बागपत। सुप्रसिद्ध समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता की माता रुकमणी देवी ने मातृ दिवस के पावन अवसर पर अपने निवास स्थान पर विशेष यज्ञ का आयोजन कराया। यज्ञ के ब्रह्मा सुप्रसिद्ध विद्वान पंडित धन कुमार शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के मुख्य यज्ञमान अखिल गुप्ता एवं गरिमा गुप्ता रहे तथा यज्ञमान अभिमन्यु गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय जिंदल एवं सुदेश जिंदल रहे।
इस अवसर पर आचार्य धन कुमार शास्त्री ने कहा कि मां के पैरों में जन्नत होती है। मां पृथ्वी पर जीवित सबसे बड़ा देवता है, जिसको मां का आशीर्वाद मिल रहा है वह सौभाग्यशाली है। इस अवसर पर माताजी ने सभी को आशीर्वाद दिया एवं घर की सभी महिलाओं ने माता जी को उपहार देकर एवं उनका आशीर्वाद लिया। माताजी ने सबको पटका पहनाकर अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बागपत विधायक योगेश धामा एवं सूरजमल विहार आर्य समाज के प्रधान अशोक गुप्ता, अग्रवाल मंडी के प्रधान सुरेश जिंदल, मंत्री मनोज आर्य, लायंस क्लब के अध्यक्ष दीपक गोयल, सचिव पंकज गुप्ता, अश्वनी जिंदल, अनुराग जिंदल, राकेश गुप्ता मेरठ, विनीत बंसल, विनोद गुप्ता, रजत गोयल, चमन प्रधान, तेजपाल प्रधान, अतुल जिंदल, गौरव आर्य, अनिल जिंदल, आनंद जिंदल, नितिन गर्ग, भारती गर्ग, संजय गर्ग, अनिल गांधी, डा.रामलाल, वीरेंद्र त्यागी, प्रमोद जैन, मनोज मित्तल, विभा जैन, तरस चंद जैन, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद थे।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved









बागपत विधायक योगेश धामा ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में छात्र/छात्राओं को कुल 906 स्मार्टफोन/ टेबलेट वितरित किए। जिसमें स्मार्टफोन 8012,94 टेबलेट उन्होंने कहा कि तकनीकी के क्षेत्र में स्मार्टफोन टेबलेट का होना बेहद जरूरी है,जो शिक्षा के लिए साकार होगा उन्होंने कहा सरकार हर युवा वर्ग के लिए उसे तकनीकी से जोड़ने के लिए यह योजना संचालित की है, जिसका पूरे प्रदेश में युवाओं को लाभ मिल रहा है।





मंत्री उपाध्याय ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि शिकायत मिली है कि ग्राम पंचायतों में सचिव नहीं बैठते इसलिए उनके बैठने के दिन निर्धारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में बैठक के लिए एक दिन निर्धारित है तो पंचायतों में भी सचिवों के लिए दिन निर्धारित होने चाहिए। नकुड विधायक मुकेश चौधरी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं न होने का मुद्दा उठाया। गोल्डन कार्ड की स्थिति के बारे में प्रभारी मंत्री एवं अन्य मंत्रियों को अवगत कराया गया कि सहारनपुर प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। राशन कार्ड के संदर्भ में उन्होंने कहा कि राशन कार्ड बनाने में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता के लिए एक समिति का गठन कर सभी विधायकों को इसका सदस्य बनाया जाए। जल जीवन मिशन पर धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसके महत्व को देखते हुए इसमें प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने संबंधित योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति तक पहुंचाकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में विधायक नकुड मुकेश चौधरी, गंगोह चौधरी किरत सिंह, रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, शहर राजीव गुम्बर, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन सहित संबंधित विभागों के मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यवाही को विधिक रूप से पूर्ण कराएं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा के संबंध में डीआईजी डा. प्रीतिन्द्र सिंह ने मंडल के खनन, अवैध शराब, मिशन शक्ति, गैंगस्टर एक्ट, यूपी 112 के बारे में बताया। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि इनमें की जा रही कार्यवाही को विधिक रूप से पूर्ण करवाएं ताकि अपराधियों को दण्ड मिल सके। इसके अतिरिक्त बालिकाओं के स्कूल एवं कॉलेजों के खुलने एवं बंद होने के समय पुलिस को तैनात रखने के निर्देश दिए। इस संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आकाश तोमर ने बताया कि यूपी 112 के रिस्पांस टाइम में जनपद प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। मंडलायुक्त लोकेश एम ने प्रभारी मंत्रियों को आश्वस्त किया कि निर्देशों का पालन किया जाएगा।
स्कूल की चेयरपर्सन डा.अंजुल गिरि जी ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए बच्चों को ”मदर्स डे” का संदेश देते हुए कहा कि मां की ममता त्याग, प्यार व बलिदान का कोई मूल्य नही होता। प्रत्येक बच्चे के जीवन में मॉ अमूल्य है। हमे सदैव अपनी मां का आदर व सम्मान करना चाहिए। उन्होने कहा कि मां बच्चे की सबसे पहली पाठशाला होती है। प्रधानाचार्या संजया वालिया ने बच्चों द्वारा प्रस्तुतिकरण की सराहना करते हुए कहा कि मां बच्चे की प्रथम अध्यापक व प्रथम मित्र होती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोर्डिनेटर रीटा शर्मा, शैली तिवारी, प्रीति बंसल व समस्त अध्यापिकागण का योगदान रहा।
इस दिन को मनाने के लिए खास तौर पर बच्चों की माताओं को स्कूल में बुलाया गया। माताओं के स्वागत के लिए शिक्षकों व छात्रों ने मिलकर स्कूल को सजाया व कविता और गायन के द्वारा सभी का मनोरंजन किया और बच्चों को बताया कि किस प्रकार एक मां अपने बच्चे के चहुंमुखी विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है। स्कूल के डायरेक्टर राजेश गौड़ ने कहा कि एक मां ही होती है जो निस्वार्थ बच्चों के बल भविष्य की कामना करती है और उन्हें अच्छे संस्कार देती है।
इस अवसर पर स्कूल की अध्यापिका प्रियंका, बिनिता, मंजू, प्रियांशी, गुंजन का सहयोग रहा।

उन्होंने समस्त देशवासियों से अपने अपने क्षेत्र में पौधारोपण और उनकी संरक्षा का व्रत लेने का आह्वान किया । इस अभियान में आश्रम प्रबंधन की ओर से माँ यामिनी श्री, कल्याणी श्री , शिवम् आर्य, अश्विनी कुमार, अजय त्यागी, प्रियंका सिक्का आदि का योगदान रहा।


