ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: गांव पिचौकरा में पिछले 10 दिनों से विराजमान गणेशा प्रतिमा को ग्रामवासियों ने धूम धाम से विसर्जन के लिए ले जाया गया, ढोल नगाड़े और कीर्तन करते हुए महिला पुरुष ने पूरे गांव में गणेश की यात्रा निकाली।इस अवसर पर सुबह भंडारे का अयोजन किया गया, उसके बाद सभी ने रंग और फूलों की होली खेलते हुए गणेश प्रतिमा को विसर्जन हेतु ले जाया गया
अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सहिद अब्बासी ने बताया की सभी युवाओं में बहुत अधिक उत्साह से इन 10 दिनों में गणेश की पूजा अर्चना की है, प्रतिदिन शाम को महिलाए भजन कीर्तन भी करती थी, गणेश हमारी आस्था के प्रतीक है।
इस अवसर पर जगशोरण चौधरी,अमरवीर , मोसिन राजपूत, विवेक पांचाल, ओमबीर पंचाल, सुनिल पांचाल , राजकुमार सैन, विपिन कुमार, रोहित पांचाल, सोलाल चौधरी, अरविंद पांचाल, मोनू, प्रदीप, उज्जवल आदि उपस्थित रहे












