बहराइच। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को केंद्रित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गौरव वर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की। कैसरगंज के देवलखा के निकट भाजपा प्रत्याशी गौरव वर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे तो उत्तर प्रदेश सुरक्षित रहेगा। योगी सरकार ने माफियाओं पर नकेल कस दी है। आजम,मुख्तार व अतीक जैसे तुर्रम खां जेल में है।
उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश सरकार में आ गए तो ये सब जेल से बाहर आ जाएंगे और प्रदेश से कानून राज समाप्त हो जाएगा। उन्होंने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि योगी ने ऐसा शासन चलाया कि कहीं बाहुबली नहीं दिखाई देते बल्कि हर जगह बजरंगबली ही दिखाई देते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि यह नाम के समाजवादी हैं उन उन्हें अपने परिवार के लोग ही दिखाई पड़ते हैं।जब वह सरकार में थे तो इनके घर के 45 लोग सत्ता में थे। अखिलेश ने कहा था कि धारा 370 हटी तो देश में खून की नदियां बहेगी। लेकिन मोदी जी के सुशासन में एक पत्थर फेंकने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भारत की सेना व भारत की सीमा पर कोई आंख उठा कर नहीं देख सकता।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि प्रथम द्वितीय तृतीय व चतुर्थ चरण में सपा बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। पांचवें चरण में आप सभी को सिर्फ मजबूत इमारत बनानी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बहुत ही कमजोर गेंदबाज है।उन्होंने फुलटास गेंद डाल दी है और अब सिर्फ आपको चौका लगाना है और भाजपा प्रत्याशी गौरव वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाना है।
इस मौके पर सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, जिला प्रभारी नीरज सिंह , ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन, रणवीर सिंह मुन्ना, जिला अध्यक्ष श्याम करन टेकडीवाल, राम राज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुबेद वर्मा, शिव सहाय सिंह, शिवानंद सिंह, ब्लॉक प्रमुख सौरभ वर्मा, कौशलेंद्र विक्रम सिंह, गजेंद्र सिंह , मनीष सिंह , नीरज श्रीवास्तव, कौशलेंद्र चौधरी सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved





सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए एकेडमी की छात्राओं ने पंजाबी और वेस्टर्न का फ्यूजन सामूहिक नृत्य बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया तथा दर्शकों का मन मोह लिया। आयुष और सृष्टि ने सोलो नृत्य कर तालियां बटोरीं। एकेडमी के हेड ब्वाॅय शौर्य भटनागर और हेड गर्ल स्नेहा गर्ग ने अपनी यादों को साझा करते हुए सभी शिक्षकों को सम्मान दिया। कक्षा ग्यारहवी की छात्र-छात्राओं ने ‘चलते-चलते मेरे गीत याद रखना, पल-पल-पल हर पल’ गाने गाकर बारहवीं कक्षा के छात्रों को भावुक कर दिया। बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए रैंप वाॅक का भी आयोजन किया गया।

वेंक्टेश्वरा संस्थान के “ध्यानचन्द खेल परिसर” में आयोजित “वेंक्टेश्वरा स्पोर्टस मीट “स्पर्धा-2022” के समापन समारोह का शुभारम्भ जिलाधिकारी अमरोहा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति प्रो.पी.के.भारती एवं नर्सिंग प्रिंसीपल डा.एना ब्राउन आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
गुरुवार को अन्तिम दिन आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओ में भाला फेंक, क्रिकेट-20/20 लीग, ऊँची कूद, लम्बी कूद, बाघा दौड, रस्साकशी एवं गोला फेंक आदि स्पर्धाएं रही। निर्णायक मेडल के निर्णय के बाद खेल प्रतिस्पर्धाओ के विजेता खिलाड़ियो को मुख्य अतिथि ने संस्थान प्रबन्धन के साथ मिलकर ट्रॉफी एवे मेडल देकर सम्मानित किया।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमरोहा ने कहा कि पढ़ाई के अलावा आज स्पोर्टस में युवाओ के लिए शानदार कैरियर विकल्प है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वालो की तो कोई तुलना ही नही, राष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को भी विभिन्न राज्य/केन्द्र सरकार शानदार नौकरिया ऑफर करती है,इसीलिए जिन युवाओ को स्पोर्टस में रूचि है वो इसे अपना मिशन बनाकर उसका गहन प्रशिक्षण ले।
समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि वेंक्टेश्वरा में अध्यनरत कोई छात्र किसी अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करता है,तो विश्वविद्यालय उसकी मुफ्त शिक्षा के साथ-साथ उसे स्पर्धा में प्रतिभाग के लिए स्पॉन्सर करेगा। समापन समारोह को प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी एवं कुलपति डा.पी.के.भारती ने भी सम्बोधित किया।









थर्ड फेज के मतदान के अपडेट्स


बताते चलें कि कार्यक्रम पूर्व नियोजित था। पहले वह अस्वस्थ थे,लेकिन जब उनकी हालत में सुधार हुआ तो उन पर रहा नहीं गया और रामवीर उपाध्याय चुनाव प्रचार करने के लिए क्षेत्रवासियों के बीच आ गये। बुधवार के चुनाव प्रचार के दौरान सादाबाद मुख्य बाजार, गोविंदपुर, बरबस, बौहरे का बांस, गीला, गुरसौठी, बेदई आदि गांवों के मुख्य मार्गों पर भ्रमण किया।






सौरभ जैन सुमन ने बताया कि बप्पी लहरी ने लंबा जीवन गीत संगीत की दुनिया को समर्पित किया,वो 69 वर्ष की आयु में हमें छोड़ कर गए।

