हसनपुर(मुबारिजपुर)। पिछले साल की अपेक्षाकृत इस वर्ष क्षेत्र में गन्ने की फसल में टॉप बोरर का प्रकोप बहुत अधिक दिखाई दे रहा है, जो किसान व चीनी मिल दोनों को नुकसान करेगा। यह कीट समय से पहले ही सक्रिय हो गया है, इसलिये गंभीर समस्या हो रही है। अभी टॉप बोरर की दूसरी पीढ़ी चल रही है। 8-10 दिन बाद इसकी सूंडी तीसरी पीढ़ी के लिए फिर अंडा देगी, यही तीसरी पीढ़ी सबसे अधिक नुकसान करती है, जिसमे पैदावार 30-50 प्रतिशत तक कम होती है। इसी संकट और समस्या को ध्यान में रखते हुए सोमवार को चीनी मिल चंदनपुर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद गन्ना प्रजनन संस्थान क्षेत्रीय केंद्र करनाल से आये संस्थान प्रमुख एवं कृषि कीट बैज्ञानिक डॉक्टर एस.के.पांडे एवं डा.एम.एल.छाबड़ा पादप रोग वैज्ञानिक द्वारा चीनी मिल क्षेत्र के अधिकांश ग्रामों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान खेत में जाकर इस कीट के द्वारा किये गए नुकसान का जायजा लिया और इस कीट से आगे भविष्य में होने वाले भयंकर नुकसान का अंदेशा जताया। साथ ही साथ ग्राम जल्लोपुर और ग्राम सिरसा कला में कृषकों की मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में इस कीट के रोकथाम के लिए विस्तार से अवगत कराया गया। कैसे पहचाने और इसके नियंत्रण का क्या उपाय है। कोराजन की दवाई इस कीड़े के लिए बहुत उचित है। कीट से बचने के लिए अतिशीघ्र कोराजन का प्रयोग अपने खेत में करने के लिए कहा, क्योंकि अभी इस कीट की रोकथाम नही की गई तो भयानक परिणाम होंगे। कोराजन 150 मिलीलीटर दवा को 400 लीटर पानी में घोलकर नोजल खोल के पौधे की जड़ के पास ड्रेंचिंग करना ही एक मात्र कारगर उपाय है।
डा.पाण्डेय ने यह भी सुझाव दिया कि इस कीट की रोकथाम एवं बचाव के लिए पेंडी पौधा के प्लाट की निराई-गुड़ाई करके साफ रखें। चीनी मिल के उपाध्यक्ष आमोद कुमार शर्मा द्वारा विजिट के लिए आये सभी वैज्ञानिकों का धन्यवाद दिया गया और सभी चीनी मिल कार्मिकों को कहा कि ज्यादा से ज्यादा अपने क्षेत्र में इस कीट की रोकथाम के लिए कृषकों को अवगत कराएं। जागरूक करे कि इस कीट से सावधान हो जाए और टॉप बोरर से गन्ने की फसल को बचाने के लिए तुरंत कोराजन का प्रयोग हेतु प्रेरित करें। किसानों में जागरूकता बढ़ाने की अपील की और कहा कि अपनी फसल को कीड़ों रोगों से मुक्त रखें ताकि आपको भरपूर पैदावार प्राप्त हो। कोराजन की सही मात्रा, सही तरीका और सही समय पर ही प्रयोग करके टॉप बोरर के प्रकोप से बचा जा सकता है। कोराजन लेने के लिए अपने सुपरवाइजर से संपर्क करें। खेतो में इस कीट का प्रकोप दिखाई दे रहा है, फसल बहुत प्रभावित है। मीटिंग में हर ग्राम में 30-40 किसान मौजूद थे किसानों को टॉप बोरर से सावधान और सतर्क रहने की और अपनी फसल में तुरन्त कोराजन लगाने की सलाह दी गई।
भ्रमण में चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक आर.एस.सहरावत, उत्पादन महाप्रबंधक टी.सी.राजौरिया, वरिष्ठ प्रबन्धक क्वालिटी कंट्रोल उदयवीर सिंह,सहायक महाप्रबंधक गन्ना ए.के.तिवारी, सहायक महाप्रबंधक राजपाल सिंह, गन्ना अधिकारी सचिन कुमार, मुकेश कुमार, शरद कुमार ,भानु प्रताप भ्रमण के दौरान साथ रहे।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved





संगठन द्वारा प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के दौरान आयोजित किए जाने वाले समर कैंप के विरोध में अपना तार्किक ज्ञापन प्रस्तुत किया। जि के समाधान हेतु मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया और कहा कि शीघ्र ही विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। संगठन ने 09 मई 2022 को जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यालय के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को शिक्षकों की समस्या से सम्बंधित जो ज्ञापन प्रेषित किया था,उसकी प्रति भी मंत्री को दी गई। इसके लिए शिक्षा मंत्री ने पूर्ण आश्वासन दिया कि शिक्षकों की सभी न्यायोचित मांगों का संगठन के साथ मिल बैठकर शीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होनें कहा कि वह माध्यमिक विद्यालयों की समस्याओं और जमीनी हकीकत से भली भांति परिचित हैं।
पंचायतीराज मंत्री ने लाइब्रेरी को भी देखा उस समय गांव के बच्चे उसमे पढ़ते मिले। लाइब्रेरी में सभी प्रकार की पुस्तकें मिली। बच्चों के शिक्षा के प्रति रुझान को देखकर मंत्री ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और पढ़कर देश का अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। प्राथमिक विद्यालय के शौचालय का भी मंत्री ने निरीक्षण किया। बालक व बालिका दोनों के लिए अच्छी गुणवत्ता के शौचालय साफ सुथरे मिले। स्कूल का पार्क मंत्री को काफी मोहक लगा, उसमें भरपूर हरियाली और नीचे अच्छी घास हैं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण स्वच्छता हासिल करना केंद्र व प्रदेश सरकार का मकसद है। इस पार्क को देखकर लग रहा है की हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।


मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज के सभागार में हुये कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्रा हिमानी, अंजलि, दीक्षा, अंशु, सुहानी, वंशिका ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति की। इसके उपरांत दीक्षा, आकांक्षा, सारिका, अंशु आदि ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान जूनियरों ने अपने सीनियर छात्र-छात्राओं को गिफ्ट व अन्य उपहार देकर भावपूर्ण विदाई दी। छात्राओं द्वारा रेम्प पर किये गये कैटवाक में कक्षा 12 की एलिश इंसा मिस फेयरवैल, अजय कुमार को मिस्टर फेयर वैल चुना गया। संचालन छात्रा नेहा, दिव्यांशु ने किया। समारोह में प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, संस्था महासचिव डा. रवि पंवार, प्राचार्य डा.राजीव गुप्ता, डा.शबाना, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर, उपप्रधानाचार्य अमरीश कुमार, अश्वनी मोघा, सचिन, योगेश, हीरालाल, नीतू राणा, हिमांशी राणा, मनीषा पंवार, नीतू पंवार आदि उपस्थित रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) द्वारा बताया गया कि महिला सशक्तिकरण/स्वावलंबन/सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है तथा महिला सम्बन्धी अपराधों/शिकायतों के प्रति पुलिस बेहद संवेनशील है। महिलाओं/बालिकाओं को उ.प्र.सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हैल्पलाइन नंबर व सुरक्षा सम्बन्धी उपायों की जानकारी दी गयी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना नजीबाबाद रविंद्र कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान मुबारकपुर कलहेड़ी जाकिर अंसारी, ग्राम प्रधान कलहेड़ी अमीर हसन, सुरेश गुप्ता एडवोकेट, आसिफ हुसैन एडवोकेट व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

विद्या नॉलेज पार्क स्थित पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला ‘रेडियोशाला एवं कंटेंटशाला’ का आयोजन हुआ जिसमें आरजे आरती मल्होत्रा ने रेडियो की दुनिया से विद्यार्थियों को रूबरू करवाया तो डा.तिलक तंवर ने कंटेट संबंधी विषयों की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सेमिनार हॉल में दीप प्रज्ज्वलन व विद्यागान से हुआ तो अतिथियों का स्वागत पौध भेंट कर किया गया। वीआईएफटी की निदेशिका डा.रीमा वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सैद्धांतिक ज्ञान से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है प्रयोगाात्मक ज्ञान जिसके लिये यह कार्यशाला का आयोजन किया गया है। रेडियोशाला की मुख्य प्रशिक्षक आरजे आरती मल्होत्रा ने कहा कि जीवन में सही दिशा में मेहनत करने से कामयाबी अवश्य मिलती है। मंजिल तक पहुंचना आसान नहीं होता। कंटेंटशाला’ के प्रशिक्षक डा.तिलक तंवर ने कहा कि हरेक व्यक्ति जीवन में शून्य से ही शुरूआत करता है। निरंतर अभ्यास से ही लिखना सीख सकते हैं।
शिक्षक विधायक दल के नेता सुरेश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में अवगत कराया कि आगामी 23 मई से विधान परिषद के सत्र आरंभ हो रहा है,उसमें शिक्षकों की समस्याओं को रखा जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने की तथा कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री राजेश कुमार शर्मा एवं मंडलीय मंत्री सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अली जान फैजान इंटर कॉलेज, प्रधानाचार्य उषा देवी आरवीसी हायर सेकेंडरी स्कूल मेरठ कैंट, यशपाल सिंह प्रधानाचार्य एसएसबी इंटर कॉलेज मुरलीपुर, राजकुमारी प्रवक्ता खरखौदा, राकेश कुमारी प्रवक्ता एन.ए.एस.इंटर कॉलेज मेरठ, बाला देवी, सुबोध कुमार प्रधानाचार्य गांधी स्मारक देवनगरी परीक्षितगढ़, अन्य विद्यालय से आए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधानाचार्य सुखेंद्र पाल तोमर के.वी.इंटर कॉलेज महलवाला, को भी सम्मानित किया गया तथा आज 1:30 बजे से 2:30 बजे तक मेरठ मंडल के अध्यक्षो व मंत्रियों की मीटिंग भी की गई,जिसमें 17 मई को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय मेरठ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
सार्वभौम चिन्तक सुभाष गोस्वामी ने सभी सुधिजन का आव्हान किया कि वे विचार एवं दलगत भिन्नता के बावजूद समाज की व्यवस्था-परिवर्तन के हित में एक अभियान एवं मिशन के रूप में एकजुट संघर्ष करें अन्यथा बढ़ती बेरोजगारी जैसी विभिन्न समस्याएं समस्त तंत्र के लिए घातक होंगी। समाजसेवी सुभाष गोस्वामी, एडवोकेट ने प्रशासनिक एवं आर्थिक आधारों पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गंगा-यमुना नदियों के दोआब एवं सम्बद्ध भौगोलिक क्षेत्र का उत्तराखंड की तरह “दोआब प्रदेश” या पश्चिम दोआब प्रदेश नामकरण से राज्य गठित किये जाने पर भी बल दिया ताकि इस क्षेत्र में विकास को गति मिल सके मेरठ में राजधानी, विधानसभा एवं हाईकोर्ट भी बन सकें। युवाओं को विशेष रूप से आगे आकर संयुक्त समिति पश्चिम दोआब प्रदेश को बल देना चाहिए।पूर्व पार्षद मनजीत सिंह कोछड़, समाजसेवी दीवान गिरि गोस्वामी,पूर्व प्रधान एवं सनातन संस्कृति के पक्षधर पुरूषोत्तम उपाध्याय, मंच के राष्ट्रीय महासचिव एवं समारोह के संयोजक डी.पी गिरि करनावल, महर्षि वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम रामचंद्र वाल्मीकि, युवा नेता सचिन वाल्मीकि, आरती मलिक, एडवोकेट,राकेश कुमार वाल्मीकि, शीशपाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बेरोजगार मंच के बैनर से लम्बे समय तक मेरठ के चौधरी चरण सिंह पार्क में निरन्तर धरना आयोजित करके बेरोजगारी की बढ़ती हुई मुख्य समस्या की ओर सरकार का ध्यान खींचा गया था। संकल्प लिया गया कि मिशन जारी रहेगा।

इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि यह स्थान अत्यंत संवेदनशील है क्योंकि यहां पर कोटद्वार हरिद्वार बिजनौर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से 24 घंटे ट्रैफिक चलता रहता है। इसके साथ ही सायकाल होते ही यहां पर सन्नाटा पसर जाता है। जिससे किसी को भी किसी भी प्रकार के अपराध को अंजाम देने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि चौकी बनने से अपराधियों में वह कायम होगा और अपराधों पर अंकुश लगेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अखिलेश मोहन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल आरसीएस डा. पूजा शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। माछरा ब्लॉक की सुमन आर्या ने नाटक के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। सरधना ब्लॉक की फरजाना ने सुमन आर्य के साथ मिलकर कन्या भ्रूण हत्या पर नाटक पेश करते हुए कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि बेटा-बेटी एक समान हैं। बेटियों को बेटों के बराबर दर्जा मिलना चाहिए। कोख में पल रहे भ्रूण की जांच कराना कानूनन अपराध है।
रजपुरा ब्लॉक की प्रतिभा ने हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर को लेकर नाटक की प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से बताया गया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर वर्तमान समय में किस प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं दी जा रही हैं। नाटक के माध्यम से बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सभी प्रकार की जांच निशुल्क की जाती हैं। उपचार भी पूरी तरह निशुल्क होता है। नाटक के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार आशा कार्यकर्ता लोगों से सम्पर्क कर उन्हें हेल्थ एडं वेलनेस सेटर लेकर पहुंचती है। नाटक को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके पश्चात सरूरपुर ब्लॉक की पूनम व मीनू चौधरी ने नृत्य नाटक, खरखौदा व रोहटा ब्लॉक की बिमला व प्रिया प्रकाश, कुसुम लता व बिमलेश ने लोक गीत के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति संदेश दिया। जिला मातृ स्वास्थ्य पर्रामश दाता इलमा अजीम ने कन्या भ्रूण हत्या पर कविता पेश कर जमकर दर्शकों की तालियां बटोरी।



मुख्य अतिथि के संबोधन से पहले कई प्रतियोगिताएं हुई। वीडियो निर्माण में कावेरी योगी, यात्रा वृतांत लेखन में अनुष्का चौधरी प्रथम रहीं। ऑनलाइन शॉपिंग के पक्ष–विपक्ष में हुई वाद–विवाद प्रतियोगिता में ट्विंकल और विशाल सारस्वत विजेता रहे। क्विज प्रतियोगिता में पराड़कर हाउस जीता जिसके सदस्य सूर्य प्रताप सिंह, जया शर्मा, वैष्णवी और विशाल थे।
बच्चों एवं अध्यापकों के जवाब सुनकर मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा विद्यालय की सभी कक्षाओं का, रसोई घर, शौचालयों, मूत्रालयों, हैंडवाश यूनिट आदि का अवलोकन किया। विद्यालय की साफ-सफाई, व्यवस्था, मिड डे मील के सैंपल के रूप में रखे हुए खाने की गुणवत्ता को भी चेक करते हुए प्रशंसा व्यक्त की। विद्यालय के एक शौचालय को स्टोर रूम के रूप में उपयोग किया जा रहा था,जिसको साफ़-सफाई कर उपयोग में लाने के लिए निर्देश दिए गए। विद्यालय के निरीक्षण के समय कुल 11 अध्यापकों के सापेक्ष 07 अध्यापक उपस्थित मिले। जिनमें से दो ऑनलाइन आकस्मिक अवकाश एवं 02 शिक्षिकाएं बाल्यकाल देखभाल अवकाश पर थीं, किंतु विद्यालय के प्रधानाध्यापक आकस्मिक अवकाश पर होने के बावजूद निरीक्षण के समय विद्यालय में उपस्थित हो गए थे। विद्यालय में नवीन नामांकन 24 पाया गया तथा कुल नामांकित 195 बच्चों के सापेक्ष 164 बच्चे उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय जनपद के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश राणा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत आदि भी मौजूद रहे। निरीक्षण से पूर्व जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी प्ररेणा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी सूर्यकांत गिरि, एसआरजी सोहनवीर सिंह, ए आर पी अखिलेश शर्मा, अंजू आजाद ने मौके पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं सहयोग किया। विद्यालय व्यवस्था देख कर बेसिक शिक्षा मंत्री के द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा जो सजल बागपत अभियान जनपद में चलाया जा रहा है। यह कार्य जिन स्थानों पर अभी कुछ पूर्ण नहीं हुआ है, उन पर प्लानिंग के साथ कार्य करें। यह कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो जाए,इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा हम सबको बरसात का पानी संरक्षित करना है। उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थान पर नाला ब्लॉक नहीं रहना चाहिए। सजल बागपत अभियान के अंतर्गत निरंतर कार्य होता रहे जिससे नाले के पास वाले गांव के तालाबों का भी जीर्णोद्धार हो सके और उनमें पानी पहुंच सके।