बागपत: क्षेत्र के गांव सिसाना में गुरू गोरक्षनाथ मन्दिर में आयोजित अध्यात्म की बेला कार्यक्रम में गुरू गोरक्षनाथ के नाथ पंथ और अध्यात्म पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में अतिथियों और विद्वानों को शॉल व पगड़ी पहनकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।
क्षेत्र के गांव सिसाना में निरोजपुर रोड़ पर नव निर्माणाधीन गुरू गोरक्षनाथ मन्दिर में आयोजित अध्यात्म की बेला कार्यक्रम में गुरू गोरक्षनाथ द्वारा चलाये गये नाथ पंथ,योग और अध्यात्म पर चर्चा हुई। मन्दिर व कार्यक्रम आयोजक समिति ने आमंत्रित अतिथियों और विद्वानों को शॉल ,फूल मालायें व पगड़ी पहनकर सम्मानित किया गया।

अध्यात्म की बेला को सम्बोधित करते हुये समाजसेवी आर.आर.डी.उपाध्याय ने कहा अध्यात्म व्यक्ति के जीवन में प्राण जैसा है। जैसे शरीर से प्राण अलग होने पर शरीर निष्क्रिय हो जाता है,उसी प्रकार व्यक्ति के जीवन से अध्यात्म अलग होने से जीवन निष्क्रिय हो जाता है। गोरखधंधा गुरू गोरक्षनाथ की वह रहस्यमय विद्या है। जिसमें योग द्वारा शरीर से आत्मा को अलग कर पुनः शरीर में स्थापित किया जाता है। लेकिन अज्ञान के कारण कुछ लोगों द्वारा तस्करी जैसे अपराधों के लिए गोरखधंधा शब्द का प्रयोग किया जाता है।
विनोद कुमार पावी ने कहा गुरु गोरक्षनाथ को समझने की आवश्यकता है। आज जिस योग को लेकर दुनिया झूम रही है,वह गुरू गोरक्षनाथ की ही देन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश चन्द वशिष्ठ और संचालन सुरेन्द्र योगी खेकड़ा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेन्द्र योगी, प्रधानाचार्य सुनील कुमार आर्य, सुशील उपाध्याय, संजय उपाध्याय, विनोद कुमार पावी, महेशचन्द वशिष्ठ, अनिल, महेश, धर्मवीर योगी समालखा, दीपक, रितेश, ममता वशिष्ठ, पुष्पलता, मायादेवी, नीरा वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved













सौरभ सुमन ने बताया कि भारतीय संस्कृति ने हर धर्म को मान दिया है, वैश्विक स्तर पर ईसा मसीह के जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया जाता है, उसी क्रम में अमेरिकन किड्स साकेत मेरठ ने भी क्रिसमस का पर्व मनाया।




जानसठ खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सविता डबराल ने बताया कि हमें नवाचारों का प्रयोग कर बच्चों को पढ़ाना चाहिए ताकि बच्चे स्थायी ज्ञान प्राप्त कर सके उन्होंने शारदा अभियान पर प्रकाश डाला खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सविता डबराल ने विद्यालयों में शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर प्रकाश डाला। डीबीटी द्वारा भेजी जा रही धनराशि के उचित व्यय हेतु जनसमुदाय को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प को सफल बनाते हुए शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन पर प्रकाश डाला। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सविता डबराल ने सभी उपस्थित अतिथियों विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्षों प्रधानों शिक्षक शिक्षिकाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार व्यक्त किया

उक्त संबोधन क्षेत्र के ग्राम महंगी स्थित नारायण जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद गोयल ने एकदिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के दौरान कही उन्होंने कहा कि चीन अरुणाचल प्रदेश में वैश्वीकरण के माध्यम से हस्तक्षेप कर रहा है ताकि वहां पर दखल देकर लोगों को अपने पक्ष में किया जा सके,कहा कि लोगों की आर्थिक मदद के बहाने उनसे धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें ईसाई बनाया जा रहा है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तिब्बत कारीडोर बनाने की मांग की है । प्रांतीय प्रशिक्षण प्रमुख संजीव पुंडीर ने कहा कि चाइना निर्मित सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल पर जोर दें,जिस से चीन की आर्थिक रूप से कमर तोड़ी जा सके,कहा कि चीन जैविक हथियारों की लड़ाई से पूरे विश्व को नुकसान पहुंचा रहा है साथ ही अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ के इरादे रखता है । वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रविन कुमार ने कहा की हमें अपने नई पीढ़ी को पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से बचाने के लिए भारतीय संस्कृति व इतिहास की जानकारी देनी होगी तभी बढ़ती पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव को कम किया जा सकता है। इस प्रशिक्षण वर्ग में मेरठ प्रांत के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया और कुछ नई घोषणाएं भी की गई । सभी जिलों ने अपनी आगामी योजनाएं बताएं जिसमें मुख्य रुप से मुजफ्फरनगर जिले में 1000 कार्यकर्ताओं का सामूहिक महामृत्युंजय जप एवं शिव चालीसा का कार्यक्रम करने की योजना है।
साथ ही जो कॉउंसलर जिस कॉलेज से भी है उस कॉलेज को भी प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डा.भावना शर्मा से ज़ब पूछा गया की इस सम्मान का श्रेय किसको देती है, उन्होंने बताया कि पिता के द्वारा दिये सेवा अंकुरित संस्कार और परिवार और पति का सहयोग मुझे और अधिक बल और प्रेरणा देता है। समाज के दुखी, परेशान लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना एक सुकून देता हैं। यही मुस्कुराएगा इंडिया मिशन का उद्देश्य है। मुस्कुरायेगा इंडिया में सभी के लिए एक टोल फ्री मोबाइल नंबर उपलब्ध है -6390905002 इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति अपनी किसी भी परेशानी के समाधान के लिए सोमवार से शनिवार तक दिन में 3 बजे से 5 बजे तक कॉल कर सकते हैं। एक बार में संतुष्टि ना होने पर पुनः कॉल सकते हैं।

