नई दिल्ली: देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत नहीं रहे। तमिलनाडु के कुन्नूर में आज हुए हेलिकॉप्टर हादसे में उनकी,पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य अफसरों और सहयोगियों के साथ मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत,उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत की पुष्टि की है। हादसे में वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की ही जान बची है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वायुसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा,”बहुत ही अफसोस के साथ अब इसकी पुष्टि हुई है कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत,श्रीमती मधुलिका रावत और 11 अन्य की मृत्यु हो गई है।”
हेलिकॉप्टर हादसे में बिपिन रावत और मधुलिका रावत के अलावा ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वॉड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार,लांस नायक साई तेजा और हवालदार सतपाल की मौत हुई है। हादसे में केवल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जिंदा बचे हैं,जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रावत के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जाहिर किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने रावत के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए उनके कामकाज की तारीफ की है और उन्हें बहादुर सैनिक और सच्चा देशभक्त बताया।
उत्तराखंड के पौड़ी में 16 मार्च 1958 को पैदा हुए रावत 1978 में सेना में शामिल हुए थे। जनरल बिपिन रावत ने 17 दिसंबर 2016 को जनरल दलबीर सिंह सुहाग के बाद 27वें सेनाध्यक्ष के रूप में भारतीय सेना की कमान संभाली थी। 1 जनवरी 2020 को देश में पहली बार CDS सीडीएस की नियुक्ति हुई थी और जनरल बिपिन रावत को सबसे पहले इस अहम पद की जिम्मेदारी दी गई।
जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा भारतीय वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह हादसा कोहरे और खराब मौसम की वजह से वायुसेना का एमआई-17वीएच हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के कारण का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिए गए हैं। हेलीकॉप्टर ने कोयंबटूर के पास सुलुर वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी।
हेलिकॉप्टर के गिरते ही इसमें आग लग गई। टेलीविजन पर दिखाई जा रही फुटेज में,बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर से आग की लपटें उठती दिखीं। दुर्घटनास्थल पर भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर के क्षतिग्रस्त और जले हुए टुकड़े बिखरे पड़े थे। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने एक तमिल टीवी चैनल को बताया कि उन्होंने तेज आवाज सुनी, जाहिर तौर पर हादसे की आवाज थी और बाद में हेलिकॉप्टर में आग लगी,जिसमें उसमें सवार लोग झुलस गए। आग में जल जाने की वजह से शवों की डीएनए जांच भी कराई जाएगी।
सीडीएस जनरल रावत वेलिंग्टन में ‘डिफेंस सर्विसेज कॉलेज’ (डीएससी) जा रहे थे। कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर हेलीकॉप्टर कोयंबटूर के सुलुर से वेलिंग्टन में डीएससी की ओर जा रहा था, जहां जनरल रावत, थल सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे के साथ बाद में एक कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved





वनस्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका यादव ने बताया 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 112 इंटीग्रेडेड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-किया जाए। कार्यक्रम में पुलिस और अधिकारियों को स्थानीय ऐसे स्थलों की जानकारी भी मुहैया कराई। घरेलू हिंसा, दहेज शोषण, शारीरिक और मानसिक शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति,यौनिक हिंसा और छेड़छाड़ का विरोध करने और निगरानी करने, सम्बंधित हेल्पलाइन और पुलिस में रिपोर्ट करने की अपील की।


यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सामाजिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से उन्हें चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस चिकित्सा सुविधा हेतु राज्य/जिला स्तर के सभी मान्यता प्राप्त पत्रकार लाभार्थी होंगे। इस श्रेणी के समस्त पत्रकार एवं उनके परिवार के आश्रित सदस्यों का डाटा तैयार कराए जाने का कार्य निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा किया जाएगा। इस कार्य हेतु सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा।

बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) हेमलता ने बताया कि मंगलवार को सभी केंद्रों पर वजन दिवस मनाया गया,जिसमें शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन लिया गया। 14 दिसंबर को गोद भराई व 28 दिसंबर को अन्नप्राशन दिवस में छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन होगा।












उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात संविदा कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, कर्मियों के वेतन पॉलिसी निर्धारण करने,रिक्त पदों पर गैर जनपदों मे स्थानांतरण करने और प्रक्रिया को समाप्त करने और कुल 7 मांगों को दोहराया गया है और कहा कि जब तक कर्मियों की मांगों का निस्तारण नहीं होता जब तक विरोध जारी रहेगा।


अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज द्वारा आयोजित 5 दिसंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाला चेतना महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा। यह महासम्मेलन समाज की राजनीतिक दिशा व दशा दोनों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, यह बात अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के दौरान कहीं। उन्होंने समाज के सभी बुजुर्गों, माताओं, बहनों, नौजवान व सभी साथियों से अपील की 5 दिसंबर को चेतना महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए आपसी मतभेद भुलाकर महासम्मेलन में पहुंचकर महासम्मेलन को सफल बनाएं।



