Wednesday, April 24, 2024

योगी नाथ उपाध्याय समाज का सम्मेलन आयोजित

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

शामली। अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज का एक चेतना सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने समाज से एकजुट होकर कार्य करने और समाज में फैली बुराईयों को दूर करने का आह्वान किया। इस दौरान सभासद अनिल उपाध्याय को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया।
शुक्रवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित एक बारातघर में अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज की एक चेतना परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि आज समाज को एक मंच पर आने की जरूरत है। सभी को एक जुट होकर कार्य करना चाहिए ताकि समाज में फैली बुराईयों को दूर किया जा सके। इस दौरान उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए सभासद अनिल उपाध्याय को प्रदेश महामंत्री,रामकिशन उपाध्याय को जिलाध्यक्ष शामली,डिम्पल उपाध्याय को यूथ जिलाध्यक्ष,हरेन्द्र को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। समाज के लोगों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चमनलाल उपाध्याय, जगमाल उपाध्याय, नरेन्द्र उपाध्याय, रामनिवास राठी, केपी उपाध्याय, ओमबीर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Latest News