- दो सप्ताह के अंदर समस्त व्यवस्थाएं करें दुरूस्त, अन्यथा होगी कार्यवाही: जिलाधिकारी
- लंबित फाइलों एवं किस्तों के भुगतान में देरी पर विस्तृत रिपोर्ट करें प्रस्तुत: जिलाधिकारी
- जिन नगर पालिकाओ में कम आवेदन प्राप्त हुये है, कैम्प लगाकर आवेदन प्राप्त किये जाये: जिलाधिकारी
मेरठ: जिलाधिकारी दीपक मीणा ने डूडा कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय में लंबित आवासीय पत्रावलियों एवं भुगतान में देरी तथा कार्यालय में साफ-सफाई ठीक से ना होने पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति रजिस्टर ठीक से मेंटेन न होने पर सख्त हिदायत दी गयी। जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पीओ डूडा को निर्देशित किया गया कि 2 सप्ताह के अंदर समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त करना सुनिश्चित करे। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं लाया गया तो जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थियों की लंबित फाइलों की जांच एवं किस्तों के भुगतान में देरी के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुये निर्देशित किया गया कि इस प्रकार की व्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने आवेदन दिये जाने से लेकर भुगतान तक की कार्यवाही के बारे में प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन कर हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी ओवदक सिंगल विंडो पर अपना आवेदन पत्र दे सके। उसे जगह-जगह घूमना ना पड़े तथा आवेदक किसी भी वक्त कार्यालय आकर उसी विण्डो से अपने आवेदन का स्टेटस प्राप्त कर सके, ऐसी सरल एवं सुलभ व्यवस्था उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि उपस्थिति रजिस्टर में प्रतिदिन सभी अधिकारियों व कर्मचारी की उपस्थिति दर्ज की जाए एवं बैठने का स्थान, कार्य का वर्गीकरण निर्धारित करते हुए कार्यालय में रंगाई पुताई एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। जनपद के अलग-अलग नगर पालिका क्षेत्र की फाइलों के आंकड़ों को देखते हुए फाइल स्वीकृति एवं भुगतान में अंतर पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ऐसे कारणों का पता लगाते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करें। यह भी निर्देशित किया गया कि कैम्प लगाकर आवास योजना के आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगो द्वारा आवास के आवेदन एवं भुगतान के संबंध में आ रही समस्याओ के संबंध में अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये पीओ डूडा को निर्देशित किया कि संबंधित शिकायतो का संज्ञान लेते हुये आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
इस अवसर पर पीओ डूडा आशीष सिंह, अन्य कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।




अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि वैश्विक मंदी एवं कोरोना महामारी के बाद देश के “स्किल्ड युवाओं” के लिए ढेरों रोजगार सम्भावनाएं है। प्रधानमंत्री मोदी के “डिजीटल इण्डिया, मेक इन इण्डिया, स्किल इण्डिया” जैसी कल्याणकारी शानदार योजनाओ से प्रेरणा लेकर देश निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है।
गणेश आचार्य ने बताया कि इस फिल्म में एक बाप के द्वारा बेटे के सपनों को पूरा करने और बेटे के द्वारा बाप के सपनों को पूरा करने की कहानी को सुंदर रूप से फिल्मांकित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक वह एक कोरियोग्राफर के रूप में कार्य कर रहे थे पहली बार इस फिल्म में एक कलाकार के रूप में कार्य किया है और मुझे उम्मीद है कि मैं अपनी भूमिका के प्रति पूर्ण न्याय कर पाऊंगा।

एक उदाहरण देते हुए निमिष कपूर ने समझाया कि कोरोना काल में केंद्र सरकार लॉक डाउन लगाने में जुटी थी मगर अचानक दिल्ली के कुछ नेताओं ने दिल्ली के प्रवासी मजदूरों को फेक न्यूज के सहारे दिल्ली बॉर्डर पर इकट्ठा कर दिया। जिससे कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई और जनहानि भी हुई। हाल ही में पंजाब में फेक न्यूज फैलाने वाले कई हजार अकाउंट्स को बंद किया गया जिनको लाखों की तादात में देखा जा रहा था। इनमें से ज्यादातर विदेशी धरती से ऑपरेट किए जा रहे थे।











उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मानिटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। अतः सभी अधिकारियों के द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने कार्यालय परिसर में अमृत वन की स्थापना करें और प्रत्येक कार्यालय में वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था हो। जनपद में कोई भी कार्यालय बिना हार्वेस्ट इनके ना हो। हम सबको बरसात के समय में अधिक से अधिक जल संरक्षण करना है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यालय की साफ-सफाई के भी निर्देश दिए और उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में वृक्षारोपण होना है, जिन विभागों ने भी वृक्षारोपण के लिए कार्य नहीं करा है वह अपनी कार्ययोजना आज ही बना कर तत्काल दें। अपर जिला अधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें 33 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण हुआ जबकि बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें 52 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार ने स्मार्ट फोन देकर छात्राओं को तकनीकी एवं डिजीटल रूप से मजबूत किया है। उसी तरह छात्राएं भी प्रदेश व देश को मजबूत करेगी। पिछले दो-तीन वर्षों में कोरोना काल में शिक्षा में बदलाव आया है, क्योंकि कोरोना काल में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होने से छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन की कमी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने डीजी शक्ति के तहत देश भर के युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देकर डिजिटल रूप से सशक्त बनाया है। टैबलेट के जरिए युवा अपने विषय से संबंधित सामग्री को जुटाकर प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल करेंगे।
इस दौरान प्राचार्य डा.हिमांशु शर्मा, डा.नीरज कांत शर्मा, रजिस्ट्रार संतोष प्रसाद, श्यामवीर सिंह, अभिषेक कुमार और मीडिया प्रभारी अजय चौधरी मौजूद रहे।
उन्होंने सभी लोगों से धर्म स्थलों पर लगे बिना अनुमति के लाउडस्पीकरों को हटाने एवं अनुमति प्राप्त की, ध्वनि निर्धारित तीव्रता में करने व उनकी आवाज परिसर में रखने की अपील की गई। सभी से सोशल मीडिया पर भ्रामक व असत्य सूचनाओं एवं किसी व्यक्ति अथवा धर्म के विरुद्ध किसी प्रकार का पोस्ट न प्रसारित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसा करने वाले के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ऐसा करने वाले किसी भी शख्स के बारे में सूचना मिलने पर तत्काल सम्बन्धित थाने पर सूचित करने के निर्देश दिए उन्होंने उपस्थित सभी लोगों द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से आपस में मिलजुल कर रहने व पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपील की।
सदस्या ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचे व महिलाएं आगे आकर उनका लाभ लें तथा अपना व अपने परिवार का सामाजिक व आर्थिक उत्थान करें। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याणार्थ निरंतर प्रयासरत है। उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर हर थाने में महिला हैल्प डेस्क बनायी गयी है जिसमें महिलाओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनका गुणवत्तापरक निस्ताकरण कराया जाता है।
