हापुड़। सामाजिक संस्था श्री कृष्ण गीता गौरी सेवा संस्थान द्वारा गौ भक्त और क्षेत्र के जाने माने समाज सेवी पूर्व बार अध्यक्ष जसवीर सिंह उर्फ सोनू राणा को गाय माता के समपर्ण को लेकर गाजियाबाद के आयोजित समारोह में श्री कृष्ण गीता गौरी सेवा संस्थान के हेड प्रदीप अग्रवाल द्वारा गौ माता की प्रतिमा भेट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ एडो विनोद शिशौदिया व संजीव वशिष्ठ भी मौजूद रहे।
प्रदीप अग्रवाल ने बताया की युवाओं की सामाजिक चेतना मजबूत करने व ग्रामों में फैली आपसी कलह को पूरी तरह समाप्त करने आपसी सौहार्द बढ़ाने,पर्यावरण सरंक्षित रखने,तालाबों का अस्तित्व बचाने एवं मन्दिरों पर पुनः लोगों की आमद सुनिश्चित करने के लिये हमारी संस्था रात दिन कार्य कर रही है । जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे है ।
पूर्व बार अध्यक्ष व श्री कृष्ण गीता गौरी सेवा सस्थान के वरिष्ठ सदस्य जसवीर सिंह उर्फ सोनू राणा ने बताया कि इस दिन नवनीत महाराज व प्रदीप अग्रवाल के सानिध्य में आकर उन्होंने ताउम्र गौ माता की सेवा का संकल्प लिया है। गौ माता के स्पर्श मात्र से ही व्यक्ति सभी संकटो से मुक्त हो जाता है। यही नहीं गौ माता के दर्शन मात्र से ही हर रोग समाप्त हो सकता है। इसलिये हर व्यक्ति को गौ सेवा करनी चाहिये व हर सनातनी को अपने घर में गौ ग्रास निकालने की परम्परा का निर्वाहन करना होगा। जिससे सड़कों पर घूम रही गौ माता को आश्रय प्राप्त हो व उनके चारे की पूर्ति हो सके ।
विनोद शिशौदिया ने बताया की हम सभी को आगे आकर गौ माता की रक्षा का संकल्प लेना होगा। जिससे गौ माता का विनाश रोका जा सके और हमारी सनातनी परम्परा मजबूत हो। इस मौके पर संस्था से जुड़े लोग ग्रामीणों में जाग्रती उतपन्न कर सामाजिक सद्भाव मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे है। यह संस्था गांव-गांव तालाबों का जीर्णदार,पौधरोपण सहित गोशालाओं को गोद लेकर उनका कायाकल्प करती है।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved








पोस्टर प्रतियोगिता तथा बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में शिक्षिका स्वाति काम्बोज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही रितु मैम की टीम ने द्धितीय एवं लक्ष्मी, शिवा, तनु व गौरव सर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी टीम को अतिथियों द्वारा पुरसकार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर एजुकेशन डा.भावेश चन्द्र दूबे, प्रिंसीपल डा.संजय तिवारी, आरबी ढाका, अंकित कौशल, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, सचिन गौतम, रवि कुमार एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा उपस्थित रहे।










मेरठ: वेंक्टेश्वरा संस्थान एवं विम्स मल्टीस्पशियलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में प.उ.प्र. के विभिन्न जनपदो में ग्रामीण क्षेत्रो में प्राथमिक स्तर पर स्वास्थय सेवाओ को अंजाम देने वाले 500 से अधिक सामान्य चिकित्सको एवं आशा बहनो को वैश्विक महामारी कोरोना में किये गये शानदार चिकित्सीय सहायता कार्यो के लिए शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान (Pakistan) को 5 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। पाकिस्तान की टीम जो पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही, उसे सेमीफाइनल में आकर शिकस्त झेलनी पड़ी। ये जीत अगर ऑस्ट्रेलिया के लिए ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले में जड़ा करारा पंच है तो पाकिस्तान के लिए UAE में 5 साल पुराने जीत के सिलसिले का अंत भी है।
दरअसल, ये 5वीं बार है जब ऑस्ट्रेलिया ने नॉकआउट स्टेज पर पाकिस्तान को हराया था। पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया था।
ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के साथ ही UAE में पाकिस्तान के 5 साल पुराने जीत के सिलसिले का भी इंटरनेशनल T20 में अंत हो गया। ऑस्ट्रेलिया से हार पाकिस्तान को साल 2016 से लगातार 16 मुकाबले जीतने के बाद मिली थी, जिसने उसे T20 वर्ल्ड कप 2021 का खिताब जीतने से महरूम कर दिया।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया पहली बार साल 1987 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टकराए थे, जिसे कंगारू टीम ने 18 रन से जीता था। इसके बाद 1999 के वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। 2010 T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया। जबकि 2015 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में 6 विकेट से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया।




