बागपत। एसपी अर्पित विजयवर्गीय व एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने ग्राम पंचायत खेड़की में आशीष प्रधान द्वारा गांव की सुरक्षा हेतु लगवाये गए सीसीटीवी कैमरो का उद्घाटन किया।
उद्घाटन करने के बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की एलईडी व फोन द्वारा लोकेशन का निरीक्षण किया। उसके बाद वह पंचायत घर में पहुँचे। यहां पर ग्रामवासियों एवं क्षेत्रीय प्रधानगणों ने एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी मनीष मिश्र एवं ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा प्रधान को पगड़ी, पटका व फूल माला पहनाकर एवं बुग्गे देकर उनका सम्मान किया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने आशीष शर्मा प्रधान के द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सराहना की। साथ ही सभी ग्राम प्रधानों को भी अपने गांव में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। कहा कि जो भी प्रधान अपने गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे, हम उन सभी प्रधानों को पुलिस लाइन में बुलाकर सम्मानित करेंगे।
एएसपी मनीष मिश्र ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे के फायदे बताये। इस दौरान एसपी अर्पित विजयवर्गीय एवं एएसपी मनीष मिश्र ने पंचायत घर में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर पंचायती राज प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रताप सिंह प्रधान निरपुड़ा, हसरत प्रधान निवाड़ा, संदीप प्रधान निरोजपुर, सतवीर गुर्जर प्रधान नगला जाफराबाद, सोहन प्रधान जोहड़ी,अब्दुल वाहिद प्रधान तिलपनी, रणवीर सिंह प्रधान मलकपुर, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद थे।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved







जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वृह्द गौ संरक्षण केंद्र पर स्थाई रूप से चिकित्सक की तैनाती की जाए और जो अभी तक लापरवाही की गई है उसके बारे में भी उन्होंने जवाब तलब किया है। गोवंश के प्रति कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



समझदारी दिखाएं अपने बच्चों को संपूर्ण टीकाकरण कारण गर्भवती महिलाओं एवं 5 साल के बच्चों के छोटे हुए सभी टीके लगवाए बच्चों के पूरे तक लगे हैं या नहीं अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर जानकारी अवश्य प्राप्त करें।




इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुभवी शिक्षको के दम पर वेंक्टेश्वरा फार्मेसी सेक्टर में ट्रेंड प्रोफेशनल्स तैयार कर रहा है। हम फार्मा क्षेत्र में रिसर्च एवं नवाचारों (इनोवेशन) के द्वारा वेंक्टेश्वरा स्कूल ऑफ फार्मेसी को ’सेन्टर ऑफ एक्सीलैन्स’ के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। वही दूसरी और प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने कहा कि फार्मेसी सेक्टर में युवाओ के लिए स्वर्णित अवसर, फार्मा स्किल्ड प्रोफेशनल्स की देश-विदेश में भारी डिमाण्ड है।
संस्थान के डा.सी.वी.रमन सभागार में ’कैरियर, स्कोप एण्ड ऑप्रच्युनिटी ईन दी फील्ड ऑफ फार्मेसी’ विषय पर आयोजित एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, मुख्यवक्ता प्रो. अमित वर्मा, चेयरमैन के प्रधान सलाहकार विख्यात वैज्ञानिक प्रो.वी.पी.एस. अरोड़ा, सी.ई.ओ.अजय श्रीवास्तव, कुलपति राकेश यादव, कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डेय आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
राष्ट्रीय सेमीनार को पंजाब विश्वविद्यालय के प्रो.एस.के. वर्मा, जामिया की डा.नेहा त्यागी, डीन फार्मेसी डा.ओमप्रकाश गोसाई, डीन डा.अश्विन कुमार, डीन डा.राहुल कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर समूह सलाहकार आर.एस.शर्मा, डायरेक्टर एकेडमिक डा.राजेश सिंह, डायेरक्टर एडमिनिस्ट्रेशन एवं सुरक्षा रामयश सिंह, मरेठ परिसर निदेशक डा.प्रताप सिंह, डा.रमेश चौधरी, डा.शिल्पी शर्मा, डा.मोहित श्रीवास्तव, डा.धीरज दूबे, अश्वनी गुप्ता, मंजु रानी, पंकज गिल, रवि सैनी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।






