- सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस
- परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के प्रति किया गया जागरूक
- स्वास्थ्य केन्द्रों पर 586 लोगों को परिवार नियोजन साधनों का नि:शुल्क वितरण
कासगंज: जनपद के सभी सीएचसी, पीएचसी व हेल्थ बेलनेस सेंटर पर शनिवार को खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छोटे परिवार के बड़े फायदे के बारे में भी बताया गया। इस दौरान 8 आईसीयूडी, 8 पीपीआईयूसीडी व 30 अंतरा इंजेक्शन लगाया गया। 25 छाया,12 माला-एन गर्भ निरोधक गोली व 586 कंडोम का वितरण भी किया गया। दंपति ने परिवार नियोजन का लाभ प्राप्त किया ।
सीएचसी अशोकनगर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.मारुती ने कहा कि खुशहाल परिवार दिवस की इस अनूठी पहल में भी आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है । ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की लक्षित समूह की महिलाओं की लाइन लिस्टिंग की गई। परिवार नियोजन के साधनों को बांटकर खुशहाल परिवार दिवस को बड़े पैमाने पर मनाया गया।
परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एस.पी.सिंह ने बताया कि आशा गृह भ्रमण के दौरान नव विवाहित व लक्षित समूह के उन दंपत्ति को चिन्हित किया है, जो परिवार नियोजन के किसी साधन को नहीं अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सयुंक्त जिला अस्पताल मामो पर सर्जन डा.आर.के.बंसल गुरुवार और शनिवार को सीजीरियन व महिला नसबंदी भी करती हैं। नोडल अधिकारी ने बताया जनपद में पुरुष नसबंदी पखबाड़े व परिवार नियोजन को अपनाने के लिए एएनएम व आशाएं पुरुषों को प्रोत्साहित कर रही हैं, उन्होंने कहा कि पुरुष नसबंदी पखबाड़ा के तहत जनपद में 29 नवंबर को पुरुष नसबंदी शिविर आयोजित किए जाएंगे।
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा.आकाश सिंह ने बताया कि एएनएम, स्टॉफ नर्स व आशा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थीयों को काउंसलिंग से लेकर बास्केट ऑफ च्वॉइस में मौजूद साधनों से अवगत कराया।
इसके अलावा इन साधनों को अपनाने को लेकर भ्रान्ति भी दूर की गई। सेवाओं की उपलब्धता, स्वीकार्यता व प्रोत्साहन राशि की जानकारी देते हुए साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया,साथ में साधनों को उपलब्ध भी कराया गया। इच्छुक दंपत्ति का प्री-रजिस्ट्रेशन भी किया गया। इस मौके पर जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर खुशहाल परिवार दिवस के मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.आकाश सिंह,बीपीएम सुनील कुमार, परिवार नियोजन विशेषज्ञ व परिवार नियोजन काउंसलर व स्टॉफ आदि मौजूद रहा।





कुलदीप नारायण ने दीप स्तुति प्रस्तुत की। अतिथियों का सत्कार संस्कृति विभाग के विभागाध्यक्ष डा.विवेक संस्कृति ने पौधा भेंट करके किया। इसीक्रम में विश्वविद्यालय की परंपरा के अनुरूप डा.संतोष शर्मा ने पटका पहनाकर दोनों अतिथियों का स्वागत किया।
सुभारती दूरस्थ शिक्षा की निदेशक डा.संतोष शर्मा ने कहा कि भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों में सुभारती एक ऐसा प्रांगण है जहां महापुरुषों के आदर्शों का बीज नवपीढ़ी में रोपित किया जा रहा है।







सुभाष चौक के पास नगर निवासी सतीश पसरिचा की मोबिल आयल की दुकान है। बताया जाता है कि वह दुकान के अंदर अवैध रूप से डीजल भी बनाता था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी
रिजर्व पुलिस बल के हर्षपाल सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अनिल चावला, हरजीत सिंह अरोड़ा, ले। जनरल रनबीर सिंह, संजीव कुमार श्रीवास्तव, ले. जनरल अमरजीत सिमह बेदी, मेजर जनल परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।

वैंक्टेश्वरा संस्थान के डा.ए.पी.जे.कलाम सभागार में आयोजित इस शैक्षणिक करार एवं इसमें संचालित होने वाले विभिन्न ट्रेनिंग प्रोग्राम की विभिन्न जानकारी के लिए आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि,प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी,सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ट अधिवक्ता चन्द्रशेखर त्यागी,कर्नल अमरदीप त्यागी, कुलपति प्रो.पी.के.भारती, मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव,कर्नल राजदीप त्यागी,बी.एस.एफ.के पूर्व कमान्डेन्ट राजीव शर्मा, कैप्टन बाबू खान आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।




इस अवसर पर विद्यालय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से “नशा छोड़े परिवार से नाता जोड़े” का सामाजिक संदेश दिया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या डा.मृदुला शर्मा ने एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। एनसीसी कैडेट्स रंजू, साक्षी गर्ग, अंजलि, रिया, तनु, सायबा मेवाती, सलोनी, शिवानी, सना त्यागी, इंसा आदि का विशेष सहयोग रहा।


दीपदान के लिए विशेष इंतजाम