सरधना विधानसभा में अपना दल (एस) के तत्वाधान में चलाया सदस्यता अभियान

0
304

मेरठ: अपना दल (एस) के तत्वाधान में आज सरधना विधानसभा के ग्राम चिन्दोडी में जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार, प्रदेश सचिव सहकारिता मंच वीरेंद्र चौधरी,जिला महासचिव बलीचंद पाल,जिला महासचिव रविंद्र कुमार, जिला सचिव सोहनपाल पहुंचे जहां कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण जाखड़ व पूर्वी जोन अध्यक्ष प्रेमपाल के द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सदस्यता अभियान चलाया गया सक्रिय सदस्य बनने वालों में ओमपाल सिंह, नोनू बाल्मीकि, मुकेश समसपुर, बाबू खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।