ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
दाहा : रालोद नेता सुखबीर सिंह गठीना ने पुसार बस स्टैंड पर पत्रकारों को वार्ता के दौरान कहा की सरकार हर मोर्चे पर विफल बनी है किसानों का अभी भी भैंसाना, किनौनी, मलकपुर, बागपत, रमाला आदि गन्ना मिलों पर करोड़ों रूपया बकाया भुगतान अटका हुआ है जिसे सरकार नहीं दिला पा रही है।कहा की सरकार की निजी मिल मालिकों के साथ साठगांठ चल रही है। सरकार चाहेगी तो गन्ना भुगतान समय पर ही हो जाता। कहा की टीकरी सूजती चौराहे पर किसान दो माह से धरना देकर बैठे है उनकी मांग है की समान मुआवजा, फसल का मुआवजा, बराल दोघट मार्ग पर कट, त्रुटिपूर्ण पैमाईश ठीक कराने आदि की जायज मांग को भी नहीं माना जा रहा है। जबकि जनपद में मुख्यमंत्री से लेकर गन्ना मंत्री, भाजपा विधायक भी इसी जनपद में आए है या जनपद के ही विधायक है फिर भी किसानों का दर्द नहीं सुना जा रहा है। जिसका परिणाम आने वाले समय में उस समय दिखाई देगा जब जनता लोकसभा ही नहीं विधानसभा में भी भाजपा को हार का मुंह दिखाएगी। इसके अलावा दाहा, दोघट, टीकरी, मुलसम आदि गांवों में नुक्कड़ बैठक की तथा दोघट में भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी के आवास पर उनके पिता शिवकुमार के निधन पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। इस मौके पर राममेहर हेवा, रब्बान खां, राजू सिरसली, नितिन पंवार, पप्पू मुखिया, संजय पंवार, सुरेश पंवार, राजकुमार अहलावत आदि मौजूद रहे।





राज्य मंत्री ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज के मैदान परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने जनचौपाल में ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनकर मौजूद अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिले । ग्रामीणों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह, एसडीएम सुभाष सिंह, डीआईओएस रविन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, जसबीर सोलंकी, ग्राम प्रधान विपिन सोलंकी, शैलेंद्र प्रधान, योगेंद्र सोलंकी, सीओ देवेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


सम्पर्क अभियान की विभिन्न टीमों में प्रमुख रूप से मीनाक्षी दबथुवा, विजेन्द्र कुमार ध्यानी,राजबीर सिंह राठी,ओम बीर सिंह नागर, हरीश कुमार,अजय सोम, प्रदीप उज्जवल,संजय कुमार,निर्दोष त्यागी,अरविंद चौहान, सुरेश पाण्डेय,अश्वनी त्यागी, डी एन यादव, धर्मेन्द्र कुमार,बृजपाल सिंह,दिनेश कुमार अरोड़ा,विकास चौधरी,राजबीर सिंह,कपिल देव सिंह,प्रवीण कुमार,राकेश शर्मा, नीरज चंद्रा,सुनील गुप्ता आदि विभिन्न पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं के द्वारा सघन सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।














