Tuesday, August 4, 2026
Home Blog Page 46

सृष्टि के रचयिता विश्वकर्मा भगवान की जयंती मनाई

दिव्य विश्वास संवाददाता 
जानसठ: कस्बे के मोहल्ला आदर्श कॉलोनी में विश्वकर्मा युवा सेवा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। जयंती को पूजा दिवस के रूप में मनाया गया। जयंती के अवसर पर भंडारे का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना एवं ग्राम सलारपुर के प्रधान राजू धीमान ने सामूहिक रूप से फीता काटकर किया।शनिवार को कस्बे के मोहल्ला आदर्श कॉलोनी मैं पानीपत खटीमा राजमार्ग पर विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती के अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में मुख्य यजमान विकास विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ रहे। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में कढ़ी चावल एवं हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण विश्वकर्मा, रजनीश सैनी, मुकेश शर्मा, सुधीर धीमान, प्रवीण धीमान गुरु भाई, अमरीश विश्वकर्मा, अनिल धीमान, सुनील धीमान, मास्टर सुखबीर धीमान, मास्टर शिवनंदन धीमान, प्रभु दयाल धीमान, राजबीर धीमान, अमरीश धीमान, सचिन धीमान, आदि लोग मौजूद रहे।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न

झांसी:प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष परिवारों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराने के कार्य में तेजी लायी जाये। यह भी सुनिश्चित कर लिया जाये कि कनेक्शन के प्रतिमाह बिल की वसूली नियमित रूप से हो, ताकि प्राप्त धनराशि से मैन्टीनेन्स आदि कार्य हो सके। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों की कुछ महिलाओं को पानी की गुणवत्ता के परीक्षण के साथ प्लम्बर तथा सोलर संबंधित कार्यों का भी प्रशिक्षण करा दिया जाये, जिससे मरम्मत, लीकेज आदि समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सके।उन्होंने कहा कि योजना के अन्तर्गत लम्बित एन0ओ0सी0 को आपसी समन्वय से यथाशीघ्र प्राप्त करने के प्रयास सुनिश्चित किये जायें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह निर्माणाधीन पाइप पेयजल योजनाओं हेतु विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने के कार्य की समीक्षा कर जल्द से जल्द विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करा दिये जायें।बैठक में प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव ने योजना की अद्यतन प्रगति से अवगत कराते हुये बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 15 सितम्बर, 2022 तक 45,29,898 परिवारों को फंक्शन हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है। बुन्देलखण्ड और विंध्याचल में लक्ष्य के सापेक्ष 70 प्रतिशत परिवारों को पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। इसके अतिरिक्त रेलवे विभाग से 151 एन0ओ0सी0 की आवश्यकता है, जिसमें 130 एन0ओ0सी0 प्राप्त हो चुकी हैं, 20 लंबित हैं। इसी प्रकार वन विभाग से 201 एन0ओ0सी0 की आवश्यकता है,156 प्राप्त हो चुकी हैं, 25 वन विभाग स्तर पर लम्बित हैं और 20 प्रक्रिया में हैं। एनएचएआई से 23 एन0ओ0सी0 की जरूरत है, जिसमें से 8 प्राप्त हैं, 10 लंबित हैं और 5 प्रक्रिया में हैं। लोक निर्माण विभाग से 350 एन0ओ0सी0 में से 343 प्राप्त हो चुकी हैं, 4 लम्बित हैं और 3 प्रक्रिया में हैं। उ.प्र.शा. से 33 में से 33 एन0ओ0सी0 प्राप्त हो चुकी हैं, एक भी प्रकरण लम्बित नहीं है। सिंचाई विभाग से 288 में 227 एन0ओ0सी0 प्राप्त हो चुकी हैं, 53 लम्बित हैं और 8 प्रक्रिया में हैं।विंध्य व बुन्देलखण्ड क्षेत्र के जनपदों में निर्माणाधीन पाइप पेयजल योजनाओं हेतु 872 विद्युत संयोजन की आवश्यकता है, जिसमें से विद्युत विभाग से 798 टी0सी0 प्राप्त हुई थी, जिन्हें जमा कराया जा चुका है, विद्युत संयोजन की कार्यवाही प्रगति पर है। बैठक में जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक बलकार सिंह अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

किशोरी की बरामदगी को लेकर स्वजन व ग्रामीणों ने थाना घेरा

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: फ़जलपुर गांव से लापता हुई किशोरी की बरामदगी को लेकर स्वजन व ग्रामीणों ने शनिवार शाम थाने का घिराव कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों के साथ तीखी नोंकझोंक भी हुई।


फ़जलपुर गांव की एक किशोरी चार दिन पूर्व एक किशोरी गांव के स्कूल में पढ़ने गयी थी। वह घर वापस नही लौटी। स्वजन ने थाने पर आकर पड़ोस के एक युवक पर किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने का शक जताते हुए उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। किशोरी के स्वजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण ग्राम प्रधान सुधीर राजपूत के साथ ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर थाने पहुंच गए। आरोप है कि उनके थाने आते ही एक पुलिसकर्मी ने एक युवक की थप्पड़ मारकर उसका मोबाईल छीन लिया। जिससे गुस्साए महिलाओं व ग्रामीणों ने थाने का घिराव करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों से जमकर नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुचे सीओ डीके शर्मा ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कर किशोरी की शीघ्र बरामदगी का आश्वाशन दिया। युवक का मोबाईल भी वापस दिलवाया। जिसके बाद शांत होकर ग्रामीण वापस लौटे। इस दौरान एक महिला बेहोश भी हो गई।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे टहरौली तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

झांसी:तहसील टहरौली के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने उपस्थित समस्त अधिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयसीमा में और गुणवत्ता के साथ किया जाना सुनिश्चित किया जाए, गलत आख्या लगाकर निस्तारित की गई शिकायत पर होगी सख्त कार्यवाही। आज प्राप्त शिकायतों को विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान में ले और निस्तारित शिकायतों का मौके पर स्वयं परीक्षण करें । उन्होंने यह भी कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को ही मिले, पात्रता की सूची में अपात्र किसी भी दशा में शामिल ना हो, इसे भी भ्रमण के दौरान सुनिश्चित किया जाए, शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट होना भी सुनिश्चित किया जाए ताकि शिकायत का सही निस्तारण माना जा सके।संपूर्ण समाधान के अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस/जनसुनवाई  मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बिंदु है, जिसके तहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन/आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समय अंतर्गत निस्तारण किए जाने हेतु समय-समय पर निर्देशित किया जाता है। आईजीआरएस में प्राप्त भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण में लेखपालों व राजस्व कर्मी विशेष रुचि लें ताकि निस्तारण समय से हो सके।उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आईजीआरएस पोर्टल पर टॉप 5 विभागों की शिकायतें प्राप्त होने और लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए विभागों के अधिकारियों से कहा कि अपने विभाग की जिन क्षेत्रों से अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उन क्षेत्रों में स्वयं भ्रमण कर जांच करें कि किन कारणों से शिकायतें बार-बार प्राप्त हो रही हैं एवं उन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण प्रभावी ढंग से निस्तारण करने हेतु खुली बैठक का आयोजन करें और समस्त ग्रामीणों के मध्य शिकायतकर्ता से बात करें। जिससे उस क्षेत्र से बार-बार शिकायत प्राप्त ना हो एवं यह भी निर्देशित किया कि अधिक शिकायत प्राप्त होने वाले क्षेत्र में भ्रमण/स्थलीय निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।उन्होंने समाधान दिवस में आइजीआरएस पोर्टल पर अधिक शिकायतों एवं रिपीट शिकायतों वाले विभाग की जानकारी देते हुए कहा कि राजस्व विभाग में सबसे अधिक 117 शिकायतें प्राप्त हुई है, उसके बाद पुलिस विभाग 93, ग्राम विकास 83 अन्य विभाग पंचायती राज, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, समाज कल्याण, खाद रसद विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई उन्होंने कहा कि गांव में भ्रमण की जानकारी लेते हुए शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर आख्या प्रस्तुत करें, यदि अधिकारी द्वारा गलत रिपोर्ट दी जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसे 05 विभाग जिनकी लगातार रिपीटिड शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उन सभी को निर्देशित किया कि शिकायत की पुनरावृति को रोकने के लिए स्वयं मौके पर जाकर शिकायत का परीक्षण करें, शिकायतकर्ता से बात करते हुए शिकायत का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिक संख्या में भूमि सम्बन्धित/अवैध कब्जों की शिकायतों पर उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से लेखपालों को निर्देशित करते हुए कि आप मूल कार्यो में रुचि लें,और अपने क्षेत्र में जाये तथा सेक्टर आदि की स्वयं नाप करें ताकि भूमि विवाद उत्पन्न ही ना हो।उन्होंने समस्त लेखपालों को निर्देश दिए कि गलत ढंग से भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आप अपने मूल कार्यों को संवेदनशील होकर करें, उन्होंने यह भी कहा कि भूमि विवाद ना निपटने की स्थिति में लेखपाल 107/16 की कार्यवाही करें या धारा 145 पर भी कार्यवाही कर सकते हैं।संपूर्ण समाधान दिवस पर भारतीय किसान यूनियन की जिलाध्यक्ष कमलेश लंबरदार ने बड़ी संख्या में किसानों के साथ आकर जिलाधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने जनपद में अतिवृष्टि से होने के कारण और तिल, मूंग एवं मूंगफली तथा कछियाना की फसलों में हुए नुकसान की जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने डीपीए खाद की आपूर्ति ना होने के बारे में भी बताया। उन्होंने और उनके साथ आए अन्य किसानों ने जनपद में सूखा की कारण फसलों में हुए नुकसान की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है इन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फसल क्षति का शीघ्र अति शीघ्र सर्वे कराया जाएगा ताकि जो क्षति हुई है उसका मुआवजा किसानों को दिलाया जा सके।संपूर्ण समाधान दिवस तहसील टहरौली में भारती पत्नी किशन निवासी सहपुरा तहसील गरौठा ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि प्रार्थी ग्राम सहपुरा विकासखंड गुरसराय की निवासी है। पति की मृत्यु के बाद प्रार्थीया को पारिवारिक लाभ/पेंशन हेतु परिवार रजिस्टर नकल की आवश्यकता है। जिसे बनवाने सचिव के पास कई बार गई लेकिन ग्राम विकास अधिकारी परिवार रजिस्टर की नकल नहीं बना रहे हैं बल्कि मेरे साथ गाली-गलौच व अभद्र व्यवहार कर के भगा देते हैं। जबकि प्रार्थीया को परिवार रजिस्टर की सख्त जरूरत है।जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बीडीओ गुरसराय को निर्देश दिए कि उक्त प्रकरण की स्वयं जांच कर शिकायत का निस्तारण करें और शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह, उप जिलाधिकारी टहरौली इंद्र कांत द्विवेदी, डीडीओ सुनील कुमार सहित समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान

झाँसी: युवा शक्ति सेवा संस्थान (रजि0), झाँसी के अध्यक्ष शुभम साहू की अध्यक्षता में एक निजी होटल में रक्तदान महा अभियान एवं दन्त परीक्षण शिविर (द्वारा डॉ निशान्त साहू एवं डॉ जिज्ञासा साहू ‘एम.डी.एस.’) का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। उक्तावसर पर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए युवा शक्ति सेवा संस्थान के अध्यक्ष शुभम साहू ने कहा कि रक्तदान महादान है और जिन लोगों में रक्तदान के प्रति भ्रामक तथ्य फैले हुए हैं उन्हें आप सभी जागरुक करें, जिससे कहीं भी किसी भी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्त सुलभता से प्राप्त हो सके। अध्यक्ष शुभम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नये भारत के विज़न को साकार करने के लिए उनके जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाकर एक नवीन रिकॉर्ड कायम करना आवश्यक है। आयोजित रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम रक्तदान शुभम साहू,सभासद संजय राजपूत, सभासद सुरेन्द्र राजू साहू, आशीष श्रीवास्तव, अनुपम शुक्ला, अमर साहू, आकाश साहू आदि ने किया।उत्साहवर्धन के लिए मौजूद सभी युवाओं ने युवा शक्ति जिन्दाबाद के नारे लगाये, जिससे युवाओं का साहस और भविष्य में जनहित के लिए किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा का सृजन होता दिखायी दिया। कार्यक्रम में युवा उत्साहित दिखे और रक्तदान के लिए राहगीरों ने भी इस मुहिम में सहभागिता दिखाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया। कार्यक्रम संयोजक सभासद सुरेन्द्र कुमार (राजू साहू) एवं सभासद संजय राजपूत ने आभार व्यक्त किया और सभी से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान करने का आहृन किया। उक्त अवसर पर योगऋषि आचार्य अविनाश, अमित साहू, जिला महामंत्री, भाजपा, संजीव श्रंगीऋषि, सभासद  सुशीला गोकुल दुबे, पप्पू यादव, प्रेम साहू, सुरेन्द्र कुमार राजू साहू, जगदीश साहू, गुरुप्रसाद साहू, डॉ आर सी साहू, अंकित साहू मण्डल अध्यक्ष, अतुल कुमार तिवारी, ऋषभ साहू, अंशुल गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, श्रेष्ठ अग्रवाल, मोहित, अमित, विदेह उपाध्याय, अविनाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: बुढेडा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कालेज में शनिवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। जिसमें विभिन्न स्पर्धाओं में ख़िलाडियों ने दम दिखाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस रविंद्र सिंह ने किया।

उन्होंने कहा कि युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद अति आवश्यक है। शिक्षा के साथ युवा खेलों में भी भविष्य संवार सकते हैं। प्रतियोगिता का उदघाटन मुकाबला सीनियर बालक वर्ग कबड्डी स्पर्धा का हुआ। जिसमें पटेल हाउस ने नेहरू हाउस को 40-18 से हराया।कबड्डी स्पर्धा सीनियर बालक वर्ग में गांधी क्लब की नेहरू क्लब को हराकर विजेता बनी। बालिका वर्ग में पटेल क्लब ने ध्यानचंद क्लब को हराकर खिताब जीता। खो-खो की सीनियर बालक वर्ग स्पर्धा गांधी क्लब ने नेहरू क्लब को हराकर जीती। बालिका वर्ग में ध्यानचंद क्लब ने पटेल क्लब को हराया।रैफरी मांगेराम व नरेश कुमार रहे।प्रधानचार्य कृष्णपाल सिंह, प्राचार्य ब्रजमोहन शर्मा, ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार, यामीन प्रधान, कृष्णपाल प्रधान, अरुण मलिक, कंवरपाल, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा समाज ने किया यज्ञ

गोष्ठी में किया भगवान  विश्वकर्मा का गुणगान

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बडौत: विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन पर्व के अवसर पर बड़ौत में जांगिड़ विश्वकर्मा समाज ने एक सामूहिक आयोजन किया।
विश्वकर्मा धर्मशाला में सुबह भगवान का पूजन के बाद यज्ञ किया गया। जिसमें गणमान्य अतिथियों ने मिलकर विश्वशांति के लिए आहुति दी, साथ ही एक विचार गोष्ठी हुई जिसका संचालक संसार सिंह ने किया। राकेश पंडित ने भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के सभी कालों में उनका यशगान सुनाया।मुख्य अतिथि गुरुकुल इंटर नैशनल स्कूल निदेशक डॉ. अनिल आर्य ने विश्वकर्मा जयंती की प्रासंगिकता बताई। ओमकार सिंह तोमर ने भी अपने विचार रखे। सुरेश जांगिड़, सुनील जांगिड़, हरिओम जांगिड़ लोनी ने समाज के कार्यो को बताया। इस अवसर पर वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रशाद ग्रहण किया। मा.सुभष चंद, विनोद, जोली, डॉ.वेदपाल, राजकुमार, मेजर, राहुल, बिल्लू ठेकेदार, फूलसिंह, रामबीर, मुकेश प्रधान, जितेंद्र जांगिड़,अशोका यशपाल आदि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का ऊर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने किया शुभारंभ

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बागपत:भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिन की 72वीं वर्षगांठ के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बागपत द्वारा छाया चित्र प्रदर्शनी कहानी भारत माँ के सच्चे सपूत की चित्र प्रदर्शनी कलेक्ट्रेट लोक मंच पर लगाई गई जिसका फीता काटकर शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया प्रदर्शनी की सुंदरता को देखकर प्रशंसा की प्रधानमंत्री के जीवन व्यक्तित्व पर आधारित व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं नीतियों पर आधारित प्रदर्शनी कलेक्ट्रेट में 17 सितंबर से 23 सितंबर तक लगी रहेगी जिसको आम जनमानस देखने के लिए कलेक्ट्रेट में आमंत्रित है अधिक से अधिक लोग आये और प्रधानमंत्री के जीवन व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी के चित्रण को जाने और समझे। प्रधानमंत्री  के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में 17 सितंबर 2022 से 2 अक्टूबर 2022 तक मनाया जा रहा है ।

सम्मानित जन, एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पकार, माँ भारती के अनन्य साधक, भारतीय जन आकांक्षाओं के प्रतिबिंब, विश्व नेता, भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन की 72वीं वर्षगांठ के अवसर पर उनके जीवन के विविध पहलुओं से परिचय कराती एक छाया चित्र प्रदर्शनी “कहानी भारत मां के सच्चे सपूत की” का अवलोकन राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, के साथ इस अवसर पर जिलाधिकारी  राजकमल यादव, मुख्य विकास अधिकारी विद्या नाथ शुक्ला ,भाजपा जिला अध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर ,जिला पंचायत सदस्य मनु पाल बंसल ,जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी ,कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार ,जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती ,जिला विकास अधिकारी ब्रजभूषण सिंह सहित आदि अधिकारी पदाधिकारी द्वारा प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया गया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया सभी अधिकारी पदाधिकारियों को सूचना विभाग द्वारा  प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित पुस्तक सप्रेम भेंट की गई और प्रदर्शनी में आने वाले सभी को सेवा, सुरक्षा, सुशासन के लिये समर्पित नामक फोल्डर में वितरित किए गए जिनमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं नीतियों की जानकारी दी गई।

 

चिकित्सकों की कमी को दूर करने जनपद स्तर पर किये जायें इंटरव्यू-आयुक्त

झाँसी:झाँसी मण्डल के अनेक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों की कमी को देखते हुये मण्डलायुक्त संजय गोयल ने निर्देश दिये हैं कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के अन्तर्गत स्वीकृत पदों पर संविदा के आधार पर चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की तैनाती की जाये।मण्डलायुक्त ने कहा कि जिला स्वास्थ्य समितियों को यह अधिकार दिया गया है कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने व आम जनमानस को विशेषज्ञों की सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिये एन.एच.एम. की वार्षिक कार्ययोजना में जो पद स्वीकृत हैं उन पर समयबद्ध चयन की कार्यवाही वाक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से की जाये। मण्डलायुक्त ने झाँसी व ललितपुर में चयन प्रक्रिया की गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये कि इस प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाये।आयुक्त ने जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिये हैं कि चिकित्सकों/विशेषज्ञों के चयन हेतु जनपद स्तर पर ‘वॉक-इन-इंटरव्यू’ कि अपने स्तर पर समीक्षा करें तथा सितंबर माह में चयन की प्रक्रिया को पूर्ण करायें ताकि आम-जनमानस को इन चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ मिल सके।बैठक में उपस्थित अधिकारियों के यह बताने पर कि विज्ञापन के बावजूद भी चिकित्सक नहीं मिलते पर आयुक्त ने सुझाव दिया कि मेडिकल कॉलेज से विगत कुछ सत्रों में पास हुये मेडिकल स्टूडेन्टस को इन पदों पर कार्य करने के लिये सम्पर्क कर प्रेरित किया जाये। इस कार्य में मेडिकल कॉलेज प्रशासन का सहयोग लिया जाये।

समीक्षा बैठक के दौरान अपर आयुक्त (प्रशासन) सर्वेश दीक्षित, जे.डी.सी. मिथलेश सचान, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डा. के.सी. राय, मण्डलीय परियोजना प्रबंधक, एन.एच.एम. आनन्द चौबे आदि उपस्थित रहे।

डीएम ने विद्युत उपभोक्ताओं से विद्युत आपूर्ति,नवीन कनेक्शन,खराब ट्रान्सफार्मर पर कार्यवाही की ली जानकारी

झांसी:जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने  विद्युत समाधान सप्ताह (12 सितम्बर से 19 सितम्बर तक) के क्रम में नगर भ्रमण के दौरान 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र जेल चौराहा एवं गल्ला मंडी मैं आयोजित समाधान दिवस का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने यहां पर उपस्थित विद्युत उपभोक्ताओं से वार्ता कर विद्युत आपूर्ति एवं बदले गये मीटर, नवीन विद्युत कनेक्शन, विद्युत फाल्ट की दशा में समाधान हेतु कार्यवाही की गतिशीलता आदि के बारे में फीडबैक लिया। उन्होने विद्युत उपभोक्ताओं से कहा कि अब घर बैठकर टोल फ्री नम्बर 1912 पर विद्युत से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होने कहा कि विद्युत उपकेन्द्रों पर अब बार-बार आने की आवश्यकता नही है, विभाग के अधिकारी पूरी तत्परता से आपकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि अधिकारी समय से कार्यालय पहुंचकर उपभोक्ताओं की समस्या सुने तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करे।विद्युत समाधान दिवस का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विद्युत उपभोक्ताओं की परेशानियों का ध्यान रखा जाये। उन्होने निर्देशित किया कि जहां पर अच्छे उपभोक्ता हैं, वहां की विद्युत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाये। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 12 से 19 सितम्बर 2022 तक चलने वाले समाधान सप्ताह शिविर में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ पहुंचाया जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग के राजस्व में वृद्धि करें तथा लाइन लास को कम से कम करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने विद्युत उपकेन्द्र, जेल चौराहा में आयोजित विद्युत समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ता जयकिशन प्रेमानी निवासी झोकनबाग, झॉसी द्वारा अपना मीटर खराब होने सम्बन्ध में शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, नगरीय प्रथम को निर्देश दिए कि सम्बन्धित सहायक अभियन्ता/अवर अभियन्ता को मौके पर भेजकर शिकायत का समाधान कराया जाए।इसी क्रम में शिकायतकर्ता रामकिशोर निवासी भगवन्तपुरा द्वारा बिजली का बिल अधिक आने के सम्बन्ध में शिकायत की गई। जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता, नगरीय द्वितीय को निर्देश दिए गए कि सम्बन्धित सहायक अभियन्ता/अवर अभियन्ता को मौके पर भेजकर शिकायत का समाधान कराया जाए।जिलाधिकारी ने समाधान दिवस के दौरान उपस्थित अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता, नगरीय प्रथम एवं नगरीय द्वितीय को यह भी निर्देश दिए कि समाधान दिवस में अधिशासी अभियन्ता एवं न्यूनतम उप खण्ड अधिकारी के स्तर के अधिकारीगण द्वारा शिकायतों का सुना जाए एवं अवर अभियन्ता द्वारा फील्ड से सम्बन्धित कार्य लिया जाए।

विद्युत समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि लोड कम करने से सम्बन्धित शिकायतों में शिकायतकर्ता को लोड कम कराने के उपरान्त अधिक लोड प्राप्त होने पर की जाने वाली कार्यवाही/अतिरिक्त धनराशि भुगतान के सम्बन्ध में भी जानकारी दी जाए।
इस मौके पर अधीक्षण अभियंता राजकुमार अधिशासी अभियंता (नगर प्रथम), डी0 यादुवेंद्र, अधिशासी अभियंता (द्वितीय) अनुभव कुमार, पुरुषोत्तम सिंह उपखंड अधिकारी, विकास सोनी उपखंड अधिकारी, राम नरेश शाक्य अवर अभियंता, रमेश चंद्र अवर अभियंता सहित बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित रहे।

अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर होगी कार्यवाही-सीओ प्रीति त्रिपाठी

बलिया:पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर के निर्देश पर सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी ने बताया है कि सभी त्यौहारों को देखते हुए प्रत्येक थानों पर लगातार शांति समिति की बैठक की जा रही है। इसमें सभी धर्मों के लोगों से यह अपील किया जा रहा है कि त्यौहार को मिलजुल कर मनाएं ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। त्रिपाठी ने कहा कि जिले में पहले से धारा-144 लागू है इसका पालन करना अति आवश्यक है। इसके साथ अफवाह पर ध्यान ना दें अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पहले से ही कार्रवाई चल रही है। अगर जो इसी तरह की आपके संज्ञान में शांति व्यवस्था भंग करने वाली बात आती है तो तुरंत 112 पर कॉल कर अवगत कराएं। साथ ही हमें भी आप अवगत करा सकते हैं। कोई भी प्रोग्राम करने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य है। नगर क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट, तहसील क्षेत्र में उप जिलाधिकारी बलिया से अनुमति लेनी होगी, बिना अनुमति के कोई भी प्रोग्राम नहीं होगा। शासन के गाइडलाइन से अनुसार त्यौहार मनाए जाएंगे। कानून से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों को किसी भी किमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

आम जनता को परेशान किया तो लेखपाल और कानूनगो की खैर नहीं: एसडीएम प्रशान्त कुमार नायक

बलिया: शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर प्रशांत कुमार नायक ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हर समस्या का त्वरित समाधान करने के लिए में कृत संकल्पित हूं। उन्होंने बताया कि तहसील में सबसे ज्यादा राजस्व से जुड़े मामले आते हैं। उन्होंने बताया कि लेखपाल व कानूनगो को इस बात का ध्यान रखना होगा कि जनता की समस्या का समाधान करना ही पहली प्राथमिकता होना चाहिए।यदि लेखपाल और कानूनगो किसी को परेशान करते हैं तो यह अच्छी बात नहीं है।  समय सीमा के अंतर्गत अपने कामों को निपटाएं। किसी भी लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ शिकायत मिली तो बख्शा नहीं जाएगा। जो भी व्यक्त नया भवन बनवा रहे हैं वे पहले नक्शा बना लें, अन्यथा बाद उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम फरियादियों की फरियाद सुनने के साथ कुछ मामलों का जहां मौके पर निस्तारण किए। वहीं कुछ मामलों में उन्होंने लेखपाल और कानूनगो को जांच करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य शिविर में इलाज कराने के लिए उमड़ी भीड़

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

खेकड़ा:अरिहंत जैन मिलन खेकड़ा की ओर से जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।इसमें संत परमानंद हॉस्पिटल दिल्ली की एक्सपर्ट ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एंड स्पोर्ट्स इंजरी टीम ने लोगों की जोड़ों की परेशानियों को दूर किया। डॉ अनुज जैन व डॉ दीपांकर वर्मा ने सौ से अधिक मरीजों की जांच की और उन्हें दवाइयों का वितरण किया। सतीश कुमार जैन के प्रयास से यह कैंप लगाया गया। कॉलेज के अध्यक्ष नरेश कुमार जैन व मंत्री राहुल जैन ने कैंप की व्यवस्था की। अरिहंत जैन मिलन का प्रयास है कि इस प्रकार का कैम्प प्रत्येक माह लगाया जा सके। इस मौके पर प्रवीण जैन, अंकुर जैन, अमित जैन, अशोक जैन, अनिल जैन, अंकित जैन, वैभव जैन, विनय कुमार जैन आदि उपस्थित रहे।

निरपुडा की शैली जैन व वैभव जैन ने किया गांव का नाम रोशन

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बागपत:निरपुडा गांव की रहने वाली शैली ने दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर व वैभव जैन ने ऐमजॉन कंपनी में शानदार पैकेज पर प्लेसमेंट लेकर घर-परिवार व गांव का नाम रोशन किया है। इसको लेकर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।ग्रामीण परिवेश में बागपत जिले के एक छोटे से गाँव निरपुड़ा के पूर्व फौजी स्वर्गीय चमनलाल जैन के साधारण से संयुक्त परिवार ने कभी सोचा भी नही था कि इस माहौल में उनके घर से मेधावी निकल कर आएंगे। चार पुत्रो के परिवार में आज 18 सदस्य है। बचपन से बालको में पढ़ने की ललक लगी और परिवार का भी भरपूर समर्थन मिला। शुरुआती शिक्षा बुढाना के शारदे धाम विद्यालय से प्राप्त की। उसके बाद दो बालक जवाहर नवोदय बघरा चले गये। आज बड़े बेटे सुमेश जैन का बड़ा पुत्र ऋषभ जैन इंजीनियर बन कर कम्पनी में कार्यरत है। उससे छोटी शैली जैन दिल्ली पुलिस में दरोगा और सी जी एल से लेखा परीक्षा अधिकारी नियुक्त हुई। उसने एस एस सी सी पी ओ क्रेक कर मेरिट में स्थान बनाया और दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर में सलेक्शन लिया। तत्पश्चात एस एस सी सी जी एल क्रेक कर लेखा परीक्षा अधिकारी पद पर सलेक्ट हुई। अब उसका यू पी एस सी का लक्ष्य है। उससे छोटी पुत्री दीपशिखा जैन एम बी ए कर प्रतिष्ठित कम्पनी में एच आर पद पर नियुक्त है और सबसे छोटे पुत्र वैभव जैन एन आई टी जयपुर ने ऐमजॉन कम्पनी में प्लेसमेंट लेकर अपने परिजनों ग्राम और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है, उनके छोटे भाई बहन भी मेधावी है।

बागपत में ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे एसपी ऑफिस

इंस्पेक्टर बिनौली के खिलाफ प्रधानों ने खोला मोर्चा

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

बागपत: बिनौली थाने के इंस्पेक्टर की कार्यशैलो के खिलाफ ग्राम प्रधान संगठन ने मोर्चा खोल लिया है। शुक्रवार को एसपी से मिलकर ग्राम प्रधानों ने कार्रवाई की मांग की है।

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के मंडल महासचिव उपेंद्र धामा के नेतृत्व में दो दर्जन गांवों के ग्राम प्रधान एसपी नीरज जादौन से मिले। प्रधानों का आरोप था कि इंस्पेक्टर बिनौली विरजाराम की गलत कार्यप्रणाली से पीड़ितों को न्याय नही मिल रहा है। आरोप है कि थाने में दो पूर्व प्रधानों की हर समय मौजूदगी रहती है। इंस्पेक्टर व इन दोनों के हस्तक्षेप से थाने में मामले निपटाए जा रहे हैं। प्रधानों ने एक शिकायती पत्र भी एसपी को दिया। एसपी ने मामले की जांच सीओ बागपत को दी है। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, विपिन सोलंकी, अंतुरत चौधरी, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र भड़ाना, कुलवीर धामा आदि मौजूद रहे।

त्रिदेव दुग्गल की हरियाणवी शायरी की कायल हुई पर्वतारोही अनीता कुंडू

0

भिवानी: पैर भी जमीन पै राखणे सैं अर आसमान भी नापणा सै।
कामयाबी के इतिहास मैं एक नया इतिहास छापणा सै।
सफलता के शिखर पै कामयाबी का झंडा फहराऊंगा।
हाँ … मैं आपणे हौसले नै “अनीता कुंडू” बणाऊंगा।


हरियाणा के युवा कवि, शायर एवं गीतकार त्रिदेव दुग्गल मुंढालिया की कलम से निकली इन मोटिवेशनल पंक्तियों ने विश्व की सात सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराने वाली पर्वतारोही अनीता कुंडू का दिल जीत लिया। ठेठ हरियाणवी में लिखी इन पंक्तियों से अनीता कुंडू इतनी प्रभावित हुई कि बुधवार सांय उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इन पंक्तियों को शेयर किया और उसके बाद गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम और फेसबुक स्टोरी पर भी सांझा किया। अनीता कुंडू के शेयर करने के बाद ये पंक्ति जमकर वायरल हुई। अनेकों यूजर्स ने इन पंक्तियों को अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर सांझा किया। आपको बता दें कि हरियाणा पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर कार्यरत अनीता कुंडू भारत देश की एकमात्र महिला हैं जो सातों महाद्वीपों की सात सबसे ऊँची चोटियों पर भारत का झंडा लहरा कर दुनिया में भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। देश भर में मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर भी उनकी विशेष पहचान है। युवा कवि एवं शायर त्रिदेव दुग्गल ने बताया कि उसकी लिखी हरियाणवी पंक्तियों को पर्वतारोही अनीता कुंडू द्वारा शेयर किया जाना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नही है।
गौरतलब है कि त्रिदेव दुग्गल लेखन के साथ साथ समाज भलाई कार्यों में भी विशेष रूचि रखते हैं। दुग्गल को काव्य जगत में बेहतरीन प्रदर्शन और नियमित रक्तदान के लिए अनेकों सम्मान मिल चुके हैं।

गोल्डेन कार्ड से अछूते पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क मुहैया कराया जायेगा गोल्डेन कार्ड-जिलाधिकारी

झांसी:जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनपद में दिनांक 15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़ा के आयोजन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ऐसे लाभ पात्र लाभार्थी जो गोल्डन कार्ड से वंचित हैं, उनका पखवाड़े में गोल्डन कार्ड बनवाया जाना सुनिश्चित किया जाए।
जनपद में 15 से 30 सितंबर तक “आयुष्मान पखवाड़ा”मनाया जा रहा है। इस दौरान आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित पात्र परिवारों को योजना का लाभ लेने के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य के पास आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर 2022 को योजना के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारक लाभार्थी परिवार जिसमें परिवार के प्रत्येक सदस्य के पास आधार कार्ड और राशन कार्ड है, ऐसे लोगों का शत प्रतिशत सत्यापन करना आसान है। आयुष्मान भारत योजना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए योजना से आच्छादित लाभार्थी परिवारों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित करना तथा परिवार के प्रत्येक सदस्य को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराना शासन का तात्कालिक लक्ष्य है।
जिलाधिकारी ने जनपद में दिनांक 15 से 30 सितंबर चलने वाले पखवाड़े में शत प्रतिशत अंत्योदय कार्ड धारकों का योजना अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाए जाने हेतु निर्देश दिए कि समस्त कोटेदार पात्र लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाए जाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान 15 से 30 सितंबर तक ऐसे परिवारों को लक्षित करने की कोशिश की जाए जो अंत्योदय कार्ड धारक परिवार के सदस्य हैं लेकिन अब तक उनमें से किसी भी सदस्य के पास आयुष्मान कार्ड उपलब्ध नहीं है। शासन के निर्देश के क्रम में पंचायती राज निकायों के जन प्रतिनिधियों से पखवाड़ा सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने लक्षित लाभार्थी परिवारों की ग्रामवार, वार्डवार सूची ग्रामसभा और वार्ड के बोर्ड पर चस्पा करने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान में ऐसे लक्षित परिवारों का डाटा जनपद को साचीज (स्टेट हेल्थ एजेंसी) के माध्यम से उपलब्ध करा दिया जाए। अभियान के दौरान लगने वाले कैम्प की तिथि से पूर्व संबंधित आशा कार्यकर्ता चिह्नित लाभार्थियों को कैम्प स्थल के बारे में जानकारी देंगी‌। लाभार्थियों को बताया जाएगा कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रत्येक लाभार्थी को आधार कार्ड, राशनकार्ड या परिवार रजिस्टर की कापी कैम्प में ले जाना अनिवार्य है।
आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) ने बताया कि कैम्प में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर के विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर (वीएलई)/आरोग्य मित्र/पंचायत सहायक/सीएचओ आदि की उपलब्धता के आधार पर व्यवस्था की जाएगी। जरूरत पड़ने पर अन्य सरकारी विभागों के कम्प्यूटर आपरेटर को आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में लगाया जाएगा। यदि आशा कार्यकर्ता के एंड्रॉयड फोन पर फेस एथेंटिकेशन एप डाउनलोड हो गया है और आशा कार्यकर्ता लाभार्थी के सत्यापन में प्रशिक्षित होंगी तो पंचायत सहायक से समन्वय स्थापित कर आशा कार्यकर्ता लाभार्थी को तत्काल आयुष्मान कार्ड का प्रिंट उपलब्ध कराएंगी।

आईजीआरएस की समीक्षा में डीएम गंभीर,शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता एवं लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

झांसी:जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आई0जी0आर0एस0 एवं ऑनलाइन शिकायतें, हेल्पलाइन- 1076 माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के संबंध में विकास भवन सभागार में बैठक की।बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जन सामान्य की समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण करना शासन की प्राथमिकता का बिन्दु है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने असंतोषजनक/सी श्रेणीकृत शिकायतों के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में लगभग 04 दर्जन अधिकारी ऐसे हैं जिनकी शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक असंतोषजनक है। उन्होंने असंतोषजनक/सी श्रेणीकृत शिकायतों के संबंध में निर्देश दिये कि विभागीय अधिकारी स्वयं समीक्षा करें और प्राप्त फीडबैक वाली असंतोषजनक/सी श्रेणीकृत शिकायतों का भलीभांति प्रकार से परीक्षण करते हुए गुणवत्ता पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें, अन्यथा सख्त कम कार्यवाही की जाएगी।जिलाधिकारी ने समस्त विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे भी बार-बार प्राप्त हो रहीं शिकायतों/असंतोषजनक/सी श्रेणीकृत शिकायतों के संबंध में सम्बन्धित अधीनस्थ अधिकारीबार समीक्षा करें एवं अधीनस्थ अधिकारी को नोटिस निर्गत करें एवं 07-दिवस के अन्दर जबाव मांगे। शिकायत सही निस्तारण न होने पर अधीनस्थ अधिकारियों की जिम्मेवारी सुनिश्चित कर उनके विरूद्ध की कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से सबसे अधिक गांव/ क्षेत्र से आ रही शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और कुछ विभागों द्वारा क्षेत्र भ्रमण न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र का भ्रमण करते हुए शिकायतों का सही ढंग से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का मुख्यमंत्री द्वारा लगातार रिव्यू किया जा रहा है, ऐसी स्थिति में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होने समीक्षा के दौरान जनपद में आइ0जी0आर0एस0, ऑनलाइन शिकायत एवं हेल्पलाइन-1076 पर प्राप्त शिकायतों के सापेक्ष निस्तारण पर संतोष व्यक्त किया, विभागों में डिफॉल्टर की संख्या में भी कमी आने पर उन्होंने सभी अधिकारियों को इसी रुचि के साथ संवेदनशील होकर शिकायतों के निस्तारण करने का सुझाव दिया।


आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर बार-बार प्राप्त हो रहीं शिकायतों/ असंतोषजनक फीडबैक/सी श्रेणीकृत शिकायतों के संबंध में निर्देश दिये कि इसकी टॉप-5 सूची तैयार कर ली जाये एवं सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेवारी सुनिश्चित की जाये, ताकि कार्यवाही की जा सके। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जल निगम, जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए सभी विभाग भ्रमण करते हुए शिकायत का निस्तारण करना सुनिश्चित करें एवं भ्रमण की जानकारी पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय पांडेय द्वारा अवगत कराया गया कि माह अगस्त में सभी विभागों द्वारा शिकायतों के निस्तारण मैं रुचि ली गई, जिस कारण शिकायतों के निस्तारण की स्थिति बेहतर है। इसके अतिरिक्त डिफॉल्टर की भी संख्या बेहद कम है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को इसी रुचि के साथ कार्य करने का सुझाव दिया।
उन्होंने आइजीआरएस पोर्टल की समीक्षा के दौरान डीएम पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 59907 कुल शिकायतें विभिन्न स्तर पर प्राप्त हुई तथा 58542 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 1360 शिकायतें अभी विभिन्न विभागों में लंबित हैं तथा मात्र 5 शिकायतें विभिन्न विभागों में डिफॉल्टर की श्रेणी में है, उन्होंने सभी शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सान्या छाबड़ा, डीडीओ सुनील कुमार सहित समस्त उप जिला अधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

किसानों का करोड़ो का गन्ना मूल्य बकाया

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

 दाहा : रालोद नेता सुखबीर सिंह गठीना ने पुसार बस स्टैंड पर पत्रकारों को वार्ता के दौरान कहा की सरकार हर मोर्चे पर विफल बनी है किसानों का अभी भी भैंसाना, किनौनी, मलकपुर, बागपत, रमाला आदि गन्ना मिलों पर करोड़ों रूपया बकाया भुगतान अटका हुआ है जिसे सरकार नहीं दिला पा रही है।कहा की सरकार की निजी मिल मालिकों के साथ साठगांठ चल रही है। सरकार चाहेगी तो गन्ना भुगतान समय पर ही हो जाता। कहा की टीकरी सूजती चौराहे पर किसान दो माह से धरना देकर बैठे है उनकी मांग है की समान मुआवजा, फसल का मुआवजा, बराल दोघट मार्ग पर कट, त्रुटिपूर्ण पैमाईश ठीक कराने आदि की जायज मांग को भी नहीं माना जा रहा है। जबकि जनपद में मुख्यमंत्री से लेकर गन्ना मंत्री, भाजपा विधायक भी इसी जनपद में आए है या जनपद के ही विधायक है फिर भी किसानों का दर्द नहीं सुना जा रहा है। जिसका परिणाम आने वाले समय में उस समय दिखाई देगा जब जनता लोकसभा ही नहीं विधानसभा में भी भाजपा को हार का मुंह दिखाएगी। इसके अलावा दाहा, दोघट, टीकरी, मुलसम आदि गांवों में नुक्कड़ बैठक की तथा दोघट में भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी के आवास पर उनके पिता शिवकुमार के निधन पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। इस मौके पर राममेहर हेवा, रब्बान खां, राजू सिरसली, नितिन पंवार, पप्पू मुखिया, संजय पंवार, सुरेश पंवार, राजकुमार अहलावत आदि मौजूद रहे।

असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा पास करने पर विपिन को सम्मानित किया

0

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: दादरी के चौधरी फूल सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें सिरसली के विपिन तोमर को उत्तर प्रदेश उच्च आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा सामान्य श्रेणी वर्ग में प्रथम रैंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
समारोह में प्राचार्या डॉ. अंजली ने बताया कि विपिन तोमर किशनपुर बराल के डीएवी इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक पद कार्यरत थे। असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा पास करने पर वे उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा आयोग द्वारा बडौत के जनता वैदिक महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता बने है। इस दौरान विपिन तोमर व पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह राठी ने कॉलेज की छात्राओं को कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने के टिप्स दिए। कॉलेज प्रबंधक ओमपाल सिंह, राजू तोमर सिरसली ने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले दोनों शिक्षाविदों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर  चंद्रवीर, विवेक तोमर, गुलाब, सुनील रुहेला, अंजली, रोशनी सक्सेना, आशा आदि मौजूद रहे।