Wednesday, April 24, 2024

योगीनाथ उपाध्याय समाज की राजनैतिक दिशा तय करेगा मुजफ्फरनगर महासम्मेलन: तेजपाल

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

मेरठ: 5 दिसंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाला चेतना महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा। चेतना महासम्मेलन समाज की राजनैतिक दिशा तय करेगा और समाज को उसका राजनैतिक हक भी दिलाएगा। महासम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय संत शिवनाथ महाराज करेंगे। मुख्यअतिथि योगीनाथ समाज की केंद्रीय राज्यमंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता भारत सरकार श्रीमती प्रतिमा भौमिक होंगी व विशिष्ट अतिथि के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान को निमंत्रण दिया जाएगा।
मेरठ में डी.एन.इंटर कॉलेज के प्रांगण में अखिल भारतीय योगी नाथ समाज के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक हुई। बैठक 5 दिसंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाले चेतना महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह

बैठक में अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि 5 दिसंबर को होने वाला चेतना महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा और महासम्मेलन समाज की राजनैतिक दिशा भी तय करेगा। उन्होंने बताया कि पहली बार योगीनाथ उपाध्याय समाज की केंद्रीय राज्यमंत्री कार्यक्रम में आएंगी और वह पार्टी के सामने समाज की बात को मजबूती से रखेंगी,जिससे समाज को उसका राजनैतिक हक मिलेगा। इसलिए उन्होंने समाज के सभी बुजुर्गों, माताओं, बहनों व नौजवान साथियों से अधिक से अधिक संख्या में मुजफ्फरनगर चेतना महासम्मेलन में पहुंचने की अपील की। राष्ट्रीय महामंत्री रामनिवास राठी ने सभी पदाधिकारियों से महासम्मेलन में अधिक से अधिक भीड़ कैसे पहुंचे और यदि उसके महासम्मेलन में पहुंचने में कोई परेशानी हो तब उसका हल कैसे होगा इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

  • महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश को चार जोनों में बांटकर दो-दो जिलों के प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
  • सहारनपुर-शामली: नीरज उपाध्याय
  • बागपत-गाजियाबाद:  संजय उपाध्याय
  • मुजफ्फरनगर-बिजनौर: नकुल उपाध्याय
  • मेरठ-हापुड़: विकास उपाध्याय
  • अमरोहा-संभल: मनीष उपाध्याय

को इन जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने की व संचालन राष्ट्रीय महामंत्री रामनिवास राठी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक जगमाल उपाध्याय ने बैठक में पहुंचने पर सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम सौजनी जिला शामली के एक ही परिवार के 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत होने पर सभी पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
बैठक में अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चमनलाल उपाध्याय, विकास उपाध्याय सदस्य (जि.पं.मेरठ), जगमाल आर्य, राजपाल सिंह, के.पी.सिंह, जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर श्रवण कुमार आर्य, जिला महामंत्री मास्टर तेजपाल सिंह उपाध्याय, जिला मंत्री मास्टर स्वराज सिंह उपाध्याय प्रदेश कोषाध्यक्ष, मा.एमपी सिंह उपाध्याय, जितेंद्र खतौली, प्रवीण उपाध्याय मेरठ, दुलीचंद उपाध्याय, कालीचरण उपाध्याय, रोशन लाल आर्य, नरेश उपाध्याय, प्रदीप कुमार उपाध्याय उर्फ नीटू आदि उपस्थित रहे।

Latest News