- सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने फीता काटकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का किया शुभारंभ
- नौ माह से पांच वर्ष की अवस्था तक विटामिन-ए की नौ खुराक से मिलता है बच्चे को पोषण
कासगंज: जिले में 1लाख 94 हज़ार 118 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। नौ माह से पांच वर्ष तक की अवस्था के बच्चों को इस सीरप का कुल नौ खुराक लेना अनिवार्य है। ऐसा करने से बच्चों को पोषण मिलता है और उनका बीमारियों से बचाव भी होता है। इसके लिए एक माह तक अभियान चलेगा जिसका आगाज बुधवार से हो गया। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने जिले में इस अभियान का शुभारंभ फीता काटकर किया। उन्होंने अपील की कि आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से बच्चों को इस दवा का सेवन अवश्य करवाएं।
अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.राजीव अग्रवाल ने बताया कि जिले में नौ से बारह माह तक के 21040 बच्चों को यह दवा दी जाएगी। विटामिन-ए सम्पूरण कार्यक्रम के तहत ही एक से दो वर्ष तक के 41725 बच्चों को और दो से पांच वर्ष तक के 131353 बच्चों को इस दवा का सेवन करवाया जाएगा। इस अभियान में एएनएम का सहयोग आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी। बच्चों को यह दवा खसरे से बचाव के प्रथम और दूसरे टीके के साथ दी जाती है और इसके अलावा प्रत्येक छह माह पर अभियान के दौरान भी इसका सेवन कराया जाता है। छाया वीएचएसएनडी और छाया यूएचएसएनडी सत्रों पर बच्चों को लाकर इस दवा का सेवन करवाया जाता है। प्रत्येक सरकारी अस्पताल में यह दवा उपलब्ध है। इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में भी शामिल किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.अंजुश सिंह की निगरानी में अगस्त व सितम्बर माह में इसे अभियान के तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.अंजुश सिंह ने बताया कि विटामिन-ए की कमी छोटे बच्चों में रोकथाम लायक अंधेपन का प्रमुख कारण है जिसे दवा सेवन से दूर किया जा सकता है। इसकी कमी बच्चों के विकास को बाधित कर सकती है और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बाधित करती है। खसरा व दस्त पीड़ित बच्चों में इसकी कमी हो जाने से मृत्यु की आशंका अधिक होती है। टीकाकरण के साथ इस सीरप की सही और उम्र विशिष्ट खुराक देने पर करीब दस फीसदी बच्चों में दस्त, सिरदर्द, बुखार और चिड़चिड़ापन जैसे हल्के लक्षण दिखते हैं जो बिना उपचार के 24 से 48 घंटों के भीतर स्वतः ठीक हो जाते हैं। वर्ष 2013 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विटामिन-ए की कमी को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या घोषित किया है क्योंकि यह पाया गया कि विश्व में छह से 59 माह के प्रत्येक तीन बच्चों में से एक बच्चे को यह प्रभावित करता है। इस स्थिति से निपटने के लिए सरकारी प्रावधानों के तहत यह सीरप उपलब्ध कराया जा रहा है।
लाभार्थी के पिता दीपक ने बताया कि बुधवार को टीकाकरण सत्र पर उनके 3 वर्षीय बेटे दिव्यांश को आँखों की रोशनी बढ़ाने व खसरा से बचाव के लिए विटामिन-ए की छठी खुराक पिलाई। इस दौरान अशोकनगर अधीक्षक डा.यूनिसेफ डीएमसी राजीव चौहान, अर्वन हेल्थ कोऑर्डिनेटर मुहम्मद यूसुफ , बीपीएम सुनील कुमार, बीसीपीएम अरविन्द कुमार, बीएमसी जावेद व अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।





इस दौरान प्रधान रेणु धामा ने लोगों से घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। तिरंगा यात्रा में ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। लोगों ने देशभक्ति गीतों के साथ माहौल को और खुशनुमा बना दिया। रैली में गणमान्य लोगों सहित स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे ।वही विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थानो मे 15 अगस्त के अवसर पर आजादी की 77वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर खंड विकास कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर उर्फ़ चीकू , बिनौली थाना मे प्रभारी निरीक्षक एन एस सिरोही, बीआरसी कार्यालय मे बीईओ अनिल चौहान, प्राथमिक विद्यालय नं.-1 में प्रधानध्यापिका कविता सिंह, सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली मे प्रबंधक के.पी.धामा, प्राथमिक विद्यालय नं.-2 बिनौली मे प्रधानाध्यापक शशिभूषण कौशिक, प्राथमिक विद्यालय पिचौकरा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक मानसिंह कल्याण, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बिनौली में डा.आकश चौधरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापको द्वारा आजादी की 77वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओ द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। वीर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई और वीर शहीद अमर रहे अमर रहे का नारे लगाए।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार प्रातः जिला पंचायत कार्यालय बागपत व नगर पालिका परिषद, बागपत का औचक निरीक्षण किया। जिसमें जिला पंचायत के जेई के.के.भास्कर, कृष्ण कुमार लेखाकार अनुपस्थित पाए गए, जबकि रश्मि पवार व धर्मराज कार्यालय के निरीक्षण के समय कार्यालय में उपस्थित नहीं पाएंगे। समय से कार्यालय नहीं आने पर उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए व अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी कार्यालय बागपत का निरीक्षण किया जिसमें अधिशासी अधिकारी राजेश राणा, कार्यालय लिपिक महेश चंद शर्मा सहित दिनेश कुमार, साकिव, प्रवीण कुमार, सोनम यादव व संविदा कर्मचारी सचिन धामा, पवन धामा, संदीप कुमार, दानिश,शाहरुख, चिंटू, भविचंद्र, संजय कुमार, अहसान अली, सुभाष चंद्र, ऋषि पाल, रवि कुमार, इस्लाम, मेहराज, अमित सहित कार्यालय के 21 कार्मिक अनुपस्थित मिले। कार्यालय लिपिक महेश चंद 10:40 बजे तक भी कार्यालय नहीं पहुंचे, जिनका एक व्यक्ति कार्यालय के बाहर बैठकर इंतजार कर रहे थे। कार्यो के प्रति लापरवाही और उदासीनता को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारी का जवाब तलब करने के निर्देश दिए और उनका वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए समस्त कार्मिकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में मूवमेंट रजिस्टर भी देखा जो संबंधित अधिकारी नहीं दिखा पाए।जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त अधिकारी 10 से 12:00 तक शासन के निर्देशानुसार जनता दर्शन अनिवार्य रूप से कर आमजनता की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि शासन के दिशा निर्देशानुसार समस्त अधिकारी पूरी गंभीरता से जनता दर्शन की अवधि में कार्यालय में अवश्य उपस्थित रहे और जनसमस्याओं का उचित निस्तारण सुनिश्चित करें।
राज्य मंत्री व जिलाधिकारी ने वीर शहीदों की स्मृति में बने शहीद स्मारक स्थल पर उन्हें वसुधा वंदन किया और नमन किया। शहीद स्मारक परिसर में ही मंत्री ने मौश्री का पौधा रोपित किया और जिलाधिकारी ने भी पौधारोपित कर जनपद वासियों को पौधा लगाए जाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा जितने पौधे होंगे उतना वातावरण शुद्ध होगा और हमारे जीवन खुशहाल होगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी एम.एल.व्यास, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव, मल्लिका, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे ,जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्कूल की चेयरपर्सन डा.अंजुल गिरी ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया एवं स्कूल की प्रधानाचार्या संजया वालिया ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोऑर्डिनेटर चारु डूडेजा, प्रीति बंसल, साक्षी सिंघल, टीना यादव, डिंपल चावला व समस्त अध्यापकगण का योगदान रहा।


रविवार को शहर के माजरा रोड स्थित एक बारातघर से नगर पालिका द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा शहर के माजरा रोड, टंकी रोड, धीमानपुरा, भिक्की तोड, शिव चौकक, एमएसके रोड को होते हुए हनुमान धाम पर जाकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।तिरंगा यात्रा में 51 फीट लंबा तिरंगा और भारत माता की झांकी भी शामिल रही। बाईकों पर सवार युवक भारत माता की जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर ईओ रामेन्द्र सिंह, सभासद रोबिन गर्ग, गुलजार मंसूरी, तोहिद, सलमान अहमद, सफाई इंस्पेक्टर आदेश सैनी, राखी यादव, जाकिर हुसैन, प्रदीप ठेकेदार, सुखचैन वालिया, विनोद तोमर, सचिन जैन, राजबीर कुडाना, पूरनचंद जाटन आदि मौजूद रहे।




उधर बरनावा के कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने भी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकली। तिरंगा यात्रा में छात्र- छात्राएं भारत माता की जय, वन्दे मातरम, भारत की शान तिरंगा, भारत की जान तिरंगा, हिन्दुस्तान की शान तिरंगा, आजादी के दिन घर-घर तिरंगा लहरायेगें आदि उत्साहवर्धक राष्ट्र भक्ति के नारे लगा रहे थे।
इस दौरान प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत विशेष भोजन बनाया गया जिसे बच्चों ने बड़े चाव से खाया और पोस्टिस्क भोजन का आनंद लिया।
इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्य डा.प्रमोद कुमार शर्मा, चीफ एनसीसी ऑफिसर राजेश कुमार शर्मा, रमेश कुमार, स्वप्निल शर्मा, लेफ्टिनेंट प्रीति सिंह, मुक्ता चौधरी, योगेंद्र सिंह, रितिका चौधरी, सविता रानी, ओमवीर सिंह, लक्ष्मीकांत, नागेंद्र नागर आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय में कुसुम रानी खंड शिक्षा अधिकारी माछरा, संजीवेश्वर प्रकाश त्यागी, कर्णप्रिय सिंह विश्नोई, नीरा शर्मा, निर्मल शर्मा, प्रदीप त्यागी, रियाजुल हसन आदि उपस्थित रहे


इस अवसर पर योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि मेरठ में हेल्थ केयर हॉस्पिटल स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में मील का पत्थर साबित होगा। इस अस्पताल के खुलने से लोगों को अब स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए शहर की ओर नहीं जाना पड़ेगा। सभी आधुनिक सुविधाएं एक ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिलेगी।
यहां पहुंचने पर योगी तेजपाल सिंह का बुके देकर स्वागत किया गया और समाज के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर उनकी प्रशंसा की गई।

