बागपत। खेकड़ा स्थित स्पोर्ट्स एंड फ़िटनेस एकेडेमी में वुशू के तत्वावधान में कैम्प का शुभारम्भ किया गया,इसमें खेकड़ा, बागपत, पाली, काठा, नया गांव व गौरीपुर के लगभग 80 बच्चों ने भाग लिया।
कैम्प के शुभारंभ अवसर पर खेकड़ा कोतवाली प्रभारी दिवेश शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया। एकेडेमी के अध्यक्ष नीरज रंगा, सचिव अंकित तोमर, उपाध्यक्ष आंचल रामनारायण व बागपत वुशु संघ के सचिव राज विपिन जोशिया ने उनका यहां पहुंचने पर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। दिवेश शर्मा ने बच्चो को खेलों में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाये दी। नीरज रंगा ने बताया कि 5 दिसम्बर तक एकेडेमी पर वुशू कैम्प की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मौके पर पुष्पेंद्र धामा, करणपाल व भूषण सम्मिलित रहे। एकेडेमी पर यश, सुचिता, तुष्टि, अभिनव, गौरव, आरू, अनन्या, भव्या, हंशिका, सनी, शानु, महिमा, शिवम, अंशिका इत्यादि बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved








16 दिसंबर 2020 को शाम 4 बजे निकली स्वर्णिम विजय ज्योति उत्तर भारत में परमवीर चक्र और महावीर चक्र से सम्मानित शहीदों व सैनिकों के गांव-गांव घूमते हुए वापस मेरठ छावनी पहुंची है। गुरुवार को आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवा एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए स्वर्णिम विजय ज्योति का भव्य स्वागत किया। कैप्टन अक्षय पांडे व उनकी टीम ने कर्नल पंकज साहनी को स्वर्णिम विजय ज्योति सौंपी। भव्य कार्यक्रम में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के एनसीसी कैडेट व आईआईएमटी यूनिवर्सिटी व एकेडमी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के रंगों से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुति दी।
आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्णिम विजय ज्योति देश के लिये अपने प्राणों को दांव पर लगाने वाले शूरवीरों के बलिदान और गौरव का प्रतीक है। कुलाधिपति ने अपने ओजस्वी वचनों से सभी को देश के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को प्रेरित किया।





TOI की खबर के मुताबिक इस प्रस्ताव के तहत 15 दिसंबर से उन लोगों पर दिल्ली मेट्रो सेवाओं, बसों, सिनेमा हॉल, मॉल, धार्मिक स्थलों, रेस्तरां, स्मारकों, सार्वजनिक पार्कों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा जिन्होंने अभी तक कोविड वैक्सीन की एक डोज भी नहीं ली है। इसके अलावा 31 मार्च 2022 से इन सभी जगहों पर उन लोगों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लग जाएगा जिन्होंने उस वक़्त तक कोरोना वैक्सीन की सिर्फ एक डोज ली होगी।








