Monday, April 22, 2024

अमरनाथ यात्रा 2023: पहला जत्था आज करेगा बाबा बर्फानी के दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...
  • बाबा बर्फानी की यह यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। सोनमर्ग में बालटाल-तीर्थ मार्ग 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा है और पहलगाम में चंदनवारी-तीर्थ मार्ग 32 किलोमीटर की पैदल यात्रा है।

नई दिल्ली: आज से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। इस यात्रा का पहला जत्था आज बालटाल और नुनवान पहलगाम बेस कैंप से बाबा बर्फानी का दर्शन करेगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस साल 62 दिनों की यात्रा हो रही है। अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के कई कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा खतरों के मद्देनजर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।
बालटाल और नुनवान पहलगाम आधार शिविर से आज यात्रियों को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना किया गया। करीब 1491 तीर्थयात्री बालटाल आधार शिविर में और 1997 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर में रुके थे क्योंकि 3488 तीर्थयात्री 62-दिवसीय लंबी तीर्थ यात्रा से एक दिन पहले 30 जून को घाटी में पहुंचे थे। वे 14000 फीट की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की तरफ बढ़ेंगे।
31 अगस्त तक चलेगी यात्रा
सोनमर्ग में बालटाल-तीर्थ मार्ग 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा है और पहलगाम में चंदनवारी-तीर्थ मार्ग 32 किलोमीटर की पैदल यात्रा है। बाबा बर्फानी की यह यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देश के कोने कोने से लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके कारण तीर्थयात्रियों को ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण कराया जा रहा है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई थी हरी झंडी
बता दें कि जम्मू-कश्मरी के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूजा-अर्चना के बाद शुक्रवार सुबह पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई थी। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हो गया था। इस यात्रा को लेकर सभी तीर्थयात्री और लोग उत्साहित हैं। स्थानीय लोगों ने भी जबदस्त उत्साह है। उन्होंने अमरनाथ यात्रियों का स्वागत किया है।

Latest News