- यू.एस.(अमेरिका) के विश्व विख्यात हृदय संस्थान ‘मायो हार्ट क्लीनिक’ के साथ मिलकर ‘कार्डियोवेस्कुलर रिसर्च’ के लिए काम करेगा विम्स: डा.सुधीर गिरि
- भारतीय युवा चिकित्सक यू.के./यू.एस.समेत पूरे विश्व में नये-नये इनोवेशन के साथ रिसर्च एवं अनुसंधान के लिए कर रहे है शानदार काम: प्रो.(डा.) सुधीर एस.कुशवाह
- ‘सफल हृदय प्रत्यारोपण’ के बाद औसतन बीस से पैंतीस वर्षो तक स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है: डा. एम. वाई. खान
- पाँच हजार से अधिक विख्यात चिकित्सकों/मेडिकल वैज्ञानिको की शानदार टीम के साथ विश्व के सबसे बडे हृदय संस्थान ‘मेयो’ के साथ रिसर्च अनुबंध वेक्टेश्वरा के लिए ऐतिहासिक पल: डा. राजीव त्यागी
मेरठ। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के अधीन वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस (विम्स) में अमेरिका स्थित विश्व के सबसे बडे हृदय संस्थान ‘मेयो’ के सहयोग से ’कार्डियक ट्राँसपैलेन्टेशन-2022’ विषय पर एक अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया,जिसमें यू.के., यू.एस., कनाडा समेत दुनिया के 16 देशो विख्यात चिकित्सको ने प्रतिभाग किया। इसमें मुख्य अतिथि एवं स्पीकर के रूप में फ्लोरिडा मिनेसोटा (अमेरिका) स्थित विश्व के सबसे बडे हृदय संस्थान ’मेयो’ के हृदय प्रत्यारोपण विभाग के निदेश भारतीय मूल के विख्यात कार्डियक सर्जन प्रो सुधीर एस.कुशवाहा ने ’सफल हृदय प्रत्यारोपण स्वस्थ हृदय स्पन्दन प्रोसेस’ पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके अलावा गेस्ट स्पीकर के रूप में यू.के.लन्दन स्थित मेडिकल संस्थान के विख्यात चिकित्सक डा.एम.वाई.खान ने स्वस्थ दिनचर्या व हृदय की धमनियों में होने वाले ब्लॉकेज एवं उसके बचाव व उपचार पर मेडिकल छात्रो व संस्थान के चिकित्सको को विस्तार से बताया। इसके साथ ही विम्स का हृदय प्रत्यारोपण एवं हृदय रोग पर शोध को लेकर एक साझा करार मेयो संस्थान के साथ हुआ।
वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस के डा.सी.वी.रमन सभागार में ’कार्डियक ट्राँसपैलेटेशन- 2022’ अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मेयो हार्ट संस्थान यू.एस. के निदेशक प्रो.सुधीर एस. कुशवहा, डा.फिलिप जे.विलियम, समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, यू.के.के डा.एम वाई.खान एवं प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में मुख्य वक्ता विख्यात हार्ट सर्जन प्रो.कुशवाहा ने कहा कि हृदय प्रत्यारोपण पूरी तरह से सुरक्षित एवं सफल जीवन प्रक्रिया है जिसमें प्रत्यारोपण के बाद व्यक्ति 25 से 35 वर्षो तक आराम से जीवित रह सकता है।
इस अवसर पर कुलपति प्रो.पी.के.भारती, कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डे, डीन एकेडिमिक डा.संजीव भट्ट, डा.दीपक अग्रवाल, डा.जसवीर सिंह, डा.ए.एस.ठाकुर, डा.इकराम ईलाही, डा.प्रियंका राठौर, डा.अरशद इकबार, मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक एकेडमिक डा.राकेश यादव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, अंजलि शर्मा, डा.राजेश सिंह, डा.एना ब्राउन, डा. सी.पी.कुशवाह, एस.एस.बघेल, सी.ओ.गुरूदयाल सिंह एव मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।




पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज की डा. तबस्सुम ने स्वागत अभिभाषण दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के पश्चात विशिष्ट अतिथि डा.मयंक अग्रवाल, मुख्य अतिथि प्रोफ़सर जगवीर भारद्वाज एवं कॉलेज के निदेशक डा.निर्देश वशिष्ठ ने स्काउट तथा गाइड द्वारा लगाए गए शिविरों का निरीक्षण किया। प्राचार्य प्रोफेसर रितु भारद्वाज ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित जनों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में डा.अमित शर्मा, डा.रचना त्यागी, डा.प्रतिमा, मंजू चौधरी, नीता गौड़ एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम शिविर का संचालन मनोज सिंह द्वारा किया गया।




प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,प्रगति सिंह द्वारा बताया गया कि आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारों ने आपस में सुलह समझौते के आधार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 23671 मुकदमे / बाद लगे जिनमें से कुल 5573 मामलों का निस्तारण द्वारा अंकन धनराशि- 33024970/- अर्थदण्ड / प्रतिकर धनराशि वसूल कर समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण अधिवक्तागण, पत्रकारी पक्षकारों एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया गया।


सीडीओ शशांक चौधरी ने नगर पालिका, नगर पंचायत, राजस्व, बैंक, आवास विकास, माध्यमिक शिक्षा, आबकारी, वन आदि विभिन्न विभागो के अधिकारियों से अधिक से अधिक वादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन कराने के लिए कहा। उन्होने कहा कि समेकित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से संबंधित जिन विभागो द्वारा अभी तक निस्तारण नहीं किया गया है वह प्राथमिकता पर निस्तारण कराये।



इस अवसर पर शिक्षा संकाय की ए.ओ.डी.पूजा शर्मा एवं शिक्षक गण डा.पंकज कुमार, शर्मिला सोलंकी, मृदुल ठाकुर, प्रणव कुमार, अभिनव राणा, विदिशा चौधरी, गिरिश आजाद आदि ने अतिथियों को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया। कैंप के पहले दिन स्काउट/गाइड टेªनर अभिषेक माथुर ने छात्र एवं छात्राआ को ध्वज शिष्टाचार, स्काउट/गाइड प्रशिक्षण से अवगत कराया। एस0ओ0सी.अंकित चौधरी ने स्काउट/गाइड का इतिहास व उसके नियम प्रतिज्ञा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षुओं को यह भी सिखाया कि आपातकालीन स्थिति में घायलों को प्राथमिक चिकित्सा किस प्रकार से दी जाये ताकि कम सकम नुकसान हो। इस अवसर पर परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव, कुलसचिव डा.रविशंकर, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, पूर्णिमा, विश्वास त्यागी, काजल, अनन्या, सुमन एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्र सकसंत एवं कीरती मैहता ने किया।


पॉलिटिकल बैकग्राउंड से आने वाले अजित कोहली 2011 में शिरोमणि अकाली दल की तरफ से पार्षद बनने के बाद मेयर बने थे। अजीत का परिवार पंजाब में टकसाली अकाली दल के तौर पर जाना जाता है। उनके पिता सुरजीत सिंह कोहली ने अकाली दल से विधानसभा चुनाव जीतकर पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। अजीत पाल बादल सरकार के समय भी मेयर रह चुके हैं।


