ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत समस्याओं से जूझ रहे सिरसलगढ़ के उपभोक्ताओं ने सोमवार शाम बिनौली विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा कर प्रदर्शन किया।
सिरसलगढ गांव में आबादी की आपूर्ति के लिए लगा 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले फूंक गया था। जिसको ऊर्जा निगमकर्मी बदलवाने के लिए उतरवाकर ले आए थे। तीन दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नही बदले जाने से एक तिहाई आबादी के उपभोक्ताओं को विद्युत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उधर परेशान उपभोक्ता एकत्र होकर बिनौली विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। जहां ऊर्जा निगम कर्मियों को खरी खोटी सुनाई तथा जमकर हंगामा करते हुए विरोध में प्रदर्शन भी किया। ऊर्जा नियमकर्मियों के मंगलवार को ट्रांसफार्मर बदलने के आश्वसन पर उपभोक्ता शांत हुए। इस दौरान महीपाल, जितेंद्र, मोनू, काले, बिल्लू, अंकुर रोहित, संदीप, सनी, टिंकू, आनंद, बिलेंदर, ईश्वर आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: एसपी विजयवर्गीय सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सोमवार को शेखपुरा वन क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। इस दौरान अधिकारियों ने मार्ग पर जलभराव व कीचड़ को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
◆कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते अधिकारी
श्रावणी पर्व पर पुरामहादेव पर जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से जल लेकर कांवड़ियां जल्द पहुंचने शुरू हो जायेंगें। उससे पहले पुलिस प्रशासन के अधिकारी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हैं। एसपी विजयवर्गीय, एएसपी मनीष मिश्र, एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ विजय चौधरी आदि अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम के सामने शेखपुरा वन क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वन क्षेत्र से होकर ही सर्वाधिक कांवड़ियां पुरामहादेव पहुंचते हैं। मार्ग पर लगातार हो रही बारिश से जलभराव व कीचड़ को देखकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई तथा जल्द दुरुस्त कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिसके बाद जेसीबी मंगवाकर मिट्टी डलवाने का कार्य शुरू किया गया।
प्रधानमंत्री द्वारा समर्थित यू.सी.सी. (समान नागरिक संहिता) संविधान की आत्मा, लागू होने पर महिला सशक्तीकरण को लगेंगे नये पंख: डा.सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह
दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छः सौ से अधिक मेधावियों को स्मृति चिन्ह एवं नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
यू.सी.सी. के समर्थन में वेंक्टेश्वरा देश के सभी शिक्षण संस्थानो को एक जुट कर हस्ताक्षर अभियान चलाकर दस लाख लोगों के हस्ताक्षर का पत्र महामहिम राष्ट्रपति को सौपेंगे: डा.राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय
मेरठ। सोमवार को श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय, ए.वी.स्मार्ट स्टडी समूह, सक्षम काउन्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में ’समान नागरिक संहिता’(यूनिफॉर्म सिविल कोड) के समर्थन पर दिल्ली एन.सी.आर., मरेठ, गाजियाबाद, अमरोहा, मुरादाबाद के छात्रों के लिए ’हिन्दी भवन’ में राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आये वरिष्ठ अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों ने इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे राष्ट्रीय एकता एवं महिला विकास व महिला सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया।
इस अवसर पर समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने ’समान नागरिक संहिता’(यू.सी.सी.) को ’संविधान की आत्मा’ बताते हुए प्रधानमंत्री की राष्ट्रहित की इस मुहिम में जी-जान से समर्थन जुटाने के लिए वेंक्टेश्वरा द्वारा अभियान चलाने की बात कही। इसके साथ ही उपस्थित हजारों छात्रों एवं शिक्षकों को ’यू.सी.सी.’ पर समर्थन के लिए शपथ दिलाने के साथ-साथ बोर्ड परीक्षा के 600 से अधिक मेधावियों को स्मृति चिन्ह एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। हिन्दी भवन में यूनिफॉर्म सिविल कोड विषय पर आयोजित ’राष्ट्रीय सेमीनार एवं मेधावी सम्मान समारोह’ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी डा. ए.के. वर्मा, मुख्यवक्ता राष्ट्रीय प्रेरकवक्ता एवं वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, ए.वी.समूह के चेयरमैन डा.अभिषेक अग्रवाल एवं डा.विवेक अग्रवाल, सक्षम फाउन्डेशन के डा.अमित चौहान आदि ने सरस्वमी मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस अवसर पर सी.ई.ओ.अजय श्रीवास्तव, प्रभारी कुलपति प्रो.राकेश यादव, कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डेय, विख्यात पर्यावरणविद् तुलसीमैन राजीव त्यागी ’राज’, मेरठ परिसर से डा.प्रताप सिंह, नीतू श्रीपाल, अरूण गोस्वामी, मारूफ चौधरी, विक्रान्त चौधरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
बागपत: जिला जाट सभा महिला विंग की जिलाध्यक्ष अंजू खोखर के नेतृत्व में महिलाओं ने बागपत के नवनियुक्त सीएमओ डा.महावीर सिंह को फूल बुग्गे भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस मौके पर अंजू खोखर ने कहा कि डॉक्टर महावीर सिंह के नेतृत्व में बागपत जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और भी बेहतर होंगी ऐसी आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है। उन्होंने नवनियुक्त सीएमओ को जिला जाट सभा महिला विंग की तरफ से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। नवनियुक्त सीएमओ डा.महावीर सिंह ने जिला जाट सभा महिला विंग द्वारा दिए गए सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि वह जनता की आशाओं व उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बागपत में स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर करने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगे। इस मौके पर अनीता शर्मा, मुनेश, मंजू शर्मा, सीमा आदि उपस्थित रही।
ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: बरनावा के कंपोजिट विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय बिनौली नं.-1 में बुधवार को शिक्षक अभिभावक बैठक हुई। जिसमे बच्चों के अधिक से अधिक नामांकन व नियमित उपस्थिति के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया।
बैठक में प्रभारी प्रधानाध्यापक ऋषिपाल व कविता सिंह ने अभिभावकों को निपुण भारत मिशन व निपुण लक्ष्य के बारे मे जानकारी दी। इस दौरान अभिभावकों से कहा गया कि वे ज्यादा से ज्यादा समय बच्चों के साथ बिताए। बच्चों को लेकर अभ्यास कार्य पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित करें। निपुण लक्ष्य सूची के अनुसार अधिगम स्तर को प्राप्त करने के लिए बच्चों को यथासंभव सहयोग प्रदान करें। आउट ऑफ स्कूल बच्चों हेतु शारदा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय से सेवित क्षेत्र में समस्त 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालय भेजने में सहयोग करें। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत मूलभूत सुविधाओं की जानकारी दी गई।विद्यालय की साफ सफाई, स्वच्छता सामग्री, संचारी रोग और दिव्यांग बच्चों हेतु समर्थ एप कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक ऋषिपाल शालू सिंह, शकीला, रुचि शर्मा, रीना, सरिता, प्रीति, मीनू, रेनू, विनय कुमार, रचना, दिव्या, संगीता आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: श्रावणी पर्व पर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ मार्ग पर वन क्षेत्र में मचान बनाने का कार्य शुरू किया गया।
◆कांवड़ मार्ग पर जायजा लेते एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह
कांवड़ मार्ग पर बरनावा में दाहा व बड़ौत मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। उधर शेखपुरा वन क्षेत्र में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस की देखरेख में मचान बनाना श्रमिकों ने शुरू किए। एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह ने वन क्षेत्र में बनाए जा रहे मचानो की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इंस्पेक्टर एनएस सिरोही को जल्द मचान बनाने का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उधर बीडीओ राजीव कुमार शर्मा ने कांवड़ मार्ग पर सफाई व्यवस्था देखी।
सोहना(गुरुग्राम)। आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन, भारत के तत्वावधान में गुरुपूर्णिमा महोत्सव अत्यंत भव्य एवं दिव्य अनुभूतियों के साथ संपन्न हुआ। प्राचीन शिवनगरी सोहना में आयोजित इस महोत्सव में देश और दुनिया से लगभग 1200 आर्यम भक्तों ने सहभागिता की। 1100 कमल के पुष्पों से श्री विष्णु सहस्रनाम् का पारायण एवम् महालक्ष्मी का विशेष अर्चन किया गया।पूर्णिमा पर समूचा वातावरण ईश्वरीय ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।
ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष और आश्रम के कुल प्रमुख परम प्रज्ञ जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम महाराज के सानिध्य और मार्गदर्शन में समस्त आयोजन संपन्न हुए। देश भर से पधारे श्रद्धालुओं ने प्रभु प्रसाद का रसास्वादन किया। गुरुपूर्णिमा और व्यासपूजा पर प्रकाश डालते हुए आर्यम महाराज ने इन पर्वों की महत्त्वता को रेखांकित किया। उन्होंने विशेषकर बच्चों और किशोरों को हिंदुत्त्व के संस्कारों को अपनाने पर बल दिया। अपने दीक्षा समारोह में देश और दुनिया से पहुँचें लोगों को उपदेशित करते हुए गुरुश्रेष्ठ ने स्पष्ट किया कि उन्होंने परम प्रज्ञा और परिमार्जित विशेष ज्ञान के प्रतीक मोरपंखी रॉयल ब्ल्यू रंग का चुनाव ही क्यों किया। आर्यम ने बताया कि हमारे शरीर में ऊर्जा के सात पहिये हैं जिन्हें हम चक्र कहते हैं इनमें सर्वोच्च सहत्रार चक्र का रंग भी मोरपंखी नीला है। दीक्षा में चूँकि साधक का एक नया जन्म होता है और बिना बौद्धिक विकास के उसके पथभ्रष्ट होने की संभावना अधिक रहती है अतः यह रंग आत्मरूपांतरण में गेरुए से भी अधिक शुद्ध है। पूर्ववर्ती महान गुरुओं जिनमें गुरु गोरखनाथ और गुरु गोविंद सिंह जी का नाम प्रमुख हैं ने भी इस रंग का विशिष्ट प्रयोग किया था। आज के सुअवसर पर आर्यम गुरुगायत्री का भी लोकार्पण किया गया। देश विदेश से पधारे लगभग 1200 महिला, पुरुष और बच्चों में से 255 ने नवदीक्षा , 125 ने मंत्र दीक्षा ली। जबकि पूर्ववर्ती दीक्षित 400 संयोगियों ने शक्तिपात का अनुभव अर्जित किया। ज्ञात हो कि गुरुश्रेष्ठ आर्यम जी महाराज के पावन सानिध्य में हज़ारों हज़ार लोगों का जीवन तेज़ी से रूपांतरित हो रहा है। लोग पूर्ण समर्पण और श्रद्धा विश्वास से अपनी मूल जड़ों की और लौट रहे हैं। यज्ञ प्रार्थना हवन भजन और मंत्र सभी की जीवन शैली का अंग बन रहे हैं। लोगों का जीवन अधिक सफल, अधिक शांत अधिक समृद्ध और अधिक सुखी होता जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन फ़िल्म स्टार विपिन कौशिक ने किया।
कार्यक्रम के आयोजन में माँ यामिनी श्री, हर्षिता आर्यम, शालिनी श्री, सुनील आर्य, पंडित पवन कौशिक, बबीता कौशिक , मुकुल, सुनील कुमार , प्रविंद्र , देवेंद्र, ,अश्वनी कुमार, अविनाश जायसवाल , श्वेता जयसवाल, जितेंद्र शर्मा, प्रीतेश आर्य, करण पम्मीराज , मासूम वर्मा, सरिता कृष्णे, प्रजेश यादव, निशा शर्मा, सीमा यादव, सुनीता रवि सिंह, नीतू गुप्ता, गौरव स्वामी ,राजकुमार दक्ष आदि का सहयोग रहा।
संबंधित विभागीय अधिकारी विकास कार्यों में लाएं तीव्रता
सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करें अफसर
निर्माण कार्यों में लापरवाही और गुणवत्ता के साथ कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों को किया जाए ब्लैक लिस्ट
प्रत्येक लाभार्थी को मिले पेंशन, ब्लॉक में लगाए जाएं कैंप
सरकार की प्रत्येक जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभ लाभार्थी तक अवश्य पहुंचाएं संबंधित अधिकारी
बिजली विभाग के अधिकारी करें कॉल अटेंड पात्र व्यक्ति को पारदर्शिता के आधार पर दिया जाए लाभ
स्वयं सहायता समूह का किया जाए मजबूत और लगाया जाए बड़ा कैंप
ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत: आज कलेक्ट्रेट सभागार में बागपत सांसद डा.सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें निगरानी समिति के सम्मानित सदस्य भी उपस्थित रहे। सांसद डा.सत्यपाल सिंह ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में जो अधिकारी अच्छा कार्य करेंगे उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा और जो अपने कार्य और दायित्वों के प्रति उदासीनता लापरवाही करेंगे उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों के लिए लिखा जाएगा। अतः सभी अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करें। जो सही है, सही करें जो पात्र है उसे सरकार की जनकल्याणकारी योजना से अवश्य लाभान्वित करें। सांसद ने समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि समय-समय पर जनता के बीच में जाकर भी धरातल पर सत्यापन करें अधिनस्थ कर्मचारी के भरोसे ना रहे हैं। उन्होंने कहा पात्रता के आधार पर प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभ दिया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत पात्रता के आधार पर सही तरीके से आवास बनाए जाने के निर्देश दिए। सांसद ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सार्वजनिक स्थलों पर बने हुए हैं। उनमें लॉक नहीं लगना चाहिए और सुचारु रुप से संचालित रहे। उन्होंने कहा शहरों की तर्ज पर गांव में भी साफ सफाई अभियान चलाया जाए। किसी भी तरह की कोई गंदगी नहीं रहनी चाहिए। बागपत में चंहुमुखी विकास होना चाहिए और बागपत चमकना चाहिए। सभी अधिकारी बागपत को प्रदेश में प्रथम स्थान लाने के लिए प्रत्येक लाभार्थी को सरकार की जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वित करने के लिए कृत संकल्पित रहे।
सांसद ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में जिन राशन की दुकानों की शिकायत मिल रही है। उन दुकानों पर जांच पड़ताल के साथ कार्य करें और जनपद में राशन की कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए। अगर इसमें कोई रंगे हाथों पकड़ा जाता है तो उस पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। गरीब आदमी को राशन देने में कोई भी हेरा फेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो कोटेदार गरीब को राशन पूरा नहीं देंगे उन्हें चिन्हित कर उन पर कार्यवाही की जाए। सांसद ने हर घर जल योजना जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि जिन गांव में टंकी स्थापित हो गई हैं लेकिन उन्हें अभी तक कनेक्शन नहीं दिया गया है। यह बहुत ही विभाग की लापरवाही को प्रदर्शित करता है। तत्काल ऐसे हर घर का सत्यापन कराया जाए जिस गांव में टंकी स्थापित है। उसके घर कनेक्शन अवश्य दिया जाए। उन्होंने कहा जो पाइपलाइन गुणवत्ता के साथ नहीं लगाई है उसे भी बदलवाया जाए। घटिया कार्य करने वाली कंपनियों को चिन्हित किया जाए और इनके खिलाफ ऊपर लिखा जाए। सांसद ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अनावश्यक रूप से किसी के पास बिजली का अधिक बिल ना भेजा जाए। उच्च अधिकारी जूनियर इंजीनियर व लाइनमैन पर पैनी नजर बनाए रखें, जिनकी कार्यशैली अच्छी नहीं है जिनसे जनता खुश नहीं है, अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर लगवाते हैं ऐसे अधिकारियों पर जांच कर तत्काल कार्यवाही की जाए। जिस के क्रम में अधीक्षण अभियंता विद्युत ने बताया कि अभी हाल ही में चार लाइनमैन के कार्यों में सलिप्ता पाई गई जिस पर चार लाइनमैन को मौके पर ही पर बर्खास्त किया गया। बिजली उपभोक्ता परेशान नहीं होना चाहिए। अधिक बिल आने पर उनका कनेक्शन ना काटा जाए। उपभोक्ता अगर छोटी-छोटी किस्त के रूप में भी बिल दे रहा है तो उनका कनेक्शन सुचारू रूप से चलता रहना चाहिए। जो मीटर खराब है उन्हें सही कराए जाये तथा खराब ट्रांसफार्मर को समय के अंतर्गत सही करा लिया जाए और उसे बदलवा दिया जाए।
सांसद ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि जो कॉन्टैक्टर अच्छी सड़क नहीं बना रहे हैं उन्हें कांटेक्ट ना दिया जाए। ऐसे ठेकेदार को तत्काल ब्लैक लिस्ट किया जाए जनपद में गुणवत्ता की सड़क का ही निर्माण कराया जाए।
प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत पीएमजीएसयाई 3बैच 1में स्वीकृत 10 मार्गो जिनकी लम्बाई 62.42KM है पूर्ण कराए जा चुके हैं।
जिसके क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कार्य को गुणवत्ता के साथ समय अंतर्गत पूर्ण नहीं करने पर प्रोपराइटर सुनील कुमार तोमर मैसर्स गर्ग सन्सराज बिल्डर्स प्लॉट नंबर 2 क्वींसलैंड पार्क कॉलोनी रुड़की रोड बायपास नियर जठोली रेलवे क्रॉसिंग मेरठ को 2 वर्षों के लिए डिवार किया गया है।
उन्होंने कहा जो सोशल सेक्टर की स्कीम है उन से लाभार्थियों को संबंधित अधिकारी जोड़ें और इस पर प्रभावी कार्यवाही करें न्याय पंचायत, क्षेत्र पंचायत बार सोशल सेक्टर की स्कीम अनुसार कैंप लगाए जाएं जिससे कि पात्र आम जनमानस को उसका लाभ मिल सके।
उन्होंने कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की उन्होंने कहा जो कृषि विभाग की योजना है। इन्हें किसान को सीधा जोड़ा जाए। इसका प्रचार-प्रसार कराया जाए, खाद बीज वितरण के संबंध में भी उन्होंने जानकारी ली। जिसमें कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि जनपद में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। सांसद ने कृषि विभाग को निर्देश दिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में जिन किसानों की अभी भी समस्या है उसका तत्काल समाधान कराया जाए और सभी की ईकेवाईसी भी करा दी जाए जिससे कि किसान सम्मान राशि उनके खाते में पहुंचे।
सांसद ने शिक्षा गुणवत्ता की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता के साथ दी जाए। शिक्षकों का भी परीक्षण किया जाए और यह भी देखा जाए कि स्कूल में शिक्षक समय से आ रहे हैं या नहीं इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए। मध्यान भोजन अच्छी गुणवत्ता का दिया जाए।
उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभ मिलना चाहि। आम व्यक्ति गरीब व्यक्ति को कार्यालय के अनावश्यक रूप से चक्कर न लगाने पड़े। अधिकारी शालीनता के साथ सम्मान के साथ उनकी बात को सुने और उनकी समस्या का समाधान करें।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने समस्त आय प्रकरणों पर सांसद को आश्वस्त किया कि जो भी समस्याएं आ रही हैं। उन्हें गुणवत्ता के साथ समाधान कराया जाएगा और पात्र व्यक्ति को सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनता से व्यवहार और समस्या के गुणवत्ता के निस्तारण में तेजी लाएं अफसर और 12:00 बजे के बाद फील्ड में निकले अफसर।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एम.एल.व्यास, अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह, परियोजना निदेशक विद्या नाथ शुक्ला, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार ,प्रदीप ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य मनु पाल बंसल, ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष बड़ौत, खेकड़ा व समस्त जिला स्तरीय अधिकारी सहित निगरानी समिति के सम्मानित सदस्य आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: श्रावणी पर्व कांवड़ यात्रा के मदद्देनजर सीओ बागपत विजय चौधरी ने सोमवार शाम कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।
◆बरनावा में दाहा मार्ग पर निरीक्षण करते सीओ विजय चौधरी
निरीक्षण के दौरान सीओ विजय चौधरी ने बरनावा दाहा मार्ग, बड़ौत मेरठ मार्ग, डेरा सच्चा सौदा आश्रम के सामने का रास्ता, शेखपुरा वन क्षेत्र, गल्हैता कुटी, चिरचिटा तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मार्ग पर लाइट व सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा वन क्षेत्र में सुरक्षा के मदद्देनजर मचान बनाने के इंस्पेक्टर एनएस सिरोही को निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से भी व्यवस्था दुरुस्त करने में सहयोग की अपील की। इस दौरान एसआई जनार्दन प्रसाद, दिग्विजय सिंह, सत्यवीर शर्मा, देवेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हापुड़: गरीब परिवर्तन पार्टी की एक बैठक यहां मौहल्ला शक्तिनगर में भारतीय जनता दल के प्रदेशाध्यक्ष राजेश गिरि के कार्यालय पर हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश गिरि ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में विभिन्न सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेंगी। इसके लिए संगठन का विस्तार किया जा रहा है। पार्टी के कार्यकताओं को नए सदस्य बनाएं जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद गिरि, राष्ट्रीय कमेटी सदस्य श्रवण गिरि, हरिराज गोस्वामी, पं.गुड्डू शुक्ला, अमित गिरी, योगेंद्र, धीरज आदि मौजूद रहे।
मेरठ। वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल की तीनों शाखाओं दिल्ली रुड़की बाईपास, साकेत और डिफेन्स सभी शाखाओं के छात्रों ने एसओएफ इंटरनेशनल इंग्लिश एसाइंस एजनरल नॉलेज ओलम्पियाड परीक्षा में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न कक्षाओं के 6 छात्रों ने सिल्वर पदक प्राप्त किया और विधि कक्षा-दूसरी सिद्धार्थ वर्मा व लवली साकेत शाखा प्रांजली कक्षा-दूसरी डिफेन्स शाखा और अविका भार्गव कक्षा-दूसरी ने डिस्टिंक्शन के साथ स्वर्ण पदक और ₹1000 का कैश प्राइज भी प्राप्त किया। विद्यालय की चेयरपर्सन डा.अंजुल गिरी ने और प्रधानाचार्या संजया वालिया ने द्वारा विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए और शानदार श्रेणी प्राप्तकर्ताओं और उनके शिक्षकगणों को गर्व के साथ हार्दिक बधाई दी और भविष्य में अधिक उत्साह के साथ लगातार ऐसी उपलब्धि प्राप्त करने की शुभकामनाएँ प्रदान की।
मेरठ: अखिल भारतीय हिंदी सेवा समिति के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर एक गोष्ठी जिला अध्यक्ष कार्यालय जी-204 पांडव नगर पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय हिंदी सेवा समिति डा.ईश्वर चंद गंभीर ने की। गोष्ठी में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी दीपक शर्मा रहे और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य अशोक आर्य रहे। संचालन डा.प्रदीप सरावा (वरिष्ठ कवि) ने किया।
क्रांतिकारी कवि संजीव त्यागी, राजीव राजा, सुनील उमंग, आभा शर्मा ने काव्य पाठ कर गुरुओं को नमन किया। कार्यक्रम में प्रेमलता, पारुल, टेकचंद, अभिषेक जैन आदि उपस्थित रहे। सुनील उमंग ने सबका आभार व्यक्त किया।
जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्ता के साथ हो निस्तारण
आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ ने बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी शिकायत
जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में शिकायत दो, पौधा ले जाऊं चलाया अभियान
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 125 शिकायतें हुई दर्ज, 08 शिकायतों का विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर कराया गया निस्तारण
ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत: जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को 10:00 से 2:00 बजे तक जनपद की समस्त तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसके क्रम में आज जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 42 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
◆बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य की शिकायतें सुनती हुई मेरठ मंडल मेरठ आयुक्त सेल्वी कुमार जे।
मेरठ मंडल मेरठ आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य की शिकायतें सुनी, जिसमें 59 शिकायतें प्राप्त हुई। मौके पर 3 का निस्तारण किया गया और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी एमएल व्यास ने जन सामान्य की शिकायत सुनी जिसमें 24 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में एक जिलाधिकारी की नई पहल दिखाई दी। वृक्षारोपण जन आंदोलन के अंतर्गत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में आए शिकायतकर्ताओं को एक-एक पौधा भेंट किया। उन्होंने कहा शिकायत दो पौधा लो अभियान भी चलाया जाएगा।
बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में समय से नहीं पहुंचने पर और अनुपस्थित रहने वाले 20 अधिकारियों का जिलाधिकारी ने वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं ,जिसमें जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण, अधिशासी अभियंता नलकूप, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक अभियंता ग्रामीण ड्रेनेज, मनोरंजन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, ए.आर कोऑपरेटिव, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, थाना अध्यक्ष बिनौली, नायब तहसीलदार सर्वे, उप संभागीय परिवहन अधिकारी सहित आदि अधिकारी तहसील दिवस में अनुपस्थित पाए गए।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं। ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए, ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मानिटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। अतः सभी अधिकारियों के द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में आए संपर्को के निस्तारण की क्रॉस चेकिंग कराए जाने के लिए टीम गठित की। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में अधिकारियों का सुपरविजन अच्छा होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त संदर्भों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें कोई भी संदर्भ लंबित नहीं रहना चाहिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा, प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत सेठ, एसडीएम बागपत पूजा चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बागपत अधीक्षक डा.विश्वास राजपूत, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह, जिला उद्यान अधिकारी अरुण, दिनेश कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बड़ौत: बडोली स्थित उज्ज्वला होटल में सीआईएसएफ के एसआई सुभाष चंद तोमर के सेवानिवृत्त होने पर गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मानित किया।
बडोली गांव निवासी सुभाष चंद तोमर के एसआई पद से सेवानिवृत्त होने पर उज्वला होटल में हुए कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ रालोद नेता धीरज उज्जवल ने कहा कि सुभाष चंद तोमर ने पूरी नौकरी ईमानदारी और1 कर्तव्यनिष्ठा के साथ की। इस अवसर पर रालोद नेता राजू तोमर सिरसली ने कहा कि सुभाष तोमर ने अपनी ड्यूटी को बहुत अच्छी तरह किया। अब वे सामाजिक कार्यों में रुचि लेकर युवाओं का मार्गदर्शन करें। इस अवसर पर रोहित खोखर, गौरव तोमर, रवि जावला, कपिल तोमर, हरेंद्र तोमर, महेंद्र सिंह, ओंकार सिंह, अनिल कुमार, कृष्णपाल आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: गांव में रात में घर से गए एक युवक का शव शनिवार सुबह जंगल में एक नलकूप के पास चकरोड पर पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। ज़िसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। मौके पर डॉग स्क्वायड ने भी जांच की।
◆मामले की जानकारी लेते इंस्पेक्टर एनएस सिरोही
बिनौली गांव निवासी शमीम उर्फ सुक्के पुत्र जमशेद(30) शुक्रवार रात घर से कहकर गया था कि अभी आ रहा हूं, लेकिन वह रात में वापस घर नही लौटा। परिजनों ने आसपास तलाश भी किया नही मिला। सुबह मौहल्ले के ग्रामीण जंगल में शौच के लिए गए, तो उदयवीर के नलकूप के पास चकरोड़ पर शमीम का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद स्वजन शव को उठाकर घर ले आए और सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए बागपत भेजा।
◆डॉग स्क्वायड ने भी मौके की जांच पड़ताल की
मौके पर जाकर डॉग स्क्वायड ने भी जांच पड़ताल की। मृतक आठ भाई बहन में चौथे नंबर का था। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। मृतक के पूरे शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी इस कारण परिसरजन हत्या की आशंका तो जता रहे हैं। छोटे भाई सोनू ने थाने में तहरीर दी है। उधर सीओ विजय चौधरी ने भी मौके पर जाकर मुआयना कर जानकारी ली। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना था कि मौत होने का कारण पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा।
ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: रालोद छपरौली विधायक डा.अजय कुमार ने शनिवार को पिचौकरा गांव में अपनी विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। पिचौकरा गांव में बड़ौत मेरठ मार्ग से मंदिर तक विधायक निधि से प्राप्त 19.41 लाख की लागत से सीसी इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण कार्य हुआ है। जिसका छपरौली विधायक ने पहुंचकर लोकार्पण किया।
◆ पिचौकरा में सीसी रोड का लोकार्पण करते विधायक डा.अजय कुमार
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में किसान, मजदूर परेशान हैं। मिल मालिक गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये दबाए बैठे हैं। डबल इंजन की सरकारे भाईचारा तोड़ने पर आमदा हैं। वहीं चौधरी जयन्त सिंह की अगुवाई में रालोद भाईचारा मजबूत करने पर अडिग है। भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर पर कायराना हमला निंदनीय है।
इस अवसर पर कासिम प्रधान, जयकिशोर, मास्टर प्रहलाद सिंह, रामपाल तोमर, गगन धामा, जगशोरण, संजय छिल्लर, बिल्लू प्रधान, राकेश प्रजापत, रविंद्र, जयपाल सिंह, शब्बीर मलिक, राशिद प्रधान आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: रालोद राष्ट्रीय महासचिव सुखवीर सिह गठीना ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में की गई बढ़ोत्तरी किसानों के साथ छल, भद्दा मजाक है। प्रदेश सरकार किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाने में विफल रही है।
रालोद महासचिव सुखबीर गठीना जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा गन्ना उत्पादन अब महंगा हो गया है। खाद, बीज, कीटनाशक दवाइयां आदि भी बहुत ज्यादा महंगी हो गई है। भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का ढिंढोरा पीट रही है। जबकि सच्चाई यह है कृषि लागत उत्पादन दोगुना हो गया है। किसानों को फसलों का वाजिब दाम दिलाने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गई है। केंद्र सरकार ने गन्ना समर्थन मूल्य दस रुपये बढ़ाकर किसानों के साथ छल किया है। भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हो रही है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, स्वास्थ्य सेवाएं बंदहाल है। निजी मिल मालिकों से गन्ना बकाया भुगतान दिलाने में भाजपा सरकार लाचार हो गई है। जनपद के किसानों का करीब 650 करोड़ रुपए निजी मिलों पर बकाया है। भाजपा सरकार के नौ साल के कार्यकाल में युवाओं को बेरोजगारी और आमजन को महंगाई की मार मिली है। देश की जनता भाजपा के शासन में त्रस्त है। भाजपा का नौ साल का शासन पूरी तरह विफल रहा है। उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह पुरा महादेव गांव में किसान भवन का उद्घाटन करेंगे और उसकी चाबी पुरा महादेव मंदिर के पुजारी व मंदिर कमेटी को सौंपेंगे। इस अवसर पर एक सभा का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रोफेसर बलजीत आर्य, डा.अनिल आर्य, राजू तोमर सिरसली, कृष्णपाल तोमर, सचिन छछरपुर आदि मौजूद रहे।
बाबा बर्फानी की यह यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। सोनमर्ग में बालटाल-तीर्थ मार्ग 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा है और पहलगाम में चंदनवारी-तीर्थ मार्ग 32 किलोमीटर की पैदल यात्रा है।
नई दिल्ली: आज से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। इस यात्रा का पहला जत्था आज बालटाल और नुनवान पहलगाम बेस कैंप से बाबा बर्फानी का दर्शन करेगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस साल 62 दिनों की यात्रा हो रही है। अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के कई कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा खतरों के मद्देनजर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।
बालटाल और नुनवान पहलगाम आधार शिविर से आज यात्रियों को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना किया गया। करीब 1491 तीर्थयात्री बालटाल आधार शिविर में और 1997 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर में रुके थे क्योंकि 3488 तीर्थयात्री 62-दिवसीय लंबी तीर्थ यात्रा से एक दिन पहले 30 जून को घाटी में पहुंचे थे। वे 14000 फीट की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की तरफ बढ़ेंगे। 31 अगस्त तक चलेगी यात्रा
सोनमर्ग में बालटाल-तीर्थ मार्ग 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा है और पहलगाम में चंदनवारी-तीर्थ मार्ग 32 किलोमीटर की पैदल यात्रा है। बाबा बर्फानी की यह यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देश के कोने कोने से लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके कारण तीर्थयात्रियों को ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण कराया जा रहा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई थी हरी झंडी
बता दें कि जम्मू-कश्मरी के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूजा-अर्चना के बाद शुक्रवार सुबह पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई थी। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हो गया था। इस यात्रा को लेकर सभी तीर्थयात्री और लोग उत्साहित हैं। स्थानीय लोगों ने भी जबदस्त उत्साह है। उन्होंने अमरनाथ यात्रियों का स्वागत किया है।
कासगंज। जनपद में पुलिस महकमे में तैनात दो इंस्पेक्टर, दो एसआई समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। एसपी, एएसपी ने रिटायर्ड पुलिस कर्मियों को फूल माला पहनाकर विदा किया। बता दें कि जनपद में तैनात इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर प्रेम निवास शर्मा, एसआई प्रेमचंद्र शर्मा, एसआई अशोक कुमार माधव, मुख्य आरक्षी नेकपाल, फाल्वर मोहर सिंह ने पुलिस महकमे में अपनी अधिवर्षिता आयु पूरी कर ली है। उनके सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। एसपी सौरभ दीक्षित ने रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस का यथा संभव सहयोग करने की अपेक्षा की। इस दौरान एएसपी जितेंद्र कुमार दुबे, प्रतिसार निरीक्षक व सेवा निवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के परिवारीजन भी मौजूद रहे।
कासगंज। सोरों स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड हुई। इस दौरान एसपी ने परेड का टोलीवार निरीक्षण किया। एसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस लाइन पहुंचकर परेड का मानप्रणाम स्वीकार किया, परेड का टोलीवार निरीक्षण किया। इसके बाद जवानों की ड्रिल परेड का निरीक्षण कर यातायात प्रबंधन, रस्से का प्रयोग व पिकेट के बारे में समझाया। एसपी ने मैस का निरीक्षण किया, मैस की गुणवत्ता का जायजा लिया और मैस की स्वच्छता व गुणवत्ता को देखकर संतुष्टि व्यक्त की। इसके बाद क्वॉर्टर गार्ड, डायल-112 व परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान इवेंट पुस्तिका, हिस्ट्री बुक, लॉग बुक आदि संबंधित अभिलेखों को बारीकी से चेक किया। वाहनों की साफ-सफाई का भी निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कार्यालयों के अभिलेख को अपडेट रखने व पुलिस लाइन परिसर एवं कर्मचारी बैरकों की साफ सफाई के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।