- निराश्रित गोवंश के लिए गोचर की भूमि पर उगाया जाएगा हरा चारा
- जिलाधिकारी ने गौशालाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक
- ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माणाधीन गौशालाओं का कार्य 15 दिन के अंदर शीघ्र हो पूर्ण
- सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को किया जाए चिन्हित
ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में गोचर/चारागाह भूमि को अतिक्रमण से अवमुक्त कराते हुए निराश्रित गोवंश हेतु हरा चारा उगाए जाने व अस्थाई, स्थाई गौशालाओं, वृह्द गौशाला, कान्हा गौशाला के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों को 31 जुलाई से 3 अगस्त के मध्य गोचर की भूमि को चिन्हित करे और 3 अगस्त से 10 अगस्त के मध्य उन पर पिलर दिशाओं के अनुसार लगा दिए जाएं। गोचर की भूमि पर कोई भी अतिक्रमण करता है, कब्जा करता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी। संबंधित अधिकारी अवमुक्त गोचर लैंड को चिन्हित करते हुए कार्यवाही करें।
10 अगस्त से 15 अगस्त के मध्य गोचर की भूमि पर बाजरा, चारा लगाए जाने के भी निर्देश दिए और 15 से 20 अगस्त के मध्य पियर घास लगानी होगी, जिसे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी स्वयं देखेंगे। गोवंश के लिए हरे चारे की नहीं होने दी जाएगी कोई कमी जिला प्रशासन ने बनाई कार्य योजना।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में बनाई जा रही निर्माणाधीन गौशालाओं को 15 अगस्त तक शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि बिजरोल,किरठल, इब्राहिमपुर माजरा, डगरपुर की गौशालाओं का निर्माण पहुंच शीघ्र से शीघ्र हो जाए। समस्त संबंधित अधिकारी प्रतिदिन इनका पर्यवेक्षण करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण गौशालाओं को संचालित कराया जाना और उनका देखरेख करने का उत्तर दायित्व मुख्य विकास अधिकारी व शहरी क्षेत्र का अपर जिलाधिकारी का रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दोनों नोडल अधिकारी रिव्यू करेंगे कि कितनी प्रगति गौशालाओं के निर्माण कार्य में और व गोवंश को संरक्षित करने में की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोवंश को साफ, स्वच्छ, स्थान पर रखा जाए और उन्हें हरा चारा खल चोकर आदि दिया जाए। उन्होंने कहा कि गौशाला का कार्य करना एक पुण्य का कार्य भी है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सरकारी कार्य में अगर कोई बाधा करता है तो उसे चिन्हित करते हो उस पर कार्यवाही करें। गोवंश की सेवा में अपने दायित्व का निर्वहन अफसर शिद्दत के साथ करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एम.एल.व्यास, अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, एसडीम खेकड़ा ज्योति शर्मा, तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.रमेश, जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।





महिला कांस्टेबिल मनीषा पंवार, रश्मि चौधरी, तन्नू सैनी, सविता सिवाच ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं साइबर अपराध सम्बन्धित जानकारी दी साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की भी जानकारी दी।
उन्होंने बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वोमेन पावर 1930 साइबर अपराध,102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।

मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ बिजली विभाग भी मुस्तैद रहा। बिजली विभाग के जेई समे सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। मोहर्रम व ताजिया जुलूस को ले किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन व बिजली विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। जुलूस निकालने वाली जगह और संभावित जगहों पर पुलिस बल को तैनात किया गया। इसके अलावा अफवाह फैलाने वालों लोगों पर पुलिस नजर रखी हुई थी।
जिले में गठित एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन मंदिर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त की जा रही है। इस दौरान वे महिलाओं और बालिकाओं से वार्ता करके महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूकता प्रदान करते हैं और चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है।
इसी प्रकार, जनपद में नारी सुरक्षा और नारी सम्मान के लिए आयोजित किए जा रहे “मिशन-शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत गठित एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिरों/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की जा रही है।
उनसे वार्ता कर महिला सुरक्षा से संबंधित उपायों के बारे में जागरूकता प्रदान की गई है और उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को राइट टच व बैड टच की जानकारी दी वहीं यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई, जैसे कि “वुमेन पावर लाइन 1090”, “महिला हेल्पलाइन 181”, “मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076”, “पुलिस आपातकालीन सेवा 112”, “चाइल्ड हेल्पलाइन 1098”, “स्वास्थ्य सेवा 102”, “एम्बुलेंस सेवा 108” और अपने-अपने सीयूजी नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। आभियान मे महिला हेड कांस्टेबल आंचल त्यागी महिला कॉन्स्टेबल पूजा सिंह, रश्मि, तनु सैनी आदि ने जागरूक किया।

महिला कांस्टेबल रश्मि चौधरी,व मनीषा पंवार, पूजा सिंह, आंचल त्यागी, तन्नू सैनी, ऋतु भाजवा आदि ने अलग अलग गावों मे जागरूक कर कहा कि विद्यालय परिवेश, विद्यालय की गाड़ियों, घर के आसपास कहीं भी महिलाएं और बालिकाएं छेड़छाड़ या भद्दे कमेंट का शिकार होती हैं। इस अवस्था में उन्हें तुरंत अपने परिजनों एवं अपने शिक्षकों को इसकी जानकारी देनी चाहिए। अमर्यादित व्यवहार होने पर 1098 अथवा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 तथा साइबर क्राइम के लिए 1930 पर संपर्क कर सकते हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत विभाग की ओर से महिलाओं व बेटियों को स्वावलंबी बनाने के कार्य पर बल दिया जा रहा है।
इस संबंध में बिनौली थाना प्रभारी एन.एस.सिरोही ने बताया कि महिला मिशन शक्ति के तहत स्कूल की छात्राओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। छात्राओं को महिला संबंधी जानकारी दी जा रही हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला सिपाहियों द्वारा स्कूलों में जाकर छात्राओं व गांव में जाकर बालिकाओं को जागरुक करने का लगातार अभियान चल रहा है। जिसमें उन्हें महिला सुरक्षा संबंधित सहित अन्य जानकारियां दी जाएंगी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डा.मृदुला शर्मा ने सभी आए अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। स्वच्छ मेरठ फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज सिंघल ने अपने पिताजी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय को स्वच्छ पानी पीने के लिए आरो एक्वागार्ड मशीन भेंट की। मंच का संचालन अनुपम निधि ने किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डा.मृदुला शर्मा एवं शिक्षिकाओं अनुपम निधि, अर्चना भास्कर, वंदना सिंह, प्रमिला, कंचन सिंह को भी स्वच्छ मेरठ फाऊंडेशन की ओर से स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं माला पहना कर सम्मानित किया गया।विद्यालय प्रधानाचार्या डा.मृदुला शर्मा ने सभी छात्राओं से कहा स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो हम सभी के लिये बहुत जरुरी है। हम सभी को प्रतिदिन अपने घर,अपने आस-पास के पर्यावरण, तालाब, नदी, स्कूल आदि सहित सभी को साफ़ रखना चाहिये। हमें सदैव साफ, स्वच्छ और अच्छे से कपड़े पहनना चाहिये। स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क निवास करता है। स्वच्छता समाज में अच्छे व्यक्तित्व और प्रभाव को बनाने में मदद करता है, क्योंकि ये आपके अच्छे चरित्र को दिखाता है। विद्यालय की छात्राओं ने स्वच्छता पर सुन्दर पोस्टर बनाकर सभी को स्वच्छता का सन्देश दिया। विद्यालय प्रधानाचार्या डा.मृदुला शर्मा ने सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। मनोज सिंघल ने बताया कि स्वच्छता हमें केवल एक दिन के लिए ही नहीं बल्कि हर दिन स्वच्छता दिवस मनाना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.आर.सी.गुप्ता रहे।
इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल चिकित्सलय के प्रमुख अधीक्षक डा.श्याम सुंदर लाल, अपर प्रमुख अधीक्षक डा.धीरज राज, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, कर्मचारी गण तथा छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण किया।



डॉक्टर ड्यूटी रूम इमरजेंसी से दूर होने के कारण डॉक्टर ड्यूटी रूम को इमरजेंसी रूम के पास स्थापित करने के निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कावड़ियों को कोई समस्या न हो व समय से उपस्थित रहते हुए ड्रेस में ही अस्पताल आये। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के अधीक्षक डा.विजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक के साथ इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर व अन्य रात्रि ड्यूटी स्टाफ सहित सभी चिकित्सक कर्मचारी मौजूद रहे।








शिविर में शिव भक्तों की सेवा के लिए चिकित्सक भी मौजूद हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि डा.ओ.पी.अग्रवाल ने कहाकि शिव भक्तों को सेवा करना भगवान शिव के आशीर्वाद से ही संभव है। यह अच्छी बात है सामाजिक सेवा समिति बिना किसी सहयोग से विगत 18 वर्षों से कांवड़ सेवा शिविर लगा रही है। इससे टीम वर्क का पता चलता है।
श्रावण मास की शिवरात्रि का पर्व विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत मुख्य पर्व दिनांक 15 जुलाई को है। इस तिथि को ही भगवान शिव का जलाभिषेक होगा। जनपद में मुख्य मार्ग एवं शहर के अन्दर से अन्य जनपदों को आने-जाने वाले कांवड़ियों का आवागमन प्रारम्भ हो गया है। जिसके फलस्वरूप सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 1 से 12 तक इण्टर मीडिएट तक के समस्त अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन मान्यता प्राप्त, संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, उ.प्र.मदरसा विद्यालय, सी.बी.एस.सी, आई.सी.एस.सी, परिषदीय विद्यालयों में दिनांक 12 जुलाई से 14 जुलाई तक का अवकाश घोषित किया जाता हैं।