राकेश टिकैत ने नीलकंठ आश्रम में किया जलाभिषेक

0
256
जिवाना के नीलकंठ आश्रम में जलाभिषेक करते भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को जिवाना गुलियान के नीलकंठ आश्रम में पहुंचकर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जलाभिषेक किया।
नीलकंठ आश्रम में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन हुआ। जिसमे आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी आश्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया तथा सिद्धगुरु महाराज से आशीष प्राप्त किया। इस अवसर पर सिद्धगुरु महाराज ने उपदेश देते हुए कहा कि आज महाशिवरात्रि का महोत्सव है। इस दिन परमात्मा शिव महा गुरुदेव समाधि से जागृत होकर विश्व कल्याण के लिए चैतन्य हुए है। शिवरात्रि पर निर्जल व्रत रखना, शिवलिंग पर जल चढ़ाना, परमात्मा का पूजन अभिषेक करना, मंत्र जाप तथा समर्पित भाव से सेवा करने से भक्तजनों का कल्याण होता है। इस पर्व पर जीवन की बुराइयाँ त्याग कर श्रेष्ठता का संकल्प ले, आपके जीवन की सभी मनोकामना गुरु कृपा से पूर्ण होगी। जीवन सुखी और समृद्धशील बनेगा।