Sunday, April 21, 2024

राष्ट्रीय लोकदल एक ऐसी पार्टी है जो संसद से लेकर सड़कों तक अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रही है: चौ.नीरपाल सिंह

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

सहारनपुर: हकीकत नगर कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक लेते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नीरपाल सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत किया जाएगा। 22 अगस्त को जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
आज भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, नौजवान, आम जनता, व्यापारी सभी वर्ग परेशान हो रहे है। जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। किसानों का गन्ने का भुगतान नहीं हुआ, बाढ़ पीड़ितों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। शहर में चारों तरफ सड़के टूटी-फूटी पड़ी है,चारों और तालाब भरे हुए हैं, गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। संक्रामक रोग फैल रहा है, किसी भी मौहल्ले में सफाई नहीं है, जनता हलकान हो रही है।
चौ.नीरपाल सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में मात्र राष्ट्रीय लोकदल एक ऐसी पार्टी है जो संसद से लेकर सड़कों तक अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रही है। बाकी सब अपने घरों में बैठे है।हमारे नेता जयंत चौधरी मुद्दों की लड़ाई लड़ रहे हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर व चौ.अरविंद मलिक ने कहा कि अभी तक कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव नगर निगम की तरफ से नही किया गया है। बाढ़ के कारण लेंटर में दरार पड़ गई, दिवारे टूट गई और अभी किसी को सहायता राशि नहीं मिली है।
बैठक में नरेंद्र सिरोही, कमल सोनकर, प्रदीप छोटा, विक्रांत तोमर, अमित कुमार, ऋषिपाल, शरणदास, अनुज जाटव, सलीम कुरेशी, इरफान, संजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Latest News