बिनौली। ब्लॉक बिनौली में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक रक्षक विकास दल विभाग के तत्वाधान में युवक एवं महिला मंगल दलो को प्रोत्साहन स्वरूप खेल किट के वितरण किया गया।
फजलपुर, पलड़ा, नगला रवा, सिरसलगढ़, दरकावदा, शेखपुरा आदि गांव के 4 युवक व 7 महिला मंगल दलों को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर ने खेल किट का वितरण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी शिवानी त्यागी ने बताया की गांव-गांव में युवाओं की सार्वजनिक कार्यों में सक्रियता बढ़ाने के लिए और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए युवक एवं महिला मंगल दल का गठन किया जाता। इस अवसर पर बीडीओ राजीव कुमार, सुरेश मास्टर, रामनाथ, वैभव उर्फ गुड्डू ठेकेदार, प्रशांत अहलावत आदि मौजूद रहे।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved




इसी क्रम में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर धौलाना के 16 सीएचओ को केंद्रीय मंत्री/सांसद धौलाना जनरल वीके सिंह के द्वारा लैपटॉप भी वितरण किए गए। कार्यक्रम के दौरान विधायक धौलाना धर्मेश सिंह तोमर, जिलाधिकारी मेधा रूपम अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.रेखा शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना सहित स्कूलों के अधिकारी/ शिक्षक तथा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी पंजिकाओं का निरीक्षण किया। बच्चों से किताब पढ़वाकर व बोर्ड पर सवाल भी हल करवाये ।


चर्चा है कि ओके स्पा सेंटर संचालिका देह व्यापार के लिए बाहर से लड़कियों को बुलाती थी और लड़कों से मोटी रकम लेकर उनकी तृप्ति कराती थी। यह स्पा सेंटर काफी समय से चर्चाओं में चल रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी लड़कियां बाहर की है। स्पा सेंटर संचालिका पानीपत की बताई जाती है।

शोभायात्रा में आगे काफी मोटरसाइकिल और पीछे डीजे साउंड साउंड के साथ कई झांकियां भी भगवान परशुराम की शामिल हुई। शोभायात्रा के काफिले में एमएसएम कॉलेज के चेयरमैन अरविंद शर्मा गाड़ी पर खड़े होकर सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इस अवसर पर अरविंद शर्मा के साथ अनुज कौशिक, मोहित कौशिक, प्रशांत भारद्वाज, दीपक शर्मा एवं मनीष पहलवान उपस्थित हुए। शोभायात्रा में कई जगह काफी गणमान्य लोगों ने जलपान की व्यवस्था भी की हुई थी। इस अवसर पर अरविंद शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा हम अपनी पूरी टीम के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते आ रहे हैं।

इस अवसर पर राजेश गिरी, जगवीर सिंह, एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार, मधु शर्मा, रामानंद शर्मा, जिला अध्यक्ष सीतापुर गुड्डू शुक्ला, सुनीता अग्रवाल,अमन अग्रवाल, मूलचंद त्यागी, दीपक चौहान आदि मौजूद रहे।







