Tuesday, August 4, 2026
Home Blog Page 75

औघड़नाथ मंदिर में संस्कार भारती ने लगाई क्रान्तिकारियों के चित्रों की प्रदर्शनी

मेरठ। प्रथम स्वंत्रतता संग्राम की 165 वीं वर्षगांठ के शुभावसर क्रान्ति दिवस पर क्रान्ति के उदगम स्थल बाबा औघड़ नाथ मंदिर स्थित शहीद स्मारक पर संस्कार भारती मेरठ महानगर द्वारा स्वंत्रतता संग्राम आंदोलन से सम्बंधित भवनों, महापुरुषों, क्रान्तिकारियों के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए चित्रों की चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व विधायक रविन्द्र भड़ाना ने किया।
प्रदर्शनी का अवलोकन स्वंत्रतता संग्राम सेनानियों व गणमान्य नागरिकों, मंदिर में भगवान शिव-शंकर के दर्शनार्थ आने वाले भक्तों ने किया। शीलवर्द्धन विभाग संयोजक डा.श्याम, कार्यकारी अध्यक्ष डा.रविन्द्र कुमार, चित्रकार जसवंत सिंह, माधुरी, हरीश पाराशर,डा.दिशा, दिनेश, संस्था महामंत्री कमल, विशाल बसन्त का सहयोग रहा। प्रदर्शनी की दर्शकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

एटीएमएस कॉलेज में आयोजित हुआ बी.एड का विदाई समारोह, रुचि को मिला ताज

हापुड़। एटीएमएस कालिज ऑफ एजुकेशन अच्छेजा में बीएड के विदाई समारोह में छात्र छात्राओं ने नृत्य, नाटक, प्रश्नोत्तर, रैम्प वाक, गायन, टेलेंट प्रतियोगिता से धमाल मचा दिया। दीप प्रज्वलित करने के उपरान्त चेयरमैन नरेन्द्र अग्रवाल और सुशीला अग्रवाल ने छात्र छात्राओं को सफलता के मन्त्र बताये। सचिव रजत अग्रवाल ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यकारी निदेशक डा. राकेश अग्रवाल ने कहा कि विनम्रता जीवन का आभूषण है। दो हाथों से दो लोगों को हरा नहीं सकते, दो हाथ जोड़ कर सैकड़ों का दिल जीत सकते हैं।विभिन्न प्रतियोगिताएं जीतकर छात्रा रुचि सैनी ने ताज हासिल किया। सन्नी और गुड्डू ने पुरस्कार अर्जित किए। रोहित, मानसी, वरुण और मोनिका ने भी पुरस्कार प्राप्त किए। बीएड के प्राचार्य डा.गिरीश वत्स, संजय कुमार, एडमिन हेड एस.के.शर्मा, रजिस्ट्रार प्रतीक शर्मा, अकाउंटेंट नवीन अग्रवाल, पवन कुमार का सहयोग रहा।
इस अवसर पर एडमीशन सेल की हेड नीलम राना, पी.आर.ओ.मीनाक्षी, सुपरवाइजर शिखा, द्विजेन्द्र, धर्मेन्द्र, योगेश, सचिन, सोहनपाल, मनोज, नीरज, प्रीति, दीपांशु उपस्थित थे।

वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में युवाओं को “डिजी शक्ति” के तहत “टेबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण समारोह” का शानदार आयोजन

  • प्रधानमंत्री मोदी की डिजीटल इण्डिया,मेक इन इण्डिया जैसी युवाओ को सशक्त बनाने वाली योजनाओ से भारत फिर से विश्व गुरू बनने की ओर: डा.सुधीर गिरि
  • यू.पी.सरकार की विद्यार्थियों को डिजीटली सशक्त करने की योजना (डिजी शक्ति) से युवाओ (विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रो) के सपने को लगे पंख: डा.राजीव त्यागी
  • टेबलेट/स्मार्टफोन मिलने पर छात्र-छात्राओ के खिले चेहरे

मेरठ। वेंक्टेश्वरा संस्थान में उत्तर प्रदेश सरकार की युवाओ को तकनीकी एवं डिजीटल रूप से सशक्तीकरण की कल्याणकारी योजना “डिजी शक्ति” के तहत मेधावी पात्र छात्र-छात्राऐं/टेबलेट/स्मार्टफोन पाकर युवा खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर वक्ताओ ने केन्द्र/उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनओ की जमकर प्रशंसा करते हुए “डिजीटल सशक्तीकरण की “टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण योजना” को युवाओ के लिए वरदान बताया।
वेंक्टेश्वर संस्थान के डा.सी.वी.रमन सभागार में उ.प्र.सरकार की “डिजी शक्ति टेबलेट वितरण” समारोह का शुभारम्भ वेंक्टेश्वरा समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, धनौरा विधायक राजीव तरारा, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति डा.पी.के.भारती आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया।
अपने सम्बोधन के धनौरा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि केन्द्र की मोदी एवं यू.पी.की योगी की डबल इंजन की सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किये है। आज पूरा विश्व आशाभरी नजरो से भारत की ओर देख रहा है। देश के युवाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने “स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, आयुष्मान भारत, डिजीटल इण्डिया, मेक इन इण्डिया जैसी सैकड़ों कल्याणकारी योजनाऐं शुरू की है। जिससे युवा सीधे लाभान्वित हो रहे है।
जिलाधिकारी अमरोहा बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि आज सूचना एवं तकनीक के बेजोड़ संगम से भारतीय युवा पूरे विश्व में सफलता का परचम लहरा रहे है, यू.पी.सरकार की विद्यार्थियों को “निशुल्क टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण योजना” (डिजी शक्ति) द्वारा आज गाँव-गाँव-घर-घर युवा तकनीकी रूप से सशक्त हो रहे है। हम इस सरकारी योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डे, डीन एकेडमिक (विम्स) डा.संजीव भट्, मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, निदेशक एकेडमिक डा.राकेश यादव, डा.एना ब्राउन, डा.राजेश सिंह, प्रदीप कुमार, मारूफ चौधरी, संजीव सक्सेना, मौ.फैजान, अरूण गोस्वामी, एस0एस.बघेल, अंजलि शर्मा, कहकशा चौधरी, प्रीतपाल, दीपक सिंह, ब्रजपाल सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

हर्ष फायरिंग में युवक की आंख में लगें छर्रे ,हुआ घायल

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव में आई बारात में तंमचे से की गई फायरिंग में चली गोली के छर्रे एक बाराती की आंख में लगनें से वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।
जानकारी के अनुसार सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बंगोली में सोमवार रात गाजियाबाद से एक बारात आई थी। रात 11 बजे चढ़त के बाद डांस के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली जमीन से टकराने के बाद उससे निकले छर्रे वहां खड़े एक युवक की आंख में जा लगे।
गोली लगते ही वहां चीख-पुकार मच गई तो हर्ष फायरिंग करने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में घायल युवक को एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

उप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रियंका शर्मा ने अर्वाचीन इंटर कॉलेज खेकड़ा के अभिलेखों की जाँच

बागपत: जिलाधिकारी बागपत डा.राजकमल यादव के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा आज नगर के अर्वाचीन इंटर कॉलेज खेकड़ा में जिला उपबेसिक शिक्षा अधिकारी प्रियंका शर्मा ने विद्यालय के अभिलेखों की जांच की और विद्यालय का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान केवल अग्निशमन पत्र उपलब्ध नहीं पाया जिसके बनवाने के लिए उन्होंने प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा को निर्देशित किया, जबकि विद्यालय में अग्निशमन उपकरण लगे मिले।
बताते चले की जनपद के चांदनीनगर क्षेत्र में एक विद्यालय कि बस द्वारा उसी विद्यालय के छात्र की मृत्यु बस से कुचलकर हो गई थी जिसके चलते जिला अधिकारी डा.राजकमल यादव ने जनपद के सभी विद्यालयों की जांच के लिए टीम गठित की थी ।
इसी क्रम में आज नगर के अर्वाचीन इंटर कॉलेज खेकड़ा में जांच टीम पहुंची और विद्यालय का निरीक्षण कर पत्रावली की जांच की।विद्यालय के प्रबंधक उमेश शर्मा ने कहा कि प्रशासन द्वारा पहले से ही जिन विद्यालयों की मान्यता प्राप्त है। अधिकांशतः अधिकारी उन्ही विद्यालयों में ही जांच के लिए जा रहे हैं जबकि उन सभी का ब्यौरा तो उनके पास पहले से ही उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद विद्यालय अभी ही खुले हैं। ऐसे में विद्यालय की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में समय भी लगता है जबकि नगर में अभी भी अनेकों विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सभी अमान्य विद्यालयों को शक्ति से बंद करने का निवेदन किया।

बागपत विधायक योगेश धामा को की पुस्तक भेंट

भाजपा विधायक योगेश धामा को पुस्तक भेंट करते कस्बा खेकड़ा के लोग

बागपत। कस्बा खेकड़ा के लोगों ने बागपत विधायक योगेश धामा के बेहटा हाजीपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें खेकड़ा की महान क्रांतिकारी वीरांगना नीरा आर्य द्वारा स्वरचित पुस्तक मेरा जीवन संघर्ष भेंट की।
बताया कि क्रांतिकारी वीरांगना नीरा आर्य का संग्रहालय खेकड़ा में निर्माणाधीन है और जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। उसके बाद यहां पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संग्रहालय में नीरा आर्य के जीवन से जुड़ी सभी जानकारी, अभिलेख व पुस्तक रखी जाएंगी। इस मौके पर खेकड़ा जैन मिलन के अध्यक्ष मनोज जैन, प्रमोद जैन, खेकड़ा भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति, समाज सेवी डॉक्टर मनोज धामा, रामकुमार धामा आदि मौजूद थे।

अमर शहीद महान क्रांतिकारियों को कृतज्ञ राष्ट्र कर रहा है नमन: डीएम

  • जिलाधिकारी दीपक मीणा के नेतृत्व में गांधी आश्रम से शहीद स्मारक तक निकाली गई प्रभात फेरी
  • क्रांति दिवस के शुभ अवसर पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः से सायंकाल तक आयोजित किए जाएगे विभिन्न कार्यक्रम
  • जनपद में राष्ट्रीय धरोहर के विकास एवं संरक्षण के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्पित: डीएम

मेरठ: क्रांति दिवस के अवसर पर संपूर्ण कृतज्ञ राष्ट्र 10 मई1857ई0 की क्रांति के महान क्रांतिकारियों के बलिदान को नमन कर रहा है। जनपद मेरठ में प्रातः से लेकर सायंकाल तक क्रमबद्ध तरीके विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी दीपक मीणा के नेतृत्व में जनपद में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मेरठ की क्रांति धरा सेराष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले राष्ट्र नायक ,अमर सपूतो को नमन करते हुएस्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रातः प्रभात फेरी गांधी आश्रम से अंबेडकर चौक होते हुए शहीद स्मारक तक निकाली गई व अमर शहीद क्रांतिकारी मंगल पांडे की मूर्ति सहित अन्य क्रांतिकारियों की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की अर्पित कर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद स्मारक जैसी राष्ट्रीय धरोहरों को संजो कर रखना है तथा अपनी आगे आने वाली पीढ़ियां इनके बारे में जान सकें। सतत रूप से उनको इनके इसके बारे में बताते रहना है, यही हमारे देश के अमर सपूतों द्वारा दिए गए बलिदानों को जीवंत रखेगा तथा राष्ट्रप्रेम के प्रति हमारी भावी पीढ़ी को जागृत करता रहेगा । उन्होंने कहा कि जनपद मेरठ के अंतर्गत राष्ट्रीय धरोहर के विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया गया है। आने वाले समय में अभी निरंतर यह विकास यात्रा जारी रहेगी तथा जिला प्रशासन कृत संकल्पित होकर राष्ट्रीय धरोहर के विकास एवं संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे अमर शूरवीर जो अपनी अमिट कहानी स्वयं लिख कर गए , देश की आन बान शान, एकता और बंधुत्व के लिए अपने प्राणों की आहुति दी ,ऐसे अमर शहीद राष्ट्र नायकों को मेरठ सहित संपूर्ण कृतज्ञ राष्ट्र नमन कर रहा है। हम सब राष्ट्रवासियों का यह दायित्व है कि अनंत बलिदानों से प्राप्त हुई आजादी को व्यर्थ न जाने दें तथा अपने जनपद को विकास के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए हमेशा पूरी तत्परता से लगे रहे। आपस में व्यर्थ के मतभेदों को भूल कर हम राष्ट्र की उन्नति के लिए पूरी तरह से समर्पित होकर अपने दायित्वो का निवर्हन करे ऐसी हमें शपथ लेनी चाहिए।
इस अवसर पर एडीएम सिटी दिवाकर सिंह सिटी मजिस्ट्रेट अजय भट्ट एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शिक्षा विभाग द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरणीय सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ: स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के शिक्षा विभाग द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरणीय सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सरदार पटेल म्युनिसिपल इंटर कॉलेज मेरठ के प्रांगण में इंटर्नशिप के दौरान किया गया। शिक्षा संकाय के डीन प्रोफेसर डॉक्टर संदीप चौधरी ने इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इस शिक्षा के व्यवहारिक पक्ष में हमारी पर्यावरणीय सुरक्षा व स्वच्छता दोनों का ही महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम को भविष्य में कराते रहने का सुझाव दिया। शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर अनोज राज ने स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है इन पंक्तियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का संपूर्ण सार समझा दिया। साथ ही कार्यक्रम के आयोजन करता को बधाई दी। कार्यक्रम की संयोजिका रीबा देवी, सह-आचार्य, शिक्षा संकाय, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ ने सभी छात्र-छात्राओं को पर्यावरणीय सुरक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सभी का मुख्य कर्तव्य है। आज के पर्यावरणीय परिवेश को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने हेतु छात्र छात्राओं का अभिन्न योगदान है क्योंकि यही छात्र छात्रा कल का भविष्य तय करेंगे,यही हम सभी का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए कि हम, हमारा पास-पड़ोस, स्कूल, घर व समाज को पर्यावरण की दृष्टि से स्वच्छ रखें व भारत को स्वच्छ भारत बनाने में अपना योगदान दें। संगीता रानी सह-आचार्य, शिक्षा संकाय ने स्वच्छता के विषय में अपने विचार सभी के बीच साझा किए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों से ही संपूर्ण भारत स्वच्छ भारत बन सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि हम हर स्थिति में स्वच्छ रहने का संकल्प कभी ना भूलें। बी.एल.एड.प्रशिक्षु वेदिका, नैतिक, गुंजन व सचिन ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में अशोक कुमार यादव, सह-आचार्य, शिक्षा संकाय ने स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय की तरफ से सरदार पटेल म्युनिसिपल इंटर कॉलेज मेरठ के प्रधानाचार्य डॉक्टर नवीन कुमार तोमर व उपस्थित सभी शिक्षकगणों का व स्कूल में उपस्थित छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा की इंटर्नशिप के दौरान बी.एल.एड.द्वितीय एवं षष्टम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं को वास्तविक शिक्षण शिक्षा का अवसर प्रदान करने के लिए आपका सहयोग सराहनीय है।

 

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित

  • स्वांगशाला एक्टिंग अकादमी के कलाकारों ने अभिनय से बांधा समां, समरेश बसु के प्रसिद्ध नाटक “काली रात के हमसफ़र” नाटक का मंचन किया

मेरठ। क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर स्वांगशाला मेरठ के कलाकारों ने सांप्रदायिक सौहार्द पर केन्द्रित बंगाल के मशहूर लेखक समरेश बसु की कहानी “आदाब” पर आधारित नाटक काली रात के हमसफर की शानदार प्रस्तुति दी। चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय के उर्दू विभाग और स्वांगशाला एक्टिंग अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में “एक शाम क्रांति दिवस के नाम” यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नाटक में बंगाल विभाजन के वक़्त की वो काली स्याह रात दिखाई गई जिसमें सूत मज़दूर कृष्णा और अब्दुल मांझी फंस जाते हैं। भय-रोमांच के ताने-बाने को लेकर बुने गए इस नाटक ने राजनीति पर तंज कसते हुए भाईचारे के साथ रहने की सीख दी। नाटक में दिखाया गया कि आतंकियों और गुंडों का कोई मज़हब नहीं होता। नाटक के एक-एक कलाकार के प्रस्तुतिकरण को दर्शकों ने करतल ध्वनियों से सराहा।
अब्दुल मांझी के किरदार को वरिष्ठ रंगकर्मी और स्वांगशाला एक्टिंग अकादमी के निदेशक भारत भूषण शर्मा और कृष्णा की भूमिका को वरिष्ठ रंगकर्मी हेमंत गोयल ने जीवंत कर दिया। स्वांगशाला के निदेशक अनिल कुमार शर्मा ने संगीत के जरिए और वरिष्ठ रंगकर्मी जितेंद्र सी राज़ ने नाटक में जान फूंक दी ।
कट्टर हिंदूवादी के रूप में वरिष्ठ रंगकर्मी योगेश समदर्शी और कट्टर मुस्लिम के किरदार को सुनील सैनी ने बखूबी दर्शाया। नाटक की सूत्रधार स्वाति शर्मा रहीं। मेकअप और स्टेज डेकोरेशन आबिद सैफी ने खूबसूरती से संभाली। नाटक में लुटेरे के किरदार में जतिन और शादाब ने समां बांध दिया। नाटक के अन्य किरदारों में स्वांगशाला के साजिद व उर्दू विभाग के शमशाद, इमरान और फैजान दिखाई दिए।
स्वांगशाला एक्टिंग अकादमी की चेयरपर्सन डा.सुधा शर्मा ने कलाकारों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष डा.असलम जमशेदपुरी ने नाटक को सामाजिक समरसता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला जारी रहना चाहिए समाज और देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए आज छोटे-छोटे मंचन की बहुत आवश्यकता है।

अधिवक्ता को निष्पक्षता एवं आत्मविश्वास के साथ काम करना चाहिए : सुधीर अग्रवाल

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलिज एवं इन्टीग्रेटेड स्कूल ऑफ लॉ गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में इन्मैनटेक संस्थान गाजियाबाद में चल रही द्वितीय राष्ट्रीय दो दिवसीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन हो गया। मूट कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्य करने पर सभी विधि के विद्यार्थी उत्साहित नजर आए।
दूसरे दिन के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाई कोर्ट के भूतपूर्व न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद हाई कोर्ट के भूतपूर्व न्यायाधीश राजेश चन्द्रा, सेशन कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एन.के.बहल, सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के.थपलियाल, सुभारती लॉ कॉलिज के डीन डा.वैभव गोयल भारतीय, इन्मैनटेक संस्थान के चैयरमेन के.सी.गुप्ता, इन्मैनटेक संस्थान के कार्यकारी निदेशक डा.पंकज गुप्ता, इन्मैनटेक के शैक्षिणक निदेशक डा.के.के मिततल एवं इन्टीग्रेटेड स्कूल ऑफ लॉ के प्राचार्य डा.पुष्पराज सिंह ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया।
मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाई कोर्ट के भूतपूर्व न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल ने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिता से विधि के विद्यार्थियों में उत्साह वर्धन होता है। उन्होंने कहा कि विधि के विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिता में सीखने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि एक अधिवक्ता को निष्पक्षता के साथ तथ्यों को समझना चाहिए और समाज में न्याय स्थापित करने की पैरवी करनी चाहिए। उन्होंने न्यायाधीश के रूप में अपने अनुभव साझा करते हुए विभिन्न केस के बारे में भी सभी को रूबरू कराते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।
विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद हाई कोर्ट के भूतपूर्व न्यायाधीश राजेश चन्द्रा ने कहा कि न्याय को सर्वसुलभ बनाना अधिवक्ता का दायित्व है। उन्होंने कहा कि मूट कोर्ट के माध्यम से विधि के विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और न्यायिक प्रक्रिया को समझने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। उन्होंने राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी विद्यार्थियों को न्याय के क्षेत्र में उत्कृृष्ट कार्य करने हेतु अपनी मंगलकामनाएं दी।
सेशन कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एन.के.बहल ने विद्यार्थियों को न्यायालय में केस दायर करने की प्रक्रिया सहित सफल अधिवक्ता बनने के गुणों से रूबरू कराया।
सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के.थपलियाल ने देशभर के विभिन्न लॉ संस्थानों से आए प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिता के माध्यम से सभी विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है और न्याय की बारीकियों को सीखने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय समाज में संविधान के मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। जिसमें सुभारती लॉ कॉलिज द्वारा विधि के विद्यार्थियों को न्यायपालिका को सशक्त बनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
धन्यवाद ज्ञापित सुभारती लॉ कॉलिज के डीन प्रो.डा.वैभव गोयल भारतीय ने किया। उन्होंने कहा कि विधि के विद्यार्थियों जिस प्रकार दो दिवसीय द्वितीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है, इससे यह ज्ञात होता है कि देश की युवा पीढ़ी न्याय एवं संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करना चाहती है। उन्होंने केन्द्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर, गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़, सिम्बोसिस लॉ कॉलिज पुणे सहित कर्नाटक, तमिलनाडू, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड आदि राज्यों के 38 विधि संस्थानों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मूट कोर्ट प्रतियोगिता की संयोजिका आफरीन अलमास ने बताया कि बेस्ट रिसर्चर आईआईएमटी ग्रेटर नोएडा के मिहिर कुमार बने। बेस्ट मैमोरियल सिम्बोसिस लॉ कॉलिज पुणे से अंकिता, कालिता, वेदांत, दिव्यांशु रहे। बेस्ट मूटर देहरादून लॉ कॉलिज से दृष्टि गर्ग बनी। रनरअप आईएमएस लॉ कॉलिज नोएडा से अनामिका ठाकुर, इश्किा त्यागी, आर्यन गुप्ता रहे। विजेता डा.पंजाबराव देशमुख लॉ कॉलिज अम्रावती से समीर, हलीना, पीयूष रहे।
इस अवसर पर आफरीन अलमास, एना सिसौदिया, नितिन ढिल्लन, अंजुम, अमन बंसल, ऋषभ, सृष्टि भारद्वाज, शिवानी, संजय जुगरान, शुभम पांडे आदि सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

बाल कल्याण समिति ने रेस्क्यू कर 20 बच्चें करवाएं मुक्त

हापुड़। मिशन शक्ति फेज़ 4.0 के तहत 1 मई को अंर्तराष्ट्रीय बाल श्रम दिवस तथा 3 मई को अक्षय तृतिया के अवसर पर 1 से 7 मई के मध्य बाल विवाह तथा बाल श्रम के विरूद्ध सप्ताह भर जागरूकता एवं रेस्क्यू हेतु वृहद अभियान का संचालन किया गया। जनपद हापुड़ से अध्यक्ष / मजिस्ट्रेट बाल कल्याण समिति अभिषेक त्यागी, मजिस्ट्रेट बाबूराम गिरी के साथ अमित कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी, हुमा चौधरी, मुकेश कुमार, एएचटीयू प्रभारी के साथ लेबर इंस्पेक्टर द्वारा बाजार और टाउन हॉल बाजार में बाल श्रम के रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया और इस अभियान में 20 बच्चों को चिन्हित किया गया जो दुकानों पर काम कर रहे थे। इस टीम द्वारा दुकानदारों के खिलाफ बच्चों से बाल श्रम करने के लिए कार्यवाही की।
अभियान के दौरान बाल श्रम के रोकथाम हेतु लोगो को जागरूक भी किया गया। साथ ही बच्चों की सुरक्षा के लिए भी जागरूक किया गया। चिन्हित किए गए बच्चों की पूरी जानकारी प्राप्त की गई, जिससे उनके परिवार वालों के साथ मिलकर उनके बेहतर भविष्य के कार्ययोजना तैयार की जा सके और बाल श्रम में लगे बच्चों का नामांकन स्कूलों में कराया जा सके, जिससे वे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ सके। जनपद में किसी भी बच्चे का अनहित न हो,यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

सजल बागपत अभियान के अंतर्गत 10 गांव में चलाया गया श्रमदान अभियान

  • जल संरक्षण है मेरा सपना, सजल बने बागपत अपना
  • जिलाधिकारी ने मिशन मोड में चलाया सजल बागपत अभियान
  • गांव-गांव जाएंगे, जल संरक्षण अपनाएंगे
  • बच्चे, बूढ़े और जवान, सफल बनाए सजल बागपत अभियान।
  • बुढ़ेडा नाले के जीर्णोद्धार के लिए अधिकारियों व उनके स्टाफ सहित 1800से अधिक लोगों ने किया श्रमदान

बागपत। वर्षा की हर एक बूंद को सहजने और जल संरक्षण कर जनपद का जल स्तर ऊंचा उठाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राज कमल यादव ने जनपद में सजल बागपत अभियान का शुभारंभ बुढ़ेडा के नाले को चिन्हित कर 3 मई 2022 को नगला जाफराबाद में किया था, जिससे पानी का स्तर बढ़ सके और जनपद में पानी की कोई कमी ना रहे। सजल बागपत अभियान को निरंतर आगे बढ़ाए जाने के लिए जिलाधिकारी ने रविवार को जनपद में 10 गांव में श्रमदान कार्यक्रम नगला जाफराबाद ,चोपड़ा महेशपुर, बसौद ,गौसपुर, डोला ,हिसावदा, दौलतपुर ,सैदपुर, कहरका ,हरसिया ग्रामों में अभियान चलाया गया, जिन पर जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने निरंतर प्रत्येक पॉइंट पर अभियान में लगे समस्त श्रमिकों को मोटिवेट किया और उनका हौसला अफजाई की। जिलाधिकारी ने स्वयं भी फावड़ा चला कर श्रमदान किया। उन्होंने कहा हम जल बना नहीं सकते लेकिन बचा जरूर सकते हैं। यह अभियान जनपद के लिए वरदान साबित होगा जिससे कि जनपद में जल संरक्षण कर जनपद का जल स्तर ऊंचा हो सके और सजल बागपत अभियान के माध्यम से लोगों को भी जल का सदुपयोग करना जल को व्यर्थ न करना जल की जागरूकता के उद्देश्य से आदि कार्यक्रम भी जनपद में चलाए जाएंगे। इस श्रमदान अभियान में अधिकारी व उनके स्टाफ सहित 1800 से अधिक लोगों ने श्रमदान किया। यह अभियान जनपद में निरंतर संचालित रहेगा। जब तक हर व्यक्ति पानी की महत्ता को नहीं समझेगा।
जिससे आसपास के गांव को इसका लाभ प्राप्त होगा और किसानों को सिंचाई करने के लिए अवसर भी प्राप्त होंगे। बुढ़ेडा नाला हिंडन नदी से जाकर मिलता है जो कुछ स्थानों पर साफ-सफाई ना होने के कारण चोक हो गया था। रविवार को उसकी श्रमिकों व जेसीबी के माध्यम से झाड़ झंकार की सफाई कराई गई जिससे कि बरसात ऋतु में नाले में पानी आ सके और आसपास के तालाबों में नाले के माध्यम से पानी जा सके जिससे कि जनपद का जलस्तर उठ सके। इस नाले को और आसपास के तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य मिशन अभियान के रूप में निरंतर जारी रहेगा। बुढ़ेडा नाले , तालाबों की खुदाई का कार्य व उनकी समस्त टीम में इस अभियान को मिशन के रूप में चलाया गया।
जिलाधिकारी ने कहा जिन 10 गांवो से बुढ़ेडा नाला होकर निकलता है उन गांवों के तालाबों का भी जीर्णोद्धार किया जायेगा जिसके लिए जिलाधिकारी ने मौके पर ही खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। जिससे कि जनपद में पानी का संकट ना आये और वाटर लेवल बना रहे और तालाब पुनर्जीवित हो सके।
बुढ़ेडा नाला 7 से 10 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है तथा इस नाले के दोनों तरफ व्रहद वृक्षारोपण भी किया जाएगा जिसमें छायादार वृक्ष फलदार वृक्ष रोपित किए जाएंगे, जिससे कि जनपद में और अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो सके। नाले की खुदाई से कम से कम 20 किलोमीटर लंबी वाटर रेंज मिलेगी, जिससे बरसात के समय में जनपद में एक अच्छा जल संरक्षण कर सकेंगे तथा जिसमें जगह-जगह से आवागमन का भी रास्ता भी दिया जा रहा है और इस नाले के माध्यम से 15 से 20 गांवों के किसानों को सिंचाई करने के भी अवसर प्राप्त होगे ।
जिला अधिकारी के नेतृत्व में नाले के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में एनजीओ ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्थान डोला बागपत के सचिव कृष्ण पाल, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष, लघु सिंचाई के सहायक अभियंता विपिन त्यागी, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत रणविजय सिंह सहित आदि अधिकारी कर्मचारियों ग्राम प्रधानों ने सजल बागपत अभियान के अंतर्गत बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रमदान किया।

आयुष्मान पखवाड़ा योजना का लाभ लेने के लिए पात्र बनवाएं आयुष्मान कार्ड

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अखिलेश मोहन एवं नोडल अधिकारी डा.पूजा शर्मा
  • 18 मई तक चलेगा पखवाड़ा

मेरठ। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आयुष्मान पखवाड़ा चल रहा है। यह पखवाड़ा 18 मई तक चलेगा। इस अभियान में उन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे जिनका नाम योजना में तो शामिल है पर अभी तक उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अखिलेश मोहन ने बताया कि अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद की ओर से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार अभियान आरंभ हो चुका है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की है कि योजना का लाभ लेने के लिए सभी अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवा लें।
योजना की नोडल अधिकारी डा.पूजा शर्मा ने बताया कि पखवाड़े के दौरान सभी शहरी व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अतिरिक्त सार्वजिनिक स्थल, पंचायत भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, राशन डीलर, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र आदि पर आयुष्मान कार्ड कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान पखवाड़े में पात्र परिवारों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए कैम्प तक लाने व अधिकतम पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनवाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक डा.अक्षिता सिंह ने बताया कि पखवाड़े के लिए जनपद में कार्ड बनाने का लक्ष्य शासन से मिला है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनाके 1.99 लाख और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के 2.88 लाखत था 27445 अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। उन्होंने बताया कि कैम्प की निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित आशा कार्यकर्ता द्वारा गांव, वार्ड के चिन्हित लाभार्थी परिवारों को कैंप स्थल के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही यह भी बताया जाएगा कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड एवं राशन कार्ड लाना अनिवार्य है। लक्षित परिवारों को प्रेरित करते हुए कैंप में लाने तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने पर आशा कार्यकर्ता को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया। योजना से आच्छादित परिवारों को प्रति वर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा दी जाती है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक पात्र लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड होना चाहिए ताकि जरूरत पर बिना समय गंवाए तत्काल मुफ्त इलाज मिल सके।

मजदूर महासंघ का 50 वां अधिवेशन मेरठ के माधव कुंज में आयोजित

  • केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह मुख्य अतिथि

मेरठ। शताब्दी नगर स्थित आरएसएस के माधव कुंज में रविवार को भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ का 50 वां स्वर्ण जयंती अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री जनरल डा.वीके सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने परिवहन मजदूर महासंघों के हितों में चलाई जा रही केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ भी परिवहन मजदूरों को मिल रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री से जब श्रीलंका में उपजे हालातों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर आज केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार होती तो देश के हालात श्रीलंका से भी भयावह होते।
अधिवेशन में राज्य के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने परिवहन मजदूर महासंघ के उत्थान के लिए किए गए कार्यो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार उनके उत्थान के लिए बेहतर काम कर रही है। परिवहन मजदूर महासंघ के अधिवेशन में केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल डा.वीके सिंह ने कहा कि मजदूर महासंघ देश के विकास के लिए काफी कुछ कर रहा है। ऐसे में केंद्र व राज्य सरकार भी महासंघ के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। अपने संबोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री ने मजदूरों के लिए चलाई जा रही की योजनाओं का भी जिक्र किया।

अमेरिकन किड्स में मदर्स डे एवं क्रांति दिवस का भव्य आयोजन हुआ

मेरठ। प्रसिद्ध कवि सौरभ जैन सुमन के नेतृत्व में अमेरिकन किड्स साकेत में मदर्स डे एवं क्रांति दिवस का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मेरठ छावनी विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि हर स्कूल मदर्स डे मना रहा है, किंतु क्रांति दिवस के प्रति कोई सचेत नहीं है। जबकि मेरठ से सूत्रपात हुआ था 1857 में प्रथम क्रांति का। उन्होंने कहा कि सौरभ सुमन के नेतृत्व में इस विद्यालय में अमेरिकी माड्यूल के साथ भारतीय मूल्यों का जो संस्कार दिया जा रहा है वो महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर अनेक एक्टिविटीज हुई लेकिन जब बच्चों ने अपनी माताओं के पाद प्रक्षालन किए तब बहुत मार्मिक स्थिति बन गई। अधिकांश माताएं रोने लगीं। आंखो में आंसू और बच्चों के सर पर आशीष का हाथ अद्भुत दृश्य था।
बच्चों ने 1857 की क्रांति के नायक कोतवाल धनसिंह गुर्जर, तात्या टोपे, महारानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडेय, बहादुर शाह जफर आदि की भूमिकाओं में प्रस्तुतियां दी। वहीं स्कूल की अध्यापिकाओं ने कवयित्री डा.अनामिका जैन अम्बर की लिखी मां शारदे वंदना पढ़ी।
इसी बीच स्कूल प्रबंधन ने वर्तमान स्कूल कोर्डिनेटर की पदोन्नति की घोषणा की और उन्हें सेंटर हेड बनाया गया।
इस मौके पर गौरंश, दिव्यांश, जानवी, धैर्य, ओजस, दर्श, प्रियाल, रेहान, बुशरा, मिनाहिल, श्रुति, प्रियांक, मयंक, ईशान आदि ने प्रस्तुति दी।

बेहतर पर्यावरण, बेहतर कल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। अपर प्राइमरी स्कूल, लूपर, बक्सर माछरा ब्लॉक के प्रांगण में ग्लोबल सोशल कनेक्ट व वन विभाग मेरठ के सहयोग से बेहतर पर्यावरण, बेहतर कल के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम रितिका ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। उन्होंने सार्वभौम सत्ता, समाजवादी धर्म, निरपेक्ष, लोकतंत्र, गणतंत्रात्मक शक्ति, न्याय, स्वतंत्रता व समानता का अधिकार पर ध्यान केंद्रित किया और भारत के प्रत्येक नागरिक के मौलिक अधिकारों, स्वतंत्रता, शोषण के विरुद्ध, धर्म की स्वतंत्रता, शिक्षा संबंधी अधिकार व संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। कु.खुशी ने कहा कि वर्तमान में आवश्यकता है , विशेष रुप से बच्चों व अभिभावकों को जागरूक होने की, क्योंकि अधिकतर हम इस ओर ध्यान नहीं देते और अपने संशोधित अधिकारों से वंचित रहते हैं।
विपुल सिंघल ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की महत्वता बताई और समझाया कि आज इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाली स्थिति भयावह हो जाएगी। अध्यक्षा ऋचा सिंह ने बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा से सम्बन्धित एक प्रशनोतर, सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज़ करवाया, जिसमें सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सही जवाब देने वाले छात्र को पर्यावरण मित्र की शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अंत मे संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में ऋचा सिंह, विपुल सिंघल, अनुज त्यागी, रितिक , खुशी, रुद्राक्ष आदि उपस्थित रहे।

क्लब-60 ने लगाया नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर

मेरठ। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति व क्लब-60 के संयुक्त तत्वावधान में शास्त्री नगर स्थित टैगोर पार्क में रविवार को नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें नमन डेंटल केयर के दंत विशेषज्ञ डा.शिव सागर वर्मा तथा डा.श्रद्धा ने परीक्षण, उपचार तथा परामर्श प्रदान किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में दूर दूर से आए लोगों ने अपना दंत परीक्षण कराया। शिविर में सभी आगंतुकों को दंत रोगों से बचाव के उपाय भी बताए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र रस्तोगी,नवीन चंद्र अग्रवाल, अनिल बिश्नोई, डा.सुभाष रस्तोगी व क्लब 60 के महेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

बिजली का करंट लगने से लाइनमैन झुलसा, हालत गंभीर

हापुड़। बिजली का करंट लगने से लाइनमैन झुलस गया। उसकी हालत गंभीर है। उधर,ग्रामीणों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की।
सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना में स्थित बिजली घर से आसपास के गांवों को बिजली सप्लाई की जाती है। रविवार सुबह मतनौरा गांव स्थित ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया जिसको ठीक कराने के लिए गोहरा बिजली घर पर स्थापित लाइनमैन मानव ने बिजलीघर पर फोन कर शटडाउन करने को कहा। इसके बाद वह ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। आरोप है कि शटडाउन लेने के बाद भी अचानक बिजली छोड़ दी गई जिससे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मानव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। उधर, ग्रामीणों ने दत्तियाना बिजलीघर पर हंगामा करते हुए दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में अवर अभियंता रामबली मौर्य ने बताया कि उक्त कर्मचारी गोहरा बिजली घर पर तैनात है। हमारे यहां नहीं है। उसके पिता द्वारा शटडाउन लेने की बात कही गई थी, लेकिन उन्होंने एसएसओ को कोई सूचना नहीं दी और बिना बताए ही लाइनमैन ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

माता रुकमणी देवी को उपहार देकर किया सम्मानित

बागपत के टटीरी में मातृ दिवस पर माता रुकमणी देवी को उपहार देकर सम्मानित करती महिलाएं

बागपत। सुप्रसिद्ध समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता की माता रुकमणी देवी ने मातृ दिवस के पावन अवसर पर अपने निवास स्थान पर विशेष यज्ञ का आयोजन कराया। यज्ञ के ब्रह्मा सुप्रसिद्ध विद्वान पंडित धन कुमार शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के मुख्य यज्ञमान अखिल गुप्ता एवं गरिमा गुप्ता रहे तथा यज्ञमान अभिमन्यु गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय जिंदल एवं सुदेश जिंदल रहे।
इस अवसर पर आचार्य धन कुमार शास्त्री ने कहा कि मां के पैरों में जन्नत होती है। मां पृथ्वी पर जीवित सबसे बड़ा देवता है, जिसको मां का आशीर्वाद मिल रहा है वह सौभाग्यशाली है। इस अवसर पर माताजी ने सभी को आशीर्वाद दिया एवं घर की सभी महिलाओं ने माता जी को उपहार देकर एवं उनका आशीर्वाद लिया। माताजी ने सबको पटका पहनाकर अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बागपत विधायक योगेश धामा एवं सूरजमल विहार आर्य समाज के प्रधान अशोक गुप्ता, अग्रवाल मंडी के प्रधान सुरेश जिंदल, मंत्री मनोज आर्य, लायंस क्लब के अध्यक्ष दीपक गोयल, सचिव पंकज गुप्ता, अश्वनी जिंदल, अनुराग जिंदल, राकेश गुप्ता मेरठ, विनीत बंसल, विनोद गुप्ता, रजत गोयल, चमन प्रधान, तेजपाल प्रधान, अतुल जिंदल, गौरव आर्य, अनिल जिंदल, आनंद जिंदल, नितिन गर्ग, भारती गर्ग, संजय गर्ग, अनिल गांधी, डा.रामलाल, वीरेंद्र त्यागी, प्रमोद जैन, मनोज मित्तल, विभा जैन, तरस चंद जैन, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद थे।

बुद्धराम कुटी मंदिर में लगाया गया विशाल भंडारा

बागपत के बुद्धराम कुटी मंदिर में लगे भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग

बागपत। नगर के खंडवारी स्थित बुद्धराम मंदिर में रविवार को विशाल भंडारा लगाया गया, इसमें दूर-दराज स्थानों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आए और उन्होंने एक साथ बैठकर सब्जी, पूड़ी व हलवे का प्रसाद ग्रहण किया।
यहां पर बाबा कवरनाथ पिछले 8 वर्षों से व्रती थे। उन्होंने मंदिर में बरामदा न बनने तक अन्न त्याग रखा था। बरामदे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रविवार को उन्होंने अन्न ग्रहण किया और उसके बाद मंदिर में विशाल भंडारा लगाया गया। लोनी के रहने वाले डा.नागर ने यहां पर बरामदे का लेंटर डलवाया और एक कमरे का निर्माण कराया। इसी खुशी में यहां पर भंडारा लगाया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अंशुधर भारद्वाज, वीरेंद्र यादव, विक्रम बसी, संजय कुमार जैन समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।