बाबा बालेश्वर नाथ के पहले सोमवार को देखते हुए प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

0
419

बलिया। बाबा बालेश्वर नाथ के पहले सोमवार को लेकर पुलिस अधीक्षक राजकरण नयर के आदेश पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी, शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह एवं शहर के समस्त चौकी इंचार्ज मौजूद रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत अनेकों सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।