झांसी: जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने औचक राजकीय पशु एवं कृषि प्रक्षेत्र भरारी का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनपद में लम्पी रोग की रोकथाम की व्यवस्था के बारे में भी ली जानकारी।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान थारपारकर गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा। मौके पर पशुचिकित्साधिकारी प्रक्षेत्र, भरारी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में 191 हे0 भूमि पर राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र संचालित है, जिसमें थारपारकर गोवंश का संरक्षण एवं संर्वधन, हरा चारा उत्पादन एवं चारा बीज उत्पादन किया जाता है एवं विभिन्न जनपदों को चारा बीज भेजा जाता है।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पशुचिकित्साधिकारी प्रक्षेत्र,भरारी से राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र,भरारी की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण होने के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि यदि जनपद में विभागीय भूमि पर कहीं पर भी अतिक्रमण है तो तत्काल जानकारी दें ताकि उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके।इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने भरारी में स्थित विभिन्न बाड़ों में संरक्षित नर, मादा, बछड़ा गोवंश को देखा गया। निरीक्षण के दौरान कुछ बाड़ों में संरक्षित गोवंश का स्वास्थ्य अपेक्षानुरूप नहीं पाये जाने पर असंतोष व्यक्त किया, उन्होंने गोवंश को समुचित आहार प्रदान किये जाने के साथ ही समुचित चिकित्सीय सुविधा दिए जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा संरक्षित कुल गोवंश के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर अवगत कराया गया कि वहां कुल 579 गोवंश हैं, जिसमें से 62 दूध देने वाली गायें हैं, जिनसे प्राप्त दूध का उनके द्वारा ई-टेण्डर के माध्यम से चयनित विक्रेता को विक्रय किया जाता है। इसके अतिरिक्त कुछ बाड़ों में साफ-सफाई का अभाव भी पाया गया। निर्देश दिए गए कि बाड़ों में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए।जिलाधिकारी ने राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र,भरारी की अप्रयुक्त भूमि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की एवं निर्देश दिए गए कि शीघ्र ही अप्रयुक्त भूमि के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वहां गौशाला का निर्माण कर अधिक से अधिक गोवंश को संरक्षित किये जाने का कार्य किया जा सके।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गौशाला का आगे भी औचक निरीक्षण किया जाएगा और यदि अव्यवस्था पाई जाती हैं तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी प्रक्षेत्र भरारी एवं तहसीलदार झांसी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
















इसके बाद आजाद हिन्द गान हुआ।सुभारती परिवार की ओर से मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल को अंग वस्त्र एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।सुभारती ग्रुप के संस्थापक डा. अतुल कृष्ण ने मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के अखण्ड भारत के सपने को साकार करने की दिशा मेंं आज़ाद हिन्द रेडियो की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा आज़ाद हिन्द रेडियो शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के भाव का प्रचार प्रसार करने के साथ भारतीय संस्कृति एवं इतिहास से सभी को रूबरू कराएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता, प्रेम, करूणा, मैत्री एवं सद्भावना का संदेश देकर आज़ाद हिन्द रेडियो देशवासियों को राष्ट्र उत्थान के कार्य हेतु प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार नेताजी सुभाष चन्द्रबोस ने 1942 में ब्रलिन में आज़ाद हिन्द रेडियो की शुरूआत की थी, जिसका उद्देश्य भारतीयों को आज़ादी को प्राप्त करने हेतु जागरूक करना था। ठीक इसी क्रम में नेताजी सुभाष चन्द्रबोस के सपने को साकार करने की दिशा में भारत को विश्व गुरू बनाने के उद्देश्य से आज़ाद हिन्द रेडियो का शुभारम किया गया ।मुख्य अतिथि मेरठ कैन्ट से भाजपा के विधायक अमित अग्रवाल ने आज़ाद हिन्द रेडियो के शुभारभ पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुभारती ग्रुप ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एवं असंख्य वीरों को आज़ाद हिन्द रेडियो के माध्यम से सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज़ाद हिन्द रेडियो की स्थापना एवं इसके उद्देश्य से देश के लोगो में राष्ट्र भाव को जागृत करने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा स्थापित करके देशवासियों को गौरवान्वित करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं उस ही तरह उनके कदमों से ताल मिलाकर सुभारती ग्रुप के संस्थापक डा. अतुल कृष्ण कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को समर्पण भाव के साथ भारत को अखण्ड बनाने हेतु अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के विचार आज भी जीवित हैं और उनके विचारों से ही भारत विश्व गुरु बनेगा।कुलपति मेजर जनरल डा. जी.के थपलियाल ने आज़ाद हिन्द रेडियो के शुभारंभ पर सभी को शुभकामनाएं दी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज हर्ष प्रकट करते हुए आज़ाद हिन्द रेडियो के प्रसारण पर सभी को मंगलकामनाएं दी। रेडिया प्रभारी विजय कुमार सैनी ने रेडियो के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया।रेडियो प्रसारण कक्ष में मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल ने शुभकामना संदेश दिया। सुभारती ग्रुप के संस्थापक डा. अतुल कृष्ण ने आज़ाद हिन्द रेडियो के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया। कुलपति मेजर जनरल डा. जी.के.थपलियाल ने सभी बधाई संदेश दिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने अपनी मुधर आवाज़ में गीत सुनाया।पत्रकारिता विभागाध्यक्षा डा.गुंजन शर्मा ने कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर कुलसचिव डी.के.सक्सैना, डा.आरपी सिंह, पत्रकारिता विभागाध्यक्षा डा.गुंजन शर्मा, डा.निखिल श्रीवास्तव, प्रो.अशोक त्यागी, राम प्रकाश तिवारी, मधुकर शर्मा, आरजे वंशिका, आरजे पंकज, आरजे कृष्णा, मंजीत राठौर, प्रिंस चौहान,संजय जुगरान, करण सिंह आदि सहित विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।





