Wednesday, September 16, 2026
Home Blog Page 12

धर्म संघ खेकड़ा ने चिकित्सा शिविर लगाकर की श्रद्धालुओं की सेवा

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
खेकड़ा: अतिशय क्षेत्र बड़ा गांव मंदिर में निर्वाण लड्डू चढ़ाने के लिए विभिन्न प्रदेशों से आए जैन श्रद्धालुओं का धर्म संघ खेकड़ा संस्था द्वारा चिकित्सा शिविर लगाकर दवाइयां वितरित की गई एवं सेवा की गई।
बताते चले की बड़ा गांव अतिशय क्षेत्र मंदिर में निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाता है, जिसके लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पैदल चलकर जैन श्रद्धालु बड़ा गांव पहुंचते हैं, जहां खेकड़ा नगर में जैन इंटर कॉलेज के प्रांगण में उनके भोजन एवं आराम करने की व्यवस्था होती है। जिसमें श्रद्धालुओं की सेवा के लिए धर्म संघ खेकड़ा द्वारा पिछले 25 वर्षों से लगातार चिकित्सा शिविर लगाया जाता है।
धर्म संघ के महामंत्री उमेश शर्मा ने बताया कि यह 26 वां चिकित्सा शिविर है। प्रत्येक वर्ष धर्म संघ खेकड़ा के तत्वावधान में चिकित्सा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की जाती है

पूर्व सैनिकों ने किया जिलाधिकारी बागपत का सम्मान

बागपत: जिला कलक्ट्रेट बागपत के सभागार में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जिले के सभी पूर्व सैनिकों के साथ एक बैठक की गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डीएम का जिले के पूर्व सैनिकों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन करना तथा डीएम द्वारा पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं का विधिवत निवारण करना रहा। सर्वप्रथम जिला भूतपूर्व सैनिक समिति बागपत के अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह व महासचिव एडवोकेट गजेंद्र सिंह द्वारा जिला संगठन की ओर से डीएम को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह जी द्वारा सार्वजनिक समस्याएं रखी, जिनमें से एक शुगर मिल द्वारा एक्स सर्विसमैन को पर्ची संबंधी समस्याओं का निवारण व हर माह इसी तरह से अपने जिले के पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनकर उनका निवारण करना। इसके अतिरिक्त लगभग 12 आवेदन समस्याओं संबंधी प्राप्त हुए। डीएम द्वारा दो समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया गया। बाकी समस्याओं को अति शीघ्र निपटाने का आश्वासन दिया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने जिला पूर्व सैनिक समिति बागपत के अध्यक्ष व पूरी सैनिक समिति की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर एडीएम पंकज वर्मा, सीओ क्राइम हरीश भदोरिया, ट्रेजर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सैनिक संगठन बागपत के सभी पदाधिकारी व ब्लॉक अध्यक्ष के साथ-साथ लगभग 50 पूर्व सैनिक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

बागपत के अमन को यूनिसेफ इंडिया ने बनाया यू रिपोर्ट का एंबेसडर, देश के करोड़ों युवाओं को करेंगे प्रेरित

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत: युवा सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे ट्यौढी के 21 वर्षीय युवा अमन कुमार को यूनिसेफ इंडिया ने नेशनल यू एंबेसडर नियुक्त किया है। यू एंबेसडर के रूप में अमन, यूनेस्को के यू रिपोर्ट प्लेटफार्म को देशभर के युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। वर्तमान में अमन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से समाज कार्य विषय में स्नातक की पढ़ाई कर रहे है और नेहरू युवा केन्द्र बागपत से जुड़े है।
यूनिसेफ इंडिया के यू रिपोर्ट प्लेटफार्म से वर्तमान में दुनिया के 95 से अधिक देशों से लगभग 28 मिलियन युवा जुड़े है जिसमें 2.7 मिलियन भारतीय युवा है। यू रिपोर्ट प्लेटफार्म, तकनीक के अभिनव प्रयोग से सामाजिक बदलाव के मॉडल पर आधारित है जिसके अंतर्गत युवाओं को व्हाट्सएप, टेलीग्राम और फेसबुक बॉट के माध्यम से रोचक टास्क देकर जागरूक किया जाता है और विभिन्न मुद्दों पर युवाओं से राय भी ली जाती है जिसके लिए यू पॉइंट्स मिलते है।
हाल ही में अमन को फिनलैंड की संस्था हंड्रेड द्वारा भी नवाचार विशेषज्ञों के पैनल में शामिल किया गया था। साथ ही यूनेस्को की ग्लोबल यूथ कम्यूनिटी में भी वह देश का प्रतिनिधित्व कर रहे है। अमन ने चयन की जानकारी देते हुए बताया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है जब विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा उनकी संभावनाओं पर विश्वास कर सामाजिक बदलाव में योगदान के अवसर प्रदान किए जा रहे है और वह यूनिसेफ इंडिया यू रिपोर्ट के उद्देश्य को गति प्रदान करने में हरसंभव योगदान देंगे।
आइए जानते है उनके कार्यों के बारे में
युवाओं को कैरियर संबंधी अवसरों व शैक्षिक संसाधनों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से अमन द्वारा प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 लॉन्च किया गया जिसको इंटरनेट पर 7 मिलियन से अधिक लोग देख चुके है। साथ ही उड़ान युवा मंडल की अध्यक्षता करते हुए अमन ने जन जागरूकता हेतु राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवसों पर ऑनलाइन कार्यक्रम लॉन्च कर हजारों लोगों को जागरूक किया। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा एप और नगर निकाय निर्वाचन एप तैयार किया जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला।
कई उपाधियों से हो चुके सम्मानित
सामाजिक विकास और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में रचनात्मकता से सराहनीय कार्य करने पर अमन को विभिन्न उपाधियों से अलंकृत किया गया जिसमें शिक्षा रत्न सम्मान, यंग ट्रांसफार्मर अवार्ड, एकता पुरुस्कार, गुरु शिरोमणि अवार्ड, नीरा अमृत सम्मान आदि शामिल है। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने पर जिला ब्लड बैंक ने सराहा और प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 की सफलता पर जिला विज्ञान क्लब द्वारा सम्मानित किए गए।
कई अवसरों पर बढ़ाया जिले और प्रदेश का मान
अमन कुमार ने जिले और प्रदेश का कई अवसर पर प्रतिनिधित्व कर मान बढ़ाया जिसमें यूनेस्को एमजीआईईपी के एजुकेशन फॉर ह्यूमन फ्लोरिशिंग, पेटा इंडिया के राष्ट्रीय जनमत संग्रह, एनिमल राहत के रेफरेंडम, संस्कृति मंत्रालय के फेस्टिवल ऑफ लाइब्रेरीज, यूनेस्को की ग्लोबल यूथ कम्यूनिटी, हंड्रेड के नवाचार विशेषज्ञों के पैनल आदि में शामिल होकर बागपत और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
कई संस्थानों के साथ कार्य का अनुभव
पूर्व में अमन ने पेटा इंडिया, एनिमल राहत, हंड्रेड आदि संस्थाओं के कार्यक्रमों से जुड़कर योगदान दिया और वर्तमान में नेहरू युवा केन्द्र बागपत के युवा स्वयंसेवक के रूप में सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे है। उनके प्रयासों से जहां हंड्रेड की टॉप 100 इनोवेशन की सूची में भारतीय स्टार्टअप्स को स्थान मिला, वहीं एनिमल राहत के राष्ट्रीय जनमत संग्रह में एनिमल रेस्क्यू पॉलिसी की आवश्यकता पर उन्होंने महत्वपूर्ण राय दी।

27 अगस्त को चतुर्थ नेशनल चेतन चौहान अवार्ड-2023 का आयोजन

गजरौला: आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में नयी दिशा में 27 अगस्त रविवार को आयोजित होने वाले स्व.चेतन चौहान राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2023 के सम्बन्ध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें स्पोर्टस प्रमोशन आर्गेनाईजेशन ऑफ इण्डिया (एस.पी.ओ.) के अध्यक्ष पूर्व खिलाड़ी नमन भारद्धाज एवं वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि व विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस भव्य समारोह में देश भर के विभिन्न खेलों के 150 से अधिक खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को अवार्ड एवं ट्राॅफी देकर सम्मानित किया जायेगा।
चेतन चौहान राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2023 से सम्बन्धित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए डा.राजीव त्यागी ने बताया कि नयी दिल्ली के प्रतिष्ठित ’कान्स्टीट्शनल्स क्लब ऑफ इण्डिया में देश के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर कपिल देव एवं मदनलाल इन उभरते खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा समूह के प्रधान सलाहकार डा.वी.पी.एस.अरोड़ा, सी.ई.ओ.अजय श्रीवास्तव, कुलपति डा.राकेश यादव, कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डेय, डा.राजेश सिंह, बालाजी मलयप्पन, मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रताप सिंह, मारूफ चौधरी, विक्रान्त चौधरी, डा. विवेक सचान, अरूण गोस्वामी, एस.एस.बघेल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

डीएवी के विद्यार्थियों ने किया प्रकृति संरक्षण

मेरठ: डीएवी मेरठ के विद्यार्थियों ने सोमवार को पर्यावरण संरक्षण हेतु ली गई शपथ को पूर्ण करते हुए वृक्षारोपण के महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न किया। आज की परिस्थितियों को देखते हुए वृक्ष जीवन के संरक्षण हेतु भी जरूरी है और इसी परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों ने लगभग 100 वृक्षों का रोपण किया तथा अपने इस कार्य को आगे भी सुचारू रूप से करते रहने का प्रण लिया।
वृक्षारोपण के शुभ अवसर पर डा.अल्पना शर्मा (रीजनल डायरेक्टर, डीएवी स्कूलस यूपी जोन), अपर्णा जैन, प्राचार्या डीएवी स्कूल, डा.विनीत त्यागी, विद्यालय के हेड ब्वॉय एवं हेड गर्ल तथा कक्षा ग्यारहवीं तथा 12वीं के छात्र उपस्थित थे।
अपर्णा जैन ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु तथ्यों से अवगत कराया तथा डा.विनीत त्यागी ने विद्यार्थियों को प्रकृति और मानस के संबंध से अवगत कराया। डा.अल्पना शर्मा ने विद्यार्थियों के किए गए इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए उन्हें मंगल कामनाएं प्रेषित की।

अंगदपुर जोहडी के अखिल ने विश्व चैंपियनशिप में जीते दो पदक

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: अंगदपुर गांव के शूटर अखिल श्योराण ने अजरबैजान में चल रही विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में व्यक्तिगत कांस्य व टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता। साथ ही ओलंपिक कोटा भी हासिल किया है।
अजरबैजान के बाकू शहर में14 अगस्त से 53 वीं आईएसएसएफ विश्व शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। जिसमे अंगदपुर के किसान बबलू श्योराण के पुत्र अखिल श्योराण ने पुरुषों की 50 मीटर एयर राइफल थ्री-पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। साथ ही अपने इस प्रदर्शन से पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए कोटा भी हासिल किया। अखिल ने देश के लिए ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर व नीरज कुमार के साथ मिलक टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता।
उत्तर रेलवे कोच विपिन राणा, कोच बिट्टू खान, मुकेश चौधरी, वाजिद अली, फारूक पठान, खेलो इंडिया कोच महबूब पठान, सचिन पण्डित, संजीव तोमर आदि सहित ग्रामीणों ने उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

औघड़नाथ मन्दिर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक

मेरठ: औघड़नाथ मन्दिर में श्रावण के सोमवार और नागपंचमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा अर्चना की। सुरक्षा के लिए मंदिर में पुलिस तैनात रही और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई।
औघड़नाथ मन्दिर में सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरु हो गए थे। भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का भांग, धतुरा, शहद, दूध, दही, चंदन और जल से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और परिवार में सुख शांति की कामना की। मंदिर के पुजारी ने बताया कि श्रावण का सोमवार और नागपंचमी होने के कारण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरु हो गए थे। इसके अलावा नगर और देहात क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।

न्यू पूल्ड हाउस में अधिकारियों ने किया गृह प्रवेश

बागपत: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पूल्ड हाउसिंग योजना के अंतर्गत टाइप 4 के 6 आवास संबंधित अधिकारियों को आवंटित किए थे, जिनमें आज उन्होंने संबंधित अधिकारियों को न्यू पूल्ड हाउस में संबंधित अधिकारियों को गृह प्रवेश कराया। उन्होंने आवास की गुणवत्ता देखी और अच्छी बताई।
उन्होंने कहा कि, परिसर में निरंतर साफ-सफाई रहनी चाहिए और न्यू आवास जिन अधिकारियों को मिले हैं उनमें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार को अन्य आवास भी जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा समय से अधिकारियों को आवास मिल जाए।
जिलाधिकारी ने न्यू आवासीय परिसर में पौधारोपण किया और सभी अधिकारियों से एक समान पौधे लगाए जाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक दुर्ग विजय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत, ए.आर.कोऑपरेटिव इंदु सिंह सहित आदि अधिकारी उपस्थित थे।

हापुड़: अखंड भारत के संकल्प के साथ भगवा बाइक रैली निकाली

हापुड़: हापुड़ में अखंड भारत के संकल्प को लेकर बाइक रैली का आयोजन किया गया। अखंड भारत यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। अखंड भारत संकल्प यात्रा में कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयकारे लगाए।
अखंड भारत का संकल्प लेकर जब कार्यकर्ता भगवा ध्वज थामे शहर की सड़कों से निकले तो शहर का माहौल भगवामय हो गया। सड़कें देशभक्ति और धर्ममय नारों से गूंजने लगी। हर कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज थामे चल रहा था। बाइकों से कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने आयोजन को सफल बनाया।
अखंड भारत संकल्प यात्रा बाइक रैली निकालने के लिए किसान संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ग्राहक पंचायत, जनसंख्या फाउंडेशन, त्यागी समाज संगठन, परशुराम संगठन, ब्राह्मण समाज संगठन, क्षत्रिय समाज संगठन, वैश्य समाज संगठन समिति, व्यापार मंडल, भारत विकास परिषद, युवा वैश्य समिति, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी रेलवे माल गोदाम पर एकत्रित हुए।
जहां से यात्रा रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग, चंडी रोड, गोल मार्केट, गढ़ रोड, तहसील चौपला, फ्रीगंज रोड, रेलवे पार्क होते हुए रेलवे मालगोदाम पर समाप्त हुई। यात्रा में लोग देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे।

अपना दल (एस) का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

मेरठ: अपना दल (एस) का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को अपार चैम्बर जीमखाना मेरठ में जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार एडवोकेट की अध्यक्षता में हुआ। जिला महासचिव बली चन्द्र पाल ने संचालन किया। कार्यक्रम के संयोजक महानगर अध्यक्ष राजू रोंदिया रहे।
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए संगठन का विस्तार करने, चौपाल बैठकें करना, नये कार्यकताओं को पार्टी से जोड़कर बूथ स्तर तक गठन करने पर मंथन किया गया, काफी संख्या में नये लोग पार्टी से जुड़े। जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार ने पदाधिकारियो को जिम्मेदारी देते हुए विधान सभा स्तर पर सम्मेलन करने के लिए कहा।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार, अलका पटेल, वीरेन्द्र चौधरी, कृपाल सिंह, राजू रोंदिया, बलीचंद्र पाल, चिरंजीव सैनी, दीपा लोधी, फौलाद कुरैशी, सुनील गुप्ता, चतर सैन, यामीन खान, ज्योति त्यागी, मुनीश पटेल, शिव कुमार आदि उपस्थित रहे।

कल्याण सीमित मयूर विहार(रजि.) ने हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

  • धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज पर्व, सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर की शिव-पार्वती की आराधना

मेरठ: सावन महीने के हरियाली तीज पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। हालांकि सुबह से हो रही बारिश का असर हरियाली तीज पर दिखा। लेकिन इसके बाद भी नवविवाहिताओं और महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।
सुहागन महिलाओं के सजने-संवरने का पर्व हरियाली तीज शनिवार को मेरठ में धूमधाम से मनाया गया। हरियाली तीज के मौके पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और मेहंदी लगवाई है। हरियाली तीज की चारों ओर धूम रही। हरियाली तीज को लेकर बाजार भी गुलजार रहे। महिलाओं में पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा गया।
कल्याण सीमित मयूर विहार(रजि.) मेरठ का तीज महोत्सव राजवंश भवन में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने नाटक, खेल व डांस में बॉलीवुड स्टाइल तथा पंजाबी तड़के के साथ सभी का मन मोह लिया।
इस दौरान प्रियांशी और गोरी ने बॉलीवुड गानों पर नृत्य करके कार्यक्रम में एक अलग ही समा बांध दिया। कार्यक्रम में पहेलियां व फिल्मों के डायलॉग भी चलते रहे।मीनाक्षी उपाध्याय ने बताया कि, हिंदू धर्म में हरियाली तीज का खास महत्व है। सावन महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व महिलाओं और कन्याओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस पर्व के दिन सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। तो वहीं, कुंवारी कन्या अपने पसंदीदा वर पाने के लिए शिव और पार्वती जी की पूजा आराधना करती हैं।
वहीं, इस दौरान महिलाओं ने बताया कि सावन के महीने में पढ़ने वाला हरियाली तीज पर्व शांति और स्वच्छ वातावरण के लिए विशेष माना जाता है। इसलिए इस अवसर पर हरे वस्त्र पहन कर महिलाओं ने शिव पार्वती जी की पूजा आराधना की। साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की भी अपील की।
इस मौके पर मीनाक्षी उपाध्याय, लक्ष्मी त्यागी, निर्मला शर्मा, सुलक्षणा शर्मा, पारुल तोमर, भावना माहेश्वरी, शिवानी जैन, आशा चौधरी सहित 100 से अधिक महिलाएं मौजूद रही।

वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में तीज महोत्सव का हुआ आयोजन

मेरठ: शनिवार को वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल की दिल्ली रुड़की बाईपास, साकेत और डिफेन्स तीनों शाखाओं में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में तीज महोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया।
“हरियाली तीज” हर वर्ष सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्री-प्राइमरी के बच्चे पारंपरिक पोशाक पहन कर आए। प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने कविता एवं भाषण प्रतियोगिताएं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा V-XII की छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सभी बच्चों ने प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया।
मेहंदी प्रतियोगिता में वंशिका कक्षा 9वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जोया कक्षा 9वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा दीक्षा कक्षा दसवीं और अविका कक्षा आठवीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्कूल की चेयरपर्सन डा.अंजुल गिरि ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया व समस्त अध्यापकगण को तीज की शुभकामनाएं दी। स्कूल की प्रधानाचार्या संजया वालिया ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और तीज का महत्व बताया और कहा कि इस प्रकार के उत्सवों से बच्चों को प्रेरणा मिलती है और बच्चे भारतीय संस्कृति से परिचित होते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोर्डिनेटर चारू डुडेजा, प्रीति बंसल, साक्षी सिंघल, टीना यादव, डिंपल व समस्त अध्यापकगण एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा का योगदान रहा।

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छपरौली का किया निरीक्षण

  • जिलाधिकारी द्वारा पूछे गए प्रश्नों के बच्चों ने सरल और सहजता के साथ दिये उत्तर
  • बच्चों के साथ बैठकर जिलाधिकारी ने किया भोजन छपरौली गुणवत्ता की चेक
  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय परीसर का किया निरीक्षण

बागपत: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छपरौली का वचन निरीक्षण किया, जिसमें कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं संचालित है जिसमें 100 छात्राओं के पंजीकरण है जिसमें से 98 छात्राएं उपस्थित मिली। जो प्रदेश के टॉप 5 जनपदों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की उपस्थिति में छपरौली का विद्यालय भी आता है। जिलाधिकारी ने छात्राओं से शिक्षा के बारे में जानकारी ली। सभी विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सरलता के साथ उत्तर दिया। जिला अधिकारी को देखकर बच्चे अत्यधिक प्रसन्न थे।
छात्राओं से जिलाधिकारी ने नाश्ते और लंच के संबंध में जानकारी ली, जिसमें बताया कि सुबह नाश्ते में चना, केला, दूध मिला और दोपहर में लौकी, दाल, चावल, रोटी, रायता मिला।
जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने खाने की गुणवत्ता को टेस्ट किया और बच्चों के साथ भोजन भी किया और उनसे स्कूल की आवश्यकता सामग्री के संबंध में भी जानकारी ली जिसमें बच्चों ने ओपन जिम खेल सामग्री की मांग रखी।
जिलाधिकारी ने पठन-पाठन और स्कूल के अनुशासन की प्रशंसा की और उन्होंने कंप्यूटर लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया जिसमें बच्चे कंप्यूटर पर बहुत ही आसानी से अध्ययन कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने विद्यालय को मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी रहनी चाहिए। बच्चों के प्रति अध्यापकों को अपना शत-प्रतिशत देना चाहिए और उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूलों की जो आवश्यकताएं हैं उन्हें क्रम अनुसार बना कर दें जिससे कि विद्यालय को और बेहतर किया जा सके।
जिलाधिकारी ने नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय परीसर का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत उपस्थित रही।

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपरौली का किया निरीक्षण

बागपत: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपरौली का अपराहन 1:58 पर निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने मौके पर पहुंच कर उपस्थिति पंजिका चेक कि जिसमें डॉक्टर मिशा सिंह, डॉक्टर जीनत, डॉक्टर अमित गुप्ता अनुपस्थित मिले। मौके पर डॉक्टर ना मिलने पर उन्होंने कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अस्पताल में आए मरीजों से जिलाधिकारी ने उनका कुशल छेम जाना और उनसे स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिसमें मरीज ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं ठीक मिल रही हैं। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों के आवास परिसर भी चेक करें। चिकित्सालय पर ही निवास करते हैं या बाहर से आते हैं, स्थिति संतोषजनक मिली। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर राजकमल को साफ सफाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा परिसर में साफ सफाई नहीं है और आवागमन भी कम है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाए। मरीज के साथ मधुर व्यवहार किया जाए और स्वास्थ्य सेवाएं आवश्यक व्यक्ति तक निशुल्क पहुंचाई जाएं जो चिकित्सक अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करेंगे उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक जिलाधिकारी को चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर चार्ट नहीं दिखा सके की किन चिकित्सकों को क्या दायित्व दिए गए हैं और किस समय की ड्यूटी है।

तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: बिनौली के मूर्ति देवी बालिका विद्यापीठ,जय पारस पब्लिक स्कूल, व ओमेगा वर्ल्ड पब्लिक स्कूल तितरोदा में शुक्रवार को हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इसमें सीनियर वर्ग मे मेंहदी प्रतियोगिता, जूनियर वर्ग में क्राफ्ट एक्टिविटी एवम किंडर गार्टन बालवाड़ी वर्ग के बच्चों ने बहुत ही मधुर आवाज में कविता प्रस्तुत की और अपनी इन कविताओं से इन प्यारे-प्यारे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सीनियर वर्ग की निशू तोमर, कशिश अदिति और जारा ने काले मेघ-काले काले मेघ पानी तो बरसाओ गीत प्रस्तुत किया। हिंदी की अध्यापिका श्वेता शर्मा ने छात्राओं को बताया कि तीज का त्यौहार क्यों मनाया जाता हैं।
इस शुभ अवसर पर विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें पहला स्थान जिया और जा़रा ने प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर मंतशा रही, तीसरा स्थान छवि व मानवी ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रबंधक विनोद कुमार गिरि ने तीज के त्यौहार का महत्व बताया और छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। तीज के इस पावन अवसर पर प्रधानाचार्य बबीता पराशर ने बताया की तीज का त्यौहार इसलिए मनाया जाता हैं क्योंकि इस दिन भगवान शिव जी ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर के शिक्षकों सुनीता, मनीषा सोलंकी, वर्षा, निधि भारद्वाज, रुपक्षी, प्राची, शिवानी, अंजू, रुचि, विवेक शर्मा आदि का भी योगदान सराहनीय रहा।

एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

मेरठ: 71 बटालियन एनसीसी मेरठ के आदेशानुसार “पुनीत सागर अभियान” के अंतर्गत बीएवी इंटर कॉलेज एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कैडेट्स द्वारा काली नदी निकट मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कैडेटों को संबोधित करते हुए बटालियन के चीफ एनसीसी ऑफिसर राजेश कुमार शर्मा
◆ कैडेटों को संबोधित करते हुए बटालियन के चीफ एनसीसी ऑफिसर राजेश कुमार शर्मा

इस अवसर पर कैडेटों को संबोधित करते हुए बटालियन के चीफ एनसीसी ऑफिसर राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार संपूर्ण देश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लेते हुए विभिन्न अभियान चला रही है।
एनसीसी कैडेट होने के नाते आप सभी का यह नैतिक दायित्व बनता है कि आप स्वयं आगे बढ़ कर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। समाज के सभी वर्गों को इस पावन अभियान से जोड़ने का कार्य करें।

◆ लेफ्टिनेंट प्रीति सिंह का मानना है कि स्वच्छता मानव जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है।

लेफ्टिनेंट प्रीति सिंह का मानना है कि स्वच्छता मानव जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है, क्योंकि स्वच्छता के कारण बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस परिसर का लोग इस्तेमाल करते हैं, वहां कचरा ना फैलाएं क्योंकि इससे उनको भी तकलीफ होगी और साफ सफाई रहने से दूसरे लोगों को स्वच्छ परिसर और वातारण का लाभ मिल सकेगा।
इस अवसर पर चीफ एनसीसी ऑफिसर राजेश कुमार शर्मा, लेफ्टिनेंट प्रीति सिंह एवं कैडेट्स उपस्थित रहे।

महिला शिक्षक संघ ने तिरंगा संग हरियाली की थीम पर मनाया तीजोत्सव

  • उत्सव में भारतीय संस्कृति के संग भारतीय त्यौहार का मनमोहक अनुभव: मधु अवस्थी

हापुड़। पिलखुवा के रेजीडेन्सी होटल में उ.प्र. महिला शिक्षक संघ की जिलाअध्यक्ष जयश्री की अध्यक्षता में स्वतन्त्रता दिवस समारोह व तीज कार्यक्रम बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।
जनपद की उप क्रीड़ा अधिकारी मधु अवस्थी ने कहा कि इस उत्सव में भारतीय संस्कृति के संग भारतीय त्योहार का मनमोहक अनुभव हुआ।
जिलाध्यक्ष जयश्री ने कहा कि इस बार तिरंगा संग हरियाली की थीम पर तीज उत्सव मनाया गया। आधुनिकता की दौड़ भाग में और एकल होते परिवार की वजह से पिछले कुछ सालों में हम अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहें हैं। खास कर युवा पीढ़ी वेस्टर्न कल्चर के चलते अपनी पारम्परिक संस्कृति से दूर हो रही है, जो बहुत ही चिंता की बात है।
संगठन मंत्री कुसुमलता ने कहा कि हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर मां पार्वती और भगवान शिव जी की पूजा करती हैं। यह दिन सुहाग का प्रतीक है। यह परंपरा और विरासत का उत्सव है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीमा तोमर ने कहा कि देश में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव चल रहा है। संघ की ओर से तीज उत्सव की थीम तिरंगा संग लहरिया रखी गई थी।
तीज उत्सव में शिक्षिकाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। शिक्षिकाएं बड़े खूबसूरत अंदाज में सज-धज कर लोकगीतों पर थिरकती हुई नजर आई।
इस दौरान सीमा तोमर, कोषाध्यक्ष शशि किरन ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को ईको फ्रैन्डली बुके व गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीमा तोमर, रेनू चौधरी, ब्लॉक धौलाना अध्यक्ष किरण, शानू रखना, रजनी नैन, दीप्ती शुक्ला, मोनिका प्रभा आर्य, सपन वर्मा, कुसुमलता, रेनू चौधरी, नीलू रानी, अनिता रानी, मधु भान्दय, आकृति सिंह, अनुपमा धाया बबीता, ममता, पूनम, विजेता सिंह, गार्गी, खुशबू, लीना, भगता चौधरी, मीनू सक्सैना, रेनू बिष्ट, पुष्पा आर्य, प्रवेश अग्रवाल, भगिता आदि उपस्थित थे।

राजकमल रेजीडेंसी में मनाया गया तीजोत्सव

मेरठ: मोदीपुरम बाईपास स्थित राजकमल रेजिडेंसी कॉलोनी में महिलाओं ने पूरे हर्ष और उल्लास के साथ तीज उत्सव का आयोजन किया। उपस्थित सभी महिलाओं ने तीज के रंगों में सराबोर होते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवन्त करते हुए सावन माह के विशेष पर्व पर तीज की खुशियों भरे गीत गए तथा तंबोला सहित कई अन्य खेल भी खेले गए। तीज महोत्सव के इस कार्यक्रम का संचालन दीप्ति ने किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर तीज प्रिटी-ममता कौशिक, तीज ब्यूटी-सुमन, तीज स्मार्टी-रचना चुनी गई। सभी ने चटपटे व्यंजनों का लुफ्त उठाते हुए पूरी मौज मस्ती की।
तीज उत्सव में मुख्य रूप से भारती, बबीता, अलका, अरुणा, ऋतु, गुड़िया, प्रतिभा, कुसुम, मोना, सुनीता आदि महिलाओं का सहयोग रहा।

टेक्नो ने किया पोवा 5 सीरीज़ और मेगाबुक का अनावरण 

मेरठ: टेक्नो मोबाइल ने 11 अगस्त से 13 अगस्त 2023 को अपनी पहली वार्षिक घटना ‘वर्ल्ड ऑफ टेकनोलॉजी’ का आयोजन किया, जो 16 अगस्त 2023 को दिल्ली के डीएलएफ अवेन्यू में हुआ, जहां पर उसने पोवा 5 सीरीज़ और मेगाबुक लैपटॉप का अनावरण किया। टेकनो द्वारा भारत में पहली बार आयोजित टेक्नोलॉजी इवेंट ने उसके विभिन्न उत्पाद लाइन और संबंधित एआईओटी श्रेणियों में उसके भविष्यवाणी उत्पादों की विविध रेंज प्रस्तुत की। इस ब्रांड ने आने वाले त्यौहारी मौसम के दौरान प्रमुख राज्यों के सभी टियर 1 और 2 शहरों में इस अविस्मरणीय आयोजन को आगे बढ़ाने की योजना बनाई है।
आरिजित तालापात्रा, सीईओ, टेकनो मोबाइल इंडिया ने टिप्पणी की पिछले छह सालों में टेकनो ने पूरे भारत में अपनी मौजूदगी को महसूस किया है। उत्कृष्ट गुणवत्ता, विशेष दिखावट और शक्तिशाली प्रदर्शन की मिसाल प्रस्तुत करते हुए, हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो को 20 मिलियन से अधिक उपभोक्ताओं द्वारा प्रशंसा मिली है। हम स्थानीय विनिर्माण, आर.एंड.डी और प्रतिभा अधिग्रहण पर महत्व देते हैं ताकि हम पहले मेड.इन. इंडिया फोल्डेबल स्मार्टफोन जैसे उदाहरणों को प्रदान कर सकें। 2023 के लिए महत्व यह है कि हम अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को मज़बूती दें और उन्हें प्रीमियम और अल्ट्रा.प्रीमियम सेगमेंट में कदम रखें जिन्हें प्रसन्नीकृत फैंटम और कैमन सीरीज ने महत्वपूर्ण प्रशंसा प्राप्त की है। इस महान प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से हम अब बहुत प्रतीक्षित पोवा 5 सीरीज और मेगाबुक काअनावरण कर रहे हैं जिन्हें हम उपकारी उत्पादों के कुछ प्रौद्योगिकियों का सीधा अवसर प्रदान करने के लिए उपलब्ध करा रहे हैं, जो अन्यथा चयनित खुदरा दुकानों में उपलब्ध होते हैं। नवाचारी प्रदर्शन क्षेत्रों के साथ, टेकनोलॉजी की दुनिया उपभोक्ताओं को अपने उत्पादों की तकनीकी प्राधिकरण और कार्यक्षमता में विमुख करने का आश्वासन देती है।
पोवा5 प्रो पिछली बुलबुल के एक 3डी.टेक्सचर्ड डिज़ाइन के साथ आता है, जिसमें पीछे अधिसूचनाओं, कॉलऔर संगीत के लिए आरजीबी लाइट गैमट होता है। इसके साथ ही फ़ोन में सेगमेंट पहले 68 अल्ट्रा.फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी है। इसके सहारे मेडिएटेक डिमेंसिटी 6080 प्रोसेसर 8जीबी + 8जीबी रैम और 256जीबी तक की आरओएम की स्मूद प्रदर्शन होता है। यह डिवाइस एक असली विघटक के रूप में उभरता है ,जो डिजिटल प्राणियों के गति के साथ कदम रखता है और एक श्रेष्ठ उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करता है।
भारतीयए आईओटी पारिस्थितिकी में पहला बड़ा कदम उठाते हुए टेकनो ने आज टेकनोलॉजी की दुनिया में भारतीय उपभोक्ताओं के लिए मेगाबुक लैपटॉप का अनावरण किया। मेगाबुक टी1 में एक अल्ट्रा- स्लीक 14.8 मिमी डिज़ाइन प्रस्तुत है जिसमें ईंटल 11वीं पीढ़ी का प्रोसेसर (कोर आई7 तक),16 जीबी रैम तक, 1 टीबी सुपरफास्ट एसएसडी स्टोरेज और एक टिकाऊ 70wh  बैटरी शामिल है। पोवा 5 सीरीज़ ने 14 अगस्त 2023 को अपने प्रस्तावना किया, और जल्द ही ग्राहकों के लिए Amazon.in  पर उपलब्ध होगा |

भारती फाउंडेशन ने भारत के 77वां स्वतंत्रता दिवस को सत्य भारती स्कूलों में बड़े उत्साह के साथ मनाया

मेरठ: भारती फाउंडेशन,भारती एंटरप्राइजेज की परोपकारी शाखा, ने अपने 173 सत्य भारती स्कूलों में भारत के 77 वां स्वतंत्रता दिवस को मनाया। शिक्षकों और छात्रों ने देश के कल्याण और विकास के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने का संकल्प लिया।
सभी सत्य भारती स्कूलों में, छात्रों ने उत्साहपूर्ण ढंग से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ इस अवसर को मनाया। वहीं स्कूलों ने पूर्व छात्रों के साथ अपने सम्बन्ध को पुनः जागृत करते हुए विद्यालय में उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर मेधावी छात्रों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही लड़कियों के शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष ‘गर्ल चाइल्ड अचीवर’ अवार्ड दिया गया एवं शिक्षकों और छात्रों को उनके प्रयासों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए भी सम्मानित किया गया। विद्यालय सञ्चालन ने ग्रामीण समुदाय और पंचायत के सदस्यों के निरंतर सहयोग की भी सराहना की।
भारती फाउंडेशन समाज में सकारात्मक प्रभाव के लिए ज्ञान के आदान-प्रदान में विश्वास रखता है। इस वर्ष समारोह के महत्वपूर्ण पहलू के रूप में सत्य भारती स्कूल बोहलियां, अमृतसर, पंजाब और सत्य भारती स्कूल रामनगर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश को सरकारी विद्यालयों के साथ सराहनीय साझेदारी के लिए विशेष ‘भागीदारी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के स्कूली अनुभवों तथा शिक्षा में सुधार के लिए सीख और अच्छी प्रथाओं को साझा करने के प्रयासों को बढ़ावा देना हैं।