- जानकारी के मुताबिक निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों में जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2016 से संशोधित वेतन मैट्रिक्स प्राप्त हुआ है, उन्हें 1 जुलाई, 2021 से मूल वेतन का 28 प्रतिशत डीए दिया जाएगा।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों और निगमों के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता देने का आदेश दिया है। इसके लिए कर्मचारी काफी समय से मांग कर रहे थे। वहीं राज्य सरकार के आदेश के बाद अपर मुख्य सचिव सार्वजनिक उद्यम अरविंद कुमार ने गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया। राज्य सरकार के इस आदेश से लाखों कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।
जानकारी के मुताबिक निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों में जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2016 से संशोधित वेतन मैट्रिक्स प्राप्त हुआ है, उन्हें 1 जुलाई, 2021 से मूल वेतन का 28 प्रतिशत डीए दिया जाएगाय इसके साथ ही 1 जनवरी, 2020 से 30 जून, 2021 की अवधि में मूल वेतन का 17 डीए देय होगा। इसी तरह जिन लोगों का वेतनमान 1 जनवरी, 2016 से संशोधित नहीं किया गया है, उन्हें 1 जुलाई, 2021 से मूल वेतन का 189 प्रतिशत डीए देय होगा। जबकि 1 जनवरी, 2020 से 30 जून, 2021तक की अवधि के लिए महंगाई भत्ते की दर मूल वेतन का 164 प्रतिशत रहेगी। हालांकि राज्य सरकार ने कहा कि डीए केवल उन उद्यमों के लिए स्वीकार्य होगा जिनकी आंतरिक क्षमता ऐसी है कि वे अतिरिक्त व्यय वहन कर सकते हैं।
कर्मचारियों को मिलेगा 28 फीसदी डीए
योगी सरकार ने पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए का ऐलान किया था। लेकिन ये फैसला पीएसयू और निगमों के कर्मचारियों पर लागू नहीं था। वहीं अब राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) 28 फीसद की बढ़ी दर पर देने का आदेश जारी किया है।
यूपी में दो बार मिलेगा राशन
राज्य में अब राशन कार्ड धारकों को दो बार राशन दिया जाएगा। राज्य के 15 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों को हर माह दो बार मुफ्त राशन देने की तैयारी राज्य सरकार कर रही है। केंद्र सरकार ने पीएमजीकेवाई के तहत होने वाले निशुल्क राशन वितरण अभियान को भी मार्च तक बढ़ा दिया है। वहीं राज्य सरकार द्वारा एक किलो चना/दाल, खाद्य तेल और नमक भी निशुल्क दिया जाएगा। जबकि राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा राशन गरीबों को मिलता रहेगा।







उसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा कोठी गेट महिला चिकित्सालय अस्पताल में पहुंचकर वहां पर हो रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया गया। महिला चिकित्सालय पर प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीकाकरण किया जा रहा है।
साथ ही टीकाकरण हेतु आ रहे व्यक्तियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। जनपद में कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रेखा शर्मा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मेरठ। ग्रामीण अंचल में सस्ती एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर पहुंचाने के मिशन के साथ वेंक्टेश्वरा समूह के मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल विम्स ने बुधवार को अमरोहा के बावनखेडी,मेरठ के हसनपुर,हापुड़ के सबली,बिजनौर के नहटौर समेत आज एक साथ आधा दर्जन अलग-अलग स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य/रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने “स्वस्थ भारत समृद्ध भारत” के सपने को साकार करने में विम्स की प्रभावी भूमिका की बात करते हुए वेस्ट यूपी के लोगो विशेष रूप से ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों में विश्वस्तरीय स्वास्थय सेवाऐ देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
वेस्ट यूपी में चलाये जा रहे “निशुल्क चिकित्सा शिविरों” की जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी एवं डा.ए. एस.ठाकुर ने बताया कि विम्स कोविड की दूसरी लहर के बाद लगातार वेस्ट यूपी के साठ से अधिक गांवों में नि:शुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर आयोजित कर चुका है। इसके अलावा शिविरो में चिन्हित आँख, कान, नाक,गले,जर्नल सर्जरी एवं हड्डियों से सम्बन्धित 400 से अधिक मरीजो की सर्जरी अबतक कर चुका है। प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने बताया कि जनवरी माह से ह्नदय रोगियो,कैंसर सर्जरी,डायलिसिस जैसी एडवान्स सुविधाओं के लिए अब मेरठ,मुरादाबाद के लोगों को दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। यह समस्त सुविधाऐं बहुत ही कम दरों पर विम्स मल्टीस्पशियलिटी हॉस्पिटल में उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव,निदेशक एडमिशन अलका सिंह,विम्स के सी.ओ.ओ.डा.अरशद इकबाल,डा.शमशाद अली, कुलदीप सिंह, शैलेंद्र रावत, मोहित, योगेश, रंजीत चहल, मेडिकल इर्न्टन्स नर्सिंग सुपरिटेन्डेन्ट एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक व संचालन महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक ने किया। खटकाना पुल चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसमे प्रवक्ता अखिल कौशिक ने कहा कि महंगाई से प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। लोगों को घर चलाने में परेशानी हो रही है। गैस,राशन बहुत महंगा है। बीजेपी की नीति ने प्रदेश का सत्यनाश कर दिया है। लोगो के रोजगार समाप्त हो गए है। प्रदेश सचिव व मेरठ महानगर प्रभारी नसीम खान ने कहा मध्यम वर्ग, किसान, नौजवान, महिला, दलित सभी परेशान हैं। महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा में अखिल कौशिक,पूर्व पार्षद सुशील सैनी, चौधरी यशपाल सिंह,अनिल शर्मा, सुरेंदर फौजी, उदयवीर त्यागी, विक्की हैरिसन, धूम सिंह गुर्जर, अनुज आदि मौजूद थे।









सेबी ने अपने गांव को कोरोना से बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। उनका कहना है कि गांव वालों को समझाना बहुत मुश्किल था। पहले महिलाओं और युवाओं को वैक्सीन के लिए मनाया। गांव के हर घर की कुंडी न जाने कितनी बार खटखटाई। लोगों की गलत बातें,ताने भी सुने, सहे हैं। औरतें कहतीं “तुम क्यों हमारे पीछे पड़ी हो,हमें नहीं लगवाना यह टीका,तुम ही लगवा लो।” कई लोगों ने तो मुझे आता देखकर दरवाजा ही बंद कर लिया,लेकिन मैंने भी ठान लिया था कि गांव के हर किसी को वैक्सीन जरूर लगवाऊंगी।

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एस.पी.सिंह ने बताया कि आशा गृह भ्रमण के दौरान नव विवाहित व लक्षित समूह के उन दंपत्ति को चिन्हित किया है, जो परिवार नियोजन के किसी साधन को नहीं अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सयुंक्त जिला अस्पताल मामो पर सर्जन डा.आर.के.बंसल गुरुवार और शनिवार को सीजीरियन व महिला नसबंदी भी करती हैं। नोडल अधिकारी ने बताया जनपद में पुरुष नसबंदी पखबाड़े व परिवार नियोजन को अपनाने के लिए एएनएम व आशाएं पुरुषों को प्रोत्साहित कर रही हैं, उन्होंने कहा कि पुरुष नसबंदी पखबाड़ा के तहत जनपद में 29 नवंबर को पुरुष नसबंदी शिविर आयोजित किए जाएंगे।