Tuesday, August 4, 2026
Home Blog Page 72

ब्राह्मण महासभा ने खेकड़ा में सौंपी कई को नई जिम्मेदारी

बागपत के कस्बा खेकड़ा में ब्राह्मण महासभा के नये पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता

बागपत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा बागपत के जिला अध्यक्ष पंडित राकेश शर्मा ने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण युवा महासभा का अध्यक्ष विशाल शर्मा, ब्राह्मण महासभा खेकड़ा का महामंत्री आशु शर्मा व खेकड़ा ब्लॉक का अध्यक्ष सतीश शर्मा बसी को बनाया है।
नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष विशाल शर्मा व महामंत्री आशु शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन कर विशाल शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा 22 मई को बड़ौत में होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह को सफल बनाने के लिए खेकड़ा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क किया और सभी से बडौत में होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में पहुंचने की अपील की।
जनसंपर्क में एडवोकेट सोहनलाल शर्मा, उमेश शर्मा नगर अध्यक्ष खेकड़ा, अनुज शर्मा, देवेंद्र वशिष्ठ, डब्बू मेंबर, पुनीत शर्मा कोषाध्यक्ष, उमाशंकर शर्मा प्रबंधक, पंडित घनश्याम शर्मा बडौत, पंडित राधेश्याम शर्मा बड़ौत आदि मौजूद थे।

डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने प्याऊ लगाकर कमाया पुण्य

डेरा सच्चा सौदा के सेवादार प्याऊ लगाकर राहगीरों को पानी पिलाते हुए

बागपत। डेरा सच्चा सौदा आश्रम के संत डा.गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान द्वारा चलाए गए 139 मानवता भलाई कार्यो के तहत डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालु दिन-प्रतिदिन विभिन्न मानवता भलाई के कार्यों को करके इंसानियत की अलख जगाये रखते हैं।
इसी कड़ी में फाजलपुर के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के सदस्यों द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों की प्यास बुझाने हेतु मलियाना चौकी पर ठंडे पानी की प्याऊ लगाई। उपस्थित सभी सेवादार भाई-बहनों द्वारा सर्वप्रथम धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का नारा लगाकर विनती अरदास का भजन लगाया गया। तत्पश्चात बड़े ही सेवा भाव से आने-जाने वाले राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया गया। ठंडे पानी को पीकर राहगीरों ने राहत की सांस ली और गुरु एवं सेवादारों का धन्यवाद किया। ब्लॉक के जिम्मेदार चमन इंसान एवं रकम सिंह इंसान द्वारा बताया गया कि यह ठंडे पानी की प्याऊ बरसात होने तक लगाई जाएगी। इस अवसर पर फाजलपुर कैंट ब्लॉक से चमन, डा.अमरपाल, अनुज, मास्टर देशराज, राजेंद्र, वेद प्रकाश, विमल, हरि, हुक्म सिंह, जसवंत एवं बहन सुरेश, डोली, प्रेमवती, कमलेश, राजबाला आदि सेवादार उपस्थित रहे।

खट्टा प्रहलादपुर गांव में एएनएम राजेश यादव को किया सम्मानित

बागपत के खट्टा पहलादपुर गांव में एएनएम राजेश यादव को सम्मानित करते अहिंसा सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ता

बागपत। खटटा प्रहलादपुर गांव में अहिंसा सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें गांव समाज के सम्मानित लोगों ने बागपत जिले के पिलाना ब्लॉक की एएनएम राजेश यादव को उनके व्यवहार और उनकी विशेष सेवाओं को देखते हुए अहिंसा सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से आशा बहनों और आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पटका पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर तथा उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि एएनएम राजेश यादव का योगदान एवं सेवा सराहनीय है और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर एएनएम राजेश यादव ने कहा कि जो सम्मान मुझे खट्टा प्रहलादपुर गांव में मिला है, उसकी मैं तहे दिल से प्रशंसा करती हूं। इस अवसर पर डा.राकेश रावत, विकास रावत, भाजपा नेता रमेश मास्टर, चंद्रपाल, एडवोकेट मयंक जैन, रणवीर चौधरी, सुमन, रीना, पूनम, संजना, पूजा, सुषमा आदि मौजूद रहे।

पं.दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट काॅलिज के विद्यार्थियों को वितरित किये स्मार्टफोन

पं.दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट काॅलिज के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित करते मुख्य अतिथि हस्तिनापुर विधान सभा के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक
  • जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बांटे स्मार्टफोन

मेरठ। पं.दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट काॅलिज, 17 माल रोड़, मेरठ कैन्ट में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के तकनीकी सशाक्तिकरण हेतु स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरण योजना के अन्तर्गत बीसीए एवं बी.एड अन्तिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किये गये। स्मार्टफोन वितरण समारोह में हस्तिनापुर विधान सभा के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सर्वप्रथम राज्य मंत्री एवं आईआईएमटी ग्रुप ऑफ काॅलिजिस् के मैनेजिंग डायरेक्टर मयंक अग्रवाल ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन किया। तद्उपरान्त मयंक अग्रवाल ने राज्य मंत्री का शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। मंत्री जी ने कहा कि ये योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के तकनीकी विकास को ध्यान में रखकर शुरू की है, जिससे बहुत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं।
स्मार्टफोन प्राप्त करके महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं हर्षोत्साहित हो गये। अन्त में महाविद्यालय के निदेशक डा.निर्देश वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि दिनेश खटीक को कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्मार्टफोन वितरित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार से स्मार्टफोन मिलने की बधाई दी।
डा.ऋतु भारद्वाज, प्राचार्या, शिक्षा विभाग,डा.मनोज शर्मा, डीन, डा.रोबिन्स रस्तोगी, विभागाध्यक्ष, बीसीए एवं अजय त्यागी, विभागाध्यक्ष, बीबीए ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डा.अमित शर्मा, डा.प्रतिमा, डा.नीता गौड़, डा.मंजू चौधरी, आशुतोष भटनागर, अनुराग माथुर, डा.देवेश गुप्ता, विमल प्रसाद, गौरव शर्मा, सौम्य शर्मा, चिराग त्रेहान, शशांक गोयल, चिराग जैन, शिखा मंगा, प्रभात राघव, लकी, प्रशांत गुप्ता, स्वाति अग्रवाल, राधेश्याम, राजीव पोसवाल, उत्तम सिंह नेगी, प्रवीन गौतम, आकाश शर्मा, सुमनलता, प्रदीप शर्मा, अरूण कुमार, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित रहे।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय में वृहद रोजगार मेला का उद्घाटन आज

  • जिलाधिकारी दीपक मीणा करेंगे रोजगार मेला का उद्घाटन
  • शाम 4 बजे मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि मेरठ मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह करेंगे चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय, गंगानगर, मेरठ के विशाल प्रांगण में दिनांक 19 मई 2022 को वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला का शुभारंभ आज 19 मई को जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा द्वारा किया जायेगा। यह रोजगार मेला 3835 युवाओं को नौकरी प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा। वहीं शाम 4 बजे मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि मेरठ मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जायेगा।
आईआईएमटी विश्वविद्यालय, गंगानगर में वृहद रोजगार मेला-2022 का आयोजन आईआईएमटी विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। रोजगार मेला का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिये आज आईआईएमटी विश्वविद्यालय के सेमिनार हाॅल में आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेला आयोजन से संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबांेधित करते हुुए शशिभूषण उपाध्याय, सहायक निदेशक, सेवायोजन कार्यालय ने कहा कि रोजगार मेले को सफल बनाने के साथ कोविड गाइडलाइन का पालन जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाये रखना और सैनेटाईजेशन का भी पूर्णतया ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में हजारों युवाओं के आने की संभावना है। इनके रजिस्ट्रेशन और प्रत्येक जानकारी देने के लिये हेल्प डेस्क बनायी गयी हैं। मेले में आने वाली महिला अभ्यर्थियों के लिये अलग से हेल्पडेस्क होंगी जिन पर मौजूद तैनात महिलाकर्मी रजिस्ट्रेशन करायेंगी। कंट्रोल रूम से समय-समय पर जानकारी देने के अलावा जगह-जगह पर नियुक्त आईआईएमटी/सरकारी कर्मी भी अभ्यर्थियों को सहयोग प्रदान करेंगे।किसी भी अभ्यर्थी का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण न होने पर भी उसे इंटरव्यू देने से रोका नहीं जायेगा। ऐसे अभ्यर्थियों का परिसर में ही पंजीकरण करा दिया जायेगा।
आईआईएमटी विश्वविद्यालय के प्रो.वीसी सतीश कुमार बंसल ने मेला आयोजन को लेकर की गयी व्यवस्थाओं और दिशा-निर्देश के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेला आयोजन में आईआईएमटी विश्वविद्यालय की ओर से सारी व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। मेला को सफल बनाने के लिये विवि प्रबंधन व कर्मचारी पूर्णतया तत्पर और संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में आने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को अपने परिवार का हिस्सा मानकर उसे सहयोग करें। सभी कर्मी अपनीे जिम्मेदारियां निभाने के साथ अभ्यर्थियों की प्रत्येक समस्या का समाधान करने को तत्पर रहें।
इस अवसर पर डीन (डीएसडब्लू) नीरज शर्मा, डीन एडमिनिस्ट्रेशन डा.संदीप कुमार सहित सभी विभागों के डीएन, एचओडी व फैकल्टी, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा मौजूद रहे।

रैली निकालकर स्कूल चलो अभियान व यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया

परीक्षितगढ़: सी.एफ.सी नंगला में सरकारी स्कूल के बच्चो ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली व यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरुकता रैली निकाली। ब्लॉक माछरा के गांव नंगला मेरठ में मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चो के साथ शिक्षा जागरूकता अभियान व यातायात के नियमो के पालन के प्रति जागरुकता रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक श्री राम कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली गांव के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई व जहां बच्चों ने रैली में सहभागिता करते हुए नारे लगाए, वहीं शिक्षकों ने अभिभावकों को स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने और स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने पर जोर दिया। साथ ही ग्रामवासियों को यातायात के नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करने का आग्रह किया। लोगों को धैर्य रखने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग नहीं करने तथा हेलमेट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राम कुमार जी ने कहा की ग्राम पंचायत में लगातार जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को नामांकन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम कुमार, अध्यापक मदन, संस्था के प्रोग्राम मैनेजर जावेद अहमद, क्षेत्राधिकारी गज़ाला परवीन व सुविधाकर्ता शीबा खातून व कौसर जहां मौजूद रही।

ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी का सामान उपलब्ध कराना ही उद्देश्य: अम्बर

बागपत। स्मार्ट प्वाइंट बागपत के प्रबंधक अम्बर भारद्वाज ने कहा कि उनके स्मार्ट प्वाइंट का उद्देश्य ग्राहकों को सस्ता व अच्छी क्वालिटी का सामान उपलब्ध कराना है।
बताया कि उनके यहां पर एक छत के नीचे सभी सामान आसानी से लिया जा सकता है। घरेलू उत्पादों के अलावा फल व सब्जी भी उनके यहां से ली जा सकती है। बताया कि धीरे-धीरे लोगों को स्मार्ट प्वाइंट का पता चलने लगा है और काफी अच्छा रिजल्ट सामने आ रहा है। बताया कि उनके यहां पर कंपनी द्वारा ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए बुधवार, शनिवार व रविवार को अच्छे ऑफर आते हैं। बुधवार को सब्जियों पर तथा शनिवार व रविवार को अन्य उत्पादों पर ग्राहकों को अच्छे ऑफर दिए जाते हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचने के लिए फेस मास्क लगाने, हाथों को बीच-बीच में सेनेटाइजर से धोने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की बात कही। कहा कि सभी लोग सरकार की कोविड गाइडलाइन का पालन अवश्य करें।

आऊत बाबा खेड़का मंदिर में मां भगवती का विशाल जागरण 8 को

बागपत का आऊत बाबा खेड़का मंदिर

बागपत। आऊत बाबा खेड़का मंदिर सिसाना बाघू में आगामी 8 जून को मां भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। मंदिर के पुजारी बिजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि 8 जून को रात 8 बजे मां भगवती का विशाल जागरण होगा। इसमें जागरण पार्टी के सुप्रसिद्ध कलाकार महामाई का गुणगान करेंगे। उसके बाद 9 जून को सुबह 7 बजे हवन तथा उसके बाद 10 बजे से भंडारा शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए क्षेत्र के कई संभ्रांत व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। मंदिर को बिजली की झालरों से सजाकर भव्य रूप दिया जाएगा। मंदिर के पुजारी बिजेंद्र भारद्वाज ने इस मौके पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पहुंचकर धर्म लाभ उठाने का आह्वान किया।

छिपी टैंक पर तान्या ऑटो ने खड़ा किया अवैध निर्माण

  • स्टील वर्क से तैयार कराया जा रहा अवैध निर्माण बना जान पर खतरा
  • एडवोकेट रामकुमार शर्मा ने की सीएम एवं उच्च अधिकारियों से शिकायत

मेरठ। बच्चा पार्क स्थित छिपी टैंक (जोन डी) के अंतर्गत तान्या ऑटो के नाम से मारुति कार का व्यावसायिक संस्थान है। यह स्थान एक है, लेकिन इसी स्थान पर मालिकों द्वारा चार अलग=अलग नक्शे एमडीए से अवैध रूप से पास करा कर भारी राजस्व की चोरी को अंजाम दिया गया है। एडवोकेट राम कुमार शर्मा पुत्र डीके शर्मा ने मामले में कार्रवाई के लिए एमडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखा है।
बता दें कि यहां पर निर्धारित मानकों के विपरीत अवैध निर्माण स्टील वर्क के द्वारा पूर्ण कराया जा रहा जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से असुरक्षित है। कार पार्किंग के स्थान पर भी अवैध निर्माण किया जा चुका है। जिस कारण कारें सड़कों पर खड़ी रहती हैं। यह की सरकारी दस्तावेजों के अनुसार सरकारी जमीन को कब्जा कर पक्का निर्माण किया चुका है, जिसकी कीमत लाखों रुपये में होती है। अग्निशमन की निर्धारित मानकों के विपरीत भ्रामक तथ्य दिखा कर अवैध निर्माण किया जा रहा है, जो जनहित के विपरीत है। इस अवैध निर्माण के कारण आस-पास के रहने वाले निवासियों में भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है, जिसमें भारी जानमाल की हानि सम्भव है। इस स्टील से निर्मित अवैध निर्माण की जांच पीडबल्यूडी ओर आईआईटी रुड़की के साथ-साथ किसी अन्य उच्च अधिकारी से करा कर सरकारी जमीन कब्जाने व अवैध निर्माण कर भारी राजस्व की चोरी करके सरकार को धोखा देने के संदर्भ में तत्काल उचित कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। पत्र की एक प्रति सीएम योगी आदित्यनाथ को भी भेजी गई है।

मंडी समिति के सैकड़ों व्यापारियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की

नजीबाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के स्वागत समारोह कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए वरिष्ठ व्यापारी नेता कपिल सर्राफ ने संगठन की एकता पर बल देते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है। संगठन के माध्यम से बड़े से बड़ा काम को आसानी से पूर्ण किया जा सकता है।
कपिल सर्राफ ने कहा कि व्यापारी का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों को संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कार्यक्रम में मोनिका यादव (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भाजपा), आयशा सिद्दीकी, बिंदु सर्राफ, सुबोध महिंद्रा, मनीषा सैनी, इंदू राजपूत, मंजू जौहरी, लता वर्मा, तस्नीम सिद्दीकी, नईम टाटा, मोनू राजपूत, आजाद, मुकीम कुरेशी, राहुल गुप्ता, हर्षित सर्राफ, नसीम अहमद, जावेद, फरीद, कामरेड खुर्शीद शेख, शमीम अहमद, नासिर कुरेशी, खुर्शीद कामरेड, नसीम अहमद, गोपाल सैनी, हाजी अयूब, हाजी तहसीन, मौहम्मद सुलेमान आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मौहम्मद याकूब राइन (पूर्व चेयरमैन, जलालाबाद नगर पंचायत), संचालन नासिर कुरैशी एवं रुस्तम यादव ने किया।

मंडी व्यापारियों ने समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई

मेरठ। मंडी समिति से संबंधित समस्याओं को लेकर मंगलवार को व्यापारियों ने उपनिदेशक मंडी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
व्यापारी अजंता कॉलोनी स्थित उपनिदेशक मंडी समिति के दफ्तर पर व्यापारी नेता लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में जुटे। व्यापारियों ने कहा कि मंडी समिति के पोर्टल से व्यापारियों को दिक्कतें आ रही हैं, इसीके साथ अन्य समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। व्यापारियों ने मंडी समिति उपनिदेशक को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन दिया जिसमें समस्याओं के समाधान की मांग की। उपनिदेशक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया हैं कि उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण कर दिया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी विंग में यूरोलॉजी विभाग बनने का रास्ता साफ

  • शासन ने इसे सुपर स्पेशलिटी में शामिल करने की दी मंजूरी
  • किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मरीजों को मिल सकेगी

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में बने सुपर स्पेशलिटी विंग में यूरोलॉजी विभाग बनने का रास्ता साफ हो गया है। मेडिकल कालेज प्रशासन के अथक प्रयास के बाद शासन से इसे सुपर स्पेशलिटी में शामिल करने की मंजूरी मिल गयी है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा.आरसी गुप्ता ने बताया कि बैठक में फिलहाल इसके लिए मौखिक मंजूरी मिल गई है। लिखित पत्र मिलने का इंतजार है। इसके बाद यूरोलॉजी का अलग विभाग बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
बतादें मेरठ मेडिकल कॉलेज में मिनी एम्स की तर्ज पर बनाए गए ब्लॉक में शुरुआती योजना में यूरोलॉजी विभाग शामिल नहीं किया गया था। हालांकि यहां यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में सर्वाधिक तकरीबन 250 से 300 मरीज प्रतिदिन आते हैं। आयुष्मान योजना के तहत भी यूरोलॉजी की 161 तरह की बीमारियों को सम्मिलित किया गया है। ऐसे में लंबे समय से अस्पताल प्रशासन यूरोलॉजी को सुपरस्पेशलिटी विंग में शामिल करने के प्रयास कर रहा है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि सुपरस्पेशलिटी विंग में अब कई विभाग शुरू हो चुके हैं। न्यूरोलॉजी, कार्डियो, पीडियाट्रिक सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यूरोलॉजी की भी आधुनिक इलाज की व्यवस्था होने के बाद यहां अन्य सुविधाओं के लिए भी रास्ता खुलेगा। किडनी ट्रांसप्लांट की भी सुविधा भी मरीजों को यहां मुहैया हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के सुपरस्पेशलिटी विंग में झुलसे हुए मरीजों के लिए रिकंस्ट्रक्टिव व प्लास्टिक सर्जरी, कैंसर के मरीजों के लिए रेडियोलॉजी, गुर्दे के मरीजों के लिए नेफ्रोलॉजी ओपीडी और नेफ्रो सर्जरी, दिल की सर्जरी के लिए कार्डियो थोरेसिक व वैस्कुलर सर्जरी, बच्चों के लिए पीडियाट्रिक ओपीडी और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है।

आईटीआई में टैबलेट मिलते ही खिले छात्रों के चेहरे

मेरठ। आईटीआई साकेत में मंगलवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने 687 छात्रों को टैबलेट वितरित किए। इस मौके पर सांसद ने कहा कि सरकार की इस योजना से छात्रों की शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। सरकार छात्रों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में छात्रों को टैबलेट देकर उन्हें तकनीकी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि सरकार की इस योजना से जिले में अब तक 22 हजार युवाओं को लाभ मिल चुका है। वहीं,टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान प्रिंसिपल पी.पी.अत्री सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

चौपाल में राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी सुनेंगी महिलाओं की समस्याएं

  • जनपद के सर्किट हाउस में आज होगी महिला चौपाल

मेरठ। मिशन शक्ति 4.0 अभियान के अंतर्गत आज सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी महिला चौपाल के अर्न्तगत महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि सचिव उ.प्र.राज्य महिला आयोग के निर्देशों के अनुसार मिशन शक्ति 4.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक और उनकी की सुगमता की दृष्टि से सर्किट हाउस में मिशन शक्ति महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि आज सर्किट हाउस में उ.प्र.राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी की अध्यक्षता में जागरूकता चौपाल का आयोजन एवं महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। अभियान के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजना विषयक जागरूकता चौपाल में महिलाओं की समस्याएं सुनी जाएगी। चौपाल में उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिलाये जाने,योजनाओं से संबंधित साहित्य उपलब्ध कराये जाने के साथ ही पात्रों का सुसंगत योजनाओं में यथासंभव पंजीकरण भी कराया जायेगा। उ.प्र. शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिलाओं को पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने, कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाये जाने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से जनपद की महिलाओं को लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना

मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी किए गए परिपत्र के आधार पर मंगलवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल, मेरठ कार्यालय पर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक मंडलीय धरने का आयोजन किया गया। इस धरने की अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा ने किया तथा मंच संचालन मंडलीय मंत्री डॉक्टर सत्यप्रकाश शर्मा व जिला मंत्री राजेश कुमार शर्मा ने किया। इस धरने में शिक्षकों की प्रमुख मांगे, जिसमें सभी शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा अनुमन्य की जाए, सामूहिक बीमा जो 2014 से बंद कर दिया गया उसे पुनः चालू किया जाए, विनियमितीकरण से वंचित तदर्थ शिक्षकों को नियमितीकरण किया जाए, जो शिक्षक 22 मार्च 16 को विनियमित हुए हैं उन्हें नियुक्ति दिनांक से पुरानी पेंशन के लाभ दिए जाएं आदि मांगो के साथ ग्रीष्म अवकाश के दिनों में समर कैंप का आयोजन करने हेतु शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें किसी प्रकार का प्रतिकार अवकाश का प्रावधान भी नहीं किया गया है। संगठन इस आदेश को निरस्त करने की मांग करता है।
इस धरने में गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष अरविंद, जिला मंत्री सुनील कुमार, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष शरद बाजपेई, बुलंदशहर जिला संरक्षक आनंद शर्मा व जिला संयोजक डॉक्टर जाकिर ने अन्य साथियों ने प्रतिभा किया।हापुड़ के पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता व अन्य सदस्यों ने प्रतिभाग किया, मेरठ के जिला अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा, जिला मंत्री राजेश कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार राणा, आय व्यय निरीक्षक अजीत चौधरी, संयुक्त मंत्री संजीव कुमार, संयुक्त मंत्री केडी शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य हीरालाल चंदेल, शिवप्रताप, दुष्यंत, महेश कस्तला, राजीव व मेरठ के प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों ने बड़ी संख्या में धरने में प्रतिभा किया तथा मुख्यमंत्री को 17 सूत्रीय मांगपत्र संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ के अवकाश पर होने के कारण डी.डी.आर भारद्वाज को सौंपा गया। भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में शीघ्र ही मुख्यमंत्री को इस ज्ञापन को भेजने का आश्वासन दिया। जनपद व मंडलीय स्तर की जो भी प्रकरण लंबित हैं उनका भी शीघ्र ही निस्तारण करने का धरने पर आश्वासन दिया।

सेवा भारती ने मनाई बुद्ध जयंती

मेरठ। सेवा भारती मेरठ महानगर ने भगवान बुद्ध जयंती का पर्व पंचायत भवन मुरलीपुर गढ़ रोड मेरठ में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं भगवान बुद्ध के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष नरेश प्रजापति, ग्राम प्रधान मुरलीपुर, गढ़ रोड मेरठ, मुख्य वक्ता अजय मित्तल, शोध समन्वयक, प्रज्ञा प्रवाह, मेरठ प्रांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मुख्य अतिथि हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व मेयर मेरठ महानगर एवं मुख्य अतिथि डा.चरण सिंह लिसाड़ी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उ.प्र, सहित गांव के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक डा.मनोज जाटव मीडिया प्रभारी सेवा भारती मेरठ महानगर थे।
मुरलीपुर गांव में ही डॉक्टर मनोज जाटव की पत्नी मंजू जाटव सेवा भारती मेरठ महानगर के सावित्रीबाई फुले सिलाई केंद्र की संचालिका है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा आज के दिन ही भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। आज के दिन ही बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध को बौद्ध गया में जन्म के 35 वर्ष बाद ज्ञान प्राप्त हुआ था तथा आज के दिन ही भगवान बुद्ध को कुशीनगर में मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। मुख्य अतिथि डा.चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि भगवान बुद्ध क़ो बोधगया में बोधि वृक्ष के नीच ज्ञान की प्राप्ति हुई और सिद्धार्थ गौतम बुद्ध भगवान बन गए। बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति वैशाख मास की पूर्णिमा को हुई थी,इसलिए प्रत्येक वर्ष उनके अनुयाई वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं। डा. चरण सिंह लिसाड़ी ने आगे बताया कि भगवान बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था। उनका जन्म एक राज परिवार में लुम्बिनी नामक स्थान पर (वर्तमान में नेपाल में स्थित हैं) हुआ था। भगवान बुद्ध ने मानव के सम्पूर्ण कल्याण की शिक्षा दी। आज विश्व में बड़ी संख्या में बौद्ध धर्म के मानने वाले देश हैं। प्रसन्नता की बात है कि देश के प्रधानमंत्री विदेशों में जाकर गर्व से कहते हैं कि मैं बुद्ध की धरती से आया हूँ। डा.चरण सिंह लिसाड़ी ने आगे कहा कि अफगानिस्तान के तालिबानी आतंकवादियों द्वारा बमियाना में मशहूर बुद्ध प्रतिमा में विस्फोट लगाकर तोड़ना हम हिंदुस्तानियों को आज भी याद है। मुख्य वक्ता अजय मित्तल ने कहा बुद्ध जयंती हमारे देश के साथ-साथ बहुत सारे देशों में भी मनाई जाती है। दुनिया भर के हर इलाके में खुदाई में भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं निकलती है। दुनिया में सर्वाधिक प्रतिमाओं का रिकॉर्ड भगवान बुद्ध के नाम ही है।
कार्यक्रम में सुंदरलाल, जितेंद्र चंडालिया, डा.मनोज जाटव,वरुण अग्रवाल, मुकेश सैनी, नवीन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, नीरज शर्मा, पूजेश लोहरे, दीपक सूद, विपुल सिंगल, योगेंद्र, सौरभ अग्रवाल, अमित जैन, राधेश्याम, सुनील कक्कड़, सतीश भारती आदि उपस्थित रहे।

मेरठ में भगवान शंकर आश्रम का भूमिपूजन, शिलान्यास हिन्दुत्व के लिए एक नया प्रकाश

मेरठ। आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन भारत के तत्वावधान में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मेरठ की क्रांतिधरा से हिन्दुत्व के गुण, गौरव उत्थान की पुनः प्रतिष्ठा हेतु भगवान शंकर आश्रम का भूमिपूजन और शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधान से सम्पन्न हुआ।
ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री ने बताया कि न्यास के कुलप्रमुख परमप्रज्ञ जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम महाराज के सानिध्य और मार्गदर्शन में वर्ष 2012 में मोरिशस और 2016 में मसूरी (उत्तराखंड) के उपरांत आज तीसरे आश्रम की स्थापना उत्तर प्रदेश के क्रांति शहर मेरठ में की गई। यह आश्रम “भगवान शंकर आश्रय” के नाम से संचालित होगा।
मेरठ के गंगा नगर के समीप ग्राम अम्हेड़ा में सोमवार को वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर विशाखा नक्षत्र में आश्रम का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। नींव संरक्षा हेतु पाँच स्थानों का जल और सात स्थानों की मिट्टी के साथ कैलाश मानसरोवर की रेत और गौरी कुंड का जल भी अन्य निर्दिष्ट वस्तुओं के साथ अभिमंत्रित करके प्रतिष्ठित किया गया। इस अवसर पर नक्षत्र वाटिका की भी स्थापना की गई। जिसमें प्राथमिक 18 वृक्षों की पौध रौंपी गई। जिनमें श्यामा, रामा तुलसी, कल्पवृक्ष, नीम, बरगद, पीपल, आम, बिल्वपत्र, केला, अमरूद, आँवला, शमी प्रमुख हैं।
इस अवसर पर देश के अनेक भागों से पधारे आर्यम संयोगियों को उपदेशित करते हुए गुरु श्रेष्ठ आर्यम महाराज ने कहा कि आज के दिन का बहुत विशेष महत्व है इसीलिए इस अवसर पर मेरठ में एक नए आश्रम का प्रारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने पुरातन गौरव और वैदिक सभ्यता के प्रचार प्रसार और पुनः प्रतिष्ठा हेतु देश भर ने अनेक स्थानों पर आश्रम स्थापित किए जाने की योजना पर काम चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ से इसका श्री गणेश किया जा रहा है। आर्यम महाराज ने कहा कि विशेष रूप से नई पीढ़ी का खान पान, आचार विचार और जीवन शैली विधर्मी तत्त्वों के प्रभाव से संशय के घेरे में घिरती जा रही है। इन नए बच्चों को हिंदू धर्म की विशिष्ट परम्पराओं, शैक्षणिक देशनाओं और शुद्ध संस्कारों को आत्मसात करने की बहुत आवश्यकता है, तभी हम भारत के वास्तविक गौरव को विश्व भर में स्थापित करने में सफल होंगे। बहुत सी भ्रांति और भ्रमों ने हिंदू युवाओं को जकड़ा हुआ है। सही मार्गदर्शन, सत्य का प्रकाश, वैदिक ज्ञान की चेतना और सम्यक् संस्कारों के प्रभाव से हिंदुत्व अपनी पुरातन सभ्यता और विश्व गुरु की पदवी को अर्जित कर सकेगा। उसके लिए सभी योजनाएँ जो पूर्ववर्ती आर्यम आश्रमों में संचालित हैं उन्हें मेरठ में भी लागू किया जाएगा।
इस समारोह में रुद्र और विष्णु के विशेष पाद पाठों और विशिष्ट वैदिक मंत्रो के पारायण के मध्य समस्त क़र्मकांड सम्पन्न हुए। आश्रम की स्थापना में स्थानीय न्यासी नवीन कुमार, वरुण भारद्वाज, राजेश, साक्षी श्री, कपिल कुमार का विशेष सहयोग है। इस अवसर पर देश भर के अनेक प्रांतों से आर्यम संयोगी पधारे जिनमें पंकज भदोलिया, शालिनी श्री, गीतांजलि, कल्याणी श्री, रवि शर्मा, रेनु बाला, किरण भारती, प्रतिभा श्री, सुनील आर्य, महिजीत, प्रविंद्र,प्रशांत, उत्कर्ष, मुस्कान, सुशील शर्मा, अविनाश सिंह अलग, रोहित, रवि कुमार, प्रीतेश, अलिंद्र वीर, वरुण सिंह, राम सिंह, कमल शर्मा आदि लगभग 60 व्यक्ति उपस्थित रहे।

पदमावती धाम में हुई मां पदमावती की भव्य भक्ति आराधना

बागपत के कस्बा खेकड़ा में हुई मां पदमवती की भक्ति आराधना के दौरान सजाया गया मां पदमावती का द्वार

बागपत। बागपत के प्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पदमावती धाम खेकड़ा में सोमवार को मां पदमावती की भक्ति आराधना का आयोजन किया गया। इसमें श्रदालुओ ने पूरी उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया और मां पदमावती की पूजा-अर्चना की।
पूजनीय तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मतिसागर महाराज फफोतू वाले की परम शिष्या गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माता के पावन सानिघ्य में मां पदमावती की भक्ति आराधना में श्रद्धालु धार्मिक भजनों की धुनों पर जमकर झूमे। पूरा वातावरण मां पदमावती के जय-जयकार के नारों से गूंज उठा। सभी ने मां पदमावती से घर-परिवार की सुख- शांति व समृद्धि की कामना की। नमनकर्त्ता विपिन जैन, मंजू जैन, दक्ष जैन, मिष्टी जैन राजनगर गाजियाबाद वाले रहे। सभी नमनकर्त्ता प्रसिद्ध समाजसेवी स्व:श्रीपाल जैन व स्व:केलावती जैन खेकड़ा वालो के परिवार के सदस्य है। हिमांशु एंड पार्टी द्वारा मां पदमावती के एक से बढ़कर एक भजन सुनाए गये। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण तीर्थंकर चैनल पर किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिखरचन्द रिच्छाराम जैन व विपिन जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मुख्य संयोजक सुनील जैन, संयोजक लाजपतराय जैन, महामंत्री अंकुश जैन, मंत्री नरेश जैन, जनेश्वरदयाल जैन, प्रवीण जैन, विकास जैन, अजेश जैन, संदीप जैन, लाजपत, विदित जैन, सुनील जैन, लक्की जैन, दीपा जैन, रूबी जैन, नीलम जैन, मीनाक्षी जैन, संगीता जैन, मीनू जैन, रीना जैन, बबीता जैन, मंजू जैन आदि उपस्थित थे।

बुद्ध पूर्णिमा पर किया शरबत का वितरण

मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र में सोमवार को शिव चौक पर किसान गर्ल्स इंटर कॉलेज की तरफ से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शरबत का वितरण किया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्य सपना चौधरी ने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश हमें सत्य, अहिंसा, प्रेम, करुणा और शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। हम सभी को भगवान बुद्ध के विचारों को अपने अंदर ग्रहण करना चाहिए। बुद्ध के मध्यम मार्ग को अपनाकर विश्व में बढ़ रहे भेदभाव व नफरत को समाप्त किया जा सकता है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शरबत का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मयंक कश्यप, राहुल चौधरी, जतिन, मनीष शर्मा, छवि, पारुल, रूचि, पूजा आदि शामिल रहे।

ऑडिशन में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

ऑडिशन शो में प्रतिभाग करने पहुंची डांसिंग व सिंगिंग की प्रतिभायें

बागपत। सनी जी एंटरटेनमेंट द्वारा वॉयस ऑफ दिल्ली सिटी 2022 ऑडिशन के कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में किया गया।
प्ले बैक सिंगर एवं निदेशक सनी जी तथा एस जी एंटरटेनमेंट के चेयरमैन नीरज गुप्ता द्वारा ऑर्गनाइज किये गए। इस कार्यक्रम में बागपत समेत दिल्ली एनसीआर से आये तमाम प्रतिभागियों ने अपना-अपना जलवा बिखेरा। सनी जी एंटरटेनमेंट के चेयरमैन नीरज गुप्ता और उपाध्यक्ष डा.विनोद बाबूकर का ऑडिशन में सपोर्ट रहा। मुख्य जज बॉलीवुड प्रसिद्ध गायक निशांत प्रकाश और प्ले बैक सिंगर सनी जी रहे। वीआईपी अतिथि शमशाद भारती प्रॉपर्टीज नोएडा और वीआईपी गेस्ट फेमस मेकअप आर्टिस्ट माया बिस्वास रहे। सिंगिंग और डांसिंग ऑडिशन बहुत अच्छे से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कंपनी की पूरी टीम ने अपना कार्य जिम्मेदारी से निभाया। एडवोकेट प्रीति महाजन और शिल्पा का मैनजमेंट बेहतरीन रहा। कंपनी के लीगल एडवाइजर एडवोकेट रमा कांत गुप्ता का समर्थन रहा। कंपनी की टीम, प्रांजल तथा अन्य सदस्यों ने बहुत मेहनत की। अब इस ऑडिशन राउंड में चुने गए प्रतिभागियों को एक सुनहरा अवसर मिलेगा, क्योंकि सनी जी एंटरटेन्मेंट कम्पनी बहुत जल्द एक लाइव मेगा शो करने जा रही है और सभी भाग्यशाली प्रतिभागियों को इसमें एक सुनहरा मंच मिलेगा। इसमें कई फ़िल्मी सितारे भी शिरकत करेंगे और शो की शान बढ़ाएंगे।