Sunday, April 21, 2024

त्रयोदशी और चतुर्दशी के संगम काल में शिव जलाभिषेक से शिव का आशीर्वाद होगा प्राप्त : पंडित विनय शर्मा

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...
  • शिवरात्रि का पावन पर्व 15 जुलाई 2023 दिन शनिवार को श्रेष्ठ

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में भोपा रोड पर स्थित एक मात्र लोकप्रिय धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के संचालक पं.विनय शर्मा ने बताया कि इस वर्ष शिवरात्रि का पावन पर्व 15 जुलाई 2023 दिन शनिवार को है। त्रयोदशी 14 जुलाई 2023 को सांय 7 बजकर 17 मिनट से प्रारम्भ हो जायेगी और इसी समय से शिव जलाभिषेक प्रारम्भ हो जायेगा तथा 15 जुलाई 2023 को पूरे दिन शिव जलाभिषेक होता रहेगा। 15 जुलाई 2023 को रात्रि 8 बजकर 33 मिनट पर त्रयोदशी समाप्त होकर चतुर्दशी प्रारम्भ हो जायेगी, यदि त्रयोदशी की समाप्ति और चतुर्दशी के प्रारम्भ के संगम काल में शिव जलाभिषेक किया जाये तो अत्यन्त श्रेष्ठ रहेगा। त्रयोदशी व चतुर्दशी के संगम काल में शिव जलाभिषेक से शिव और शिवा का आशीर्वाद प्राप्त होकर जलाभिषेक का हजार गुना फल मिलता है। अतः इस दृष्टि से 15 जुलाई 2023 को रात्रि 8 बजकर 33 मिनट पर शिव जलाभिषेक अति उत्तम रहेगा।

शिवरात्रि का पावन पर्व 15 जुलाई 2023 दिन शनिवार को श्रेष्ठ

स्कन्दपुराण के अनुसार शिवरात्रि शिव पूजन और रात्रि जागरण करने वाला व्यक्ति संसार के आवागमन से मुक्त हो जाता है। पूजन व जलाभिषेक के लिए साधक शिवरात्रि व्रत से पहले प्रहर में स्नान करके पशुपतये नमः उच्चारण करते हुए संकल्प करें और कहें मै शिव की सन्तुष्टि के लिए व्रत रखकर शिव पूजन
कर रहा हूँ। साधक को पूजन हेतु ईशान कोण या पूरब या उत्तर की ओर मुख कर मृगछाला या कुशा आसन पर बैठना चाहिए। शिवलिंग पर पंचामृत, दूध, दही, घी,शहद, शर्करा एवं गंगाजल, बेलपत्र, कनेर, सफेद आखा व धतूरे के फूल, कमलकटा व नीलकमल चढाकर पूजन करना चाहिए। दिव्य पांच वस्तुओं से मिश्रित पंचामृत या गंगाजल से शिवलिंग का स्नान कराते समय ओम नमः शिवाय का जाप करते रहें। शिव पूजन के उपरान्त व्रत व पूजन का यथेष्ठ फल प्राप्त करने के लिए मंत्र का उच्चारण भी करना चाहिए। कुछ शिवभक्त त्रयोदशी में जल चढाते है और कुछ शिवभक्त चतुर्दशी में जल चढ़ाते हैं। श्रावण मास में शिव आराधना का विशेष महत्व है। शिवलिंग पर पंचामृत, बेलपत्र, कनेर, सफेद आखा व धतुरे के फूल, कमलगटटा व नीलकमल से अभिषेक करने से रोग-शोक से मुक्ति और सुख समृद्धि प्राप्त होती है। सरसों के तेल से अभिषेक करने से शत्रु का दमन होता है। गन्ने के रस से अभिषेक करने से कर्जे से मुक्ति मिलती है। अनार के रस से महालक्ष्मी प्रसन्न होती है। गंगा जल से अभिषेक से आयु में वृद्धि होती है।
शिवभक्त को गले में रूद्राक्ष भी धारण करना चाहिए। शिव पूजन के समय एकाग्रता, संकल्प व कामवासना से मुक्ति के लिए भस्म का त्रिपुड़ भी माथे पर लगाना चाहिए। त्रिपुड़ की प्रत्येक रेखा में 9-9 देवताओं का वास होता है। शिवरात्रि के दिन शिव चालीसा, शिव पुराण अवश्य पढ़नी चाहिए।

Latest News