Tuesday, April 23, 2024

जिले में परंपरागत तरीके से मनाया गया गोवर्धन का पर्व

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बागपत: जिले भर में बुधवार को गोवर्धन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी लोगों ने अपने घरों में गोबर से गोवर्धन बनाए और उसकी विधि- विधान के साथ पूजा अर्चना की।दीपावली के अगले दिन गोवर्धन का पर्व मनाया जाता है, लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण के कारण यह पर्व दिवाली के अगले से अगले दिन मनाया जा रहा है। आज तेजी से बदलते लोक जीवन को प्रकृति के निकट लाने के इस पर्व के महत्व को समझा जाना चाहिए। भारत गौ, गंगा, गायत्री का उपासक है। गौधन हमारे परंपरागत जीवन का आधार है। लक्ष्मी स्वरूपा गौ माता अपने पवित्र दुग्ध से हमारे स्वास्थ्य को समृद्ध बनाती है। वैज्ञानिक शोध सिद्ध कर चुके हैं कि गौ रस के सभी अंश महत्वपूर्ण है। आज का दिन गौ सेवा, गौ पूजा का है। अन्नकूट के नाम से जाने जाने वाले इस पर्व के विषय में मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण ने अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को धारण कर इंद्र का घमंड तोड़ा था। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा आरंभ हुई। आज के दिन भगवान को छप्पन भोग समर्पित किया जाता है। ग्राम पंचायत पिचौकरा में गवर्धन की पूजा करते हुए, बलजोर सिंह, जसवीर सिंह, कृष्ण पाल, नवीन कुमार, अमरवीर कश्यप, सुंदरपाल,आयुर्वेद सलाहकार लोकेश कुमार श्रवण कुमार,विकास बड़गुर्जर, प्रिंस स्वामी, सुनिल स्वामी, वंश सिंह, दर्श सिंह, सुमेश, आशीष, एवम समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News