Wednesday, April 24, 2024

महान गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...
  • भारत रत्न ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर के निधन से अभी संगीत प्रेमी उबरे भी नहीं थे कि सिनेमा जगत की एक और महान हस्ती का निधन हो गया। विख्यात गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का आज बुधवार को निधन हो गया।

मुम्बई: भारत रत्न ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर के निधन से अभी संगीत प्रेमी उबरे भी नहीं थे कि सिनेमा जगत की एक और महान हस्ती का निधन हो गया। विख्यात गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का आज बुधवार को निधन हो गया। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आज सुबह एक डॉक्टर के हवाले से बताया कि गायक-संगीतकार बप्पी लाहिरी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह कई बीमारियों से ग्रसित थे।
संगीतकार बप्पी लहरी 69 साल के थे। गायक-संगीतकार के परिवार में उनकी पत्नी चित्रानी लहरी तथा उनकी बेटी और गायिका रेमा लहरी बंसल हैं। पिछले साल अप्रैल में बप्पी दा को ‘COVID-19 के हल्के लक्षणों’ का पता चलने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, कुछ दिनों के बाद वह रिकवर हो गए थे।
संगीतकार बप्पी लहरी को पिछले साल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जब वह कोविड पॉजिटिव हो गए थे। हालांकि कुछ दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। रिकवह होने के बाद बप्पी दा को बेड रेस्ट के लिए कहा गया था और इसके बाद उनके घर में लिफ्ट के साथ व्हीलचेयर भी लगा दी गई थी जिससे उन्हें ज्यादा दिक्कत ना हो। इसके अलावा बप्पी लहरी का कई बीमारियों का इलाज भी चल रहा था।
बता दें कि बप्पी लहरी का असली नाम अलोकेश लहरी है, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में बप्पी लहरी के नाम से जाना जाता है। वह सिंगर होने के साथ-साथ कम्पोजर, राजनेता और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर भी थे। वह भारतीय सिनेमा में डिस्को म्यूजिक को एक अलग अंदाज के साथ लेकर आए थे।नउनके डिस्को डांसर, वारदात, नमक हलाल, शराबी, कमांडो जैसी फिल्मों में हिट ट्रैक्स थे जो आज भी फेमस हैं।
बप्पी लहरी की खास बात यह है कि उन्होंने ना सिर्फ हिंदी बल्कि बंगाली, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में भी गाना गाया। आज बप्पी के जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री खाली जैसी हो गई है।
बप्पी दा को डिस्को डांसर, नमक हलाल, हिम्मतवाला और शराबी जैसी फिल्मों में गाने के अलावा, उन्हें अरे प्यार कर ले और ऊह ला ला जैसे गानों के लिए भी जाना जाता है।

Latest News