- कांवड़ यात्रा के चलते सरकारी स्कूलों में घोषित हुआ 8 दिन का अवकाश, 27 से खुलेंगे स्कूल
मेरठ। कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ में 19 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने सोमवार को स्कूलों में 8 दिन के अवकाश का आदेश जारी कर दिया है। इस दौरान सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, परिषदीय स्कूलों में अवकाश रहेगा। 27 जुलाई से सभी स्कूल अपने नियत समय पर खुलेंगे।
19 से 25 जुलाई तक कांवड़ यात्रा के कारण स्कूलों में अवकाश रहेगा और 26 जुलाई को शिवरात्रि पर्व का अवकाश रहेगा। 27 जुलाई को पुन: स्कूल खुलेंगे।
श्रावण माह में कांवड़ यात्रा वेस्ट यूपी का अहम पर्व है। इस पर्व पर देशभर के विभिन्न शहरों से शिवभक्त जल लेने हरिद्वार जाते हैं। सड़कों पर कांवड़ियों का सैलाब होता है। उत्तराखंड के हरिद्वार और गोमुख से कांवड़िया जल लेकर अपने शहरों की ओर पैदल ही लौटते हैं और भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करते हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से आसपास के जिलों की सीमाओं को सील कर दिया जाता है। केवल कांवड़ियों के लिए मार्ग खुला रहता है। हाईवे बंद कर दिए जाते हैं। इतना ही नहीं शहर, देहात को जोड़ने वाले रास्तों को भी बेरिकेडिंग से बंद कर दिया जाता है। ऐसे में आम जनता को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। बस सहित अन्य वाहन भी बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में न तो शिक्षक स्कूल जा सकते हैं न ही बच्चे स्कूल आ सकते हैं। इसलिए कांवड़ यात्रा पर विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।







सावन के पहले सोमवार को कैंट स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर में सुबह पांच बजे ही मंदिर में शिवभक्तों की कतारें लगने लगी। शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने चॉक चौबंद व्यवस्था की हुई थी। मंदिर में 22 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिनसे पूरे मंदिर परिसर की सुरक्षा की जा रही है। जिला प्रशासन की तरफ से विशेष सुरक्षा दस्ता भी मंदिर में लगाया गया है। पुलिस की ओर से मंदिर में व्यवस्था बनाने के लिए फोर्स लगाई है। मंदिर समिति के 40 से अधिक वालंटियर्स मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
मंदिर के महंत श्रीधर त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस, प्रशासन की तरफ से पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भक्तों में काफी उत्साह है। पिछले दो बरसों में शिवभक्त कोरोना के कारण बाबा को जलाभिषेक करने से वंचित रह गए थे। लेकिन इस बार पुन: यह सौभाग्य मिला है। सुबह पांच बजे से ही बाबा के धाम में भक्तों का आना प्रारंभ हो गया ।

टीम में निरीक्षक आर.ए.पाल व नीलम सिंह के नेतृत्व में आबकारी व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम स्यावरी पृथ्वीपुर के शिमला डेरा गांव में छापेमारी की। जिसमे तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 150 लीटर कच्ची शराब व दो हजार लीटर लहन नष्ट किया गया।


गत 2 जुलाई को लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित डा.सोनेलाल पटेल जयंती समारोह में केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपील की थी कि डॉक्टर साहब की 73 वीं जयंती पर कम से कम 73 पौधे हर जिले में लगाए जाय। आज के समय की सबसे बड़ी जरुरत पर्यावरण संरक्षण हैं इसी क्रम में रविवार को प्रदेश में वृहद पौधा रोपण अभियान चलाया गया। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी फाउंडेशन से जुड़े लोगों की है। सभी ने संकल्प लिया कि रोपे गए पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करेंगे।
अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार एडवोकेट के नेतृत्व में मेरठ में ग्राम जाहिदपुर व रैसना में पौधे लगाए गए। उन्होंने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि वृक्ष हमें प्राणवायु ऑक्सीजन देते हैं। आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रहा है। इसका एक मात्र उपाय पौधा रोपण ही है।


इतने बड़े स्तर पर विश्वविद्यालय में यह पहली बार एन्डेमिक और दुर्लभ प्रजातियों का प्रवेश कराया गया है। निश्चित रूप से इस तरह पौधों के प्रवेश से रिसर्च स्कॉलर, साइंटिस्ट और टीचर्स को फायदा पहुँचेगा।





