हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित एक ढाबे की पार्किंग में खड़ी कार का चोरों ने शीशा तोड़कर 15 हजार रुपये, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए। शातिर चोरों ने पीड़ित के एटीएम कार्ड से भी 48 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दिल्ली के नरेला क्षेत्र के संजय कालोनी निवासी विपिन चार दिसंबर की शाम वह स्वजन के साथ कार में सवार होकर मुरादाबाद की ओर से अपने घर लौट रहा था। खाना-खाने के उद्देश्य से पीड़ित स्वजन के साथ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित एक ढाबे पर रुक गया। कार को ढाबे की पार्किंग में खड़ा करने के बाद पीड़ित व स्वजन खाना-खाने के लिए भीतर चले गए। उसकी गैरमौजूदगी में चोरों ने कार का शीशा तोड़ दिया। चोरों ने कार में रखी 15 हजार रुपये की नकदी, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए।
चोरों ने किसी तरह पीड़ित के एटीएम कार्ड का पासवर्ड पता कर लिया। इसके बाद एटीएम कार्ड के जरिए 48 हजार रुपये भी निकाल लिए। खाना खाकर पीड़ित व स्वजन कार के पास पहुंचे। शीशा टूटा देखकर पीड़ित के होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित स्वजन को लेकर दिल्ली रवाना हो गया। पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved






उन्होंने कहा कि हिंदू और हिंदुत्ववादी में फर्क होता है। हिंदू सत्य को ढूंढता है। मर जाए, कट जाए, फिर भी हिंदू सच को ढूंढता है। उसका रास्ता सत्य रहा। पूरी जिन्दगी वो सच को ढूंढने में निकाल देता है। जबकि हिंदुत्ववादी पूरी जिंदगी सत्ता को ढूंढने और सत्ता पाने में निकाल देता है। वह सत्ता के लिए किसी को भी मार देगा। हिंदू का रास्ता सत्याग्रह होता है और हिंदुत्ववादी का रास्ता सत्ताग्रह होता है।
















शिविर का आयोजन डा.अधीर कुमार पाण्डें फिजिशियन मेडिकल अधीक्षक की अध्यक्षता में किया गया। प्रकट करता है जिन्होनें शिविर को कामयाब बनाने में अपना पूर्ण योगदान योगदान देने पर आईआईएमटी लाइफ लाइन हाॅस्पिटल के प्रबंधन ने डा.अधीर कुमार पाण्डें व ग्राम प्रधान सतपाल सिंह,डा.ओमकेश चैहान एवं सभी गांव के गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
समिति सदस्य आशा यादव,डा.सतीश (डीन काॅमर्स) ने कार्यशाला में अपने विचार प्रस्तुत किए। मंजीता शर्मा (शिक्षा विभाग) व विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटिका तथा अपने अनुभव से इस अधिनियम को महिला संरक्षण के लिए अत्यंत प्रभावी बताया। प्रतिकुलपति डा.सतीश कुमार बंसल ने सभी प्रतिभागियों से अपनी बात अथवा समस्या समिति के सदस्यों को अवश्य बताने का अनुरोध किया। उन्होेंने कहा कि धर्म-जाति से ऊपर उठकर प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग व सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए। महिलाओं को अपने छठे नेत्र के अर्थात अहसास के आधार पर अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। सोशल मीडिया,मोबाइल के उपयोग के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए व हमेशा समूह में रहना चाहिए।
राजनाथ सिंह ने कहा,’इसके बाद,कुछ स्थानीय लोगों ने कुन्नूर के पास जंगल में आग धधकती देखी। जब वो वहां पहुंचे तब उन्होंने देखा कि सैन्य हेलीकॉप्टर आग की लपटों से घिरा हुआ है। हेलीकॉप्टर के मलबे से बरामद सभी लोगों को वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। हालांकि नवीनतम रिपोर्टों ने पुष्टि की है कि हेलीकॉप्टर में सवार कुल 14 लोगों में से 13 ने दम तोड़ दिया’। उन्होंने कहा,’इस हादसे में विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान, स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह, जूनियर वारंट ऑफिसर राणा प्रताप दास, जूनियर वारंट ऑफिसर अरक्कल प्रदीप, हवलदार सतपाल राय, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा शहीद हो गए।’


