Tuesday, August 4, 2026
Home Blog Page 45

घर घर केसरिया ध्वज कार्यक्रम में निशुल्क ध्वज वितरण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

बड़ौत:भारतीय वैश्य परिवार महासंघ पंजीकृत के मुख्य संरक्षक  युगलकिशोर गर्ग द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के अवसर पर “घर घर हो केसरिया ध्वज” कार्यक्रम के तहत निशुल्क केसरिया ध्वज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ वितरण टीम को ध्वज देते हुए किया।बड़ौत सराय रोड स्थित संजय एग्रीकल्चर इंडस्ट्रीज पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक युगल किशोर गर्ग ने कहा कि संगठन का उद्देश महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर घर घर केसरिया ध्वज लगवाने का है जिससे समाज में प्रेम और एकजुटता बढे।सगठन के राष्टीय प्रभारी डा राजीव गुप्ता ने कहा की संगठन ज्यादा से ज्यादा घरों में ध्वज लगाने का आव्हान करता है।

प्रदेश आई टी सेल प्रभारी सचिन गुप्ता ने बताया कि संगठन की टीम हर जगह, हर शहर में कार्यक्रम सफल बनाने में लगी हुई है।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राममोहन गुप्ता ने कहा कि संगठन पूर्व में 1000 ध्वज निशुल्क वितरण का निर्णय लिया था लेकिन संगठन के कार्यकर्ताओ के उत्साह को देखते ही अभी तक 2500 ध्वज वितरण हेतु मंगवाए जा चुके है।
इस अवसर पर राममोहन गुप्ता, संजय कुमार गर्ग, मुदित जैन, सचिन गुप्ता, नितिन गुप्ता, विवेक गुप्ता, दीपांशु गुप्ता, नीरज गर्ग, मनोज गुप्ता, विकास गुप्ता आदि उपस्थित रहे

नवांगतुक एसएसपी राजेश एस मीडिया से हुए रूबरू

झांसी:नवागंतुक एसएसपी राजेश एस ने स्पष्ट कहा की माफियाओं पर जो कार्यवाही की जा रही है वह लगातार जारी रहेगी। जनता को सुरक्षा प्रदान करना, भयमुक्त समाज स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। अपराध को रोकने, मादक पदार्थ की बिक्री पर रोकथाम लगाई जाएगी।जिले के एसएसपी पद का दायित्व संभालने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए राजेश एस ने प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि रात्रि में पेट्रोलिंग बढ़ाई जायेगी। शासन के दिशा निर्देशानुसार महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लेकर निस्तारण किया जायेगा, पीड़ित महिलाओं को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा की जनपद में अवैध कारोबार या अपराधियों से सांठगांठ पाए जाने पर दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों सुनकर निस्तारण करने का भी प्रयास किया जायेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मीडिया से अच्छा संवाद बनाए रखने, फर्जी खबरों का एनकाउंटर करने के लिए एक योजना बनाकर कार्य करेंगे।खुद का परिचय देते हुए उन्होंने बताया कि वह तमिलनाडू के थू-थूकुड़ी के रहने वाले हैं और 2011 बैच के आईपीएस हैं। उन्होंने कहा कि झांसी से उनका पुराना नाता है। वह वर्ष 2013-2014 में झांसी में प्रशिक्षण के दौरान पोस्टेड रह चुके है। उन्होंने बताया कि पुलिस कप्तान अपर्णा गांगुली के समय वह 2013-14 में सीओ टहरौली रहें है।

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश साहू के निधन पर पत्रकारों ने की शोक सभा

झांसी:वरिष्ठ पत्रकार साथी मुकेश साहू के निधन पर पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
सोमवार को झांसी मीडिया क्लब के तत्वावधान में इलाईट चौराहा स्थित अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क में अमर उजाला के पत्रकार मुकेश साहू के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई।
जिसमे पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से उनके परिवार को धैर्य देने की कामना की। वही पत्रकारों ने अपने साथी मुकेश साहू के साथ बिताए गए बीते दिनों को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार साहू, रामगोपाल शर्मा, रवि शर्मा, हरिमोहन श्रीवास, त्रिपाठी, रिपु सूदन नामदेव,कुंदन सोलंकी, सुनील सुल्लेरे, रानू साहू, धीरज शिवहरे, दीपक जोहरी, प्रभात सक्सेना, श्याम रायकवार, प्रभात साहनी, तोसीफ कुरेशी, एहसान अली, विवेक राजोरिया, अतुल वर्मा, राहुल उपाध्याय, राहुल कोस्टा, रोहित झा, आमिर खान, सारस्वत, भूपेंद्र रायकवार, हर्ष शर्मा, अरविंद भार्गव, बृजेश परिहार, प्रदीप कुमार, समाजसेवी श्री राम नरवरिया, पुरकेश अमरिया, नवीन यादव, अमित रावत गोलू महाराज, दीप चंद्र चोबे, राकेश शर्मा, आफरीन, राज गौतम, मोजूद रहे।

बिनौली बीआरसी पर निपुण भारत मिशन का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

बिनौली: बीआरसी बिनौली पर सोमवार को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।

प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बिनौली डॉ. बिजेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। प्रशिक्षण में प्रथम दिन डायट प्रचार्या बडौत अनुराधा शर्मा ने प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों का परिचय कराते हुए सभी शिक्षकों को इस दिशा में क्षमता संवर्धन हेतु प्रशिक्षित करना, जिसमें मौखिक भाषा, गणित विकास, पठन, लेखन एवं डिकोडिंग आदि विषय की जानकारी देना है। ताकि 2026 तक समस्त विद्यालयों में नामित समस्त छात्र छात्राएं निपुण लक्ष्यों को प्राप्त कर भाषा, ओर गणित विषय में मूलभूत कुशलता प्राप्त कर सके। प्रशिक्षण में पुनीत जैन, अभिषेक गुप्ता, पवन कुमार, अवध शर्मा, अनिता तोमर, साक्षी सौलंकी, मोनिका, प्रदीप, विवेक, रविंदरपाल सहित 100 शिक्षक उपस्थित रहे।

बड़ौत में हुई जनपदीय योगासन प्रतियोगिता के विजेता किए पुरस्कृत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को हुए कार्यक्रम में बडौत में हुई जनपदीय योगासन प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने प्रतियोगिता में अपनी स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले अभिनव, अभिषेक उज्ज्वल, वंशिका उज्जवल, तनवी सोलंकी, जयंत, शिवां मलिक, नव्या वालिया व सृष्टि राणा को पुरस्कृत किया। इस दौरान निदेशक डॉ. सुनील आर्य, उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, योगाचार्य जितेंद्र आर्य, कुणाल आर्य, नितिन शर्मा, चंद्रवीर सिवाच आदि मौजूद रहे।

अमीनगर सराय में धूमधाम से निकाली श्री जी की रथयात्रा

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
सराय: कस्बा अमीनगर सराय में सोमवार को श्री जी की रथ यात्रा बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई।सुबह रथयात्रा के लिए बोली हुई और उसके बाद दोपहर को भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में कई मनमोहक झांकिया थी, जो सभी को शोभायमान कर रही थी। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर बनाई गई देशभक्ति झांकी लोगों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रही और सभी ने इस झांकी को खूब सराहा। सौ धर्म इंद्र की बोली जयकुमार जैन गोहाटी, सारथी की बोली राजीव जैन दिल्ली, कुबेर की बोली राजेश जैन टोपिन, माहेंद्र इंद्र की बोली दिनेश जैन मेरठ, ईशान इंद्र की बोली प्रमोद जैन शाहदरा, धर्म ध्वजा की बोली दीपक जैन मौजपुर के नाम छोड़ी गई। रथ यात्रा कस्बे के दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर प्यारे लाल जैन धर्मशाला पहुंची। यहां पर श्री जी की विधि-विधान के साथ पूजा, प्रक्षाल व अभिषेक किया गया। उसके बाद रथयात्रा शाम के समय उपरोक्त सभी स्थानों से होते हुए पुन मंदिर पर आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम का संचालन समाज सेवी दिनेश जैन ने किया। इस मौके पर अमीनगर सराय के चेयरमैन डॉक्टर मांगेराम यादव, समाजसेवी ईश्वर दयाल अग्रवाल, संजय गर्ग, प्रदीप जैन, मदनेश जैन, पवन जैन आदि रहे।

यशपाल सिरोही बने एसआई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: बिनौली थाने की बड़ावद चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल पदोन्नत होकर एसआई बन गए।
थाना परिसर में सोमवार को कार्यवाहक थाना प्रभारी शिवराज सिंह ने बड़ावद चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबिल यशपाल सिंह सिरोही को स्टार लगाकर निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी। ओर मिठाई खिलकर बधाई दी।इस अवसर पर एसआई नन्हे सिंह, शिवकुमार, मुनीश शर्मा, केपी भाटी, तेजवीर सिंह, वरुण मोदी, आंचल त्यागी, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हड़ताल पर बैठे यूपी ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारी

दिव्य विश्वास संवाददाता
मेरठ:मेरठ में ग्राम विकास विभाग के तहत संचालित उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार एवं हड़ताल पर हैं। कर्मचारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले मेरठ में 12 सितंबर से कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। कर्मचारियों का कहना है मांगें नहीं मानी गई तो वे अब काम नहीं करेंगे।
ग्राम विकास विभाग नीतियों के खिलाफ: जिला मिशन प्रबंधक योगेश मोगा ने बताया कि मिशन के द्वारा 2017 में मानव संसाधन नीति लागू की गई थी। केवल ग्राम विकास विभाग ऐसा है जहां अब तक जिलों में इस नीति को लागू नहीं किया गया। दूसरे विभागों ने इस नीति को लागू कर कर्मचारियों का वेतन भत्ता, सुविधाएं बढ़ा दी। लेकिन ग्राम विकास ने ऐसा नहीं किया।
महंगाई बढ़ रही है मगर वेतन नहीं: कर्मचारियों ने कहा हर साल महंगाई बढ़ रही है, लेकिन हमारे वेतन में वृद्धि नहीं हो रही। यूपी के हर जिले में मिशन के कर्मचारी लगातार हड़ताल पर हैं। मेरठ में मिशन डायरेक्टर भानु चंद्र गोस्वामी से परेशान होकर कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को सौंप दिया है।
मिशन कर्मचारियों की प्रमुख मांगें : मिशन के तहत काम कर रहे इन कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 7 सालों में कई कर्मी दुर्घटना का शिकार हुए उन्हें कोई सहायता राशि नहीं मिली। चिकित्सा सुविधा या भत्ता भी नहीं मिलता। मिशन निदेशक का गलत व्यवहार और ट्रांसफर पॉलिसी पर रोक लगाने से भी कर्मचारी खिन्न हैं। मिशन कर्मियों की प्रमुख मांगों में 2017 की पॉलिसी के तहत 7 फीसद वेतन वृद्धि प्रतिवर्ष, दुर्घटनाग्रस्त मिशन कर्मियों को मुआवजा, स्थानांतरण नीति एवं दुर्घटना बीमा जीवन बीमा के साथ कर्मचारियों को दिए जाने वाले सभी प्रकार के भत्ते जिसमें मोबाइल कंप्यूटर और शिक्षा भत्ता शामिल है।

आईआईएमटी के चेयरमैन को सरोपा प्रदान किया

दिव्य विश्वास संवाददाता
मेरठ:समाज हित के कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता को गुरू घर की ओर से सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया गया। शुक्रराना कीर्तन दरबार में किये गये अपने सम्मान से अभिभूत होकर योगेश मोहन गुप्ता ने पूरे मेरठ की संगत का धन्यवाद किया।
32 वर्षाे से कंकर खेड़ा मे प्रतिमाह संग्राद वाले दिन चलाई जा रहे कीर्तन दरबार के 32 वर्ष पूरे होने की खुशी मे आज गुरूद्वारा सत्संग कंकरखेड़ा मे शुक्रराना कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के बीच आईआईएमटी के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता को गुरू घर की ओर से सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया गया। समूह संगत को बधाई देते हुए मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा सच्चे मन से संगत की सेवा करने वाले को ईश्वर स्वयं प्रतिष्ठा एव प्रशंसा योग्य बना देता है। आयोजन को सफल बनाने मे धीर सिंह, अजीत सिंह,हरप्रीत सलूजा, हरमिनदर मजिठिया, परमजीत सिह रोकी,परमिंदर सिंह,बलबीर सिंह,किशन सिह छाबड़ा ने सेवा निभाई।

बढ़ती हुई जनसंख्या पर नियंत्रण को लेकर हुई आवश्यक गोष्ठी का आयोजन

झांसी: जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमे जनसंख्या फाउंडेशन ने विशाल जनसभा में विचार व्यक्त किए गए। रविवार को सिद्धेश्वर गार्डन में आयोजित जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल जनसभा / विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्यतिथि मुख्य वक्ता इंद्रेश कुमार, रवि आर्या, सदर विधायक के पुत्र परम शर्मा, राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया, पार्षद अरविंद वर्मा उर्फ दिस्सू भैया हंसारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रवलित किया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक बृजेंद्र कुशवाह पूर्व पार्षद, वीरेंद्र कुशवाह,   शोभा कुशवाहा, भगवती कुशवाहा, सीमा कुशवाहा, भारती कुशवाहा आदि ने अतिथियों का हार माला पहनाकर स्वागत किया। विचार गोष्ठी में जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए आव्हान किया गया।

बुन्देलखण्ड में स्वास्थ्य सेवाएं हो चाक चौबंद, अन्यथा प्रदेश के मंत्रियों को दिखाए जाएंगे काले झंडे

झांसी: बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अति पिछड़ा क्षेत्र बुन्देलखण्ड के लोगों के पास इलाज के लिए पैसा नहीं होता है इसलिये लोग सरकारी व्यवस्थाओं पर निर्भर होकर अपनी बीमारी का इलाज कराने को बाध्य होते रहते हैं। संविदा एवं आउट सोर्स के द्वारा भारतीयों से बुन्देलखण्ड क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं, ना तो मेडिकल कालेजों एवं जिला व अन्य छोटे अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक हैं न पर्याप्त स्टाफ और उपकरण। झांसी, बाँदा एव उरई मेडिकल कॉलेजों से सूचना मांगी गई।सूचना अभी मात्र झांसी से मिली है जिसे देख कर मन व्यथित हो गया।बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सबसे पुराने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की स्तिथि जानिए कितनी बदहाल है।रिक्त पदो का विवरण

प्रथम श्रेणी-क (चिकित्सको) के कुल सृजित पद 162 है जिनमे से नियमित भरे पद 52,संविदा से भरे पद 58, रिक्त पद 52 है।

द्वितीय श्रेणी ख- सृजित पद 559
नियमित भरे पद- 89
संविदा से भरे पद- 0
आउट सोर्स से भरे पद- 200
रिक्त पड़- 270

तृतीय श्रेणी ग- सृजित पद- 505
नियमित भरे पद- 92
संविदा से भरे पद-0
आउट सोर्स से भरे पद- 200
रिक्त पद- 213

चतुर्थ श्रेणी घ- सृजित पद 648
नियमित भरे पद- 184
संविदा से भरे पद- 0
आउट सोर्स से भरे पद- 189
रिक्त पद – 275

क, ख, ग,घ श्रेणी में सृजित पद-1874
कुल नियमित भरे पद- 417
कुल संविदा से भरे पद- 58
कुल आउट सोर्स से भरे पद- 589
कुल रिक्त पद- 810

जिला अस्पताल-
सृजित पद- 47
भरे पद- 26
रिक्त पद- 23

शब्द आउट सोर्स जितना सुनने में अच्छा लगता है उतना ही उत्पीड़न करने वाला है। विडंबना देखए सरकार के पास स्वयं मैन पावर नही है जो एक ठेकेदार से लोगो की भर्ती कराती है जिससे नियुक्ति में होने वाले भ्रष्टाचार सरकार पर उंगली न उठे।
मंडल आयुक्त कह रहे है कि एन.एच.एम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से संविदा पर जिला स्तर पर नियुक्ति की जाना चाहिए। पर मेडिकल कॉलेज में संविदा की भारतीयों पर सरकार से अनुमति मांग रहे है एवं अन्य नियुक्तियां ठेकेदार के माध्यम से कराई जा रही है। आयुक्त महोदय को हस्तक्षेप करना चाहिए। जब धनराशि समिति के पास प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध है तो इलाज के अभाव में जिन बुंदेलियो की मृत्यु हुई है उसका गुनहगार कौन है।
बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा ने प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज को पत्र सौप कर साफ साफ कह दिया है कि आउट सोर्स से की जाने वाली किसी भी नियुक्ति में पैसे लेनदेन की बात सामने आएगी तो मोर्चा सीधी कार्यवाही करेगा। पत्र में ये स्पष्ट कर दिया है कि बुन्देलखण्ड की भूमि पर बुंदेलियो की ही भर्ती होने चाहिये।मेडिकल कॉलेज झाँसी में 15 से 20 करोड़ रू. के चिकित्सीय उपकरण की आवश्यकता है। पर स्वीकृति मात्र 2 करोड़ 90 लाख किया गया यानि ऊंट के मुंह मे जीरा जैसी है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं उपकरणों की इतनी कमी है तो बाँदा ओर उरई के मेडिकल कॉलेज व अन्य अस्पतालों की स्थिति क्या होगी, ये सोच से परे हैै। अति पिछड़े, बदहाल एवं बेहाल क्षेत्र बुन्देलखण्ड के समस्त मेडिकल कॉलेजों एवं अन्य अस्पताल में चिकित्सीय, मेडिकल, पैरामेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था शीघ्र करवाई जाए वार्ना बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष होने के नाते प्रभारी मंत्री, चिकित्सा शिक्षा कैबनेट मंत्री एवं स्वास्थ्य कैबनेट मंत्री के झांसी आगमन पर 6 माह तक काले झंडे दिखाऊंगा। 6 माह में यदि व्यवस्था नही सुधरी तो मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित समस्त कैबनेट मंत्रियों को काले झंडे दिखाए जायेगे। किन्हीं भी परिस्थिति में बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लोगों को इलाज के अभाव में मरने नहीं दिया जा सकता है।अंत मे कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र की सभी समस्यओं का सिर्फ एक इलाज,वो है बुन्देलखण्ड राज्य।पत्रकार वार्ता में रघुराज शर्मा, वरुण अग्रवाल, हमीदा अंजुम, हनीफ खान गोलू ठाकुर, बंटी, दुबे, प्रदीप झा, रामजी परीछा, कलाम कुरेशी,नफीस खान नरेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

सरदार भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम करने का लिया गया निर्णय

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बागपत: नगर के जाट भवन में रविवार को जिला जाट सभा बागपत की कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर आगामी 27 सितंबर को जाट भवन में भव्य कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला जाट सभा बागपत के जिला महासचिव एडवोकेट गजेंद्र सिंह हेवा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार भगत सिंह के आजादी के आंदोलन में किए गए योगदान का स्मरण करना और युवाओं को सरदार भगत सिंह के चिंतन के प्रति जागरूक करना रहेगा। कार्यक्रम में जनपद बागपत के जाट समाज से संबंधित उच्च सेवाओ में चयनित, हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओ, खेलकूद में प्रदेश, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले युवक व युवतियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जाट समाज की विशिष्ट हस्तियों, बड़े दानदाताओं, प्रगतिशील किसानों तथा खाप चौधरियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत जाट भवन से सुबह 9 बजे एक प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो बाजार होते हुए पुन जाट भवन पर आकर समाप्त होगी। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला जाट सभा के अध्यक्ष देवेंद्र धामा ने कहा कि जिला जाट सभा बागपत की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को जो जिम्मेदारी जाट समाज द्वारा दी गई है, उसको वह पूर्ण प्रतिबद्धता व समर्पण भाव से जमीन पर उतारने का प्रयास करेगे और जनपद में सामाजिक सरोकारों के प्रति पूर्ण योगदान देंगे। बैठक में प्रधान संरक्षक धर्मपाल चेयरमैन, रामनिवास बाघू, कृष्णपाल चेयरमैन, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पवार, पूर्व महासचिव नगेन्द्र सिंह, इंद्रपाल भाकियू, डॉ अमरपाल, महिला अध्यक्ष अंजू खोखर, युवा अध्यक्ष सतेंद्र काठा, अनिल डबास, रामवीर सिंह, यशपाल प्रधान, जितेंद्र प्रधान, रामछैल पवार, रेनू खोखर, आरती मान, राखी पवार, विनीता तोमर, वंशिका चौधरी आदि उपस्थित रहे।

निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर स्वास्थ्य मेला का आयोजन

दिव्य विश्वास संवाददाता 
जानसठ: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष संगठन के निर्देशानुसार जानसठ मंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर स्वास्थ्य मेला कैंप का आयोजन किया गया।
रविवार को पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता रहे। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत के चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने किया। इस अवसर पर सीएससी प्रभारी डॉ अशोक कुमार अपने समस्त स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में आने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ सतीश खटीक, चिकित्सा प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक डॉ विजेंद्र, मंडल महामंत्री धर्मेश सैनी, सभासद सुनील कश्यप, महेश चंद शर्मा, रामनिवास प्रजापति, रोहित खत्री, प्रशांत गर्चा, रजनीश सैनी, विशाल सैनी, मनदीप छाबड़ा, श्याम सुंदर वर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भगवान चंद्रप्रभ की रथयात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: बरनावा के श्री चंद्रप्रभ दिंगबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर के तत्वाधान में रविवार को भगवान चंद्रप्रभ की वार्षिक रथयात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई।


मंदिर परिसर में पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री के निर्देशन में समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी नीरज कुमार जादौन ने ध्वजारोहण कर किया। रथयात्रा में भगवान को रथ में लेकर बैठने का सौभाग्य सौधर्म इंद्र विनोद कुमार जैन को मिला। सारथी प्रदीप जैन, कुबेर इंद्र हंस कुमार जैन, पंकज जैन, ईशान इंद्र विनेश जैन, महेंद्र इंद्र हंस जैन, हिमांशु जैन बने। मंच पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम व धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन महामंत्री पंकज जैन ने किया। रथयात्रा मंदिर से बैंडबाजों व मनमोहक झांकियों के साथ गांव के मुख्य मार्गो से होकर पांडुक शिला स्थल स्थित सुमेरु पर्वत पहुचीं यहॉ पर भगवान श्री का मंत्रोचारण के साथ अभिषेक किया गया। जीवंधर जैन, श्याम सिंह, नीरज जैन, बिजेंद्र जैन, प्रदीप कुमार, मृदुला जैन, शैलेश जैन, कुणाल जैन, प्रवीण जैन, दिनेश जैन, अशोक जैन, संदीप जैन, धनपाल बैंसला आदि मौजूद रहे।

गोष्ठी में शिक्षा के उन्नयन पर हुआ मंथन समारोह में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: बुढेडा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कालेज में रविवार को शैक्षिक गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। जिसमें अतिथियों ने शिक्षा के उन्नयन पर मंथन किया।


गोष्ठी में मुख्य अतिथि गुर्जर विकास समिति प्रदेश अध्यक्ष महाराज सिंह एडवोकेट ने कहा कि
संस्कारयुक्त शिक्षा से समाज जागृत व राष्ट्र उन्नत होगा। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अहलकार नागर ने कहा कठिन परिश्रम व पुरुषार्थ से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कैप्टन सुभाष नागर, कैप्टन आदेश छोकर, देवेंद्र प्रमुख, नबाब लखवाया, लीलू प्रमुख आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर अतिथियों ने शिक्षा व खेल के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया। छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भावविभोर किया। अरुण मलिक के संचालन में हुए समारोह में रामपाल धामा, नरेश शर्मा, योगेंद्र तालियान, प्रमोद राणा, विजयपाल सिंह, राजपाल सिंह, भरत सिंह, एसआई किरणपाल सिंह, कृष्णपाल प्रधान, कैप्टन महाराम, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सीएचसी बागपत में निशुल्क स्वास्थ्य मेला लगाया गया

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

बागपत: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सीएचसी बागपत में निशुल्क स्वास्थ्य मेला लगाया गया।इस मौके पर बागपत के भाजपा सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने फीता काटकर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया।उन्होंने सभी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली एवं उत्तर प्रदेश में प्रथम हेल्थ एटीएम मशीन देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आभार प्रकट किया। इस मौके पर बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत, डॉक्टर यशवीर, फार्मेसिस्ट मनोज कुमार, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, जितेंद्र पहलवान पूर्व प्रमुख, अनुज त्यागी, अरुण धामा, आदि मौजूद रहे।

पुलिस संरक्षण में मेले में चलाया जा रहा अश्लील डांस,

दिव्य विश्वास संवाददाता

बिजनौर:  जिला मुख्यालय से बीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित कस्बा हल्दौर में चल रहें गुदड़ी मेले में पुलिस संरक्षण में चल रहें बार बालाओं के अश्लील डांस से आम जनता को गुण्डागर्दी का सामना करना पड़ रहा है |मिली जानकारी के अनुसार लगभग दस दिन से चल रहें इस मेले में पुलिस ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति चलाने की अनुमति प्रदान की थी जिसकी आड़ में अश्लील डांस नोटंकी चलाईं जा रही है, इस बारे में समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने नोटंकी में मोबाईल से विडियो बनाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि इस अश्लील डांस के विडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिये थे जिसके बाद मेले में ड्यूटी पर लगी पुलिस सतर्क हो गई | इस नोटंकी की आड़ में मेले में युवाओं का जमघट लगा रहता है जो महिलाओं से गुण्डागर्दी व छेड़छाड़, छीटांकशी करने से बाज नही आ रहा है वही मेले में बड़ी संख्या में जेबें कटने व पर्स मारी की घटनाएं भी होने की बात कही जा रही है। एक तरफ मुख्यमंत्री  महिला सुरक्षा व सम्मान की बात कह सुरक्षा देने की बात कह रहे है वही पुलिस संरक्षण में महिलाओं से अभद्रता की जा रही है | पुलिस अपनी मुठ्ठी गरम करने के  स्वार्थ में महिला सम्मान को ताक पर रखे हुए हैं। नगर के नागरिकों में मेले में फैलाई जा रही अश्लीलता के कारण सरकार के प्रति काफी नाराजगी देखी जा रही है।

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

दिव्य विश्वास संवाददाता

बिजनौर: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की 72वीं वर्षगांठ के अवसर पर छाया चित्र प्रदर्शनी कहानी भारत माँ के सच्चे सपूत की चित्र प्रदर्शनी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ जिला अधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए  प्रधानमंत्री के जीवन चरित्र पर आधारित संकलित प्रस्तुतियों की प्रशंसा की।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जीवन व्यक्तित्व एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित प्रदर्शनी कलेक्ट्रेट सभागार में आम जनमानस के दर्शन के लिए 17 सितंबर से 23 सितंबर तक लगी रहेगी। उन्होंने बताया कि  प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में 17 सितंबर 2022 से 02 अक्टूबर 2022 तक मनाया जा रहा है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की 72वीं वर्षगांठ के अवसर पर उनके जीवन के विविध पहलुओं से परिचय कराती छाया चित्र प्रदर्शनी कहानी भारत के सच्चे सपूत की का अवलोकन करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की 72वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी जन सामान्य को उनके जीवन चरित्र के संबंध में बहुमूल्य जानकारी उपलब्ध कराने में सक्षम एवं प्रेरणा स्रोत सिद्ध होगी।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि विभिन्न प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को प्रदर्शनी का अवलोकन करना चाहिए। यह प्रदर्शनी  प्रधानमंत्री के जीवन परिचय के साथ साथ केन्द्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ, नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी उपलब्ध कराती है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षण एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए वे सभी बोर्ड के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को प्रदर्शनी का अवलोकन कराने के लिए विद्यालयों से सम्पर्क कर उन्हें पत्र प्रेषित भी करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया

दिव्य विश्वास संवाददाता 
बिजनौर: बिजनौर लोकसभा क्षेत्र की मीरापुर विधानसभा के अंतर्गत अखिल भारतीय विकलांग एवं अनाथ आश्रम, शुक्रताल में केक काटकर व मिठाई बाँटकर खुशी मनाई तथा प्रधानमंत्री की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की ।साथ ही ‘सेवा पाखबाड़ा’ के अंतर्गत अनाथ बच्चों सहित समस्त आश्रम परिवार को भोजन कराया तथा पूज्य गौ माताओं को चारा व गुड़ खिलाया

इस अवसर पर प्रबंधक- अखिल भारतीय विकलांग एवं अनाथ आश्रम शुक्रताल वीरेंद्र राणा , प्रधान नीरज शास्त्री , संजीव कुमार आर्य  भोककारहड़ी, ब्रजपाल सिंह आर्य भोक्कारेहड़ी, कृष्णपाल आर्य, महिपाल सिंह  महामंत्री आदमपुर कुलदीप चौधरी, मदनपाल, विक्रांत चौधरी, अनुज कुमार  , अमरजीत सिंह, सूरज सिंह  सहित आदि जन उपस्थित रहे !!

हिंदू एकता दल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री  का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया

दिव्य विश्वास संवाददाता

जानसठ: ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर हिंदू एकता दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा मंदिर परिसर में शनिवार शाम के समय आरती का आयोजन किया गया उसके उपरांत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान हिंदू  एकता दल के कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन के अवसर पर लड्डू बांटे। इस दौरान मुख्य रूप से नेत्रपाल कश्यप जिला कार्यकारिणी सदस्य,  पिछड़ा मोर्चा राजू वाल्मीकि जिला अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री  उमाशंकर शर्मा ज्ञानचंद एडवोकेट अमित सैनी संदीप सैनी जगत सिंह सैनी पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा संदीप कुमार अंशुल प्रजापति मास्टर दिनेश कुमार  नितिन ज्ञानचंद एडवोकेट सुशील कुमार किरण पाल वैभव निखिल सुदेश सैनी करण कुलदीप  सुधीर अर्जुन पाल आदेश सैनी मनोज प्रजापति कुलदीप प्रजापति, नीरज सैनी प्रदीप प्रजापति सचिन धीमान आदि मौजूद रहे ।