

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

खेकड़ा:रटौल नगर पंचायत से चेयरमैन पद के भावी उम्मीदवार मरहूम पूर्व प्रधान रजाहसन के बेटे पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व ग्राम प्रधान पति जाकिर हसन द्वारा कस्बे के कुछ गणमान्य लोगो के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे उन्होने बोलते हुए कहा कि मे शिक्षित हूं अनुभवी हूं रटौल कस्बावासियो की सेवा और विकास कैसे होगा मे भली-भांति जानता हूं और कहा इसके अलावा कस्बे की सभी समस्याओ का समाधान करने का अनुभव है जिससे कस्बे मे बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर साफ सफाई के अलावा अन्य समस्याओ का समाधान करना मे भली-भांति जानता हूं वही मौके पर बोलते हुए मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष निजारत तोमर ने कहा कि जाकिर हसन दिन रात कस्बे के सभी जाति धर्म के लोगो को हमेशा अपने पास बैठाकर उनकी हर समस्या का समाधान व मदद और सेवा करने के लिए तत्पर तैयार रहते है और साथ ही निजारत तोमर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि इस बार भी सभी कस्बावासी पहले से ज्यादा अपना समर्थन और प्यार देकर जाकिर हसन को रटोल कस्बे का चेयरमैन बनाने मे सहयोग करे

दादरी के फूल सिंह महाविद्यालय में छात्राओं को पुरस्कृत करते एसपी नीरज जादौन

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: दादरी के चौ.फूल सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह हुआ। जिसमें छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि एसपी नीरज जादौन ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस जनपद में हर गांव से पुलिस व सेना में जवान सेवा दे रहे हैं। बालिकाओं को शिक्षित करने से समाज जागृत होगा और राष्ट्र उन्नति करेगा। युवाओं को अपराध की तरफ जाने से रोकने के लिए सब प्रयास करें। महापुरुषों से युवा पीढ़ी प्रेरणा लेकर उनके आदर्श, मूल्यों और सिद्धांतों को आत्मसात करें। उन्होंने मेधावी व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया।
प्रबंधक ओमपाल सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया। डॉ. अंजलि के संचालन में हुए समारोह में धीरज उज्ज्वल, प्राचार्या डॉ. संगीता, सुखबीर सिंह, निर्भय सिंह, राजू तोमर सिरसली, उपेंद्र प्रधान, प्रवीण वालिया, रविंद्र हट्टी, जयवीर, कंवल सिंह, बलबीर आदि मौजूद रहे।

कृष्णपाल सिंह बने गुर्जर विकास समिति के जिलाध्यक्ष

कॉलेज में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कार्यक्रम हुआ। जिसमें प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह को गुर्जर विकास समिति का जिलाध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि गुर्जर विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट महाराज सिंह ने संगठन की मजबूती पर बल दिया और प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह को संगठन में जनपद बागपत के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका वे ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन कर समाज को सशक्त व जागरूक करेंगें। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से सबको भावविभोर किया। कैप्टन सुभाष गुर्जर, अहलकार सिंह नागर, देवेंद्र प्रमुख, जितेंद्र प्रधान, आदेश गुर्जर, प्रमोद राणा, नवाब सिंह, ब्रजपाल प्रधान, प्रवीन प्रधान, कृष्णपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।

बिनौली रामलीला की तैयारियों में जुटे हैं कलाकार

बिनौली में 25 से शुरू होगा रामलीला का मंचन

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

बिनौली: गांव में पिछले वर्ष कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन हुआ था। इस वर्ष भी यहां 25 सितंबर से रामलीला शुरू होगी। जिसकी तैयारियों में किरदार निभाने वाले कलाकार जुट गए हैं।

बिनौली में 15 वर्ष तक प्रोजेक्टर पर रामलीला दिखाई गई थी। पिछले वर्ष से फिर कलाकारों द्वारा मंचन की शुरुआत हुई। इस बार भी
कलाकारो द्वारा 25 सितंबर से रामलीला का मंचन किया जाएगा।
इन गांवों से आते हैं दर्शक
यहां रामलीला देखने आसपास के गढ़ीदुल्ला, मुकीमपुरा, गल्हैता, सिरसलगढ़, दरकावदा, फ़जलपुर, दादरी, जिवाना, माखर, सिरसली, रंछाड़ सहित दो दर्जन गांवों दर्शक आते हैं।
क्या कहते हैं कलाकार
राम का किरदार निभाने वाले रवि भाटिया कहते हैं कि हमारे पिताजी प्रेम भाटिया राम का किरेदार करते थे। हम उनको बचपन से देखते थे। उनको देखकर वे भी राम का रोल करते हैं। सीता का किरदार निभाने वाले राजू वर्मा कहते हैं कि सामाजिक बुराइयो पर अच्छाई की विजय का समाज को अच्छा संदेश पहुंचता है। जनक की भूमिका निभाने वाले मोनू वर्मा कहते हैं कि भगवन राम का चरित्र दिखाया जाता है। जिससे समाज को प्रेरणा मिलती है।
अहिरावण का किरेदार निभाने वाले रविंद्र धामा, लक्ष्मण का रोल करने वाले बिटटू कश्यप, हनुमान का अभिनय करने वाले अजय शर्मा व रावण का किरदार निभाने वाले पूरनचंद जैन कहते हैं कि यह आयोजन हमे समाज में ईमानदारी से रहने तथा असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। कलाकार मोनू वर्मा, अजय शर्मा, बिटटू कश्यप, रविंद्र धामा, रवि भाटिया

छात्राओं को विधिक साक्षरता के प्रति किया जागरूक

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: जिवाना के आर्य कन्या इंटर कालेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में गोष्ठी हुई। जिसमें छात्राओं व ग्रामीणों को विधिक साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया।
गोष्ठी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव भगत सिंह में छात्राओं एवं ग्रामीणों को विधिक सलाह एवं जानकारी दी। उन्होंने कहा युवा शिक्षा व खेल कर क्षेत्र में कठिन परिश्रम कर अग्रणी बने। उन्होंने दी गई विधिक जानकारियों का प्रचार प्रसार करने का आहवान किया जिससे आमजन को सुलभ न्याय मिल सके। संस्था प्रबंधक योगेंद्र सोलंकी के संचालन में हुई गोष्ठी में नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग, डॉ. आंचल, प्रधानाचार्य तेजबीरी देवी, ग्राम प्रधान विपिन सोलंकी, श्रीपाल धामा, रंजिता, वीरबहादुर, सुशीला, बिंदु आदि मौजूद रहे।

बिनौली के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका को सम्मानित करते बीईओ बिजेंद्र कुमार

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: गांव के प्राथमिक विद्यालय न.एक मे गुरुवार को हुए कार्यक्रम में राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाली शिक्षिका को शिक्षा अधिकारियों ने सम्मानित किया।
बिनौली के प्राथमिक विद्यालय न.एक की प्रधानाध्यापक कविता सिंह को हाल ही में राज्य पुरस्कार 2021 प्राप्त हुआ था। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. बिजेंद्र कुमार ने विद्यालय जाकर सम्मानित किया तथा नई ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उधर बड़ौत नगर की रविदास वैदिक पाठशाला में रविदास स्वयं सहायता समूह द्वारा भी शिक्षिका को सम्मानित किया गया। राजपाल रविवंशी, डॉ.पंकज कुमार, राजीव चिकारा, कृष्णपाल, विशेष कुमार,सरोज किशमिशया, मास्टर धीर सिंह, ऋषिपाल, आनंद कुमार, जीवनराम, अनुराधा, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

डॉक्टर निखिल धामा ने गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में लगाया निशुल्क चिकित्सा कैंप

गुरुकुल स्कूल में निशुल्क शिविर में 157 बच्चों की जांच

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक ने 157 छात्र छात्राओं की नाक कान व गले की जांच कर सावधानी बरतने की सलाह दी।


शिविर का शुभारंभ स्कूल निदेशक डॉ. अनिल आर्य ने किया। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. निखिल धामा ने छात्र छात्राओं की नाक में साइनस व दर्द, कान बहने, बदलते मौसम के कारण गले में खराश, दर्द, सूजन, मुंह में लाल दाने आदि रोगों की जांच कर दवाइयां वितरित की।इस दौरान उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में नाक, कान व गले में किसी को भी संक्रमण हो सकता है। जिसका इलाज शुरू में आसान है, बाद में गंभीर परिणाम आ जाते हैं। उन्होंने फ्रिज का ठंडा पानी न पीने, गरम व ठंडा एक साथ न खाने पीने से बचने, गले में खराश होने पर नमक के पानी के गरारे करने का परामर्श दिया। निदेशक डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, सुशील वत्स, कुणाल आर्य, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।