- सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय में हुआ महावीर चक्र से सम्मानित श्यामल देव गोस्वामी की प्रतिमा का अनावरण
- सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय में रैली का आयोजन कर योजनाओ की दी गयी जानकारी
मेरठ: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय में भूतपूर्व सैनिको की एक रैली (एकत्र होना) का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी गयी। रैली में 1971 के युद्ध के मेरठ निवासी वीर व उनकी वीर नारियो को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय में 1962 के चीन युद्ध में अदम्य साहस व शौर्य का परिचय देने वाले भूतपूर्व सेकण्ड लेफ्टिनेट श्यामल देव गोस्वामी जिनको 18 नवम्बर 1968 को महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था, उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।
जिलाधिकारी के.बालाजी ने भूतपूर्व सैनिकों से कहा कि आप हमारी प्रेरणा का स्रोत है। आपके व आपके परिवार द्वारा दिये गये बलिदान, समर्पण व देशभक्ति को कभी भूलाया नहीं जा सकता। उन्होने 1971 के युद्ध के वीरो व शहीदो की वीर नारियों को सम्मानित किया। उन्होने बताया कि 2021 को 1971 के युद्ध के 50 वर्ष भी पूर्ण हो रहे है तथा यह एक गोल्डन जुबली वर्ष भी है। उन्होने कहा कि आज 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के वीरों व शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित कर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय में 1962 के चीन युद्ध में अदम्य साहस व शौर्य का परिचय देने वाले सेकन्ड लेफ्टिनेंट श्यामल देव गोस्वामी की प्रतिमा का अनावरण जिलाधिकारी के. बालाजी व श्यामल देव गोस्वामी की बहन दीपाश्री मोहन उनके पारिवारिकजनों तथा सैनिक अधिकारियों द्वारा किया गया। सभी ने उनको शत-शत नमन किया। कार्यक्रम मेें 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के मेरठ के निवासी वीरों व शहीदों की वीर नारियों को जिलाधिकारी व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने सम्मानित किया। मेरठ में ऐसे वीर व वीर नारियां 48 है।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी (अ.प्रा.नेवी कैप्टन) राकेश शुक्ला सहित अन्य सैनिक अधिकारी,वीर व वीर नारियां उपस्थित रहे।










5 दिसम्बर को होने वाले योगी नाथ उपाध्याय चेतना महासम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर समाजिक एकता का प्रदर्शन दिखाने का आह्वान किया गया।।







जबकि विदेशी मीडिया ने यह प्रचार किया था कि भारत अगले 20 साल तक भी वैक्सीन का टारगेट पूरा नहीं कर सकता। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अखिलेश यादव पर जिन्ना के नाम पर प्रदेश में राजनीति करने का आरोप लगाया। इसी के साथ कहा कि आज देश और प्रदेश को स्वामी विवेकानंद जैसे युवाओं की जरूरत है। जिन्ना जैसी विचारधारा के व्यक्तियों की देश में कोई जगह नहीं। उन्होंने ‘परिवारवाद’ को देश के युवाओं के लिए जी का जंजाल बताते कांग्रेस और सपा पर ‘परिवारवाद’ की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जहां मम्मी जी, भैया जी, बहन जी और दामाद जी जैसा जी का जंजाल देश के युवाओं को बर्बाद कर रहा है। वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जब अपने पिता का ही सम्मान नहीं करते तो उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने युवाओं से राजनीति में भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि आज के पढ़े-लिखे युवा ही देश को आगे ले जा सकते हैं। परिवारवाद की राजनीति सिवाय देश को बर्बाद करने के और कुछ नहीं करेगी।






कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों एवं अध्यापिकाओं ने उत्साह पूर्वक अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। बच्चों ने चाचा नेहरू के बारे में बताते हुए बाल दिवस पर कविताएं प्रस्तुत की। बच्चों ने भिन्न-भिन्न गीतों पर मनमोहक न्त्य प्रस्तुत किया। साथ ही अध्यापिकाओं द्वारा भी लकड़ी की काठी गीत पर बच्चों साथ अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अन्त में चेयरपर्सन डा.अंजुल गिरि एवं प्रिंसीपल संजया वालिया ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए स्कूल के स्थापना दिवस एवं बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को उपहार वितरित किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोर्डिनेटर साक्षी सिंघल एवं समस्त अध्यापकगण का सहयोग रहा।