मेरठ: मेरठ शहर में बाबा औघड़नाथ मंदिर सहित अन्य देवालयों में त्रयोदशी का जल चढ़ाया गया। मंगलवार को चतुदर्शी पर महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व पर करीब दो लाख शिवभक्त भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करेंगे। जय भोले जय भंडारी, तेरी है महिमा न्यारी सहित अन्य भजनों और बोल-बम के जयघोष के साथ शिवभक्त भगवान शिव की आराधना करेंगे। वहीं पश्चिमी यूपी के अन्य जिलों में भी शिवालयों पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी हुई हैं।
बाबा औघड़नाथ मंदिर सहित अन्य देवालयों को भव्य तरीके से सजाया गया है। सोमवार को ही यहां मेले जैसा माहौल रहा। फूलों के साथ रंगीन लाइटों से सजावट की गई। मेले में झूलों के साथ सामाजिक धार्मिक संगठनों के द्वारा भंडारे लगाए गए हैं। अन्य मंदिरों में भी सजावट के साथ इंतजाम किए गए हैं। हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या इस बार 5 हजार से अधिक रही है।
सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी : बाबा औघड़नाथ मंदिर में मंगलवार को सुबह चार बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल और महामंत्री सतीश सिंघल ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार पर रविवार रात ही गंगाजल के कैंटर पहुंच गए थे।
प्रथम प्रहर : शाम 6:21 से 9:27 बजे तक
द्वितीय प्रहर : रात 9:27 से 12:31 बजे तक
तृतीय प्रहर : रात 12:31 से सुबह अल सुबह 3:32 बजे तक
चतुर्थ प्रहर : अल सुबह 3:32 से 6:34 बजे तक
शिवरात्रि व्रत पारण समय : 2 मार्च को सुबह 5:34 से 6:02 बजे तक
राजराजेश्वरी मंदिर में शिव के साथ शक्ति है विराजमान
शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में सम्राट पैलेस स्थित राजराजेश्वरी मंदिर की स्थापना 1989 में ज्योतिष और द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद जी महाराज ने की। मंदिर में प्रधान देवी भगवती राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी के साथ चौसठ योगिनी माता भी विराजमान हैं। यहां स्फटिक मणि का शिवलिंग भक्तों की सभी मनोकामना को पूर्ण करने वाला है। 2000 गज जगह में बने मंदिर में बाग और छोटे मंदिर भी हैं। मंदिर में जगद्गुरु शंकराचार्य जी का आश्रम भी है। मंदिर में सभी धार्मिक और व्यवस्था संबंधी कार्य राधिकानंद ब्रह्मचारी जी महाराज के द्वारा की जाती है। ब्रह्मचारी जी 2019 से यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मंदिर शंकराचार्य जी के साथ विभिन्न पीठों से संत और महात्मा भी नियमित रूप से आते रहते हैं। मंदिर में सभी पर्वों पर आयोजन होते हैं। महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा की जाती है।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved







संस्थान के डा.सी.वी.रमन केन्द्रीय सभागार में “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी,कुलपति प्रो. पी.के.भारती, निदेशक एकेडमिक डा.राकेश यादव, डीन एप्लाईड साईन्स डा.सी.पी.कुशवहा आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि आज विज्ञान एवं तकनीक के दम पर कई यूरोपीय देश दुनिया के सिरमौर बने बैठे है। हमे भी नयी शिक्षा निति के अनुरूप विज्ञान को रटने के बजाय आत्मसात करने की आवश्यकता है।
प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने कहा कि वेंक्टेश्वरा ने विज्ञान में शौध एवं अनुसंधान को बढावा दने के लिए अभी तक दुनिया के सौ से अधिक ख्याति प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयो/संस्थानो के साथ “शैक्षणिक अनुबन्ध” किया है। हम रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओ ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के समापन पर संस्थान प्रबन्धन ने विजेता छात्र-छात्राओ को स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।






प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने कहा कि विश्व स्वास्थय संगठन (डब्लयू.एच.ओ.) की रिपोर्ट के मुताबिक अकेले भारतवर्ष में अगर मात्र बीस प्रतिशत लोग नियमित रूप से रक्तदान करे तो सडक दुर्घटनाओं एवं अन्य हादसों से होने वाली लाखों मौतों को प्रतिवर्ष रोका जा सकता है, वैक्टेश्वरा संस्थान पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित करने के लिए लगातार अभिायान चहा रहा है।

आज 24 घंटे हवा, बारिश की संभावना


अभ्यास के दौरान जोधपुर स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन का दौरा करने वाले दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों में आरएएफओ के परिचालन निदेशक तथा भारतीय वायु सेना के पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ एयर स्टाफ अधिकारी शामिल थे। इन अधिकारियों ने आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की। अभ्यास के जरिये भारतीय वायु सेना और ओमान की शाही वायु सेना के बीच कारगर आदान-प्रदान का अवसर मिला। इसके अलावा दोनों पक्षों ने अपने-अपने अनुभवों और परिचालन ज्ञान को साझा किया। इस अभ्यास से दोनों देशों के वायु कर्मियों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान की राह भी खुली।



शुक्रवार को भारत तिब्बत सहयोग मंच मेरठ प्रान्त द्वारा डा.इंद्रेश के जन्मदिन को सदभावना सप्ताह के रूप में मनाते हुए झुग्गी बस्तियों में जाकर बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं मिठाई वितरित की। वहां उपस्थित बच्चों ने बहुत ही जोश के साथ भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की और इंद्रेश जी की लंबी आयु हेतु भगवान से प्रार्थना की साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्णा गौशाला अब्दुल्लापुर रोड मेरठ में जा कर गऊ माता की सेवा कार्य किया। जिसमें गौशाला की साफ-सफाई जिसमें गोबर उठाया, झाड़ू लगाई, धुलाई के उपरांत सभी पशुओं को स्नान कराकर अंत में सभी को अपने हाथ से चारा खिलाया।
इस कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री कपिल त्यागी, कमलजीत भड़ाना जिला महामंत्री, मीडिया प्रभारी जिला मनीष जैन, उपाध्यक्ष महेंद्र मेघानी, हिमांशु त्यागी, शिवम प्रताप,गोपाल सूदन, गौरव त्यागी, नीरज मान, संजीव तेवतिया, सतेन्द्र कुमार, दीपक जाटव आदि लोग उपस्थित थे।